MP Board Class 6 Social Science Civics Solution Chapter 8 : ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका

म.प्र. बोर्ड कक्षा  संपूर्ण हल- नागरिकशास्त्र – सामाजिक एवं राजनैतिक जीवन 1 (Civics: Social & Political Life – I )

इकाई 4 : आजीविकाएँ

पाठ 8 : ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका

महत्वपूर्ण बिन्दु

  • भारत में अधिकांशतः जनसंख्या, आजीविका के लिए कृषि पर निर्भर है।
  • भारत के 80 प्रतिशत किसानों के पास उनकी जरूरतों के हिसाब से खेत बहुत ही छोटे हैं और 20 प्रतिशत भू-स्वामियों में गिने जाते हैं।
  • छोटे किसानों, खेतिहर मजदूरों, मछली पकड़ने वाले परिवारों को पूरे वर्ष रोजगार उपलब्ध नहीं हैं।

महत्वपूर्ण शब्द

भूमिहीन -जिन किसानों के पास अपनी जमीन नहीं होती है।

कैटामरैन -मछुआरों की खास तरह की इंजन वाली छोटी नाव।

बोरवेल -पाइप द्वारा धरती से पानी निकालने वाली मशीन।

पाठान्तर्गत प्रश्नोत्तर

पृष्ठ संख्या #77

‘प्रश्न 1. ऊपर दी गयी तस्वीरों (पाठ्य-पुस्तक में) में लोग जो काम करते हुए दिख रहे हैं, उस काम का वर्णन कीजिए।

उत्तर -ऊपर दी गयी तस्वीर में लोगों द्वारा निम्नलिखित काम करते दिखाया गया हैं-

(1) रेहड़ी पर सब्जी बेच रहा है।

(2) मजदूर दीवार बना रहे हैं।

(3) कुछ लोग मछली पकड़ रहे हैं।

(4) महिलाएँ फूल तोड़ रही हैं।

(5) दुकानदार दुकान खोले बैठा है।

(6) किसान खाद डाल रहा है।

(7) शहद प्राप्त कर रहा है।

(8) साइकिल सधार रहा है। इत्यादि काम किया जा रहा है।

प्रश्न 2. खेती से जुड़े लोगों को अलग कीजिए और जो काम खेती से जुड़े हुए नहीं हैं, उनकी एक सूची बनाइए।

उत्तर –

(1) खेती से जुड़े काम-खेत जोतना, सिंचाई करना, खाद डालना।

(2) जो काम खेती से जुड़े नहीं है-रेहड़ी चलाना, दीवार बनाना, मछली पकड़ना, साइकिल मरम्मत करना।

प्रश्न 3. आपने ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को कई तरह के काम करते हुए देखा है। उनमें से कुछ का चित्र बनाकर उनके बारे में लिखिए।

उत्तर- छात्र अध्यापक की सहायता से अपने आस-पास के क्षेत्र में कार्य करने वालों के चित्र बनाने का प्रयास करें तथा उनके बारे में लिखें। –

पृष्ठ संख्या # 79

प्रश्न 4. क्या तुलसी को साल भर कमाई के मौके  मिलते हैं ? दिए गए चित्र के आधार पर बताइए।

उत्तर -तुलसी को साल भर कमाई के मौके नहीं मिलते हैं। तुलसी को वर्ष के कुछ ही महीने; जैसे-जून-जुलाई, अगस्त-सितम्बर तथा नवम्बर में ही काम मिलता है। साल के बाकी महीनों में उसे काम नहीं मिलता है। –

पृष्ठ संख्या # 80

प्रश्न 5. तुलसी के काम का विवरण दीजिए। यह रमन के काम से कैसे अलग है ?

उत्तर -तुलसी का काम-तुलसी धान की रोपाई, खेत की निराई और धान की कुटाई करती है। तुलसी को वर्ष के कुछ महीने ही काम मिल पाता है। कि रमन का काम-रमन खेतों में दवाई छिड़कने का काम करता है। जब खेतों में काम नहीं मिलता है तो वह पास की खान से पत्थर या नदी से बालू ढोने का काम करता है।

प्रश्न 6. तुलसी को अपने काम के लिए बहुत कम पैसा मिलता है। आपकी समझ में खेतों में काम करने वाले मजदूरों को कम पैसे पर काम क्यों करना पड़ता है ?

उत्तर -तुलसी के पास पूरे वर्ष काम नहीं होता है और उसे काम की तलाश होती है। आर्थिक मजबूरी होने के कारण उसे कम पैसों पर भी काम करना पड़ता है। तुलसी की तरह अन्य खेतिहर मजदूरों की भी यही स्थिति है।

प्रश्न 7. आपके क्षेत्र में या पास के गाँव में कौन-सी फसलें उगाई जाती है ? वहाँ खेतिहर मजदूर किस तरह का काम करते हैं ?

उत्तर -हमारे घर के पास के गाँव में धान की फसलें उगाई जाती है। वहाँ खेतिहर मजदूर आस-पास के गाँव से आकर काम करते हैं। दिन भर काम करने के बाद उन्हें मजदूरी की रेट से थोड़ा कम पैसा दिया जाता है।

प्रश्न 8. अगर तुलसी के पास खेती की जमीन होती तो उसकी कमाई यानि आजीविका के तरीके कैसे अलग होते ? चर्चा कीजिए।

उत्तर -अगर तुलसी के पास खेती की जमीन होती तो वह दूसरे के खेत पर काम नहीं करती अपने ही खेत में फसल उगाती बुबाई, निराई तथा फसल कटाई के समय अन्य मजदूरों को उचित मजदूरी पर काम उपलब्ध कराती और तुलसी के पति को भी दूसरों के खेतों पर जाकर काम करने की जरूरत नहीं होती। – पाठ्य- संख्या # 81

प्रश्न 9.शेखर का परिवार क्या काम करता है? आपके विचार से शेखर दूसरे मजदूरों को अपने खेत पर काम करने के लिए क्यों नहीं लगाता।

उत्तर-शेखर के पास दो एकड़ जमीन है। वह अपने खेत का सारा काम खुद ही करता है। कई बार कटाई के समय दूसरे छोटे किसानों की मदद लेता है तो बदले में उनके खेतों में कटाई करवा देता है। इसलिए शेखर अपने खेत पर काम करने के लिए मजदूर नहीं लगाता है।

प्रश्न 10. शेखर शहर के बाजार में अपना धान क्यों नहीं बेच पाता?

उत्तर-शेखर शहर के बाजार में अपना धान इसलिए नहीं बेच पाता, क्योंकि वह व्यापारी से उधार पर बीज और खाद लेता है। इसे चुकाने के लिए उसे कम दामों पर उसे धान बेचना पड़ता है।

प्रश्न 11.शेखर की बहन मीना ने भी व्यापारी से उधार लिया था, परन्तु वह अपना धान उसको नहीं बेचना चाहती।

उसने व्यापारी के एजेन्ट से कहा कि वह अपना उधार चुका देगी। मीना और व्यापारी के एजेन्ट के बीच में इसको लेकर क्या बातचीत हुई होगी? दोनों के तर्कों को लिखिए।

उत्तर – मीना और एजेन्ट के बीच हुई बातचीत का विवरण इस प्रकार है

एजेन्ट-उधार लेने वाले सभी किसान अपना धान बेचकर उधार चुका दें।

मीना -मैं अपना धान बाजार में बेचूँगी।

एजेन्ट -तुम अपना धान बाजार में नहीं बेच सकती हो, क्योंकि तुमने फसल बोने के लिए मुझसे उधार लिया था इसलिए धान भी हमें ही बेचना पड़ेगा।

मीना-नहीं, मैं अपना धान बाजार में बेचकर तुम्हारा उधार चुका दूँगी।

एजेन्ट -मीना, तुम ऐसा नहीं कर सकती हो अगर तुमने ऐसा किया तो इसका परिणाम बुरा होगा।

प्रश्न 12. शेखर और तुलसी के जीवन में क्या समानताएँ हैं और क्या अन्तर हैं ? आपके उत्तर के निम्नलिखित आधार हो सकते हैं उनके पास कितनी जमीन है, उनको उधार क्यों लेना पड़ता है, उनकी कमाई के साधन क्या हैं और उन्हें दूसरों की जमीन पर काम करने की क्या जरूरत है ?

उत्तर – शेखर और तुलसी के जीवन की समानताएँ और अन्तर

(1) जमीन-शेखर के पास अपनी जमीन है वह अपने खेतों पर ही काम करता है जबकि तुलसी के पास अपनी जमीन नहीं है, वह रामलिंगम के खेतों पर काम करती है।

(2) उधार-शेखर को खाद बीज के लिए व्यापारी से उधार लेना पड़ता है जबकि तुलसी को बेटी की बीमारी के लिए रामलिंगम से उधार लेना पड़ा था जिसको चुकाने के लिए उसे अपनी गाय बेचनी पड़ी।

(3) कमाई के साधन-शेखर की कमाई का साधन उसकी खेती में पैदा होने वाला धन है तथा उसकी गाय का दूध है

और खाली समय में रामलिंगम की चावल मिल में काम करता है जबकि तुलसी की कमाई का एकमात्र साधन उसकी दूसरों के खेतों पर मजदूरी करना है।

(4) दूसरों की जमीन पर काम करने की जरूरत-शेखर फसल कटाई के समय दूसरे छोटे किसानों से मदद लेता है और बदले में वह उनके खेतों में कटाई करवा देता है जबकि तुलसी के पास अपनी जमीन नहीं है, इसलिए उसे दूसरों की जमीन पर कम रेटों पर भी काम करने की जरूरत पड़ती है।

पृष्ठ संख्या # 82

प्रश्न 13. तुलसी और शेखर का विवरण दोबारा पढ़िए। वे बड़े किसान रामलिंगम के बारे में क्या कहते हैं ? इसके साथ जो आपने रामलिंगम के बारे में पढ़ा, उसे जोड़ते हुए | अग्रलिखित सवालों का जवाब दीजिए

(क) उसके पास कितनी जमीन है ?

(ख) अपनी जमीन पर उगने वाले धान का वह क्या करता है?

(ग) खेती के अलावा उसकी कमाई के और क्या साधन

उत्तर -तुलसी और शेखर रामलिंगम को एक अच्छा इंसान मानते हैं। उन्हें भरोसा है कि आवश्यकता पड़ने पर रामलिंगम उन्हें काम और उधार अवश्य दे देगा।

(क) रामलिंगम के पास बीस एकड़ जमीन है।

(ख) रामलिंगम के पास एक चावल की मिल है। अपनी जमीन पर उगने वाले धान को वह मिल में भेज देता है और चावल आस-पास के शहरों में व्यापारियों को बेच देता है।

(ग) वह गाँव वालों को ब्याज पर पैसा उधार देता है। इसके अतिरिक्त उसकी एक चावल की मिल तथा बीज एवं खाद की दुकान भी है। इन सब साधनों से उसकी अच्छी खासी कमाई हो जाती है।  

पृष्ठ संख्या # 83

प्रश्न 14. ऊपर दिए गए आँकड़ों को देखते हुए क्या आप यह कह सकते हैं कि भारत के अधिकतर किसान गरीब हैं ? आपकी राय में इस स्थिति को बदलने के लिए क्या किया जा सकता है ?

उत्तर- भारत के 80 प्रतिशत किसानों के पास अपनी जमीन नहीं है। भारत में केवल 20 प्रतिशत किसान बड़े भू-स्वामियों में आते हैं। ऐसे किसान गाँव की अधिकांश जमीन पर खेती करते हैं। गरीब किसान, बड़े भू-स्वामियों के खेतों में काम करते हैं।

इस स्थिति को बदलने के लिए सरकार की तरफ से कुछ प्रयास किये जा सकते हैं; जैसे-छोटे किसानों को सस्ती कीमत पर खाद, बीज उपलब्ध कराना, फसलों की उपज को उचित कीमत पर खरीदने की व्यवस्था करना, कम ब्याज दर पर कर्ज उपलब्ध कराना तथा खाली समय के दिनों में गाँव में वैकल्पिक रोजगार की व्यवस्था करनी चाहिए।

पृष्ठ संख्या # 85

प्रश्न 15. शेखर और अरूणा दोनों के ही परिवारों को उधार क्यों लेना पड़ता है ? आपको उनमें क्या समानताएँ और क्या अन्तर दिखते हैं ?

उत्तर-शेखर और अरूणा दोनों के ही परिवारों को उधार लेना पड़ता है, क्योंकि शेखर के पास जो आमदनी होती है उससे केवल 8 महीने ही काम चल पाता है इसलिए उसे अगली फसल के लिए खाद, बीज इत्यादि के लिए उधार लेना पड़ता है। इसी तरह अरूणा का परिवार समुद्र से मछली पकड़कर अपनी आजीविका चलाता है। मानसून के कारण वह 4 महीने समुद्र में मछली पकड़ने नहीं जा पाते, इसलिए इन महीनों में व्यापारी से उधार लेकर अपना गुजारा करना होता है।

शेखर और अरूणा के परिवारों में समानताएँ

(1) दोनों ही परिवार परिश्रम करते हैं।

(2) दोनों ही व्यापारियों से उधार लेकर अपनी आवश्यकताएँ पूरी करते हैं और बदले में धान व मछली व्यापारी को सस्ती कीमत में बेचते हैं।

अन्तर-

(1) शेखर एक किसान है जबकि अरूणा का परिवार एक मछुआरा है।

(2) अरूणा के परिवार के पास मछली पकड़ने के अलावा कोई अन्य काम नहीं है जबकि शेखर खाली समय में चावल मिल में काम करता है। इसके अतिरिक्त वह अपनी संकर गाय का दूध बेचकर भी आय प्राप्त कर लेता है।

प्रश्न 16. क्या आपने सुनामी के बारे में सुना है ? यह क्या होता है ? इससे अरूणा जैसे परिवारों को क्या नुकसान हुआ होगा?

उत्तर-सुनामी समुद्र में आने वाले भूकम्प के कारण उठने वाली विनाशकारी लहरें हैं। सुनामी के कारण अरूणा जैसे मछुआरों को जान-माल का काफी नुकसान हुआ होगा। उनके घर पूरी तरह से बर्बाद हो गए होंगे तथा परिवार के कुछ सदस्यों को भी खोना पड़ा होगा।

पाठान्त प्रश्नोत्तर

अभ्यास

प्रश्न 1. आपने सम्भवतः इस बात पर ध्यान दिया होगा कि कलपटु गाँव के लोग खेती के अलावा और भी कई काम करते हैं। उनमें से पाँच कामों की सूची बनाइए।

उत्तर-कलपटु गाँव के लोगों के काम की सूची

(1) टोकरी, बर्तन, घड़े, ईंट, बैलगाड़ी इत्यादि बनाना।

(2) नर्स, शिक्षक, धोबी, बुनकर, नाई, साइकिल ठीक करने वाले और लौहार के रूप में अपनी सेवाएँ देते हैं।

(3) चाय, सब्जी, कपड़े, खाद व बीज की दुकानें हैं।

(4) कुछ लोग शहर में जाकर मकान बनाना और लॉरी चलाने का काम करते हैं।

(5) कुछ लोग खान से पत्थर या नदी से बालू ढोने का काम करते हैं। .

प्रश्न 2. कलपटु में विभिन्न तरह के लोग खेती पर निर्भर हैं। उनकी एक सूची बनाइए। उनमें से सबसे गरीब कौन है और क्यों ?

उत्तर – कलपट्ट में बड़े किसान, छोटे किसान और भूमिहीन किसान सभी खेती पर निर्भर हैं। भूमिहीन किसान उनमें सबसे गरीब होते हैं क्योंकि उनके पास अपनी जमीन नहीं होती है। वे अपने जीवन-यापन के लिए और भी कई छोटे-छोटे काम

करते हैं लेकिन उससे भी उन्हें बहुत कम मजदूरी मिलती है।

प्रश्न 3. कल्पना कीजिए कि आप एक मछली बेचने वाले परिवार की सदस्य हैं। आपका परिवार यह चर्चा कर रहा है कि इंजन के लिए बैंक से उधार लें कि न लें। आप क्या कहेंगी?

उत्तर-मैं एक मछली बेचने वाले परिवार की सदस्य हूँ, इस नाते अगर इंजन के लिए बैंक से उधार लेने पर चर्चा हो रही है तो मैं इसमें पक्ष में हूँ क्योंकि बैंक से उधार लेने पर ब्याज की दरें निश्चित होंगी और व्यापारी से उधार लेने के मुकाबले बहुत कम होगी। इंजन के आ जाने से हमारी नाव समुद्र में दूर तक जाकर अधिक मछलियाँ पकड़ सकेंगी। इससे हमारी अतिरिक्त आय होगी जिससे बैंक का उधार आसानी से चुकाया जा सकेगा।

प्रश्न 4. तुलसी जैसे गरीब ग्रामीण मजदूरों के पास अक्सर अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य की सुविधाओं एवं अन्य साधनों का अभाव होता है। आपने इस किताब की पहली इकाई में असमानता के बारे में पढ़ा। तुलसी और रामलिंगम के बीच का अन्तर एक तरह की असमानता ही है। क्या यह एक उचित स्थिति है ? आपके विचार में इसके लिए क्या कहा जा सकता है ? कक्षा में चर्चा कीजिए।

उत्तर -तुलसी और रामलिंगम के बीच का अन्तर एक अच्छी स्थिति नहीं है। ये असमानता उनकी आय में अन्तर के कारण उत्पन्न हुई है। इसके लिए सरकार को तुलसी जैसे किसानों की स्थिति में सुधार के लिए कुछ ठोस कदम उठाने चाहिए। न्यूनतम मजदूरी दर को कड़ाई से लागू करना चाहिए, जिससे तुलसी जैसे मजदूर की आय बढ़ सके। ग्रामीण रोजगार योजना के तहत् तुलसी जैसे मजदूर को रोजगार मुहैया करवाना चाहिए।

प्रश्न 5. आपके अनुसार सरकार शेखर जैसे किसानों को कर से मुक्ति दिलाने में कैसे मदद कर सकती है ? चर्चा कीजिए।

उत्तर -सरकार को ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए कि शेखर जैसे मजदूर अपनी उपज कर्जदारों के हाथों बेचने को मजबूर न हो। न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ शेखर जैसे किसानों के पास पहुँचना चाहिए। कटाई के समय फसलों की खरीददारी में सरकार को शेखर जैसे छोटे किसानों को प्राथमिकता देनी चाहिए।

प्रश्न 6. नीचे दी गई तालिका भरते हुए शेखर और रामलिंगम की स्थितियों की तुलना कीजिए।

उत्तर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *