MP Board Class 9 Social Science 2023 Model Test Paper -2 :  सामाजिक विज्ञान

सामाजिक विज्ञान : कक्षा IX

प्रश्न-पत्र : सेट-II

प्रश्न 1. सही विकल्प चुनिए

(i) भारत में कितने राज्य हैं ?

(अ) 25

(ब) 28

(स) 22

(द) 26.

(ii) अरब सागर में गिरने वाली नदी है

(अ) गंगा

(ब) नर्मदा

(स) महानदी

(द) ब्रह्मपुत्र।

(iii) भारत में सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला प्रदेश है

(अ) अरुणाचल प्रदेश

(ब) महाराष्ट्र

(स) मिजोरम

(द) असम।

(iv) रूस में ‘सामूहिकीकरण कार्यक्रम’ को प्रारंभ किया

(अ) गेपॉन

(ब) लेनिन

(स) स्तालिन

(द) ट्राटस्की ।

(v) रॉबर्ट मुगाबे को किस वर्ष में राष्ट्रपति पद से हटा दिया गया ?

(अ) 2010

(ब) 2012

(स) 2017

(द) 2014.

(vi) छिपी हुई (अदृश्य) बेरोजगारी कहाँ पायी जाती है ?

(अ) विनिर्माण क्षेत्र में

(ब) कृषि क्षेत्र में

(स) सेवा क्षेत्र में

(द) इनमें से कोई नहीं।

उत्तर – (i) (ब), (ii) (ब), (iii) (अ), (iv) (स), (v) (स), (vi) (ब)।

प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

(i) गंगा की मुख्य धारा ‘भागीरथी’ ………… से निकलती है।

(ii) भारत की वर्षा का वार्षिक औसत ……….. है।

(ii) मानव पृथ्वी के संसाधनों का उत्पादन एवं …………. करता है।

(iv) सन् 1917 की सर्दियों में रूस की राजधानी ………. की हालत बहुत खराब थी।

(v) जर्मनी के विषय में, ‘थर्ड राइस ऑफ ड्रीम्स’ ………. ने लिखी।

(vi) गेहूँ क्रांति’ शीर्षक से एक विशेष डाक टिकट …………. ने जारी किया था।

उत्तर – (i) गंगोत्री हिमानी, (ii) 105 सेमी., (iii) उपभोग, (iv) पेट्रोगाड, (v) शालर्ट बेराट, (vi) इन्दिरा गाँधी।

प्रश्न 3. जोड़ी मिलाइए

उत्तर  – (i) →(ङ), (ii) →(च), (iii) → (क), (iv)→(ख), (v) → (ग), (vi) → (घ)।

प्रश्न 4. एक शब्द या एक वाक्य में उत्तर

(i) पाकिस्तान में चेनाब से मिलने वाली नदी।

(ii) किन भागों में शीत ऋतु स्पष्ट नहीं होती है ?

(iii) 2011 की जनगणना के अनुसार लिंग अनुपात है।

(iv) पिनोशे (चिली) में किस प्रकार की शासन प्रणाली है ?

(v) अबुल कलाम आजाद का जन्म कहाँ हुआ था ?

(vi) नागरिकों द्वारा अपने प्रतिनिधि निर्वाचित करने की प्रक्रिया कहलाती है।

उत्तर – (i) झेलम, (ii) प्रायद्वीपीय भागों में, (iii) 1943, (iv) तानाशाही, (v) सऊदी अरब, (vi) निर्वाचन।

प्रश्न 5. सत्य/असत्य बताइए

(i) भारत में जनसंख्या का वितरण समान है।

(ii) 1929 में आर्थिक महामंदी का दौर शुरू हुआ।

(iii) शोषण की अवधारणा लोकतंत्र की है।

(iv) जनवरी, 2019 के अनुसार लोकसभा की 47 सीटें अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित हैं।

(v) उम्मीदवार और उसके परिवार के सदस्यों की सम्पत्ति गुप्त होनी चाहिए।

(vi) अन्नपूर्णा योजना ‘दीन वरिष्ठ नागरिक’ समूहों पर लक्षित है।

उत्तर – (i) असत्य, (ii) सत्य, (iii) असत्य, (iv) सत्य, (v) असत्य, (vi) सत्य।

प्रश्न 6. भारत की भौगोलिक स्थिति बताइए।

अथवा

भारत में कितने राज्य और केन्द्रशासित प्रदेश हैं ?

प्रश्न 7. मौसम से क्या आशय है ?.

अथवा

किन पवनों के कारण मालाबार तट पर वर्षा होती है ?

प्रश्न 8. जीवमंडल निचय से क्या अभिप्राय है ? कोई दो उदाहरण दीजिए।

अथवा

भारत की वनस्पति में इतनी विविधता क्यों हैं ?

प्रश्न 9. कियांग क्या हैं ? भारत में यह कहाँ पाया जाता है ? कियांग के साथ पाये जाने वाले अन्य दो जानवरों के नाम लिखिए।

अथवा

प्रवासी पक्षी क्या है ?

प्रश्न 10. ‘एस्टेट’ क्या था ?

अथवा

‘सौं कुलात’ का अर्थ बताइए ।

प्रश्न 11. ड्यूमा पर टिप्पणी कीजिए।

अथवा

कोऑपरेटिव क्या था ?

प्रश्न 12. घुमंतू खेती क्या है ? अंग्रेज इसे नुकसानदेह क्यों मानते थे ?

अथवा

बस्तर में कौन-कौन से आदिवासी समुदाय रहते हैं ?

प्रश्न 13. एस्टोनिया में नागरिकता के नियम किस प्रकार लोकतंत्र के खिलाफ हैं ?

अथवा

प्रजातंत्र के दो गुण लिखिए।

प्रश्न 14. संविधान संशोधन क्या है ?

अथवा

संविधान का क्या महत्व है ? लिखिए।

प्रश्न 15. ‘सरकार’ से क्या अर्थ है ? बताइए।

अथवा

केन्द्रीय मंत्रिपरिषद में किन-किन स्तर के मंत्री होते हैं ?

प्रश्न 16. मानव पूँजी निर्माण क्या है ?

अथवा

डॉक्टर, शिक्षक, नाई, धोबी, वकील आदि की सेवाएँ किस प्रकार के कार्यक्षेत्र में आती हैं ?

प्रश्न 17. प्रत्याशित आयु क्या है ? यह वर्तमान में कितनी है ?

अथवा

प्रच्छन्न बेरोजगारी क्या है ?

प्रश्न 18. सूर्योदय अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी भाग में गुजरात के पश्चिमी भाग की अपेक्षा 2 घंटे पहले क्यों होता है, जबकि दोनों राज्यों में घड़ी एक ही समय दर्शाती है ? स्पष्ट कीजिए।

अथवा

‘भारत की ग्लोब पर एक महत्वपूर्ण स्थिति है।” इस कथन को स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 19. राइका समुदाय पर टिप्पणी कीजिए ।

अथवा

बंजारे कौन थे ? बंजारों के जीवन के बारे में संक्षेप में बताइए ।

प्रश्न 20. राजनैतिक संस्थाएँ क्यों महत्वपूर्ण हैं ? स्पष्ट कीजिए ।

अथवा

“हमें संसद क्यों चाहिए ? ” इस कथन को स्पष्ट कीजिए ।

प्रश्न 21. भारत के मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइए-

(i) अनाईमुडी, (ii) बुंदेलखण्ड, (iii) K-2, (iv) गंगा-यमुना दोआब ।

अथवा

भारत के मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइए-

(i) कच्छ का रन (ii) लक्षद्वीप, (iii) कराकोरम पर्वत श्रेणी, (iv) सुंदरवन डेल्टा ।

प्रश्न 22. गुआंतानामो बे की जेल में कैदियों के साथ किस प्रकार का व्यवहार किया गया है ? स्पष्ट कीजिए ।

अथवा

भारतीय संविधान ने नागरिकों को कौन-कौन से मौलिक अधिकार प्रदान किये हैं ? वर्णन कीजिए ।

प्रश्न 23. भारत में अतंर्राज्यीय निर्धनता में विभिन्नता के कारण बताइए ।

अथवा

राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम 2005 की मुख्य विशेषताएँ क्या हैं ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *