पाठ 4 गुप्तकाल

MP Board Class 8th Solution For Hindi Medium Sahayak Vachan म.प्र. बोर्ड कक्षा 8th का संपूर्ण हल सहायक वाचन

खण्ड 1 हमारा मध्यप्रदेश

पाठ 4 गुप्तकाल

रिक्त स्थानों की पूर्ति

(1) गुप्त वंश का राज्यकाल भारतीय इतिहास में————- के नाम से विख्यात है।

(2) चन्द्रगुप्त द्वितीय को—————- की उपाधि मिली।

उत्तर-(1) स्वर्ण युग, (2) विक्रमादित्य।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. गुप्त वंश के शासकों ने मध्य प्रदेश के किन क्षेत्रों में शासन किया?

उत्तरगुप्त वंश के शासकों ने रीवा, दक्षिण कौशल प्रदेश (आधुनिक छत्तीसगढ़) के उत्तरी क्षेत्र में बैतूल, नर्मदा, डहाल (चेदि देश), मालवा, विदिशा से ऐरण तक तथा पश्चिम सीमा में अरब सागर तक शासन किया।

प्रश्न 2. गुप्त काल के मध्य प्रदेश में कौन-कौन से निर्माण कार्य किये गये?

उत्तरगुप्तकाल के मध्य प्रदेश में मालवा के सुप्रसिद्ध नगर दशपुर में सूर्य मन्दिर (दीप्त रश्मि भवन), उदयगिरी (विदिशा के निकट) की विश्व प्रसिद्ध गुफा और तिगवा के मन्दिरों का (जबलपुर के निकट) निर्माण कराया गया।

प्रश्न 3 इस काल की प्रसिद्ध साहित्यिक कृतियाँ कौन-सी थीं?

उत्तर-इस काल की प्रसिद्ध साहित्यिक कृतियाँ मृच्छिकटिकम् व मेघदूत थीं।

प्रश्न 4. उज्जयिनी का वर्णन किन ग्रंथों से प्राप्त हुआ?

उत्तरउज्जयिनी का वर्णन कालिदास के मेघदूत में प्राप्त हुआ है।

प्रश्न 5. महिष्मति के कलचुरियों की राजधानी क्या थी?

उत्तरमहिष्मति के कलचुरियों की राजधानी निमाड़ क्षेत्र में महिष्मति थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *