MP Board Class 7 Sahayak Vachan Chapter 4 : मध्यप्रदेश के साहित्य – साधकों का योगदान

खण्ड 3 : हमारा मध्यप्रदेश

पाठ 4 : मध्यप्रदेश के साहित्य – साधकों का योगदान

रिक्त स्थान की पर्ति

1. श्रीकृष्ण खटवानी का प्रसिद्ध उपन्यास ………… है।

2. माखनलाल चतुर्वेदी की …………  अत्यन्त प्रसिद्ध रचना है।

3. साए में धूप ………. का गजल संग्रह है।

4. कैफ भोपाली 20 फरवरी ………… को भोपाल में पैदा हुए।

उत्तर-1. याद हिक प्यार जी, 2. पुष्प की अभिलाषा, 3.दुष्यन्त कुमार, 4. 1917.

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. “पुष्प की अभिलाषा” किसकी रचना है ?

उत्तर – “पुष्प की अभिलाषा” पं. माखनलाल चतुर्वेदी की रचना है।

प्रश्न 2. बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’ के काव्य में किसका प्रभाव दिखाई देता है ?

उत्तर — बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’ के काव्य में गाँधीवाद का प्रभाव दिखाई देता है।

प्रश्न 3. सुभद्राकुमारी चौहान की प्रसिद्ध कविता की चार पंक्तियाँ लिखिए।

उत्तर — सुभद्राकुमारी चौहान की प्रसिद्ध रचना का नाम है “खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।” इसकी चार पंक्तियाँ हैं

“सिंहासन हिल उठे, राजवंशों ने भृकुटि तानी थी।

बूढ़े भारत में भी आयी, फिर से नयी जवानी थी।

बुन्देले हरबोलों के मुँह, हमने सुनी कहानी थी।

खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।

प्रश्न 4. “शरद जोशी सम्मान” किस क्षेत्र के लिए दिया जाता है?

उत्तर — शरद जोशी सम्मान “व्यंग्य लेखन के क्षेत्र” के लिए दिया जाता है।

प्रश्न 5. “कर्मवीर” के सम्पादक कौन थे ?

उत्तर — कर्मवीर के सम्पादक पं. माखनलाल चतुर्वेदी थे।

प्रश्न 6. गजानन माधव मुक्तिबोध का हिन्दी साहित्य में क्या योगदान है ?

उत्तर — गजानन माधव मुक्तिबोध का हिन्दी साहित्य में योगदान—गजानन माधव मुक्तिबोध हिन्दी साहित्य के एक श्रेष्ठ कवि के साथ-साथ श्रेष्ठ समालोचक भी थे। वे श्रेष्ठ प्रगतिवादी लेखक एवं कवि थे।

इनकी प्रसिद्ध हिन्दी रचनाएँ हैं

(1) कामायनी—एक पुनर्विचार।

(2) दिनकर की उर्वशी।

(3) नयी कविता का आत्मसंघर्ष ।

(4) नये साहित्य का सौंन्दर्यशास्त्र।

(5) समीक्षा की समस्याएँ।

(6) चाँद का मुँह टेढ़ा (काव्य)।

(7) भूरी-भूरी खाक धूल।

(8) चम्बल की छाती।

(9) भूल-गलती।

(10) काठ का सपना (कहानी संग्रह)

(11) विपात्र (उपन्यास)।

(12) शक्ति के अमृत पूँट (काव्य संग्रह)।

(13) एक साहित्यिक की डायरी (आलोचनात्मक ग्रन्थ)।

इनकी कविताएँ आधुनिक हिन्दी साहित्य की सबसे चर्चित कविताएँ मानी जाती हैं। इनकी कविताएँ पं. माखनलाल चतुर्वेदी की पत्रिका ‘कर्मवीर’ में छपती रही हैं।

हिन्दी आलोचना में भी मुक्तिबोध जी ने कविता के नये मानदण्ड गढ़े।

प्रश्न 7.भवानी प्रसाद मिश्र की प्रसिद्ध रचनाएँ लिखिए।

उत्तर – भवानी प्रसाद मिश्र की प्रसिद्ध रचनाएँ

(1) गीतफरोश’ (कविता संग्रह)।

(2) सतपुड़ा के घने जंगल (कविता)

(3) चकित है दुख (कविता संग्रह)।

(4) अँधेरी कविताएँ (कविता संग्रह)।

(5) बुनी हुई रस्सी (कविता संग्रह)।

(6) खुशबू के शिलालेख (कविता संग्रह)।

(7) अनाम तुम हो (कविता संग्रह)।

(8) इदं नमम नीली रेखतम (कविता संग्रह)।

(9) गाँधी पंचशती (महाकाव्य)।

प्रश्न 8. शिवमंगल सिंह ‘सुमन’ के साहित्य का वर्णन कीजिए।

उत्तर – शिवमंगल सिंह ‘सुमन’ का साहित्य—सुमन जी प्रगतिवादी काव्यधारा के प्रमुख कवि हैं। इनकी कविताएँ सामाजिक जीवन तथा राष्ट्रीय चेतना से जुड़ी हुई हैं। इनकी कविताओं में सांस्कृतिक तत्व भी विद्यमान रहते हैं।

सुमन जी की शैली ओज, माधुर्य एवं प्रसाद गुणों से सम्पन्न, सरल एवं स्वाभाविक है। उनकी शैली में उनके व्यक्तित्व की छाप स्पष्ट है। इनके गीतों में स्वाभाविकता, संगीतात्मकता, मस्ती एवं लय है।

इनकी प्रसिद्ध रचनाएँ हैं — हिल्लोल, जीवन के गान, प्रलय, सृजन, विश्वास बढ़ता ही गया, पर आँखें नहीं भरीं, तथा विन्ध्य हिमालय।

प्रश्न 9. प्रदेश के किन्हीं तीन प्रमुख उर्दू साहित्यकारों का वर्णन कीजिए

उत्तर – मध्य प्रदेश के प्रमुख उर्दू साहित्यकार

(1) मुल्ला रमूजी – इनका जन्म 21 मई, 1896 में भोपाल में हुआ। मुल्ला रमूजी ने उर्दू साहित्य में हास्य एवं व्यंग्य की विधाओं में कार्य किया। इन्हें गुलाबी उर्दू का ख्यात नागर रचनाकार माना जाता है। वे उर्दू साहित्य में एक उम्दा एवं बेजोड़ साहित्यकार थे। उन्होंने सदैव गरीबों की दशा सुधारने हेतु आवाज उठाई। वे सच्चे अर्थ में देशभक्त थे।

(2) अख्तर सईद खाँ — इनका जन्म 2 अक्टूबर, सन् 1923 को भोपाल में हुआ। आजादी के वर्षों में प्रगतिशील लेखक संघ से जुड़े और उसके बाद अध्यक्ष भी बने। इन्होंने तीन पुस्तकें लिखीं जिनमें शायरी और रवीन्द्रनाथ टैगोर की कविताओं का अनुवाद भी शामिल है। इंग्लैण्ड के प्रतिष्ठा सम्मान के साथ आपको राष्ट्रीय इकबाल सम्मान से भी नवाजा जा चुका है।

(3) मंजर भोपाली — मंजर भोपाली भोपाल के उन युवा शायरों में सम्मिलित हैं जिनकी ख्याति न सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया के उन सब देशों और शहरों में है जहाँ मुशायरे होते हैं। कई सम्मानों से नवाजे जा चुके हैं जिसमें भारत सरकार का एजाज भी शामिल है।

प्रश्न 10. सिन्धी भाषा के प्रमुख साहित्यकार का नाम लिखिए।

उत्तर — मध्य प्रदेश के सिन्धी भाषा के प्रमुख साहित्यकार का नाम है श्रीकृष्ण खटवानी।

MP Board Class 7 Sahayak Vachan Chapter 4 : मध्यप्रदेश के साहित्य – साधकों का योगदान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *