MP Board Class 8th Geography Solution Chapter 5 : उद्योग

म.प्र. बोर्ड कक्षा आठवीं संपूर्ण हल- भूगोल – हमारा पर्यावरण 3 (Geography: Our Environment – III )

पाठ 5 : उद्योग

प्रश्न – अभ्यास (पाठ्यपुस्तक से)

महत्वपूर्ण बिन्दु →

  • उद्योग का सम्बन्ध आर्थिक गतिविधि से होता है जिसमें वस्तुओं का उत्पादन, खनिजों का निष्कर्षण अथवा सेवाओं की व्यवस्था की जाती है। उद्योगों का वर्गीकरण कच्चा माल, आकार और स्वामित्व के आधार पर किया जा सकता है।
  • उद्योगों की अवस्थिति कच्चा माल, भूमि, जल, श्रम, शक्ति पूँजी परिवहन और बाजार पर निर्भर रहती है। 
  • विश्व के प्रमुख औद्योगिक प्रदेश, पूर्वोत्तर अमेरिका, पश्चिमी और मध्य यूरोप,पूर्वी यूरोप और पूर्वी एशिया हैं। 
  • विश्व के प्रमुख उद्योग लोहा-इस्पात उद्योग, सूती वस्त्र उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग हैं।
  • लोहा-इस्पात उद्योग मुख्यतः जर्मनी, संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, जापान और रूस में हैं। 
  • वस्त्र उद्योग भारत, हांगकांग, दक्षिण कोरिया, जापान और ताइवान में संकेन्द्रित हैं। 
  • सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग के मुख्य केन्द्र मध्यवर्ती कैलिफोर्निया के सिलिकॉन घाटी में और भारत के बेंगलुरू प्रदेश में हैं।

महत्वपूर्ण शब्दावली

प्रगलन – यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें धातुओं को उसके अयस्कों द्वारा गलनांक बिन्दु से अधिक तपाकर निष्कर्षित किया जाता है। विनिर्माण-कच्चे माल को लोगों के लिए उपयोगी और अधिक मूल्य के उत्पादों के रूप में परिवर्तित करना। •

टेक्सटाइल-जिस प्रक्रिया से वस्त्र चुने जाते हैं।

प्रक्रम – जिन प्रक्रियाओं द्वारा कच्चा माल परिष्कृत माल में परिवर्तित होता है।

सनराइज उद्योग – जिन उद्योगों का विकास हो रहा है अर्थात् जो उद्योग विकास.की प्रक्रिया में है।

पाठान्तर्गत प्रश्नोत्तर

पृष्ठ संख्या # 48 

क्रियाकलाप

प्रश्न 1. कपास के खेत से अपने घर तक अपनी कमीज की यात्रा का पता कीजिए।

उत्तर – कपास के खेत से अपने घर तक अपनी कमीज की यात्रा के मुख्य चरण

(1) कपास के खेत में कपास के बीज रोपना।

(2) कपास का चुनना, सुखाना और उनसे बिनौला निकालना।

(3) रुई कातकर धागा बनाना।

(4) धागा वस्त्र बुनने वाले कारखानों को देना।

(5) मिल में धागे से कपड़ा तैयार करना।

(6) मिल से व्यापारियों द्वारा कपड़ा खरीदना।

(7) दर्जी द्वारा कमीज सिलना।

(8) पेंक कर बिक्री के लिए बाजार में भेजना।

(9) अन्त में हमारे हाथ में पहुँचती है।

पृष्ठ संख्या # 49

क्रियाकलाप

प्रश्न 2. कृषि आधारित उद्योगों के कुछ उदाहरण दीजिए।

उत्तर – कृषि आधारित उद्योगों के नाम निम्नलिखित हैं  

(1) चीनी उद्योग, (2) पटसन उद्योग, (3) सूती वस्त्र उद्योग, (4) जूट उद्योग, (5) वनस्पति तेल उद्योग, (6) चाय व कॉफी उद्योग, (7) डेयरी उत्पाद, (8) चर्म उद्योग इत्यादि।

पृष्ठ संख्या # 50

क्रियाकलाप

प्रश्न 3. चमड़े के जूते के विनिर्माण में शामिल निवेश, प्रक्रम और निर्गत को ज्ञात करें।

पृष्ठ संख्या # 55

उत्तर – चमड़े के जूते के विनिर्माण निम्नलिखित हैं

(1) निवेश – पूँजी, मानव श्रम, कच्चा माल, परिवहन लागत।

(2) प्रक्रम – चमड़े से जूते काटना, सिलना, पॉलिश तथा पैकिंग।

(3) निर्गत – तैयार माल (जूते)।

पृष्ठ संख्या # 55 

आओ कुछ करके सीखें

प्रश्न 4. एटलस की सहायता से भारत के कुछ लोहा-इस्पात उद्योग खोजें एवं भारत के रूपरेखा मानचित्र पर उनकी स्थिति चिन्हित करें।

उत्तर

चित्र 5.1

पृष्ठ संख्या # 58

क्रियाकलाप

प्रश्न 5. दर्जी की दुकान से विभिन्न प्रकार के कपड़ों के टुकड़े इकट्ठा कीजिए तथा उन्हें सूती, रेशमी, कृत्रिम रेशे वाले और ऊनी कपड़ों में वर्गीकृत कीजिए।

उत्तर – विद्यार्थी अभिभावकों के साथ दर्जी की दुकान पर जाकर कपड़ों को इकट्ठा करने एवं वर्गीकृत करने का कार्य स्वयं करें।

आओ कुछ करके सीखें

प्रश्न 6. विश्व के रूपरेखा मानचित्र पर उन स्थानों को चिह्नित कीजिए जो ओसाका सूती वस्त्र उद्योग को कच्चा माल प्रदान करते हैं।

उत्तर

चित्र 5.2

पाठान्त प्रश्नोत्तर

अभ्यास

प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए

(i) ‘उद्योग’ शब्द का क्या तात्पर्य है ?

उत्तर – किसी विशेष क्षेत्र में भारी मात्रा में सामान का निर्माण/उत्पादन या वृहद रूप से सेवा प्रदान करने के मानवीय कर्म को उद्योग कहते हैं।

(ii) वे कौन-से मुख्य तथ्य हैं जो उद्योग की अवस्थिति को प्रभावित करते हैं ?

उत्तर – उद्योगों की अवस्थिति को प्रभावित करने वाले मुख्य तत्व निम्नलिखित हैं

(1) कच्चा माल, (2) श्रम, (3) पूँजी, (4) जल, (5) भूमि, (6) परिवहन, (7) संचार, (8) विद्युत्।

(iii) कौन-सा उद्योग प्रायः आधुनिक उद्योग का मेरुदण्ड कहा जाता है और क्यों ? ..

उत्तर – लौह इस्पात उद्योग को आधुनिक उद्योगों का मेरुदण्ड कहा जाता है क्योकि देश के विकास में इसका महत्वपूर्ण योगदान होता है। एक सुई से लेकर विशाल जहाज तक का निर्माण लौह इस्पात उद्योग पर आधारित है। यह उद्योग अन्य उद्योगों का आधार स्तम्भ है।

(iv) कपास उद्योग मुम्बई में तेजी से क्यों विकसित हुआ है?

उत्तर – पहली सफल यंत्रीकृत मिल का निर्माण मुम्बई में 1854 ई. में हुआ था तभी से मुम्बई की कोष्ण आर्द्र जलवायु, मशीन आयात के लिए पत्तन, कच्चे माल की उपलब्धता और दक्ष श्रमिक मुम्बई में इस उद्योग के द्रुत फैलाव (बड़े पैमाने पर) में सहायक रहा। इसलिए कपास उद्योग मुम्बई में तेजी से विकसित हुआ है।

प्रश्न 2. सही उत्तर चिह्नित कीजिए

(i) फोर्ट गैलेस्टर अवस्थित है

(क) पश्चिम बंगाल में

(ख) कैलिफोर्निया में

(ग) गुजरात में।

(ii) निम्न में से कौन-सा प्राकृतिक रेशा है ?

(क) नायलॉन

(ख) जूट

(ग) एक्रिलिक।

उत्तर – (i) (क) पश्चिम बंगाल में, (ii) (ख) जूट।

प्रश्न 3. अन्तर स्पष्ट कीजिए

(i) कृषि आधारित और खनिज आधारित उद्योग

(ii) सार्वजनिक क्षेत्र और संयुक्त क्षेत्र के उद्योग।

उत्तर – (i) कृषि आधारित और खनिज आधारित उद्योग में अन्तर

(ii) सार्वजनिक क्षेत्र और संयुक्त क्षेत्र के उद्योग में

प्रश्न 4. दिए गए स्थानों में निम्नलिखित के दो – दो उदाहरण दीजिए

(i) कच्चा माल : ……………. और …………..

(ii) अन्तिम उत्पाद : ………….. और …………..

(iii) तृतीयक क्रियाकलाप : ………….. और …………..

(iv) कृषि-आधारित उद्योग : ……… और …………..

(v) कुटीर उद्योग : ……………. और …………..

(vi) सहकारिता : …………… और …………

उत्तर-

(i) कच्चा माल – गन्ना और लोहा अयस्क।

(ii) अन्तिम उत्पाद – चीनी और इस्पात।

(iii) तृतीयक क्रियाकलाप – व्यापार और बैंकिंग।

(iv) कृषि आधारित उद्योग – सूती वस्त्र और चीनी उद्योग।

(v) कुटीर उद्योग – टोकरी बनाना और मिट्टी के बर्तन बनाना।

(vi) सहकारिता – आनन्द मिल्क यूनियन लिमिटेड और सुधा डेयरी सहकारी उपक्रम।

प्रश्न 5. क्रियाकलाप

उद्योग स्थापित करने के लिए अवस्थिति की पहचान कैसे की जाए

अपनी कक्षा को समूह में बाँटें। प्रत्येक समूह, निदेशकमण्डल है जिसने देवलोपन द्वीप में लोहा-इस्पात उद्योग के लिए उपयुक्त स्थान चयन करना है। तकनीकी विशेषज्ञों के एक दल ने टिप्पणी और मानचित्र के साथ एक रिपोर्ट प्रस्तुत की है। दल ने लौह-अयस्क, कोयला, जल और चूना-पत्थर के साथ-साथ मुख्य बाजार, श्रमिकों के स्रोत और पत्तन सुविधाओं की पहुँच पर विचार किया। दल ने X और Y दो स्थानों का सुझाव दिया। निदेशकमण्डल को अन्तिम निर्णय लेना है कि इस्पात उद्योग को कहाँ स्थापित करना है।

दल द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट पढ़ें

चित्र 5.3

प्रत्येक स्थान से संसाधनों की दूरियाँ ज्ञात करने के लिए मानचित्र का अध्ययन करें।

संसाधनों की महत्ता के अनुसार इनमें से प्रत्येक संसाधन को 1 से 10 तक महत्व अनुसार अंक दें।

एक संसाधन का उद्योगों की तरफ जितना ही अधिक अभिकर्षण होगा उतना ही अधिक 1 से 10 तक के बीच उसका महत्व होगा। 

नीचे दी गई सारणी को पूरा करें। 

न्यूनतम लागत वाला स्थान सर्वाधिक उपयुक्त स्थान होना चाहिए। 

याद रखें प्रत्येक निदेशकमण्डल अलग तरह से निर्णय ले सकते हैं। रिपोर्ट

देवलोपन द्वीप पर प्रस्तावित लोह-इस्पात संयन्त्र की अवस्थिति को प्रभावित करने वाले कारक/संसाधन।

लौह-अयस्क – यह निम्न श्रेणी के लौह-अयस्क का सबसे बड़ा निक्षेप है। अयस्क का लम्बी दूरी तक परिवहन अनार्थिक होगा।

कोयला – एकमात्र कोयला क्षेत्र जिसमें उच्च श्रेणी के कोयले के विशाल निक्षेप हैं। रेलमार्ग से कोयले का परिवहन, तुलनात्मक रूप से सस्ता है।

चूना-पत्थर – यह द्वीप में प्रचुरता से उपलब्ध है लेकिन शुद्धतम निक्षेप चूना पर्वत में है।

जल – नील नदी की दोनों सहायक नदियाँ प्रचुर मात्रा में हर मौसम में बड़े लौह-इस्पात संयन्त्र को जल उपलब्ध कराती हैं। समुद्र का जल अधिक लवणीय होने के कारण अनुपयुक्त है।

बाजार – यह अनुमान किया जाता है कि उद्योग के उत्पाद का मुख्य बाजार राजधानीपुर का इंजीनियरिंग कारखाना होगा। उत्पाद, मुख्यतः लघु इस्पात की छड़ों और हल्की इस्पात चादरों की परिवहन लागत सापेक्षतः कम होगी।

श्रम की आपूर्ति – हिल, राह और सिंग मछुआरों की तीन बस्तियों से अकुशल कामगारों की भर्ती की जाएगी। यह अनुमानित किया जाता है कि अधिकांश श्रमिक अपने वर्तमान आवास से प्रतिदिन आने-जाने का काम करेंगे।

पत्तन की सुविधाएँ – इस समय न्यूनतम हैं। पत्तन पश्चिमपुर अच्छा, गहरा और प्राकृतिक पोताश्रय है जो मिश्रातु के आयात के लिए विकसित किया गया है।

उत्तर – विद्यार्थी अपने गुरुजनों के निर्देशन में स्वयं करें।

NCERT Class 8th Geography Solution Chapter 5 : उद्योग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *