MP Board Class 7 Maths Solutions Chapter 1 Integers Ex 1.1

NCERT Class 7th Maths Solutions Chapter 1 Integers Ex 1.1

कक्षा 7 गणित प्रश्नावली 1.1 पूर्णांक

क्रमविनिमेय गुण

दो पूर्ण संख्याओं को किसी भी क्रम में जोड़ा जा सकता है । दूसरे शब्दों में, पूर्ण संख्याओं के लिए योग क्रमविनिमेय होता है।
उदाहरण:
हम जानते हैं कि 3 + 5 = 5 + 3 = 8
यह कथन पूर्णांकों के लिए भी सत्य है।व्यापक रूप में, किन्हीं दो पूर्णांकों a और b, के लिए हम कह सकते हैं कि
a + b = b + a

साहचर्य गुण

पूर्णांकों के लिए योग सहचारी होता है। व्यापक रूप में, पूर्णांकों a, b और c के लिए हम कह सकते हैं कि
a + (b + c) = (a + b) + c

योज्य तत्समक

जब हम किसी पूर्ण संख्या में शून्य को जोड़ते हैं, तो हमें वही पूर्ण संख्या प्राप्त होती है। पूर्ण संख्याओं के लिए शून्य एक योज्य तत्समक है। क्या यह पूर्णांकों के लिए भी एक योज्य तत्समक है?
उदाहरण:
(i) (– 8) + 0 = – 8
(ii) 0 + (– 8) = – 8
उपर्युक्त उदाहरण दर्शाते हैं कि शून्य, पूर्णांकों के लिए भी एक योज्य तत्समक है।

प्रश्नावली 1.1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *