MP Board Class 6th Solution Sahayak Vachan Chapter 1 : मध्यप्रदेश एवं उसकी प्रशासनिक इकाइयाँ

Class 6th सहायक वाचन Solution

खण्ड 3 : हमारा मध्यप्रदेश

पाठ  1 : मध्यप्रदेश एवं उसकी प्रशासनिक इकाइयाँ

सही विकल्प चुनिए

(1) मध्यप्रदेश का गठन किया गया-

(अ) 1 नवम्बर, 1960     (ब) 1 नवम्बर, 1956

(स) 1 नवम्बर, 1957     (द) 1 नवम्बर, 1955.

(2) मध्यप्रदेश की राजधानी है-

(अ) लखनऊ              (ब) भोपाल

(स) दिल्ली               (द) रायपुर ।

(3) मध्यप्रदेश से अलग हुआ राज्य कौन-सा है ?

(अ) झारखण्ड             (ब) बिहार

(स) छत्तीसगढ़            (द) उड़ीसा ।

उत्तर-(1) (ब) 1 नवम्बर, 1956, (2) (ब) भोपाल,   (3) (स) छत्तीसगढ़।

लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1. मध्यप्रदेश का गठन कब हुआ था ?
उत्तर – मध्यप्रदेश का गठन 1 नवम्बर, 1956 को हुआ था।
प्रश्न 2. मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ का विभाजन कब हुआ ?
उत्तर- मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ का विभाजन 1 नवम्बर, 2000 को हुआ।

प्रश्न 3. वर्तमान मध्यप्रदेश का क्षेत्रफल कितना है ?
उत्तर – वर्तमान मध्यप्रदेश का क्षेत्रफल 3,08,245 वर्गकिलोमीटर है।

प्रश्न 4. मध्यप्रदेश में वर्तमान में कितने जिले हैं ?
उत्तर – मध्यप्रदेश में वर्तमान में 51 जिले हैं।

प्रश्न 5. वर्ष 2008 में कौन-से दो नए जिले बनाए गए ? लिखिए।
उत्तर- वर्ष 2008 में झाबुआ से अलीराजपुर एवं सीधी से सिंगरौली, दो नये जिले बनाये गये हैं।
प्रश्न 6. मध्यप्रदेश किन-किन राज्यों से घिरा हुआ है ?
उत्तर – मध्यप्रदेश भारत के पाँच राज्यों-उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ राज्य से घिरा हुआ है।

प्रश्न 7. मध्यप्रदेश के संभागों के नाम लिखिए।
उत्तर- मध्यप्रदेश में दस संभाग हैं- चंबल संभाग, ग्वालियर संभाग, उज्जैन संभाग, इंदौर संभाग, भोपाल संभाग, नर्मदापुरम संभाग, सागर संभाग, जबलपुर संभाग, रीवा संभाग और शहडोल संभाग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *