MP Board Class 8th Geography Solution Chapter 6 : मानव संसाधन

म.प्र. बोर्ड कक्षा आठवीं संपूर्ण हल- भूगोल – हमारा पर्यावरण 3 (Geography: Our Environment – III )

पाठ 6 : मानव संसाधन

प्रश्न – अभ्यास (पाठ्यपुस्तक से)

महत्वपूर्ण बिन्दु

  • एक राष्ट्र के लिए सबसे बड़े संसाधन उसमें निवास करने वाले मानव होते हैं। मानव अपनी आवश्यकताओं और योग्यताओं से प्रकृति को संसाधन में परिवर्तित कर लेते हैं।
  • प्राकृतिक संसाधनों की भाँति ही मानव संसाधन भी विश्व में समान रूप से वितरित नहीं होते हैं।  
  • सम्पूर्ण विश्व का औसत जनसंख्या घनत्व 51 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है।  
  • जनसंख्या वितरण को स्थलाकृति, जलवायु, मृदा, जल, खनिज एवं सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक कारक प्रभावित करते हैं।
  • जन्म और मृत्यु जनसंख्या परिवर्तन के प्राकृतिक कारण हैं। एक देश के जन्मदर और मृत्युदर के बीच के अन्तर को प्राकृतिक वृद्धि दर कहते हैं।

महत्वपूर्ण शब्दावली

जीवन प्रत्याशा -यह उन वर्षों की संख्या है जिसमें औसत व्यक्ति के जीवित रहने की आशा की जा सकती

आप्रवास – जब एक व्यक्ति नये देश में जाता है।  

उत्प्रवास -जब व्यक्ति एक देश को छोड़ता है। ०

जन्मदर – प्रति 1000 व्यक्तियों पर जीवितों की संख्या। •

मृत्युदर -प्रति 1000 व्यक्तियों पर मृतकों की संख्या। 

प्रवास – किसी क्षेत्र विशेष में लोगों के आने – जाने को प्रवास कहते हैं।

पाठान्तर्गत प्रश्नोत्तर

पृष्ठ संख्या # 63

क्रियाकलाप

प्रश्न 1. चित्र 6.1 का अध्ययन कीजिए और खोजिए विश्व की कुल जनसंख्या में से किस महाद्वीप में निम्न के अनुसार जनसंख्या है

(क) केवल 5 प्रतिशत

(ख) केवल 13 प्रतिशत

(ग) केवल 1 प्रतिशत

(घ) केवल 12 प्रतिशत ।

उत्तर – पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या 63 के चित्र 6.1 के अनुसार विश्व की कुल जनसंख्या महाद्वीप में निम्नानुसार है

(क) 5 प्रतिशत – उत्तर अमेरिका।

(ख) 13 प्रतिशत – अफ्रीका।

(ग) 1 प्रतिशत – ओशेनिया (आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैण्ड और प्रशान्त द्वीप समूह में रहते हैं)

(घ) 12 प्रतिशत – यूरोप।

पाठ्य – पुस्तक पृष्ठ संख्या # 64

क्रियाकलाप

प्रश्न 2. चित्र 6.1 को देखें एवं पता लगाएँ कि इनमें से कितने देश एशिया में हैं। संसार के मानचित्र पर उन्हें विभिन्न रंगों से चिन्हित करें।

उत्तर – (i) जापान, (ii) रूस, (iii) बांग्लादेश, (iv) पाकिस्तान, (v) इंडोनेशिया, (vi) भारत, (vii) चीन।

पाठान्त प्रश्नोत्तर

अभ्यास

प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए

(i) लोगों को एक संसाधन क्यों समझा जाता है ?

उत्तर – लोगों को एक संसाधन इसलिए माना जाता है क्योंकि लोग (मानव) अपनी आवश्यकताओं और योग्यताओं के द्वारा प्रकृति में उपलब्ध वस्तुओं को संसाधन में परिवर्तित कर लेते हैं।

(ii) विश्व में जनसंख्या के असमान वितरण के क्या कारण हैं ?

उत्तर-विश्व में जनसंख्या के असमान वितरण के निम्नलिखित कारण हैं

(1) स्थलाकृति, (2) जलवायु, (3) मृदा, (4) जल, (5) खनिज, (6) सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक कारक इत्यादि।

(iii) विश्व की जनसंख्या अत्यन्त तीव्रता से बढ़ रही है। क्यों ?

उत्तर – विश्व की जनसंख्या अत्यन्त तीव्रता से बढ़ रही है ऐसा वास्तव में विश्व में जन्मदर और मृत्युदर की संख्या में परिवर्तन के कारण हुआ है। इस वृद्धि का मुख्य कारण खाद्य आपूर्ति एवं औषधियों के कारण मृत्युदर का कम होना है और जन्मदर अभी भी अधिक है।

(iv) जनसंख्या परिवर्तन को प्रभावित करने वाले किन्हीं दो कारकों की भूमिका का वर्णन कीजिए।

उत्तर – जनसंख्या परिवर्तन को प्रभावित करने वाले कारकों की भूमिका निम्नलिखित है

(1) जन्मदर – जन्मदर का तात्पर्य प्रति 1000 व्यक्तियों पर जीवित जन्मों की संख्या की माप से है। जिस देश में जन्मदर अत्यधिक होती है वहाँ तेजी से जनसंख्या बढ़ती है।

(2) मृत्युदर – मृत्युदर का तात्पर्य प्रति 1000 व्यक्ति पर मरने वालों की संख्या की माप से है। जिस देश की मृत्युदर बहुत कम एवं जन्मदर ज्यादा होती है। वहाँ जनसंख्या तेजी से बढ़ती है।

(v) जनसंख्या संघटन से क्या तात्पर्य है ?

उत्तर – जनसंख्या संघटन किसी देश की जनसंख्या संरचना है। जनसंख्या संघटन से हमें यह पता चलता है कि हमारी जनसंख्या में कितने पुरुष हैं और कितनी स्त्रियाँ हैं, वे किस आयु वर्ग के हैं, कितने शिक्षित हैं, और वे किस प्रकार के व्यवसाय में लगे हैं, उनकी आय का क्या स्तर है और स्वास्थ्य दशाएँ कैसी हैं ?

(vi) जनसंख्या पिरामिड क्या है ? ये किसी देश की जनसंख्या को समझने में किस प्रकार मदद करते हैं ?

उत्तर जनसंख्या पिरामिड – जनसंख्या के वितरण के आयुवार प्रदर्शन को जनसंख्या पिरामिड कहते हैं। यह एक देश के जनसंख्या संघटन का अध्ययन करने की एक विधि है। इसे आयु लिंग पिरामिड भी कहा जाता है। जनसंख्या पिरामिड को कुल जनसंख्या के लैंगिक प्रतिशत में विभक्त किया जाता है।

जनसंख्या पिरामिड का आकार उस विशिष्ट देश में रहने वाले लोगों की कहानी बताता है।

यह निम्नलिखित तरीकों से किसी देश की जनसंख्या को समझने में मदद करता है

एक जनसंख्या पिरामिड दर्शाता है। 

कुल जनसंख्या विभिन्न आयु वर्गों में विभाजित है

उदाहरणार्थ – 5 से 9 वर्ष, 10 से 14 वर्ष । 

बच्चों की संख्या (15 वर्ष के नीचे) निचले भाग में दिखाई जाती है। जो जन्म के स्तर को दर्शाती है। ऊपर का आकार वृद्ध लोगों की संख्या दर्शाता है। 

यह एक देश में आश्रित लोगों की संख्या, युवा आश्रित लोग, वृद्ध आश्रित लोग इत्यादि की जानकारी देता है।

प्रश्न 2. सही को चिह्नित कीजिए

(i) जनसंख्या वितरण शब्द से क्या तात्पर्य है ?

(क) किसी विशिष्ट क्षेत्र में समय के साथ जनसंख्या में किस प्रकार परिवर्तन होता है।

(ख) किसी विशिष्ट क्षेत्र में जन्म लेने वाले लोगों की संख्या के सन्दर्भ में मृत्यु प्राप्त करने वाले लोगों की संख्या।

(ग) किसी दिए हुए क्षेत्र में लोग किस रूप में वितरित हैं।

(ii) वे तीन मुख्य कारक कौन से हैं जिनसे जनसंख्या में परिवर्तन होता है ?

(क) जन्म, मृत्यु और विवाह

(ख) जन्म, मृत्यु और प्रवास

(ग) जन्म, मृत्यु और जीवन प्रत्याशा।

(iii) 1999 में विश्व की जनसंख्या हो गई

(क) 1 अरब

(ख) 3 अरब

(ग) 6 अरब।

(iv) जनसंख्या पिरामिड क्या है ?

(क) जनसंख्या का आयु-लिंग संघटन का आलेखीय निरूपण।

(ख) जब किसी क्षेत्र का जनघनत्व इतना बढ़ जाता है कि लोग ऊँची इमारतों में रहते हैं।

(ग) बड़े नगरीय क्षेत्रों में जनसंख्या वितरण का प्रतिरूप।

उत्तर –

(i) (ग) किसी दिए हुए क्षेत्र में लोग किस रूप में वितरित है,

(ii) (ख) जन्म, मृत्यु और प्रवास,

(iii) (ग) 6 अरब,

(iv) (क) जनसंख्या का आयु-लिंग संघटन का आलेखीय निरूपण।

प्रश्न 3. दिए गए शब्दों का उपयोग करके वाक्यों को पूरा कीजिए

विरल, अनुकूल, परती, कृत्रिम, उर्वर, प्राकृतिक, चरम, घना।

उत्तर – जब लोग किसी क्षेत्र की ओर आकर्षित होते हैं तब यह ………… बसा हुआ बन जाता है। इसे प्रभावित करने वाले कारकों के अन्तर्गत………..जलवायु ………… संसाधनों की आपूर्ति और………… जमीन आते हैं।

(i) घना, (ii) अनुकूल, (iii) प्राकृतिक, (iv) उर्वर।

प्रश्न4.

क्रियाकलाप

जिस समाज में ’15 वर्ष से कम आयु के बहुत से लोग’ हैं और 15 वर्ष से कम आयु के बहुत कम लोग’ हैं उस समाज की विशेषताओं का वर्णन करो- .

संकेत – विद्यालय की आवश्यकता, पेंशन स्कीम, शिक्षक, खिलौने, पहिएदार कुर्सी, श्रम आपूर्ति अस्पताल। 

उत्तर –

(क) 15 वर्ष से कम आयु के बहुत से लोग के समाज की आवश्यकता

(1) विद्यालय की आवश्यकता अधिक होगी क्योंकि इस समाज में सभी विद्यालय अवश्य जाएँगे।

(2) विद्यालय में शिक्षकों की आवश्यकता भी अधिक होगी।

(3) ऐसे समाज में बच्चे बहुत हैं इसलिए खिलौने की अधिक आवश्यकता होगी।

(4) अस्पताल की सामान्य आवश्यकता होगी।

(5) पहिएदार कुर्सी की भी बहुत कम आवश्यकता होगी।

(6) पेंशन स्कीम की कम आवश्यकता

(7) श्रम आपूर्ति कम रहेगी।

(ख) 15 वर्ष से कम आयु के बहुत कम लोग।

(1) समाज में विद्यालय की कम आवश्यकता होगी क्योंकि बुजुर्ग अधिक होंगे।

(2) विद्यालय कम होने पर शिक्षकों की आवश्यकता कम होगी।

(3) खिलौनों की आवश्यकता भी बहुत कम ही होगी।

(4) समाज में बुजुर्गों की संख्या अधिक है तो अस्पताल की अधिक आवश्यकता रहेगी।

(5) पहिएदार कुर्सी की भी अधिक आवश्यकता हो सकती है।

(6) पेंशन स्कीम की अधिक आवश्यकता रहेगी।

(7) श्रम पूर्ति भी अधिक होगी क्योंकि युवा श्रम की पूर्ति करेंगे।

NCERT Class 8th Geography Solution Chapter 6 : मानव संसाधन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *