MP Board Class 7 Maths Solutions Chapter 1 Integers Ex 1.2

NCERT Class 7th Maths Solutions Chapter 1 Integers Ex 1.2

कक्षा 7 गणित प्रश्नावली 1.2 पूर्णांक

पूर्णांकों का गुणन

एक धनात्मक पूर्णांक और एक ऋणात्मक पूर्णांक को गुणा करते समय हम उनको पूर्ण संख्याओं के रूप में गुणा करते हैं और गुणनफल से पहले ऋण चिह्न (-) रख देते हैं । इस प्रकार हमें एक ऋणात्मक पूर्णांक प्राप्त होता है।
उदाहरण:
व्यापक रूप में, किन्हीं दो धनात्मक पूर्णांकों के लिए, हम कह सकते हैं किः
a × (– b) = (– a) × b = – (a × b)
(–33) × 5 = 33 × (–5) = –165

दो ऋणात्मक पूर्णांकों का गुणन

दो ऋणात्मक पूर्णांकों का गुणनफल एक धनात्मक पूर्णांक होता है। हम दो ऋणात्मक पूर्णांकों को पूर्ण संख्याओं के रूप में गुणा करते हैं और गुणनफल से पहले धनात्मक चिह्न (+) रख देते हैं।
उदाहरण:
इस प्रकार, हम पाते हैं कि (-10) × (-12) = +120 = 120 है।
व्यापक रूप में, किन्हीं दो धनात्मक पूर्णांकों a एवं b के लिए,(- a) × (- b) = a × b

तीन अथवा अधिक ऋणात्मक पूर्णांकों का गुणनफल

गुणा किए जाने वाले ऋणात्मक पूर्णांकों की संख्या यदि सम है, तो गुणनफल धनात्मक है और यदि गुणा किए जाने वाले ऋणात्मक पूर्णांकों की संख्या विषम है, तो गुणनफल एक ऋणात्मक पूर्णांक है।

प्रश्नावली 1.2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *