पाठ 1 योग परिचय

MP Board Class 8th Solution For Hindi Medium Sahayak Vachan म.प्र. बोर्ड कक्षा 8th का संपूर्ण हल सहायक वाचन

खण्ड 2 योग शिक्षा

पाठ 1 योग परिचय

1 रिक्त स्थानों की पूर्ति

(1) योगः ——– कौशलम्।

(2) प्रार्थना ——— की पुकार है।

 (3) वैज्ञानिकों के अनुसार शाकाहारियों की अपेक्षा माँसाहारियों की उम्र ———-  होती है।

उत्तर-(1) कर्मसु, (2) आत्मा, (3) कम।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए

प्रश्न 1. “वर्तमान परिप्रेक्ष्य में व्यायाम की तुलना में योग अधिक उपयोगी है”, कैसे ?

उत्तर – योग एक स्वस्थ जीवन जीने की कला तथा तन-मन को निर्मल, निरोगी एवं स्वस्थ रखने का विज्ञान है। योगाभ्यास दैनिक तनावों से मुक्त कर शक्ति को बेकार में व्यय होने से बचाता है। योग एकाग्रता प्राप्ति का साधन है। यह जीवन को अनुशासित एवं सुसंस्कारित बनाकर उसकी अन्तः शक्तियों को जाग्रत करता है। योगाभ्यास द्वारा दृढ़ संकल्प, भावनाओं पर नियन्त्रण, समर्पण आदि को विकसित किया जा सकता है। योगाभ्यास द्वारा ही हमारे प्रयत्न एवं प्रयास नियमित एवं दीर्घकालीन होते हैं। योग विद्या के द्वारा आत्म-विकास एवं आत्म-शिक्षा के माध्यम से व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है। व्यक्तित्व की क्षमता के कारण किसी भी क्षेत्र में विकास एवं प्रगति प्राप्त कर सकते हैं। अतः योग एक ऐसा दर्शन है जो जीवन को समग्र रूप से देखने की दृष्टि प्रदान करता है। आज पूरे विश्व में योग ने एक परिपूरक एवं वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति के रूप में अपनी पहचान बनाई है। इस प्रकार, वर्तमान परिप्रेक्ष्य में व्यायाम की तुलना में योग अधिक उपयोगी है।

प्रश्न 2.  आसन और व्यायाम में कोई पांच अंतर लिखो

उत्तर – आसन और व्यायाम में पांच अंतर

प्रश्न 3 मन एवं आध्यात्म की उन्नति के लिये आसन तथा व्यायाम में कौन अधिक उपयोगी है।

उत्तर-मन एवं आध्यात्म की उन्नति के लिए आसन अधिक उपयोगी है।

प्रश्न 4. आहार कितने प्रकार का होता है? लिखिए।

उत्तर-आहार तीन प्रकार का होता है-1. सात्विक, 2. राजसिक, 3. तामसिक।

प्रश्न 5. एक योगाभ्यासी को किस प्रकार का आहार लेना चाहिए?

उत्तर – यह योगाभ्यासी को सात्विक आहार लेना चाहिए।

प्रश्न 6. मन या व्यवहार का निर्माण कैसे होता है?

उत्तर-मन या व्यवहार का निर्माण श्रमार्जित धन एवं शुद्धता से होता है।

प्रश्न 7. योग शब्द का अर्थ स्पष्ट करें।

उत्तर-योग शब्द का अर्थ उस विधि से है, जिसमें साधक अपने प्रकृतिजन्य विकारों को त्याग कर अपनी आत्मा के साथ संयुक्त होता है।

प्रश्न 8. योगासन और प्राणायाम में कोई पाँच अन्तर समझाइए।

उत्तर – योगासन और प्राणायाम में अन्तर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *