MP Board Class 8th Geography Solution Chapter 1 : संसाधन

म.प्र. बोर्ड कक्षा आठवीं संपूर्ण हल- भूगोल – हमारा पर्यावरण 2 (Geography: Our Environment – III )

पाठ 1 संसाधन

प्रश्न – अभ्यास (पाठ्यपुस्तक से)

महत्वपूर्ण बिन्दु  

  • संसाधन एक ऐसा स्रोत है जिसका उपयोग मनुष्य अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए करता है।
  • हमारे पर्यावरण में उपलब्ध हर वह वस्तु संसाधन कहलाती है, जिसका इस्तेमाल हम अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिएकर सकते हैं जिसे बनाने के लिए हमारे पास प्रौद्योगिकी है।  
  • संसाधन सामान्यतः प्राकृतिक, मानवनिर्मित और मानव होते हैं।  
  • जो संसाधन प्रकृति से प्राप्त होते हैं, वे प्राकृतिक संसाधन कहलाते हैं; जैसे-वायु, जल, मृदा और खनिज।  
  • जिन प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग पुल, सड़क, मशीन और वाहन बनाने में करते हैं, वह मानवनिर्मित संसाधन कहलाते हैं;
  • जैसे-प्रौद्योगिकी, लौह अयस्क से लोहा इस्पात बनाना इत्यादि।
  • अधिक संसाधनों के निर्माण में समर्थ होने के लिए लोगों के कौशल में सुधार करना मानव संसाधन कहलाता है; जैसे-शिक्षक, डॉक्टर, मजदूर इत्यादि।

महत्वपूर्ण शब्दावली  

पेटेन्ट-किसी विचार अथवा आविष्कार पर एकमात्र अधिकार।  

प्रौद्योगिकी-किसी कौशल करने अथवा वस्तु बनाने में नवीनतम ज्ञान का अनुप्रयोग प्रौद्योगिकी है।

संसाधन का भण्डार- उपयोग के लिए संसाधन की उपलब्ध मात्रा।

सततपोषणीय विकास-संसाधनों का सावधानीपूर्वक उपयोग जिससे वर्तमान व भावी पीढ़ियों की आवश्यकताओं की पूर्ति होती रहे।

पाठान्तर्गत प्रश्नोत्तर

पृष्ठ संख्या # 01  

आओ कुछ करके सीखें

प्रश्न 1. अपने घर और अपनी कक्षा में उपयोग किए जाने वाले किन्हीं पाँच संसाधनों की सूची बनाइए।

उत्तर घर में उपयोग किए जाने वाले संसाधन

(1) पानी, (2) कुर्सी, (3) पलंग, (4) गैस (एल. पी. जी.), (5) बिजली।

कक्षा में उपयोग किए जाने वाले संसाधन

(1) ब्लैकबोर्ड (श्यामपट्ट), (2) कुर्सी, (3) टेबल, (4) पंखे, (5) चॉक।  

पृष्ठ संख्या # 02

क्रियाकलाप

प्रश्न 2. अम्मा की सूची से उन संसाधनों पर गोला बनाइए जिनका अभी वाणिज्यिक मूल्य नहीं है।

उत्तर

पृष्ठ संख्या # 03

आओ कुछ करके सीखें-1

प्रश्न 3. कुछ नवीकरणीय संसाधनों के बारे में सोचिए और बताइए कि किस प्रकार संसाधनों का अधिक उपयोग उनके भण्डार को प्रभावित करता है।

उत्तर – नवीकरणीय संसाधन

(1) वन – वन एक नवीकरणीय संसाधन है। वन क्षेत्र मानव उपयोग के योग्य बहुत सारी चीजें उत्पन्न करते हैं। जिनका बरेलू कार्यों से लेकर औद्योगिक उत्पादन तक मनुष्य उपयोग करता है। वन में पेड़-पौधे प्राकृतिक रूप से वृद्धि करते हुए अपने आपको पुनःस्थापित कर सकते हैं। वनों से उपज लेने की सीमा है किन्तु सीमा से अधिक दोहन हो तो वनों का क्षय हने लगता है जिससे कई समस्याएँ उत्पन्न होती हैं जैसे-वायु प्रदूषण, मृदा अपरदन इत्यादि।

(2) जल – जल एक नवीकरणीय संसाधन है। जल का प्राकृतिक प्रक्रिया से पुनर्चक्रण होता है। परन्तु अत्यधिक उपयोग के कारण इसमें कमी आ जाती है तो जल स्त्रोत सूख जाते हैं। यह भविष्य के लिए काफी खतरनाक हो सकती है।

(3) अक्षय ऊर्जा – ये वे सारी ऊर्जा हैं जिनका कभी क्षय नहीं होता, जिनके स्रोत का पुनः भरण होता रहता है; जैसे-सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, जल विद्युत ऊर्जा । ये नवीकरणीय संसाधन हैं। इन पर मानवीय क्रियाओं का प्रभाव नहीं पड़ता है।

आओ कुछ करके सीखें – 2

प्रश्न 4. पाँच मानवनिर्मित संसाधनों की सूची बनाइए जिन्हें आप अपने चारों ओर देख सकते हैं।

उत्तर-मानवनिर्मित संसाधन – (1) मोबाइल, (2) कम्प्यूटर, (3) सड़क, (4) बिजली, (5) हवाई जहाज।

पाठान्त प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए

(i) पृथ्वी पर संसाधन असमान रूप से क्यों वितरित है

उत्तर – पृथ्वी पर संसाधन असमान रूप से इसलिए वितरित है क्योंकि पृथ्वी पर संसाधनों का वितरण भौतिक कारकों पर निर्भर करता है; जैसे-धरातल, जलवायु, ऊँचाई, वनस्पति इत्यादि।

(ii) संसाधन संरक्षण क्या है ?

उत्तर – संसाधनों का सतर्कतापूर्वक उपयोग करना और उन्हें नवीकरण के लिए समय देना संसाधन संरक्षण कहलाता है।

(iii) मानव संसाधन महत्वपूर्ण क्यों हैं ?

उत्तर-मानव संसाधन इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि मनुष्य की योग्यताएँ ही भौतिक पदार्थों को मूल्यवान संसाधन बनाने में सहायता करती हैं।

(iv) सतत पोषणीय विकास क्या है ?

उत्तर-यह आर्थिक विकास की प्रक्रिया है जिसका उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों का सावधानीपूर्वक उपयोग करना जिससे वर्तमान व भावी पीढ़ियों की आवश्यकताएँ पूरी होती रहें।

प्रश्न 2. सही उत्तर पर निशान लगाइए

(i) निम्नलिखित में से कौन संसाधन को निर्धारित नहीं करता?

(क) उपयोगिता

(ख) मूल्य

(ग) मात्रा।

(ii) निम्नलिखित में से कौन-सा मानवनिर्मित संसाधन

(क) कैंसर उपचार की औषधियाँ

(ख) झरने का जल

(ग) उष्णकटिबंधीय वन।

(iii) कथन पूरा कीजिए

अनवीकरणीय संसाधन ……..” होते हैं।

(क) सीमित भण्डार वाले

(ख) मनुष्यों द्वारा निर्मित

(ग) निर्जीव वस्तुओं से व्युत्पन्न।

उत्तर– (i) (ग) मात्रा,  (ii) (क) कैंसर उपचार की औषधियाँ, (iii) (ग) निर्जीव वस्तुओं से व्युत्पन्न।

प्रश्न 3. क्रियाकलाप

“रहिमन पानी राखिए बिनु पानी सब सून।

पानी गए न ऊबरे मोती, मानुस, चून ॥”

ये पंक्तियाँ अकबर के दरबार के नौ रत्नों में से एक कवि अब्दुर रहीम खानखाना द्वारा लिखी गई थी। कवि किस प्रकार के संसाधन की ओर संकेत कर रहा है ? इस संसाधन के समाप्त हो जाने पर क्या होगा? इस 100 शब्दों में लिखिए।

उत्तर – कवि पंक्तियों में जल संसाधन की ओर संकेत कर रहा है। इस संसाधन के समाप्त हो जाने पर निम्नलिखित प्रभाव होंगे

(1) पानी के अभाव में पेड़-पौधे नष्ट हो जाएँगे।

(2) शुद्ध वायु मिलना बन्द हो जायेगी।

3) पृथ्वी से अनाज, फल, फूल इत्यादि खत्म हो जाएँगे।

(4) पानी के अभाव में कोई उद्योग नहीं बचेंगे।

(5) धरती बंजर हो जायेगी।

(6) समुद्री मार्ग खत्म हो जाएँगे।

(7) पानी में रहने वाले जीव-जन्तु नष्ट हो जाएँगे।

(8) पानी समाप्त होने पर पृथ्वी से जीवन नष्ट हो जायेगा।

आओ खेलें

प्रश्न 1. सोचिए कि आप प्रागैतिहासिक काल में एक ऊँचे हवादार पठार पर रहते हैं। आप और आपके मित्र तेज पवनों का उपयोग कैसे करेंगे ? क्या आप पवन को एक संसाधन कह सकते हैं ?

अब कल्पना कीजिए कि आप वर्ष 2138 में उसी स्थान पर रह रहे हैं ? क्या आप पवनों का कोई उपयोग कर सकते हैं ? कैसे ? क्या आप बता सकते हैं कि अब पवन एक महत्वपूर्ण संसाधन क्यों हैं ?

उत्तर – प्रागैतिहासिक काल में मानव का अस्तित्व तो था, परन्तु संसाधनों का ज्ञान नहीं था। उस समय पवन को एक संसाधन नहीं कह सकते थे।

आज पवनों का उपयोग पवन ऊर्जा के रूप में किया जाता है। पवन एक नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत है। पवन ऊर्जा बनाने के लिए हवादार जगहों पर पवन चक्कियों को लगाया जाता है, जिनके द्वारा वायु की गतिज ऊर्जा यान्त्रिक ऊर्जा में परिवर्तित होती है। इस यान्त्रिक ऊर्जा को जनित्र की मदद से विद्युत् ऊर्जा में परिवर्तित किया जा सकता है।

पवन पूर्णत: नि:शुल्क है, इसे ऊर्जा के रूप में प्रयोग करने पर किसी भी प्रकार का प्रदूषण नहीं होता। यह हमें पृथ्वी पर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध ईश्वरीय वरदान है।

प्रश्न 2. एक पत्थर, एक पत्ता, एक गत्ता और एक टहनी लीजिए। सोचिए कि आप इनका उपयोग संसाधन की भाँति किस प्रकार कर सकते हैं ? नीचे दिए उदाहरण को देखिए और रचना कीजिए।

उत्तर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *