MP Board Class 6th Geography Solution Chapter 1 : सौरमंडल से पृथ्वी

म.प्र. बोर्ड कक्षा छठवीं संपूर्ण हल- भूगोल – पृथ्वी हमारा आवास (Geography The Earth Our Habitat Part I)

पाठ 1 : सौरमंडल से पृथ्वी

प्रश्न – अभ्यास (पाठ्यपुस्तक से)

महत्वपूर्ण बिन्दु

  • सूर्य, चन्द्रमा तथा वे सभी वस्तुएँ जो रात के समय आसमान में चमकती हैं, खगोलीय पिण्ड कहलाती हैं।  
  • पूर्ण चन्द्रमा वाली रात पूर्णिमा तथा नये चन्द्रमा की रात्रि अमावस्या कहलाती है।
  • कुछ खगोलीय पिण्ड के पास अपनी ऊष्मा तथा प्रकाश होता है वह तारा कहलाता हैं; जैसे सूर्य।
  • कुछ खगोलीय पिण्डों में अपना प्रकाश एवं ऊष्मा नहीं होती है, वे ग्रह कहलाते हैं।
  • सूर्य, आठ ग्रह, उपग्रह तथा कुछ अन्य खगोलीय पिण्ड जैसे क्षुद्र ग्रह एवं उल्कापिण्ड मिलकर सौरमण्डल का निर्माण करते हैं।
  • आकाशगंगा करोड़ों, तारों, बादलों तथा गैसों की एक प्रणाली है। लाखों आकाशगंगाएँ मिलकर ब्रह्माण्ड का निर्माण करती हैं।

महत्वपूर्ण शब्द –

नक्षत्र मण्डल – विविध आकृतियों में दिखाई देने वाले नक्षत्र/ तारा समूहों को नक्षत्र मण्डल कहते हैं।

उपग्रह – वे खगोलीय पिण्ड जो ग्रहों की परिक्रमा करते हैं, उपग्रह कहलाते हैं।

कक्षा – खगोलीय पिण्डों का दीर्घवृत्ताकार परिक्रमा मार्ग कक्षा के नाम से जाना जाता है।

मानव निर्मित उपग्रह – मानव द्वारा बनाया गया उपग्रह मानव निर्मित उपग्रह कहलाता है।

पाठान्तर्गत प्रश्नोत्तर

पृष्ठ संख्या # 04

क्या आप जानते हैं ?

प्रश्न 1. पौराणिक रोमन कहानियों में सोल’ सूर्य देवता को कहा जाता है। सौर शब्द का अर्थ है, सूर्य से सम्बन्धित इसलिए सूर्य के परिवार को सौरमण्डल (Solar System) कहा जाता है। ‘सौर’ शब्द का उपयोग करते हुए और अधिक शब्दों को लिखें।

उत्तर – सौर शब्द का उपयोग करते हुए शब्द निम्नलिखित

(1) सौर ऊर्जा, (2) सौर परिवार, (3) सौर प्रकाश, (4) सौर ऊष्मा इत्यादि।

पृष्ठ संख्या # 05 .

रोचक तथ्य

प्रश्न 2. नील आर्मस्ट्रांग पहले व्यक्ति थे जिन्होंने 20 जुलाई, 1969 को सबसे पहले चन्द्रमा की सतह पर कदम रखा मालूम करो कि क्या कोई भारतीय चन्द्रमा पर गया है ?

उत्तर – नील आर्मस्ट्रांग के पश्चात् चाँद की सतह पर अभी तक कोई और मानव नहीं गया। 2022 तक भारत चाँद पर मानव भेजना चाहता है।

पृष्ठ संख्या # 06

प्रश्न 1. जीव एवं पौधों को जीवित रहने तथा विकास करने के लिए किन तत्वों की आवश्यकता होती हैं ?

उत्तर – जीव को जीवित रहने तथा विकास करने के लिए ऑक्सीजन, भोजन, जल तथा पौधों को जीवित रहने तथा विकास करने के लिए कार्बन डाइऑक्साइड, जल, सूर्य की रोशनी की आवश्यकता होती है।

पृष्ठ संख्या # 07

प्रश्न 2. क्या आप ब्रह्माण्ड के साथ अपना सम्बन्ध बता सकते हैं ? आप पृथ्वी पर हैं तथा पृथ्वी सौरमण्डल का एक भाग है। हमारा सौरमण्डल आकाशगंगा (मिल्की वे) का एक भाग है जो ब्रह्माण्ड का हिस्सा है। ब्रह्माण्ड से जुड़े इस तथ्य पर विचार कीजिए कि इसमें लाखों आकाशगंगाएँ मौजूद हैं। इस चित्र में आपका स्थान कहाँ है ?

उत्तर – हम पृथ्वी पर हैं तथा पृथ्वी सौरमण्डल का एक भाग है। हमारा सौरमण्डल आकाशगंगा का एक भाग है जो ब्रह्माण्ड का हिस्सा है। ब्रह्माण्ड में लाखों आकाशगंगाएँ मौजूद हैं। इस चित्र में हमारा स्थान बहुत ही सूक्ष्म है।

पाठान्त प्रश्नोत्तर

तारे

अभ्यास

प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए

(i) ग्रह और तारे में क्या अन्तर है?

उत्तर

(ii) सौरमण्डल से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर – सूर्य, आठ ग्रह, उपग्रह, तथा कुछ अन्य खगोलीय पिण्ड, जैसे क्षुद्र ग्रह एवं उल्कापिण्ड’ मिलकर सौरमण्डल का निर्माण करते हैं उसे हम सौरमण्डल कहते हैं। सौरमण्डल में सूर्य का स्थान बहुत महत्वपूर्ण है।

(iii) सूर्य से उनकी दूरी के अनुसार सभी ग्रहों के नाम लिखें।

उत्तर – सूर्य से उनकी दूरी के अनुसार ग्रहों के नाम

(i) बुध, (ii) शुक्र, (iii) पृथ्वी, (iv) मंगल, (v) बृहस्पति, (vi) शनि, (vii) यूरेनस, (viii) नेप्च्यून, (ix) प्लूटो।

(iv) पृथ्वी को अद्भुत ग्रह क्यों कहा जाता है ?

उत्तर – जीवन के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ सम्भवतः केवल पृथ्वी पर ही पायी जाती हैं। पृथ्वी न तो अधिक गर्म है और न ही अधिक ठण्डी। यहाँ पानी एवं वायु उपस्थित हैं, जो हमारे जीवन के लिए आवश्यक है। वायु में जीवन के लिए आवश्यक गैस ऑक्सीजन मौजूद है। इन्हीं कारणों से, पृथ्वी का सौरमण्डल का सबसे अद्भुत ग्रह कहा जाता है।

(v) हम हमेशा चन्द्रमा के एक ही भाग को क्यों देख पाते हैं ?

उत्तर – चन्द्रमा पृथ्वी का एक चक्कर लगभग 27 दिन में पूरा करता है। लगभग इतने ही समय में यह अपने अक्ष पर एक चक्कर भी पूरा करता है। इसलिए पृथ्वी से हमें चन्द्रमा का केवल एक ही भाग दिखाई पड़ता है।

(vi) ब्रह्माण्ड क्या है?

उत्तर – समस्त आकाशगंगाओं के सम्मिलित रूप को ब्रह्माण्ड कहा जाता है। ब्रह्माण्ड अति विशाल है। इसके आदि तथा अन्त का ज्ञान मानव के लिए रहस्य बना हुआ है।

प्रश्न 2. सही उत्तर चिह्नित () कीजिए।

(i) किस ग्रह को पृथ्वी के जुड़वाँ ग्रह के नाम से जाना जाता है ?

(क) बृहस्पति

(ख) शनि

(ग) शुक्र।

(ii) सूर्य से तीसरा सबसे नजदीक ग्रह कौन-सा है ?

(क) शुक्र

(ख) पृथ्वी

(ग) बुध।

(iii) सभी ग्रह सूर्य के चारों ओर किस प्रकार के पथ पर चक्कर लगाते हैं?

(क) वृत्तीय पथ पर

(ख) आयताकार पथ पर

(ग) दीर्घवृत्ताकार पथ पर।

(iv) ध्रुव तारे से किस दिशा का ज्ञान होता है ?

(क) दक्षिण

(ख) उत्तर

(ग) पूर्व।

(v) क्षुद्र ग्रह किन कक्षाओं के बीच पाए जाते हैं ?

(क) शनि एवं बृहस्पति

(ख) मंगल एवं बृहस्पति

(ग) पृथ्वी एवं मंगल।

उत्तर-(i) (ग), (ii) (ख), (iii) (ग), (iv) (ख), (v) (ख)।

प्रश्न 3. खाली स्थान भरें

(i) …………….. का एक समूह जो विभिन्न प्रतिरूपों का निर्माण करता है, उसे ……………… कहते हैं।

(ii) तारों की एक बहुत बड़ी प्रणाली को…………….. कहा जाता है।

(iii) ………………. पृथ्वी के सबसे करीब है।

(iv) …………….. सूर्य से तीसरा सबसे नजदीक ग्रह है।

(v) ग्रहों के पास अपनी …………….. तथा …………….. नहीं होती है।

उत्तर– (i) तारों, तारामण्डल, (ii) आकाशगंगा, (iii) चन्द्रमा, (iv) पृथ्वी, (v) ऊष्मा, प्रकाश। .

आओ कुछ करें

प्रश्न 1. सौरमण्डल का एक चार्ट तैयार करें।

उत्तर

प्रश्न 2. छुट्टियों में एक तारामण्डल को जाकर देखें तथा वहाँ के अपने अनुभव को कक्षा में बताएँ।

उत्तर – गर्मियों की छुटियाँ होने वाली थीं। उससे पहले ही बच्चों ने छुटियों में घूमने की योजना बना ली थी। योजना में सबसे पहले तारामण्डल घूमने के लिए बच्चे जिद करने लगे तब मेरे पिताजी हमको तारामण्डल ले गये।

पिताजी ने सबसे पहले तारामण्डल में जाने के लिए टिकट खरीदा टिकट लगभग 70-80 रूपये का था। पिताजी ने 5 टिकट खरीदें मेरा, मम्मी का, पापा का, भाई का और बुआजी का।

हम सबने तारामण्डल वाले हॉल में प्रवेश किया, वहाँ अँधेरा था, थोड़ी देर में लाइट जली तो सभी अपनी-अपनी कुर्सी पर बैठ गये। अब शुरू हुई तारामण्डल की कहानी आधुनिक यन्त्रों, दूरबीन की सहायता से सौर परिवार के सदस्य की जानकारी दी गयी सूर्य, ग्रहों, उपग्रह, धूमकेतु, क्षुद्र ग्रह इत्यादि की जानकारी लेकर हम बाहर निकले और घर आये। यह अनुभव बहुत ही अदभुत था ऐसा लग रहा था कि हम आकाशगंगा में पहुँच गये थे।

प्रश्न 3. पृथ्वी एवं सौरमण्डल पर एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन करें।

उत्तर – छात्र अपनी कक्षा में अन्य छात्रों के साथ मिलकर सौरमण्डल पर कुछ आसान से प्रश्न बनाएँ। अध्यापक की सहायता से इस क्विज का आयोजन करें।

सूर्य

आओ खेलें

प्रश्न 4. हिन्दी में सूर्य को सूरज भी कहा जाता है। हमारे देश की विभिन्न भाषाओं में सूर्य के नामों का पता लगाएँ। अपने मित्र, शिक्षक या पड़ोसी की मदद लें।

उत्तर – देश की विभिन्न भाषाओं में से कुछेक में सूर्य के नाम निम्नलिखित हैं

1. संस्कृत – भास्कर

2. मराठी – सूर्य

3. तेलुगू – सान

4. तमिल – सूरियन

5. मलयालम – सूर्यन

6. उर्दू – सूरज

7. बांग्ला – सूर्यजो

Ncert Class 6 Social Science Geography Solution Chapter 1 : सौरमंडल से पृथ्वी ( The Earth in the Solar System)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *