MP Board Class 7th Geography Solution Chapter 1 : पर्यावरण

म.प्र. बोर्ड कक्षा सातवीं संपूर्ण हल- भूगोल – हमारा पर्यावरण 2 (Geography: Our Environment – II )

पाठ 1 पर्यावरण

प्रश्न – अभ्यास (पाठ्यपुस्तक से)

प्रश्न 1. निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) पारितन्त्र क्या है ?
उत्तर- पारितन्त्र वह तन्त्र है जिसमें समस्त जीवधारी आपस में एक-दूसरे के साथ उन भौतिक एवं रासायनिक कारकों के साथ परस्पर क्रिया करते हैं, जिसमें वे निवास करते हैं।
(ख) प्राकृतिक पर्यावरण से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर-वे सभी वस्तुएँ जो हमारे आस-पास प्राकृतिक रूप से उपलब्ध हैं, जैसे-भूमि, जल, वायु, पेड़-पौधे। ये सभी सम्मिलित रूप से प्राकृतिक पर्यावरण का निर्माण करते हैं। इसे ही प्राकृतिक पर्यावरण कहते हैं।
(ग) पर्यावरण के प्रमुख घटक कौन-कौन से हैं ?
उत्तर-पर्यावरण के प्रमुख घटक इस प्रकार हैं-
(1) प्राकृतिक घटक-स्थल, वायु, जल, जीव
(2) मानव निर्मित घटक-पार्क, पुल, सड़क, उद्योग इत्यादि।

(3) मानव की परस्पर क्रियाएँ एवं उनकी गतिविधियाँ।
(घ) मानव निर्मित पर्यावरण के चार उदाहरण दीजिए।
उत्तर– मानव निर्मित पर्यावरण के उदाहरण-

(1) सड़क, (2) स्मारक, (3) उद्योग, (4) पार्क इत्यादि ।

(च) स्थलमण्डल क्या है ?

उत्तर- पृथ्वी की ठोस पर्पटी या कठोर ऊपरी परत को स्थलमण्डल कहते हैं।
(छ) जीवीयं पर्यावरण के दो प्रमुख घटक क्या हैं ?
उत्तर- जीवीय पर्यावरण के दो प्रमुख घटक पादप (पेड़-पौधे) एवं जीव-जन्तु हैं।
(ज) जैवमण्डल क्या है ?
उत्तर- जैवमण्डल पृथ्वी का वह संकीर्ण क्षेत्र है, जहाँ स्थल, जल एवं वायु मिलकर जीवन को सम्भव बनाते हैं, जैव मण्डल कहलाता है।

प्रश्न 2. सही (v) उत्तर चिह्नित कीजिए-
(क) इनमें से कौन-सा प्राकृतिक पारितन्त्र नहीं है ?
(i) मरुस्थल
(ii) ताल
(iii) वन ।
(ख) इनमें से कौन-सा मानवीय पर्यावरण का घटक नहीं है ?
(i) स्थल
(ii) धर्म
(iii) समुदाय ।
(ग) इनमें से कौन-सा मानव-निर्मित पर्यावरण है ?
(ii) समुद्र
(i) पहाड़
(iii) सड़क।
(घ) इनमें से कौन-सा पर्यावरण के लिए खतरा है ?
(ii) जनसंख्या वृद्धि
(i) पादप-वृद्धि
(iii) फसल वृद्धि |
उत्तर – (क) → (ii), (ख) → (i), (ग) → (iii), (घ) → (ii)
प्रश्न 3. निम्नलिखित स्तम्भों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए –

उत्तर – (क) → (v), (ख) (i), (ग) → (ii), (घ) → (iv)
प्रश्न 4. कारण बताइए-
(क) मानव अपने पर्यावरण में परिवर्तन करता है।
उत्तर-कारण-मानव अपने पर्यावरण के साथ पारस्परिक क्रिया करके उसमें अपनी आवश्यकता के अनुसार परिवर्तन करता है, जैसे-फसल उगाना, पशु पालना, स्थायी जीवन के लिए मकान बनाना, व्यापार पर्व वाणिज्य का विकास करना इत्यादि। ये सभी मानव को पर्यावरण से प्राप्त नहीं होता, बल्कि वह पर्यावरण में बदलाव करके प्राप्त करता है। इसलिए मानव अपने पर्यावरण में परिवर्तन करता है।
(ख) पौधे एवं जीव-जन्तु एक-दूसरे पर आश्रित हैं।
उत्तर-कारण-पौधे एवं जीव-जन्तु एक-दूसरे पर आश्रित हैं, इसका कारण यह है कि उन्हें एक-दूसरे की आवश्यकता होती है। पौधे जीव-जन्तुओं को भोजन तथा आश्रय प्रदान करते हैं, साँस लेने के लिए ऑक्सीजन देते हैं। दूसरी ओर जीव-जन्तु भी कई प्रकार से पौधों के विकास में सहायता पहुंचाते हैं। जैसे जीव-जन्तु हरे पौधों को कार्बन डाइऑक्साइड देते हैं। जिससे वे अपना भोजन बनाते हैं और मृत और सड़ने वाले जानवर पीथ को पोषण देने का काम करते हैं। इसलिए पौधे एवं जीव-जन्तु एक-दूसरे पर आश्रित हैं।
क्रियाकलाप
प्रश्न 5. एक आदर्श पर्यावरण की कल्पना कीजिए जिसमें आप रहना चाहेंगे। अपने इस आदर्श पर्यावरण का चित्र बनाएँ।
उत्तर- एक आदर्श पर्यावरण जिसमें पेड़-पौधे, जीव-जन्तु सभी के विकास के पर्याप्त साधन उपलब्ध हों, आस-पास का वातावरण प्रदूषण रहित हो।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *