MP Board Class 6th Solution Sahayak Vachan Chapter 6 : मुद्राएँ

Class 6th सहायक वाचन Solution

खण्ड 2 : योग-शिक्षा

पाठ 6 : मुद्राएँ

सही विकल्प चुनिए

(1) तर्जनी (अँगूठे के पास वाली अंगुली) किस तत्व का प्रतिनिधित्व करती है ?

(अ) अग्नि तत्व       (ब) वायु तत्व

(स) पृथ्वी तत्व        (द) जल तत्व |

उत्तर – (1) (ब) वायु तत्व ।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. मुद्रा किसे कहते हैं ?

उत्तर – सामान्यतया शरीर के अंगों को एक विशेष प्रकार की स्थिति अर्थात् आकृति में लाने को मुद्रा कहते हैं।

प्रश्न 2. मुद्राओं के अभ्यास से अंतःस्रावी ग्रंथियों पर क्या प्रभाव पड़ता है ?

उत्तर – मुद्राओं के अभ्यास से अंतःस्रावी ग्रंथियाँ बलिष्ठ, कार्यक्षम तथा नियमित होती हैं।

प्रश्न 3. हाथ की अंगुलियाँ किन तत्वों का प्रतिनिधित्व करती हैं ? नाम लिखिए।

उत्तर- हाथ की अंगुलियाँ क्रमश: निम्नलिखित तत्वों का प्रतिनिधित्व करती हैं-

(1) अग्नि तत्व, (2) वायु तत्व, (3) आकाश तत्व, (4) पृथ्वी तत्व, तथा (5) जल तत्व।

प्रश्न 4. ब्रह्म मुद्रा के लाभ लिखिए।

उत्तर- ब्रह्म मुद्रा से मन शान्त होकर एकाग्रता बढ़ती है। यह मुद्रा स्मरण शक्ति का विकास करने तथा कंधे एवं गर्दन के रोगों के निवारण में भी सहायक है। ब्रह्म मुद्रा करने का एक लाभ यह भी है कि इससे गर्दन का स्पेन्डोलाइटिस नामक रोग भी दूर होता है।

प्रश्न 5. अपान वायु मुद्रा की विधि बताइए।

उत्तर – अपान वायु मुद्रा करने हेतु सर्वप्रथम ध्यानात्मक आसन में बैठें, फिर तर्जनी अंगुली को नीचे झुकाकर उसके ऊपर से अनामिका तथा मध्यमा के आगे के भाग को अंगूठे के आगे वाले भाग से मिलाएँ साथ ही कनिष्का अंगुली को ऊपर उठाकर रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *