MP Board Class 6 Math Solutions Exercise 7.1

MP Board Class 6 Math Solutions Chapter 7 : भिन्न Ex. 7.1

प्रश्नावली 7.1

प्रश्न 1.
छायांकित भाग को निरूपित करने वाली भिन्न लिखिए

हल :
छायांकित भाग को निरूपित करने वाली भिन्नः

प्रश्न 2.
दी हुई भिन्न के अनुसार छायांकित कीजिए
हल :

प्रश्न 3.
निम्न में कोई गलती है, तो पहचानिए यह है।
यह 1/2 है। यह 1/4 है। यह 3/4 है।

हल :
(i) ∵ भाग समान नहीं हैं।
∴ छायांकित भाग 1/2 नहीं है।

(ii) ∵ भाग समान नहीं हैं।
∴ छायांकित भाग 1/4 नहीं है।

(iii) ∵ भाग समान नहीं हैं।
∴ छायांकित भाग 3/4 नहीं है।

प्रश्न 4.
8 घण्टे एक दिन की कौन-सी भिन्न है?
हल :
∵ 1 दिन में 24 घण्टे होते हैं।
∴ अभीष्ट भिन्न = 8/24 =1/3

प्रश्न 5.
40 मिनट एक घण्टे की कौन-सी भिन्न है?
हल :
∵ 1 घण्टे में 60 मिनट होते हैं।
∴ अभीष्ट भिन्न = 40/60 = 2/3

प्रश्न 6.
आर्या, अभिमन्यु और विवेक एक साथ, बाँट कर खाना खाते हैं। आर्या दो सैंडविच लेकर आता है-एक सब्जी वाला और दूसरा जैम (Jam) वाला। अन्य दो लड़के अपना खाना लाना भूल गए। आर्या अपने सैंडविचों को उन दोनों के साथ बाँटकर खाने को तैयार हो जाता है, ताकि प्रत्येक व्यक्ति को प्रत्येक सैंडविच में से बराबर भाग मिले।
(a) आर्या अपनी सैंडविचों को किस प्रकार बाँटे कि प्रत्येक को बराबर भाग मिले ?
(b) प्रत्येक लड़के को एक सैंडविच का कौन-सा भाग मिलेगा?

हल :
(a) आर्या प्रत्येक सैंडविच को तीन बराबर भागों में बाँटेगा।
(b) प्रत्येक लड़के को सैंडविच का 1/3 भाग मिलेगा।

प्रश्न 7.
कंचन ड्रेसों (Dresses) को रँगती है। उसे 30 ड्रेस रँगनी थीं। उसने अब तक 20 ड्रेस रंग ली हैं। उसने ड्रेसों की कितनी भिन्न रँग ली हैं ?
हल :
कंचन की ड्रेस रँगनी थीं = 30
उसने ड्रेस रंग ली = 20
∴ रँगी हुई ड्रेसों की अभीष्ट भिन्न = 20/30 = 2/3

प्रश्न 8.
2 से 12 तक की प्राकृत संख्याएँ लिखिए। अभाज्य संख्याएँ इनकी कौन-सी भिन्न हैं ?
हल :
2 से 12 तक की प्राकृत संख्याएँ हैं- 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12
अभाज्य संख्याएँ हैं- 2, 3, 5, 7 और 11
दी हुई कुल संख्याएँ = 11,
अभाज्य कुल संख्याएँ = 5
∴ अभीष्ट भिन्न = 5/11

प्रश्न 9.
102 से 113 तक की प्राकृत संख्याएँ लिखिए। अभाज्य संख्याएँ इनकी कौन-सी भिन्न हैं ?
हल :
102 से 113 तक की प्राकृत संख्याएँ हैं
102, 103, 104, 105, 106, 107, 108, 109, 110, 111, 112, 113.
∴ दी हुई कुल प्राकृत संख्याएँ = 12
अभाज्य संख्याएँ = 103, 107, 109, 113
∴ कुल अभाज्य संख्याएँ = 4
अतः अतः अभीष्ट भिन्न = 4/12

प्रश्न 10.
इन वृत्तों की कौन-सी भिन्नों में × है?

हल :
वृत्तों की कुल संख्या = 8
× वाले वृत्तों की संख्या = 4
अभीष्ट भिन्न = 4/8

प्रश्न 11.
क्रिस्टिन अपने जन्म-दिन पर एक सीडी प्लेयर (CD Player) प्राप्त करती है। वह तब से सीडी इकट्ठी करना प्रारम्भ कर देती है। वह 3 सीडी खरीदती है और 5 सीडी उपहार के रूप में प्राप्त करती है। उसके द्वारा खरीदी गई सीडी की संख्या, कुल सीडी की संख्या की कौन-सी भिन्न है ?
हल :
बाजार से खरीदी गई सीडी की संख्या = 3
उपहार में प्राप्त सीडी की संख्या = 5
∴ सीडी की कुल संख्या = 3 + 5 = 8
∴ खरीदी गई सीडी की अभीष्ट भिन्न = 3/8
उपहार से प्राप्त सीडी की अभीष्ट भिन्न = 5/8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *