हिंदी : कक्षा IX
वस्तुनिष्ठ प्रश्न : सेट- I
प्रश्न 1 सही विकल्प चुनकर लिखिए
(1) कृष्ण भक्ति शाखा के प्रतिनिधि कवि हैं
(क) सूरदास
(ख) तुलसीदास
(ग) जायसी
(घ) कबीरदास।
(ii) ब्रिटिश राज का गहना थीं
(क) चाँदी के कड़े
(ख) हथकड़ियाँ
(ग) सोने के कंगन
(घ) हीरे के हार।
(iii) ‘रसात्मकं वाक्यं काव्यम्’ परिभाषा किसकी है?
(क) भामह की
(ख) पंडितराज जगन्नाथ की
(ग) आचार्य विश्वनाथ
(घ) भरतमुनि की
(iv) एकांकी में कितने अंक होते हैं?
(क) चार
(ख) तीन
(ग) दो
(घ) एक
(v) ‘जगदीश’ में कौन-सी संधि है ?
(क) व्यंजन संधि
(ख) दीर्घ संधि के
(ग) स्वर संधि
(घ) विसर्ग संधि।
(vi) रीढ़ की हड्डी’ एकांकी किस समस्या पर आधारित है ?
(क) राजनैतिक समस्या पर
(ख) विवाह समस्या पर
(ग) साम्प्रदायिक समस्या पर
(घ) छात्र समस्या पर।
उत्तर – (1) (क), (ii) (ख), (iii) (ग), (iv) (घ), (v) (क), (vi) (ख)।
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति उचित शब्द चनकर कीजिए
(i) छायावाद के जनक ………माने जाते हैं।
(ii) जिसके कारण स्थायी भाव जाग्रत हो वह ……….कहलाता है।
(iii) कामायनी एक ………. है।
(iv) ‘दो बैलों की कथा’ गद्य की ……….विधा की रचना है।
(v) ‘रेल’ शब्द ……….. शब्द है।
(vi) रामस्वरूप विवाह के लिए बेटी की ………….. छिपाते हैं।
उत्तर – (1) जयशंकर प्रसाद, (ii) आलंबन, (iii) महाकाव्य, (iv) कहानी, (v) विदेशी, (vi) उच्च शिक्षा
प्रश्न 3. सही जोड़ी बनाइए

उत्तर-(i)- (ख), (ii) – (क), (iii) – (घ), (iv), (ग), (v) – (च), (vi)- (ङ)।
प्रश्न 4. एक शब्द/वाक्य में उत्तर लिखिए-
(i) ज्ञानमार्गी भक्ति शाखा के प्रतिनिधि कवि कौन है?
(ii) बिना पूर्वापर संबंध के स्वयं में पूर्ण होने वाला काव्य क्या कहलाता है?
(iii) रिपोर्ताज किस भाषा का शब्द है?
(iv) ‘मनोयोग’ का संधि विच्छेद क्या होगा?
(v) ‘सदाचार’ का विलोम शब्द क्या है?
(vi) रीढ़ की हड्डी’ एकांकी किस समस्या पर आधारित है?
उत्तर-(i) कबीरदास, (ii) मुक्तक काव्य, (iii) फ्रेंच भाषा का (iv) मनः + योग, (v) दुराचार, (vi) विवाह समस्या पर।
प्रश्न 5. सत्य/असत्य छाँटकर लिखिए –
(i) माखनलाल चतुर्वेदी को देश की आजादी के लिए जेल जाना पड़ा था।
(ii) जहाँ नायक-नायिका के विरह का वर्णन हो वहाँ संयोग शृंगार होता है।
(iii) हरिशंकर परसाई का जन्म मध्यप्रदेश में हुआ था।
(iv) ‘रात-दिन’ में तत्पुरुष समास है।
(v) लेखिका मृदुला गर्ग की परदादी लीक पर ही चलती थीं।
(vi) शंकर लड़कियों के छात्रावास में ताक-झाँक करता था।
उत्तर-(i) सत्य, (ii) असत्य, (iii) सत्य, (iv) असत्य, (v) असत्य, (vi) सत्य।
हिंदी : कक्षा IX
वस्तुनिष्ठ प्रश्न : सेट-II
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए
(i) रसखान कहाँ जन्म लेना चाहते हैं ?
(क) ब्रजभूमि में
(ख) राजस्थान में
(ग) अयोध्या में
(घ) बुंदेलखण्ड में।
(ii) ‘ग्राम श्री’ कविता के रचनाकार हैं
(क) माखनलाल चतुर्वेदी
(ख) सुमित्रानंदन पंत
(ग) राजेश जोशी
(घ) केदारनाथ अग्रवाल।
(iii) काव्य की शोभा बढ़ाने वाले धर्म (तत्व) क्या कहलाते हैं ?
(क) छंद
(ख) शब्द शक्ति
(ग) अलंकार
(घ) काव्य गुण
(iv) किस जानवर को कभी क्रोध नहीं आता है ?
(क) बैल
(ख) कुत्ता
(ग) गाय
(घ) गधा।
(v) माता-पिता में समास है
(क) तत्पुरुष समास
(ख) द्वन्द्व समास
(ग) द्विगु समास
(घ) कर्मधारय समास।
(vi) मृत्यु का तरल दूत कौन था?
(क) जोर की आँधी
(ख) प्रचंड ताप
(ग) तेज गति से आता बाढ़ का पानी
(घ) गहरा तालाब।
उत्तर-(i) (क), (ii) (ख), (iii) (ग), (iv) (घ), (v) (ख), (vi) (ग)।
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति उचित शब्द चुनकर कीजिए
(1) काली तू रजनी भी …….. शासन की करनी भी काली।
(ii) वीर रस का स्थायी भाव ………है।
(iii) ‘पीपर पात सरिस मन डोला’ में ……….. अलंकार है।
(iv) हिन्दी का प्रथम उपन्यास …….. को माना गया है।
(v) शब्द के पहले जुड़ने वाले ………..कहलाते हैं।
(vi) हम हाथी पै ……….. न जुतबाया करते, हम पै बेल हैं।
उत्तर – (i) काली, (ii) उत्साह, (iii) उपमा, (iv) परीक्षा गुरु, (v) उपसर्ग, (vi) हल।
प्रश्न 3. सही जोड़ी बनाइए

उत्तर-(i)→ (ख), (ii)→ (क), (iii)→ (घ), (iv)→ (ग), (v)→ (च), (vi)→(ङ)।
प्रश्न 4. एक शब्द/वाक्य में उत्तर लिखिए
(i) ऊँचे कुल में जन्म लेकर क्या करना चाहिए?
(ii) काव्य की शोभा बढ़ाने वाले तत्व क्या कहलाते हैं?
(iii) कहानी के कितने तत्व माने गए हैं?
(iv) पंचामृत में कौन-सा समास है?
(v) ज्यों ही वह आया, त्यों ही सो गया’ किस प्रकार का वाक्य है?
(vi) परदादी ने आधा लोटा पानी किसे पिलाया?
उत्तर- (1) ऊँचे (श्रेष्ठ) काम, (ii) अलंकार, (iii) छः, (iv) द्विगु, (v) मिश्रित वाक्य, (vi) चोर को।
प्रश्न 5. सत्य/असत्य छाँटकर लिखिए –
(i) प्रगतिवादी कवियों ने अनेक प्रयोग किए हैं।
(ii) दोहा मात्रिक छंद है।
(iii) हीरा और मोती गया के बैल थे।
(iv) ही, मात्र, भर निपात शब्द हैं।
(v) लेखक रेणु जी बाद देखने अकेले ही निकल पड़े थे।
(vi) रामस्वरूप की बेटी का नाम उमा था।
उत्तर-(i) असत्य, (ii) सत्य, (iii) असत्य, (iv) सत्य, (v) असत्य, (vi) सत्य।
हिंदी : कक्षा IX
वस्तुनिष्ठ प्रश्न : सेट- III
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए
(i) छायावाद के जनक माने जाते हैं
(क) निराला
(ख) सुमित्रानंदन पंत
(ग) जयशंकर प्रसाद
(घ) अज्ञेय ।
(ii) कबीर के अनुसार ईश्वर कहाँ रहता है ?
(क) मंदिर में
(ख) हर प्राणी की श्वांस में
(ग) मस्जिद में
(घ) गुरुद्वारे में
(iii) वीर रस का स्थायी भाव है
(क) उत्साह
(ख) भय
(ग) क्रोध
(घ) रति ।
(iv) महादेवी ने पुरस्कार में मिला चाँदी का कटोरा किसे दे दिया ?
(क) जवाहर लाल नेहरू को
(ख) सरदार पटेल को
(ग) डॉ. भीमराव अम्बेडकर को
(घ) महात्मा गाँधी को
(v) रचना के आधार पर वाक्य के कितने भेद होते हैं ?
(क) तीन
(ख) चार
(घ) आठ
(ग) छः
(vi) मृदुला गर्ग की रचना कौन-सी है ?
(क) इस जल प्रलय में
(ख) मेरे संग की औरतें
(ग) रीढ़ की हड्डी
(घ) माटी वाली
उत्तर- (i) (ग), (ii) (ख), (iii) (क), (iv) (घ), (v) (क), (vi) (ख)।
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति उचित शब्द चुनकर कीजिए
(i) सोने का घड़ा शराब से भरा हो, तो भी ………… ही निंदा करेंगे।
(ii) शृंगार रस का स्थायी भाव ………… है।
(iii) ‘चरण सरोज पखारन लागा’ ………… अलंकार का उदाहरण है।
(iv) डाँडे तिब्बत में सबसे ………… की जगहें हैं।
(v) ‘यथाशक्ति’ में …………समास है।
(vi) उमा ने………… की परीक्षा पास कर ली थी।
उत्तर– (i) सज्जन, (ii) रति, (iii) रूपक, (iv) खतरे, (v) अव्ययी भाव, (vi) बी.ए. ।
प्रश्न 3. सही जोड़ी बनाइए

उत्तर- (i) (ख), (ii) (क), (iii) (घ), (iv) (ग), (v) (च), (vi) (ङ) ।
प्रश्न 4. एक शब्द / वाक्य में उत्तर लिखिए
(i) रसखान किसके भक्त थे ?
(ii) दोहा छंद में कितनी मात्राएँ होती हैं ?
(iii) ‘साँवले सपनों की याद’ के लेखक का क्या नाम है?
(iv) ‘तारे गिनना’ का क्या अर्थ है ?
(v) ‘अंधकार’ का तद्भव शब्द क्या है?
(vi) आपके पाठ्यक्रम में फणीश्वरनाथ रेणु की रचना कौन-सी है ?
उत्तर- (i) श्रीकृष्ण के, (ii) 24 मात्राएँ, (iii) जाकिर हुसैन, (iv) नींद न आना, (v) अंधेरा, (vi) इस जल प्रलय में।
प्रश्न 5. सत्य / असत्य छाँटकर लिखिए
(i) गोपी श्रीकृष्ण की तरह मोर पंख का मुकुट धारण करने को तैयार नहीं है।
(ii) श्रृंगार रस का स्थायीभाव ह्रास है।
(iii) किसी घटना का आँखों देखा वर्णन रिपोर्ताज कहलाता है।
(iv) प्रत्यय शब्द के पहले जुड़ते हैं।
(v) लेखिका मृदुला गर्ग की माँ परंपरागत बहू के दायित्वों को निभा नहीं पाती थी।
(vi) गोपाल प्रसाद स्त्री शिक्षा समर्थक थे।
उत्तर- (i) सत्य, (ii) असत्य, (iii) सत्य, (iv) असत्य, (v) सत्य, (vi) असत्य ।
हिंदी : कक्षा IX
वस्तुनिष्ठ प्रश्न : सेट- IV
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए-
(i) माखनलाल चतुर्वेदी के काव्य का मूल स्वर क्या है ?
(क) राष्ट्रीयता एवं देश प्रेम
(ख) प्रकृति चित्रण
(ग) समाज सुधार
(घ) धर्म प्रचार
(ii) मेघ आए हैं-
(क) गर्जन करते हुए
(ख) बन-ठन के
(ग) चुपके से
(घ) झूमते हुए।
(iii) ‘दोहा छंद में कितनी मात्राएँ होती हैं ?
(क) 11
(ग) 15
(ख) 12
(घ) 24.
(iv) ‘मैं अब पुस्तकों के भीतर था।’ नीचे दिए गए विकल्पों में से कौन-सा इस वाक्य का अर्थ बताता है ?
(क) लेखक पुस्तक पढ़ने में रम गया था
(ख) लेखक पुस्तकों की शैल्फ के भीतर चला गया
(ग) लेखक के चारों ओर पुस्तकें ही थीं
(घ) पुस्तक में लेखक का परिचय और चित्र छपा था।
(v) उपसर्ग कहाँ प्रयुक्त होते हैं ?
(क) शब्द के पहले
(ख) शब्द के अंत में
(ग) शब्द के मध्य में
(घ) कहीं भी जुड़ जाते हैं।
(vi) लेखिका मृदुला गर्ग की नानी के पति क्या थे?
(क) जज
(ख) बैरिस्टर
(ग) प्रोफेसर
(घ) मैनेजर।
उत्तर– (i) (क), (ii) (ख), (iii) (घ), (iv) (क), (v) (क), (vi) (ख)।
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति उचित शब्द चुनकर कीजिए-
(i) …………….. आए बड़े बन ठन के सँवर के ।
(ii) महाकाव्य में जीवन का …………….. चित्रण होता है।
(iii) छंद के…………….. प्रकार होते हैं।
(iv) जूता ……………..से हमेशा कीमती रहा है।
(v) रचना के आधार पर वाक्य के…………….. प्रकार होते हैं।
(vi) मेरे संग की औरतें की लेखिका…………….. हैं।
उत्तर- (i) मेघ, (ii) समग्र, (iii) दो, (iv) टोपी, (v) तीन, (vi) मृदुला गर्ग
प्रश्न 3. सही जोड़ी बनाइए-
स्तम्भ ‘अ’ स्तम्भ ‘ब’
(i) श्रीकृष्ण (क) अनुप्रास अलंकार
(ii) चारुचंद्र की चंचल किरणें (ख) पीताम्बर
(iii) डाँडे (ग) वर्ड वाचर
(iv) सालिम अली (घ) तिब्बत
(v) आदान (ङ) बाढ़ की सूचना
(vi) जन संपर्क विभाग (च) प्रदान
उत्तर– (i) →(ख), (ii) →(क), (iii) →(घ), (iv) →(ग), (v) →(च), (vi) →(ङ) ।
प्रश्न 4. एक शब्द / वाक्य में उत्तर लिखिए-
(i) ब्रिटिश राज का गहना क्या है?
(ii) स्थायी भाव को जगाने वाले तथा उद्दीप्त करने वाले का रस क्या कहलाते हैं ?
(iii) सबसे बुद्धिहीन जानवर किसे माना गया है ?
(iv) रचना के आधार पर वाक्य कितने प्रकार के होते हैं?
(v) ‘ऊँची दुकान और फीका पकवान’ का क्या अर्थ है ?
(vi) जनरल मिथैया का चित्र किसने मँगाया था ?
उत्तर – (i) हथकड़ियाँ, (ii) विभाव, (iii) गधा (iv) तीन, (v) अधिक दिखावा, (vi) लेखिका की बहन रेणु ने।
प्रश्न 5. सत्य / असत्य छाँटकर लिखिए
(i) मेघ बन ठन के आए हैं।
(ii) अस्थिर मनोविकार स्थायी भाव कहलाते हैं।
(iii) सुमति अपने यजमानों में बहुत लोकप्रिय था।
(iv) सूर्य का तत्सम चंद्रमा है।
(v) कॉफी हाउस बंद हो गया था।
(vi) रिलीफ डाक्टर ने कुत्ते को नाव में बैठा लिया था।
उत्तर– (i) सत्य, (ii) असत्य, (iii) सत्य, (iv) असत्य, (v) सत्य, (vi) असत्य ।