MP Board Class 6th Geography Solution Chapter 2 : ग्लोब: अक्षांश एवं देशांतर

म.प्र. बोर्ड कक्षा छठवीं संपूर्ण हल- भूगोल – पृथ्वी हमारा आवास (Geography The Earth Our Habitat Part I)

पाठ 2 : ग्लोब: अक्षांश एवं देशांतर

प्रश्न – अभ्यास (पाठ्यपुस्तक से)

महत्वपूर्ण बिन्दु

  • ग्लोब पृथ्वी का लघु रूप में एक वास्तविक प्रतिरूप है।
  • एक अन्य काल्पनिक रेखा भी ग्लोब को दो बराबर भागों में बाँटती है। इसे विषुवत् वृत्त कहा जाता है।
  • पृथ्वी के उत्तर में स्थित आधे भाग को उत्तरी गोलार्ध तथा दक्षिण वाले आधे भाग को दक्षिणी गोलार्ध कहा जाता है।
  • समय को मापने का सबसे अच्छा साधन पृथ्वी, चन्द्रमा एवं ग्रहों की गति है।
  • सूर्योदय एवं सूर्यास्त से पूरे विश्व के समय का निर्धारण किया जा सकता है।

महत्वपूर्ण शब्द

अक्ष – एक काल्पनिक रेखा, एक सुई ग्लोब में झुकी हुई अवस्था में स्थित होती है।

ध्रुव – अक्ष के दोनों छोरों को ध्रुव कहते हैं।

गोलार्ध – एक काल्पनिक वृत्त (विषुवत् वृत्त) पृथ्वी की दो बराबर भागों में बाँटता है। ये दोनों भाग गोलार्ध कहलाते हैं।

ग्रीनिच-यह स्थान लन्दन के पास ब्रिटेन में है। ब्रिटिश राजकीय वैद्यशाला ग्रीनिच में है, प्रमुख याम्योत्तर ग्रीनिच के पास से गुजरती है।

पाठान्त प्रश्नोत्तर

अभ्यास

प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए

(i) पृथ्वी का सही आकार क्या है?

उत्तर – हमारी पृथ्वी गोलाकार नहीं है। यह उत्तरी एवं दक्षिणी ध्रुवों पर थोड़ी चपटी तथा मध्य में थोड़ी उभरी हुयी है। पृथ्वी की आकृति अण्डाकार है।

(ii) ग्लोब क्या है ?

उत्तर – ग्लोब पृथ्वी का लघु रूप में एक वास्तविक प्रतिरूप है। ग्लोब विभिन्न आकार एवं प्रकार के हो सकते हैं। ग्लोब स्थिर नहीं होते हैं। इसे उसी प्रकार घुमाया जा सकता है जैसे कुम्हार का पहिया या लटू घूमता है। ग्लोब पर देशों, महाद्वीपों तथा महासागरों को उनके सही आकार में दिखाया जाता है।

(ii) कर्क रेखा का अंक्षाशीय मान क्या है ?

उत्तर – कर्क रेखा का अंक्षाशीय मान 287° उत्तरी अक्षांश

(iv) पृथ्वी के तीन ताप कटिबन्ध कौन-से हैं ?

उत्तर-पृथ्वी के तीन ताप कटिबन्ध हैं

(1) उष्ण कटिबन्ध,

(2) शीतोष्ण कटिबन्ध,

(3) शीत कटिबन्ध।

(v) अक्षांश एवं देशान्तर रेखाएँ क्या हैं?

उत्तर –

अक्षांश रेखाएँ – ये वे काल्पनिक रेखाएँ हैं जो पूर्व से पश्चिम की ओर विषुवत वृत्त के समानान्तर ध्रुवों तक खींची गई हैं, जिन्हें अक्षांश रेखाएँ कहते हैं।

देशान्तर रेखाएँ – ये वे काल्पनिक रेखाएँ हैं जो विषुवत् वृत्त को काटती हैं और उत्तरी ध्रुव व दक्षिणी ध्रुव को जोड़ती हैं। इन्हें देशान्तर रेखाएँ कहते हैं।

(vi) ऊष्मा की सबसे अधिक मात्रा उष्ण कटिबन्ध क्यों प्राप्त करते हैं ?

उत्तर – कर्क रेखा एवं मकर रेखा के बीच के सभी अक्षांशों पर सूर्य वर्ष में एक बार दोपहर में सिर पर ठीक ऊपर होता है। इसलिए इस क्षेत्र में सबसे अधिक ऊष्मा प्राप्त होती है।

(vii) जब भारत में शाम को 5:30 बजते हैं, तब लन्दन में दोपहर के 12 क्यों बजते हैं ?

उत्तर – जब भारत में शाम के 5:30 बजते हैं, तब लन्दन में दोपहर के 12 बजते हैं, क्योंकि लन्दन का देशान्तर 0° है जबकि भारत का मानक याम्योत्तर 82°30′ पूर्वी देशान्तर है। अर्थात् भारतीय समय और लन्दन के समय में 82°30′ अंश देशान्तरों का अन्तर है। सूर्य की किरणों को पूर्व से पश्चिम की और बढ़ते समय एक देशान्तर पार करने में 4 मिनट का समय लगता है। इस प्रकार भारत से लन्दन के बीच प्रकाश की किरणों को दूरी तय करने में लगा समय होगा 82°30′ x 4 = 330 मिनट अर्थात् 5 : 30 घण्टे। इसलिए लन्दन का समय भारतीय समय में 5 : 30 घण्टे पीछे है।

प्रश्न 2. सही उत्तर चिह्नित कीजिए।

(i) प्रमुख याम्योत्तर का मान है

(क) 90°

(ख) 0°

(ग) 60°.

(ii) शीत कटिबन्ध किसके नजदीक पाया जाता है ?

(क) ध्रुवों

(ख) विषुवत् रेखा

(ग) कर्क रेखा।

(iii) देशान्तरों की कुल संख्या है

(क) 360°

(ख) 180°

(ग) 90°.

(iv) दक्षिण ध्रुव वृत्त स्थित है

(क) उत्तरी गोलार्ध में

(ख) दक्षिणी गोलार्ध में

(ग) पूर्वी गोलार्ध में।

(v) ग्रिड किसका जाल है

(क) अक्षांशों (समानान्तर) रेखाओं एवं देशान्तरीय याम्योत्तरों का

(ख) कर्क रेखा एवं मकर रेखा का

(ग) उत्तर ध्रुव एवं दक्षिण ध्रुव का।

उत्तर – (i) (ख), (ii) (क), (iii) (क), (iv) (क), (v) (क)।

प्रश्न 3. खाली स्थान भरें

(i) मकर रेखा …………….. पर स्थित है।

(ii) भारत का मानक याम्योत्तर ………………. पर स्थित है।

(iii) 0° याम्योत्तर को ………………” के नाम से जाना जाता है।

(iv) देशान्तरों के बीच की दूरी ………………. की तरफ घटती जाती है।

(v) उत्तर ध्रुव वृत्त ……………… गोलार्ध में स्थित है।

उत्तर – (i) 22, दक्षिण, (ii) 827 पूर्व (82°30′ पूर्व) (iii) प्रधान मध्याह्य रेखा, (iv) ध्रुवों, (v) दक्षिण।

आओ कुछ करें

प्रश्न 4. पृथ्वी के अक्ष, विषुवत् वृत्त, कर्क रेखा एवं मकर रेखा, उत्तर ध्रुव वृत्त तथा दक्षिण ध्रुव वृत्त को दर्शाते हुए एक चित्र बनाएँ।

उत्तर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *