MP Board Class 7th Geography Solution Chapter 3 : हमारी बदलती पृथ्वी

म.प्र. बोर्ड कक्षा सातवीं संपूर्ण हल- भूगोल – हमारा पर्यावरण 2 (Geography: Our Environment – II )

पाठ 3: हमारी बदलती पृथ्वी

प्रश्न-अभ्यास (पाठ्यपुस्तक से)

प्रश्न 1. निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

(क) प्लेटें क्यों घूमती हैं ?

उत्तर- पृथ्वी के अन्दर पिघले हुए मैग्मा में होने वाली गति के कारण पृथ्वी के अन्दर पिघला हुआ मैग्मा एक वृत्तीय रूप में घूमता है। ये प्लेट हमेशा धीमी गति से चारों तरफ प्रत्येक वर्ष केवल कुछ मिलीमीटर के लगभग घूमती रहती हैं।

(ख) बहिर्जनिक बल एवं अन्तर्जनित बल क्या हैं ?
उत्तर बहिर्जनिक बल – जो बल पृथ्वी की सतह पर उत्पन्न होते हैं, उन्हें बहिर्जनिक बल (एक्सोजेनिक फोर्स) कहते हैं।
अन्तर्जनित बल – जो बल पृथ्वी के आन्तरिक भाग में घटित होते हैं, उन्हें अन्तर्जनिक बल कहते हैं । अन्तर्जनित बल कभी आकस्मिक गति उत्पन्न करते हैं, तो कभी धीमी गति ।
(ग) अपरदन क्या है ?
उत्तर- अपरदन एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिसमें जल, पवन, हिम जैसे विभिन्न घटकों के द्वारा होने वाले कटाव-छँटाव
को अपरदन कहा जाता है।
(घ) बाढ़कृत मैदान का निर्माण कैसे होता है ?

उत्तर- कभी-कभी नदी अपने तटों से बाहर बहने लगती है। फलस्वरूप निकटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ आ जाती है। बाढ़ के कारण नदी के तटों के निकटवर्ती क्षेत्रों में महीन मिट्टी एवं पदार्थों का निक्षेपण होता है। ऐसी मिट्टी एवं पदार्थों को अवसाद कहते हैं। इससे समतल उपजाऊ बाढ़कृत मैदान का निर्माण होता है।
(च) बालू टिब्बा क्या है ?

उत्तर – पवन चलने पर यह अपने साथ रेत को एक स्थान से दूसरे स्थान पहुँचाती है। जब पवन का बहाव रुकता है तो यह.रेत गिरकर छोटी पहाड़ी बनाती है। इनको बालू टिब्बा कहते हैं।
(छ) समुद्री पुलिन का निर्माण कैसे होता है ?
उत्तर – समुद्री तरंगें किनारों पर अवसाद जमा कर समुद्री पुलिन का निर्माण करती हैं।
(ज) चापझील क्या है ?
उत्तर – जब नदी टेढ़ी-मेढ़ी साँप के आकार में बहती है और नदी का बहाव तेज हो जाता है तो कुछ स्थानों में नदी कठोर चट्टान को भी काटकर सीधी बहने लगती है, जिससे विसर्प लूप नदी से कट जाते हैं और एक अलग झील बनाते हैं, जिसे चापझील या गोखुर झील कहते हैं।

प्रश्न 2. सही (✓) उत्तर चिह्नित कीजिए –

(क) इनमें से कौन-सी समुद्री तरंग की विशेषता नहीं है?

  1. शैल
  2. किनारा
  3. समुद्री गुफा

उत्तर 1. शैल

(ख) हिमनद की निक्षेपण की विशेषता है।

  1. बाढ़कृत मैदान
  2. पुलिन
  3. हिमोढ़

उत्तर 3. हिमोढ़।

(ग) पृथ्वी की आकस्मिक गतियों के कारण कौन-सी घटना होती है?

  1. ज्वालामुखी
  2. वलन
  3. बाढकृत मैदान

उत्तर 1. ज्वालामुखी

(घ) छत्रक शैलें पाई जाती हैं।

  1. रेगिस्तान में
  2. नदी घाटी में
  3. हिमनद में

उत्तर 1. रेगिस्तान में

(च) चापझील यहाँ पाई जाती हैं।

  1. हिमनद
  2. नदी घाटी
  3. रेगिस्तान

उत्तर 1. नदी घाटी

3. निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए

उत्तर

प्रश्न 4. कारण बताइए –

(क) कुछ शैल छत्रक के आकार में होते हैं।
उत्तर- कुछ शैल छत्रक के आकार में होते हैं, क्योंकि पवन शैल के ऊपरी भाग की अपेक्षा निचले भाग को आसानी से काटती है। इसलिए ऐसी शैल के आधार संकीर्ण एवं शीर्ष विस्तृत होते हैं।
(ख) बाढ़कृत मैदान बहुत उपजाऊ होते हैं।
उत्तर-बाढ़कृत मैदान बहुत उपजाऊ होते हैं, क्योंकि-
(1) बाढ़ के समय नदी अपने तटों को पार करके अपने आस-पास के क्षेत्रों को जलमग्न कर देती है।
(2) बाढ़ के समय नदी अपने साथ काफी मात्रा में मलबा या अवसाद बहाकर लाती है। इन अवसादों या मलबों को नदी अपने आस-पास के क्षेत्रों में जमा कर देती है।
(3) इन अवसादों या मलबों में काफी मात्रा में ह्यूमस होता है जो कि बाढ़कृत मैदान को उपजाऊ बना देती है।
(ग) समुद्री गुफा स्टैक के रूप में परिवर्तित हो जाती है।
उत्तर समुद्री गुफाओं के बड़े होते जाने पर इनमें केवल छत ही बचती है। लगातार अपरदन छत को तोड़ देता है और केवल दीवार बचती है। दीवार जैसी इन आकृतियों को स्टैक कहते हैं।
(घ) भूकम्प के दौरान इमारतें गिरती हैं ।
उत्तर भूकम्प के दौरान पृथ्वी की सतह पर कम्पन होता है और इस कम्पन से मकान या इमारतें हिलने लगती हैं और हिलने से इमारतें गिरने लगती हैं।
क्रियाकलाप
प्रश्न 5. नीचे दिए गए चित्रों को देखें। यह नदी द्वारा निर्मित स्थलाकृतियाँ हैं। इन्हें पहचानिए एवं बताइए कि ये नदी के अपरदन अथवा निक्षेपण अथवा दोनों का परिणाम हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *