MP Board Class 6th Solution Sahayak Vachan Chapter 2 : मध्यप्रदेश का स्वाधीनता आन्दोलन में योगदान

Class 6th सहायक वाचन Solution

खण्ड 3 : हमारा मध्यप्रदेश

पाठ  2 : मध्यप्रदेश का स्वाधीनता आन्दोलन में योगदान

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. रानी अवंतीबाई किस जिले की थीं ?

उत्तर – रानी अवंतीबाई मंडला जिले की थीं।

प्रश्न 2. रानी लक्ष्मीबाई व तात्या टोपे के शहीद स्थल मध्यप्रदेश के किन स्थानों पर हैं ?

उत्तर – रानी लक्ष्मीबाई का शहीद स्थल ग्वालियर तथा तात्या टोपे का शिवपुरी में है।

प्रश्न 3. चन्द्रशेखर आजाद का जन्म कहाँ हुआ था ?

उत्तर – चन्द्रशेखर आजाद का जन्म झाबुआ जिले के भाभरा गाँव में हुआ था।

प्रश्न 4. स्वतन्त्रता आन्दोलन के दौरान मध्यप्रदेश से घटित प्रमुख घटनाएँ लिखिए।

उत्तर – स्वतन्त्रता आन्दोलन के दौरान मध्यप्रदेश से घटित प्रमुख घटनाएँ- झंडा सत्याग्रह, टुरिया जंगल सत्याग्रह, घोड़ा-डोंगरी का जंगल सत्याग्रह, चरण पादुका नरसंहार, चीचली की घटना, भारत छोड़ो आन्दोलन में भागीदारी, रीवा का चावल आन्दोलन और इंदौर सर्राफा काण्ड इत्यादि हैं।

प्रश्न 5. प्रदेश के प्रमुख स्वतन्त्रता सेनानी कौन-कौन से हैं ? लिखिए।

उत्तर – मध्यप्रदेश के प्रमुख स्वतन्त्रता सेनानियों में अवंतीबाई, राजा बख्तावर सिंह, सआदत खाँ, भागीरथ सिलावट, शंकर सिंह, रघुनाथ शाह, ठाकुर रणमत सिंह और महादेव शास्त्री इत्यादि के नाम लिए जा सकते हैं।

प्रश्न 6. स्वाधीनता आन्दोलन में मध्यप्रदेश के योगदान को संक्षिप्त में लिखिए।

उत्तर – स्वाधीनता आन्दोलन में मध्यप्रदेश से सभी वर्गों, समुदायों, सम्प्रदायों तथा जनजातियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। रानी लक्ष्मीबाई, तात्या टोपे, रानी अवंतीबाई, शंकरशाह तथा रघुनाथ शाह इत्यादि ने इस आन्दोलन को ऊँचाइयों तक पहुँचाया। सेठ गोविन्ददास तथा द्वारिका प्रसाद के नेतृत्व में प्रदेश में नमक सत्याग्रह चला। स्वाधीनता आन्दोलन में क्रान्ति की ज्वाला धधकाने तथा क्रान्तिकारियों की नई पीढ़ी तैयार करने का श्रेय भी इसी प्रदेश को जाता है।

प्रश्न 7. तात्या टोपे ने अंग्रेजों के साथ किस विशिष्ट प्रणाली से युद्ध किया ?

उत्तर- तात्या टोपे ने अंग्रेजों के साथ लगभग दो वर्ष तक गुरिल्ला युद्ध-प्रणाली से युद्ध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *