MP Board Class 7th Geography Solution Chapter 2 : हमारी पृथ्वी के अन्दर

म.प्र. बोर्ड कक्षा सातवीं संपूर्ण हल- भूगोल – हमारा पर्यावरण 2(Geography: Our Environment – II )

पाठ 2 : हमारी पृथ्वी के अन्दर

प्रश्न-अभ्यास (पाठ्यपुस्तक से)

प्रश्न 1. निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) पृथ्वी की तीन परतें क्या हैं ?
उत्तर- पृथ्वी की तीन परतें-(1) भू-पर्पटी, (2) मैंटल, एवं (3) क्रोड हैं।
(ख) शैल क्या है ?
उत्तर- पृथ्वी की पर्पटी बनाने वाले खनिज पदार्थ के किसी भी प्राकृतिक पिण्ड को शैल कहते हैं। शैल विभिन्न रंग, आकार एवं गठन की हो सकती हैं।
(ग) तीन प्रकार की शैलों के नाम लिखें।
उत्तर– तीन प्रकार की शैलों के नाम क्रमश: (1) आग्नेय शैल, (2) अवसादी शैल, एवं (3) कायान्तरित शैल हैं।
(घ) बर्हिभेदी एवं अन्तर्भेदी शैल का निर्माण कैसे होता है ?
उत्तर बर्हिभेदी शैल-जब द्रवित लावा पृथ्वी की सतह पर आता है तो यह तेजी से ठण्डा होकर ठोस बन जाता है। पर्पटी पर इस प्रकार से बर्हिभेदी शैल का निर्माण होता है। इसकी संरचना बहुत महीन दानों वाली होती है, जैसे- बेसाल्ट ।
अन्तर्भेदी शैल-द्रवित मैग्मा कभी-कभी भू-पर्पटी के अन्दर गहराई में ही ठण्डा हो जाता है, तब ठण्डे ठोस शैल से अर्न्तभेदी शैल का निर्माण होता है। धीरे-धीरे ठण्डा होने के कारण ये बड़े दानों का रूप ले लेते हैं, जैसे- ग्रेनाइट
(च) शैल चक्र से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर- किन्हीं निश्चित दशाओं में एक प्रकार की शैल चक्रीय तरीके से एक-दूसरे में परिवर्तित हो जाते हैं। एक शैल से दूसरे शैल में परिवर्तन होने की इस प्रक्रिया को शैल चक्र कहते हैं।
(छ) शैलों के क्या उपयोग हैं ?
उत्तर- शैल हमारे लिए बहुत उपयोगी हैं। कठोर शैलों का उपयोग सड़क, घर एवं इमारत बनाने के लिए किया जाता है। कई शैलों (पत्थरों) का उपयोग कुछ खेलों में भी किया जाता है। जैसे-सात पत्थर (पिट्ठू), चिबिड्डी (स्टापू), पाँच पत्थर (गिट्टी) आदि ।
(ज) कायान्तरित शैल क्या हैं ?
उत्तर-वे शैल जिनका निर्माण आग्नेय अथवा अवसादी शैलों के रूप में परिवर्तन से होता है, कायान्तरित शैल कहलाती हैं।

प्रश्न 2. सही (✓) उत्तर चिह्नित कीजिए –

(क) द्रवित मैग्मा से बने शैल

  1. आग्नेय
  2. अवसादी
  3. कायांतरित

उत्तर 1. आग्नेय

(ख) पृथ्वी की सबसे भीतरी परत

  1. पर्पटी
  2. क्रोड
  3. मैंटल

उत्तर 2. क्रोड

(ग) सोना, पेट्रोलियम एवं कोयला किसके उदाहरण हैं?

  1. शैल
  2. खनिज
  3. जीवाश्म

उत्तर 2. खनिज

(घ) शैल, जिसमें जीवाश्म होते हैं।

  1. अवसादी शैल
  2. कायांतरित शैल
  3. आग्नेय शैल

उत्तर 2. अवसादी शैल

(ङ) पृथ्वी की सबसे पतली परत है।

  1. पर्पटी
  2. मैंटल
  3. क्रोड

उत्तर 1. पर्पटी

प्रश्न 3. निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए

उत्तर:

प्रश्न 4. कारण बताइए-

(क) हम पृथ्वी के केन्द्र तक नहीं जा सकते हैं।
उत्तर-कारण– पृथ्वी का केन्द्र अत्यधिक गहराई पर है। यह समुद्र की सतह से लगभग 6000 किलोमीटर नीचे है। इसके अतिरिक्त केन्द्र की ओर जाते हुए तापमान इतना अधिक बढ़ जाता है कि हम इसे सहन नहीं कर सकते। इसी कारण हम पृथ्वी के केन्द्र तक नहीं जा सकते हैं।
(ख) अवसादी शैल अवसाद से बनती है।
उत्तर- कारण– किसी स्थान पर अवसाद की परतें एक-दूसरे पर जमा होती जाती हैं। ऊपरी परतों के दबाव और भार के कारण नीचे की परतें कठोर हो जाती हैं। इस प्रकार अवसादी शैलें बनती हैं।
(ग) चूना पत्थर संगमरमर में बदलता है।
उत्तर-कारण– चूने का पत्थर ताप तथा दबाव के प्रभाव के कारण संगमरमर में बदल जाता है।

प्रश्न 5. आओ खेलें-

(क) निम्न वस्तुओं में उपयोग किए गए खनिजों की पहचान करें-

उत्तर-

(ख) विभिन्न खनिजों से बनी कुछ अन्य वस्तुओं के चित्र बनाएँ।

उत्तर

अंगूठी – सोना, चाँदी, पीतल
बाल्टी – लोहा, एल्यूमीनियम, पीतल
हथौड़ा – लोहा

नोट-विद्यार्थी वस्तुओं के चित्र स्वयं बनाने का प्रयास करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.