MP Board Class 6th Geography Solution Chapter 3 : पृथ्वी की गतियां

म.प्र. बोर्ड कक्षा छठवीं संपूर्ण हल- भूगोल – पृथ्वी हमारा आवास (Geography The Earth Our Habitat Part I)

पाठ 3 : पृथ्वी की गतियां

प्रश्न – अभ्यास (पाठ्यपुस्तक से)

महत्वपूर्ण बिन्दु

  • पृथ्वी का अपने अक्ष पर घूमना घूर्णन कहलाता है।
  • पृथ्वी सूर्य से प्रकाश प्राप्त करती है।
  • ग्लोब पर वह वृत्त जो दिन तथा रात को विभाजित करता है, उसे प्रदीप्ति वृत्त कहते हैं।
  • 21 जून को सबसे लम्बा दिन तथा सबसे छोटी रात होती है।
  • 21 मार्च एवं 23 सितम्बर को सूर्य की किरणें विषुवत् वृत्त पर सीधी पड़ती हैं। इसलिए पूरी पृथ्वी पर रात एवं दिन बराबर होते हैं।
  • पृथ्वी के घूर्णन एवं परिक्रमण के कारण दिन एवं रात तथा ऋतुओं में परिवर्तन होता है।

महत्वपूर्ण शब्द

परिक्रमण – पृथ्वी अपनी कक्षा पर 365 दिन 48 मिनट 45.5 सेकेण्ड में एक पूरा चक्कर लगाती है, इसे परिक्रमण कहते है

विषुव – 21 मार्च और 23 सितम्बर को सूर्य की किरणें विषुवत् वृत्त पर सीधी पड़ने के कारण दोनों गोलार्धा में दिन-रात बराबर होते हैं, यह स्थिति विषुव कहलाती है।

पाठान्त प्रश्नोत्तर

अभ्यास

प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए

(i) पृथ्वी के अक्ष का झुकाव कोण क्या है ?

उत्तर – सूर्य की परिक्रमा के दौरान पृथ्वी एक और कुछ झुकी रहती है। यह झुकाव कोण 66.50 है।

(ii) घूर्णन एवं परिक्रमण को परिभाषित करें।

उत्तर – घूर्णन-पृथ्वी का अपनी धुरी पर घूमना घूर्णन कहलाता है। पृथ्वी अपना एक घूर्णन 24 घण्टे में पूरा करती है।

परिक्रमण – सूर्य के चारों ओर एक स्थिर कक्ष में पृथ्वी की गति को परिक्रमण कहते हैं।

(iii) लीप वर्ष क्या है ?

उत्तर – पृथ्वी का एक वर्ष 365 दिन का होता है, परन्तु पृथ्वी अपनी अक्ष पर सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करने में 365 दिन 5 घण्टे 48 मिनट 45.5 सेकण्ड लेती है। 5 घण्टे 48 मिनट और 45.5 सेकण्ड की अवधि प्रति चार वर्ष बाद करीब 24 घण्टे के बराबर हो जाती है। जिसे एक दिन के रूप में फरवरी के महीने में जोड़ दिया जाता है। अत: उस वर्ष फरवरी 29 दिनों की होती है, जिसे लीप वर्ष कहते हैं।

(iv) उत्तर एवं दक्षिण अयनांतों में अन्तर बताइए।

उत्तर – उत्तर एवं दक्षिण अयनांतों में अन्तर निम्न हैं

 (v) विषुव क्या है ?

उत्तर – 21 मार्च एवं 23 सितम्बर को सूर्य की किरणें विषुवत् वृत्त पर सीधी पड़ती हैं। इस अवस्था में कोई भी ध्रुव सूर्य की ओर नहीं झुका होता है, इसलिए पूरी पृथ्वी पर रात एवं दिन बराबर होते हैं। इसे विषुव कहा जाता है।

(vi) दक्षिणी गोलार्ध में उत्तरी गोलार्ध की अपेक्षा उत्तर एवं दक्षिण का अयनांत अलग – अलग समय में होता है, क्यों?

उत्तर – दक्षिणी गोलार्ध में उत्तरी गोलार्ध की अपेक्षा उत्तर एवं दक्षिण का अयनांत अलग-अलग समय में होता है, क्योंकि

(i) दिसम्बर माह में दक्षिण गोलार्ध सूर्य की ओर झुका होता है तब यहाँ ग्रीष्म ऋतु होती है जिसे उत्तरी अयनांत भी कह सकते हैं जबकि इस समय उत्तरी गोलार्ध में शीत ऋतु होती है।

(ii) जून माह में दक्षिणी गोलार्ध सूर्य से दूर होता है तब यहाँ शीत ऋतु होती है जिसे दक्षिणी अयनांत भी कह सकते हैं जबकि इस समय उत्तरी गोलार्ध में ग्रीष्म ऋतु होती है।

(vii) ध्रुवों पर लगभग 6 महीने का दिन एवं 6 महीने की रात होती है, क्यों?

उत्तर – ध्रुवों पर लगभग 6 महीने का दिन एवं 6 महीने की रात होती हैं क्योंकि –

(i) जब उत्तरी गोलार्ध सूर्य की ओर झुका होता है तब उत्तरी ध्रुव पर 6 महीने तक निरन्तर 24 घण्टे प्रकाश रहता है। यह स्थिति 21 मार्च से 23 सितम्बर तक रहती है।

(ii) इसी प्रकार जब दक्षिणी गोलार्ध 23 सितम्बर से 21 मार्च तक सूर्य की ओर झुका होता है तब 6 महीने तक दक्षिणी ध्रुव सूर्य के प्रकाश में रहता है।

प्रश्न 2. सही उत्तर चिह्नित (/)कीजिए।

(i) पृथ्वी की सूर्य के चारों ओर की गति को कहा जाता है

(क) घूर्णन

(ख) परिक्रमण

(ग) झुकाव।

(ii) सूर्य की सीधी किरणें विषुवत् वृत्त पर किस दिन पड़ती हैं ?

(क) 21 मार्च

(ख) 21 जून

(ग) 22 दिसम्बर।

(iii) गर्मी में क्रिसमस का पर्व कहाँ मनाया जाता है

(क) जापान

(ख) भारत

(ग) ऑस्ट्रेलिया।

(iv) ऋतुओं में परिवर्तन पृथ्वी की किस गति के कारण होता है ?

(क) घूर्णन

(ख) परिक्रमण

(ग) गुरुत्वाकर्षण।

उत्तर – (i) (ख), (ii) (क), (ii) (ग), (iv) (ख)।

प्रश्न 3. खाली स्थान भरें

(i) एक लीप वर्ष में दिनों की संख्या …….. .. होती है।

(ii) पृथ्वी की प्रतिदिन की गति को …………कहते हैं।

(ii) पृथ्वी सूर्य के चारों ओर ………….कक्षा में घूमती है।

(iv) 21 जून को सूर्य की किरणें …………रेखा पर सीधी पड़ती हैं।

(v)……………. ऋतु में दिन छोटे होते हैं।

उत्तर-(i) 366, (ii) घूर्णन, (iii) स्थिर, (iv) कर्क, (v) शीत।

आओ कुछ करें

प्रश्न 4. पृथ्वी के अपने अक्ष पर झुकाव को दर्शाने के लिए एक चित्र बनाए ?

उत्तर

प्रश्न 5. प्रत्येक महीने की 21 तारीख को होने वाले सूर्योदय एवं सूर्यास्त के समयों को स्थानीय समाचार-पत्र की सहायता से लिखिए तथा निम्नलिखित के उत्तर दीजिए

(अ) किस महीने के दिन सबसे छोटे हैं ?

(ब) किन महीनों में दिन एवं रात लगभग बराबर होते हैं ? ।

उत्तर – प्रत्येक महीने की 21 तारीख को होने वाले सूर्योदय  एवं सूर्यास्त का समय

नोट- सूर्योदय एवं सूर्यास्त का समय विद्यार्थी स्थानीय समाचार-पत्र की सहायता से स्वयं भरें।

(अ) दिसम्बर माह के दिन सबसे छोटे होते हैं।

(ब) मार्च और सितम्बर माह में दिन एवं रात बराबर होते हैं।

NCERT Class 6 Geography Book solution Chapter 3 : पृथ्वी की गतियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *