MP Board Class 6 Social Science Civics Solution Chapter 1 : विविधता की समझ

म.प्र. बोर्ड कक्षा  संपूर्ण हल- नागरिकशास्त्र – सामाजिक एवं राजनैतिक जीवन 1 (Civics: Social & Political Life – I )

इकाई 1 : विविधता

पाठ 1 : विविधता की समझ

प्रश्न – अभ्यास (पाठ्यपुस्तक से)

महत्वपूर्ण बिन्दु  :

  • भारत विविधताओं का देश है। यही विविधता भारत की ताकत का स्रोत माना जाता है। हम विभिन्न भाषाएँ बोलते हैं।
  • विभिन्न संस्कृतियों के आदान-प्रदान से मिश्रित संस्कृति का जन्म होता है।
  • लद्दाख को छोटा तिब्बत भी कहते हैं।
  • एक खास किस्म की भेड़ से पश्मीना ऊन प्राप्त होती है। .
  • केरल भारत के दक्षिणी-पश्चिमी कोने में बसा हुआ राज्य है। यहाँ विभिन्न प्रकार के मसाले उगाये जाते हैं।

महत्वपूर्ण शब्द

विविधता – अलग-अलग तरह की चीजें, धर्म, बोली, भाषा और समाज।

असमानता – गैर-बराबरी।

जाति – प्रजाति, नस्ल, जन्मगत आधार।

केसर सागा – तिब्बत का एक ग्रन्थ।

पाठान्तर्गत प्रश्नोत्तर

पृष्ठ संख्या #3

प्रश्न 1. आपकी उम्र के तीन बच्चों ने ऊपर दिए गए चित्र (पाठ्य-पुस्तक में) बनाए हैं। खाली बक्से में आप अपना चित्र बनाइए। क्या आपका चित्र अन्य तीन चित्रों जैसा ही है?

उत्तर – विद्यार्थी पाठ्य-पुस्तक में दिये गये चित्रों के आधार पर एक चित्र बनाने का प्रयास करें।

सम्भवतः बनाये जाने वाला चित्र भी अन्य चित्रों की तरह भिन्न ही होगा। क्योंकि, संसार की प्रत्येक वस्तु एक-दूसरे से कुछ भिन्नता लिए होती है। सबके रहने, खाने-पीने के तरीके भिन्न-भिन्न होते हैं। सबकी सोच में भी अंतर होता है, सबकी सामाजिक पृष्ठभूमि अलग-अलग होती है। इसलिए सबके चित्र अलग-अलग होंगे।  

पृष्ठ संख्या # 4

प्रश्न 2. अपने बारे में जानकारी दीजिए।

उत्तर-

  • बाहर जाते समय मैं टॉप और जीन्स पहनना पसन्द करती हूँ।
  • मैं घर में हिन्दी भाषा में बात करती हूँ।  
  • मेरा पसन्दीदा खेल खो-खो है।  
  • मुझे कहानियाँ एवं जंगल के बारे में किताबें पढ़ना पसन्द है।  

पृष्ठ संख्या #5

प्रश्न 3. समीर एक और समीर दो में कोई तीन अन्तर लिखिए। (क्या ये अन्तर उन्हें दोस्त बनने में रोक पाए ?)

उत्तर – समीर एक और समीर दो में अन्तर निम्नवत् हैं

उपरोक्त अन्तर उन्हें दोस्त बनाने से नहीं रोक पाये। अमीरी-गरीबी, पढ़ा-लिखा-अनपढ़, हिन्दू-मुस्लिम इत्यादि अन्तर उन्हें दोस्ती करने से नहीं रोक सकते क्योंकि दोस्ती तो आपस में प्रेम, सम्मान और परस्पर सौहार्द बढ़ाने के लिए होती है। दोस्ती ही वह रिश्ता है जो हम खुद बनाते हैं जबकि बाकी रिश्ते हमें बने-बनाये मिलते हैं। वह दोनों आपस में दोस्ती करना चाहते थे, इसलिए वह दोस्त बने। .-

पृष्ठ संख्या # 6

प्रश्न 4. उन त्योहारों की सूची बनाइए जो हो सकता है कि समीर एक और समीर दो मनाते हैं।

समीर एक:

समीर दो :

उत्तर –

समीर एक – दीपावली, होली, रक्षाबन्धन इत्यादि।

समीर दो – ईद, बकरी ईद, मोहर्रम इत्यादि।

प्रश्न 5. क्या आप ऐसी किसी परिस्थिति के बारे में सोच सकती हैं जब आपने उससे दोस्ती की जो आप से बहुत अलग है ? इसका वर्णन एक कहानी के रूप में कीजिए।

उत्तर – विद्यार्थी समीर की कहानी पढ़कर ऐसी किसी एक कहानी को सोचें, या आप अपनी और अपनी सहेली को आधार बनाकर एक कहानी लिखने का प्रयास करें।

प्रश्न 6. समीर दो स्कूल क्यों नहीं जाता था ? आपकी राय में अगर वह स्कूल जाना चाहता तो क्या जा पाता? क्या यह सही है कि कुछ बच्चे स्कूल जा पाते हैं और कुछ जा ही नहीं पाते ? इस पर चर्चा करें।

उत्तर – समीर दो एक गरीब लड़का था उसके परिवार की आजीविका की जिम्मेदारी उसी के कन्धे पर थी इसलिए वह अपनी पढ़ाई की उम्र में अखबार बेचने लगा था और स्कूल नहीं जा पाया वो चाहकर भी स्कूल नहीं जा सकता था। हाँ कुछ बच्चे स्कूल जा पाते हैं और कुछ नहीं जा पाते, क्योंकि जिन बच्चों के माता-पिता के पास संसाधनों का अभाव होता है वह अपने बच्चों को मजबूरी के कारण स्कूल नहीं भेज पाते और जिन बच्चों के माता-पिता के पास संसाधनों की कमी नहीं होती उनके बच्चे स्कूल जाते हैं। यही असमानता हमारे समाज को अलग-अलग समूहों में बाँटती है।

पृष्ठ संख्या #7

प्रश्न 7. सूची बनाइए कि आपने भारत के अलग-अलग प्रान्तों के कौन-कौन से व्यंजन खाए हैं ?

उत्तर – भारत के विभिन्न प्रान्तों के व्यंजनों की सूची

प्रान्त       –  व्यंजन

पंजाब       –      छोले-भटूरे

बिहार       –      लिट्टी-चोखा

राजस्थान    –  दाल बाटी, चूरमा

आन्ध्र प्रदेश  –  बिरयानी

तमिलनाडु    –  इडली सांभर, डोसा

महाराष्ट्र     –  बड़ा पाव

गुजरात      –  ढोकला

प्रश्न 8. अपनी मातृभाषा के अलावा उन भाषाओं की सूची बनाइए जिनके आप कुछ शब्द भी जानती हैं।

उत्तर – उन भाषाओं की सूची जिनके हम कुछ शब्द जानते हैं

उर्दू – शुक्रिया, इबादत।

अंग्रेजी – स्टेशन, स्कूल, टिकट।

मराठी – आई।

पृष्ठ संख्या # 8

प्रश्न 9. मान लीजिए कि आप एक चित्रकार या कहानीकार हैं जो इस जगह पर रहती हैं। ऐसी जगह के जीवन पर एक कहानी लिखिए या चित्र बनाइए।

उत्तर – विद्यार्थी कल्पना करके एक चित्र बनाएँ या कहानी लिखने का प्रयास करें।

प्रश्न 10. क्या आप सोचती हैं कि आपको ऐसी जगह में रहने में मजा आएगा? उन पाँच चीजों की सूची बनाइए जिनकी कमी ऐसी जगह में सबसे ज्यादा खलेगी।

उत्तर – ऐसी जगह पर रहने में थोड़े समय तो अच्छा लगेगा, परन्तु अधिक समय ऐसी जगह पर मन नहीं लगेगा हमें वहाँ बहुत सारी चीजों की कमी खलेगी जिनमें से पाँच चीजों के नाम मुख्यतः होंगे

(i) रंग, (ii) खान-पान की विभिन्न वस्तुएँ, (iii) आवागमन के साधन, (iv) पशु-पक्षी, (v) विभिन्न खेल। .

प्रश्न 11. भारत के लोग विविध तरीकों से नीचे लिखे काम करते हैं। यहाँ उनमें से एक तरीका बताया गया है, दो और तरीके लिखिए

उत्तर

पृष्ठ संख्या # 9

प्रश्न 12. एटलस में भारत का नक्शा देखिए और उसमें ढूंढ़िए कि ये दोनों क्षेत्र -लद्दाख तथा केरल कहाँ पर हैं। इन दोनों क्षेत्रों की भौगोलिक स्थितियाँ वहाँ के भोजन, कपड़े और व्यवसाय/पेशे को कैसे प्रभावित करती हैं ? उनकी सूची बनाइए।

उत्तर – लद्दाख और केरल की स्थिति विद्यार्थी एटलस में अध्यापक की सहायता से ढूँढ़ने का प्रयास करें। लद्दाख तथा केरल की सूची इस प्रकार है

प्रश्न 13. रवीन्द्रनाथ टैगोर द्वारा रचित हमारा राष्ट्रगान भी भारतीय एकता की ही एक अभिव्यक्ति है। राष्ट्रगान किस तरह से एकता का वर्णन करता है, इसे अपने शब्दों में लिखिए।

उत्तर-रवीन्द्रनाथ टैगोर द्वारा रचित हमारा राष्ट्रगान भारत की एकता की अभिव्यक्ति है। यह सभी भारतीयों के मन में एकजुटता का सन्देश देता है। पूरे देश के समस्त राज्यों में बड़े सम्मान के साथ गया जाता है तथा देश के समस्त राष्ट्रीय पर्यों पर भी राष्ट्रगान सम्मानपूर्वक गाया जाता है।

पाठान्त प्रश्नोत्तर

अभ्यास

प्रश्न 1. अपने इलाके में मनाए जाने वाले विभिन्न त्योहारों की सूची बनाइए। इनमें से कौन-से त्योहार सभी समुदायों द्वारा मनाये जाते हैं ?

उत्तर – इलाके में मनाए जाने वाले त्योहारों की सूची

विभिन्न त्योहार          सम्बन्धित समुदाय

दीपावली               हिन्दू, जैन, सिक्ख समुदाय

होली                  हिन्दू, जैन, सिक्ख समुदाय

रक्षाबन्धन              हिन्दू, जैन, सिक्ख समुदाय

दशहरा                 हिन्दू समुदाय

ओणम                 हिन्दू समुदाय

लोहड़ी                 सिक्ख समुदाय

ईद-उल-फितुर          मुस्लिम समुदाय

क्रिसमस                ईसाई समुदाय

26 जनवरी             सभी समुदाय

15 अगस्त             सभी समुदाय

02 अक्टूबर             सभी समुदाय

गुड फ्राइडे              ईसाई समुदाय

समस्त राष्ट्रीय पर्व – 26 जनवरी, 15 अगस्त, 02 अक्टूबर भारत में सभी समुदायों के लोग उत्साहपूर्वक मनाते हैं।

प्रश्न 2. आपके विचार में भारत की समृद्ध एवं विविध विरासत आपके जीवन को कैसे बेहतर बनाती है ?

उत्तर – भारत की समृद्ध एवं विविध विरासत जीवन को बेहतर बनाती है। यहाँ विभिन्न जातियों, भाषाओं, धर्मों के लोग रहते हैं। हम विभिन्न लोगों के सम्पर्क में आते हैं तो उनकी विभिन्न रीति-रिवाजों, विभिन्न संस्कृतियों से, उनके पहनावे से, खान-पान से बहुत कुछ सीखते हैं तथा उन्हें आत्मसात करने का प्रयास करते हैं तथा उन्हें अपनी संस्कृति से अवगत कराते हैं। समय-समय पर विभिन्न समुदायों द्वारा मनाये जाने वाले त्योहारों से वर्ष-भर खुशी और उल्लास का अवसर होता है। इस तरह के आदान-प्रदान करके हम एक मिश्रित संस्कृति को अपनाने लगते हैं। जिससे हमारा जीवन खुशियों से भरा रहता है और हम समृद्ध जीवन को प्राप्त करते हैं।

प्रश्न 3. आपके अनुसार अनेकता में एकता’ का विचार भारत के लिए कैसे उपयुक्त है ? भारत की खोज किताब से लिए गए इस वाक्यांश में नेहरू भारत की एकता के बारे में क्या कहना चाह रहे हैं ?

उत्तर – भारत की अनेकता में एकता का विचार भारत के लिए उपयुक्त है, क्योंकि जब अंग्रेजों का भारत पर राज था तो विभिन्न धर्म, भाषा और क्षेत्र की महिलाओं और पुरुषों ने अंग्रेजों के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ी थी। भारत के स्वतन्त्रता संग्राम में सभी ने एकजुट होकर अंग्रेजों को भारत से भगा दिया। जवाहरलाल नेहरू ने अपनी किताब ‘भारत की खोज’ में लिखा है कि भारतीय एकता कोई बाहर से थोपी गई चीज नहीं है, बल्कि यह बहुत ही गहरी है। जिसके अन्दर अलग-अलग तरह के विश्वास और प्रयासों को स्वीकार करने की भावना है। इसमें विविधता को पहचाना और प्रोत्साहित किया जाता है। अतः नेहरूजी भारतीयों की अनेकता की एकता के विषय में यही कहना चाह रहे हैं।

प्रश्न 4. जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड के ऊपर लिखे गए गाने की उस पंक्ति को चुनिए जो आपके अनुसार भारत की एकता को निश्चित रूप से झलकाती है।

उत्तर – हमारे अनुसार जालियाँवाला बाग हत्याकाण्ड के ऊपर लिखे गए गाने की निम्न पंक्तियों से भारत की एकता को निश्चित रूप से झलकाती हैं।

हिन्दुओं मुस्लिमों की होती है आज होली बहते हैं एक रंग में, दामन भीगो के जाना दिन खून के हमारे प्यारे

प्रश्न 5. लद्दाख एवं केरल की तरह भारत का कोई एक क्षेत्र चुनिए और अध्ययन कीजिए कि कैसे उस क्षेत्र की विविधता को ऐतिहासिक और भौगोलिक कारकों ने प्रभावित किया है। क्या ये ऐतिहासिक एवं भौगोलिक कारक आपस में जुड़े हुए हैं, कैसे?

उत्तर – लद्दाख और केरल की तरह हम बिहार और केरल को चुनते हैं।

NCERT Class 6 Social Scienc Civics Solution Chapter 1 : विविधता की समझ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *