MP Board Class 8th Civics Solution Chapter 3 : हमें संसद क्यों चाहिए ?

म.प्र. बोर्ड कक्षा आठवीं संपूर्ण हल- नागरिकशास्त्र – सामाजिक एवं राजनैतिक जीवन 3 (Civics: Social & Political Life – III )

पाठ 3 : हमें संसद क्यों चाहिए ?

प्रश्न – अभ्यास (पाठ्यपुस्तक से)

महत्वपूर्ण बिन्दु

  • संसद भारतीय लोकतन्त्र का सबसे महत्वपूर्ण प्रतीक और संविधान का केन्द्रीय तत्व है।
  • जनता द्वारा चुने गए सभी प्रतिनिधियों के समूह को ही संसद कहा जाता है। संसद सरकार को नियन्त्रित और मार्गदर्शित करती है।
  • भारतीय संसद दो सदन-राज्य सभा, लोकसभा और राष्ट्रपति से मिलकर निर्मित होती है।  
  • लोकसभा निम्न सदन कहलाता है। इस सदन में 543 निर्वाचित सदस्य व 2 मनोनीत सदस्य होते हैं।  
  • राज्य सभा उच्च सदन कहलाता है। इस सदन में 233 निर्वाचित सदस्य और 12 सदस्य राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किए जाते हैं। संसद का महत्वपूर्ण काम कानून बनाना होता है।

महत्वपूर्ण शब्दावली

गठबन्धन – समूह या दलों के तात्कालिक गठजोड़ को गठबन्धन कहते हैं।

सांसद – लोकसभा के लिए चुने गए उम्मीदवारों को सांसद कहा जाता है।

विपक्षी दल – संसद में बहुमत प्राप्त करने वाले दल या गठबन्धन का विरोध करने वाले सभी राजनीतिक दल विपक्षी दल कहलाते हैं।

पाठान्तर्गत प्रश्नोत्तर

पृष्ठ संख्या #31

प्रश्न 1. पिछले पन्ने पर (पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या 30) पर दी गई संसद की तस्वीर के जरिए कलाकार क्या कहने का प्रयास कर रहा है ?

उत्तर – संसद की तस्वीर के जरिए कलाकार निम्नलिखित बातें कहने का प्रयास कर रहा है

(1) भारत एक लोकतान्त्रिक देश है जिसमें सभी लोगों की सहमति से ही किसी कानून का निर्माण किया जाता है।

(2) सभी नागरिकों को अपने द्वारा चुने गये प्रतिनिधि के माध्यम से संसद तक पहुँचने का अधिकार प्राप्त है।

(3) भारत का कोई भी नागरिक चाहे वह किसी भी धर्म, जाति अथवा लिंग का हो सबको संसद का निर्वाचित सदस्य बनने का अधिकार है। 

पृष्ठ संख्या # 32

प्रश्न 2. सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार क्यों मिलना चाहिए, इसके पक्ष में एक कारण बताइए।

उत्तर – औपनिवेशिक शासन के अनुभव और स्वतन्त्रता संघर्ष में तरह-तरह के लोगों की हिस्सेदारी के आधार पर राष्ट्रवादियों को विश्वास हो गया था कि स्वतन्त्र भारत में सभी लोग अपने जीवन को प्रभावित करने वाले फैसलों में हिस्सा लेने की क्षमता रखते हैं। इसलिए संविधान ने सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार के सिद्धान्त को अपनाया। सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार का मतलब है कि देश के सभी वयस्क नागरिकों को वोट देने का अधिकार है।

प्रश्न 3. क्लास मॉनीटर का चुनाव शिक्षक द्वारा किया जाता है या विद्यार्थियों द्वारा-आपकी राय में इस बात से कोई फर्क पड़ता है या नहीं ? चर्चा कीजिए।

उत्तर – क्लास मॉनीटर के चुनाव का सामान्यतः कोई ठोस नियम नहीं है, कहीं-कहीं शिक्षक द्वारा प्रखर छात्र को चुन लिया जाता है और कहीं-कहीं विद्यार्थियों द्वारा अपने क्लास मॉनीटर का चयन किया जाता है। हमारी राय में इस बात का फर्क पड़ता है क्योंकि शिक्षक द्वारा चुना गया मॉनीटर विद्यार्थियों का अपना प्रतिनिधि नहीं होता है, ऐसे में विद्यार्थी उस मॉनीटर का सहयोग नहीं करेंगे। जिस मॉनीटर का चुनाव विद्यार्थियों द्वारा किया जाता है वह उनका अपना चुना हुआ प्रतिनिधि होता है और वह उसका सहयोग करते हैं।

पृष्ठ संख्या # 33

प्रश्न 4. विधायक (एम.एल.ए.) कौन होता है और उसका चुनाव कैसे किया जाता है ? इस बात को समझाने के लिए निर्वाचन क्षेत्र’ ओर प्रतिनिधित्व’ शब्दों का प्रयोग करें।

उत्तर – राज्य की शासन व्यवस्था को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए राज्यों में सरकार का गठन किया जाता है और सरकार का गठन विधान सभा और विधान परिषद के चयनित सदस्यों से मिलकर बनता है। विधान सभा और विधान परिषद् के निर्वाचित और मनोनीत सदस्यों को ही विधायक कहा जाता है। विधायक का चुनाव-सभी राज्यों को जनसंख्या के आधार पर अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों में विभाजित किया जाता है।

विधायक पूर्ण रूप से मतदाताओं द्वारा चुने जाते हैं। प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र से एक प्रतिनिधि निर्वाचित होता है तथा सरकार का गठन होने पर यही प्रतिनिधि अपनी जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं।

प्रश्न 5. राज्य विधानसभा और संसद (लोकसभा) के बीच क्या फर्क है ? इस बारे में अपने शिक्षक के साथ चर्चा कीजिए।

उत्तर – विधान सभा और संसद (लोकसभा) के बीच फर्क निम्नलिखित हैं

विधान सभा -हमारे द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि विधायक कहलाते हैं और वह मुख्यमंत्री का चुनाव करते हैं।

लोक सभा -हम जिन प्रतिनिधियों को चुनते हैं वह सांसद कहलाते हैं और वह प्रधानमन्त्री का चुनाव करते हैं।

प्रश्न 6. नीचे दिए गए विकल्पों में से कौन-से काम राज्य सरकार के हैं और कौन-से केन्द्र सरकार के हैं ?

(क) चीन के साथ शान्तिपूर्ण सम्बन्ध रखा जाए।

(ख) मध्य प्रदेश में बोर्ड के तहत आने वाले सभी स्कूलों में कक्षा 8 को बोर्ड की परीक्षाओं से बाहर रखा जाएगा।

(ग) अजमेर और मैसूर के बीच एक नयी रेलगाड़ी चलाई जाएगी।

(घ) 1000 रुपए का नया नोट जारी करना।

उत्तर – (क) केन्द्र सरकार, (ख) राज्य सरकार, (ग) केन्द्र सरकार, (घ) केन्द्र सरकार।

प्रश्न 7. निम्नलिखित शब्दों को रिक्त स्थानों में भरें

सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार; विधायकों; प्रतिनिधियों; प्रत्यक्ष रूप से।

हमारे समय में लोकतान्त्रिक सरकारों को आमतौर पर प्रतिनिधिमूलक लोकतन्त्र की संज्ञा दी जाती है। प्रतिनिधिमूलक लोकतन्त्र में लोग …………. हिस्सेदारी नहीं करते बल्कि चुनाव प्रक्रिया के जरिए अपने …………. को चुनते हैं। ये ……….. पूरी जनता के बारे में मिलकर फैसले लेते हैं। आज के दौर में ऐसी किसी सरकार को लोकतान्त्रिक नहीं कहा जा सकता जो अपने लोगों को ………….. न देती हो। इसका मतलब यह है कि देश के सभी वयस्क नागरिकों को वोट देने का अधिकार होता है।

उत्तर – प्रत्यक्ष रूप से, प्रतिनिधियों, विधायक, सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार।

प्रश्न 8. आप पढ़ चुके हैं कि पंचायत, राज्य विधायिका या संसद के लिए चुने जाने वाले ज्यादातर निर्वाचित प्रतिनिधियों को 5 साल की अवधि के लिए चुना जाता है। ऐसा क्यों है कि जनप्रतिनिधियों को केवल कुछ सालों के लिए ही चुना जाता है आजीवन के लिए नहीं?

उत्तर – पंचायत, राज्य विधायिका या संसद के लिए निर्वाचित प्रतिनिधियों को 5 साल की अवधि के लिए इसलिए चुना जाता है, क्योंकि निश्चित अवधि के चुनाव से प्रतिनिधियों को यह भय रहता है कि उन्होंने जनता के हित में काम नहीं किया तो उन्हें हटा दिया जायेगा। अत: जनता के प्रति जबावदेही का दायित्व ठीक तरह से निभाने तथा शक्ति का दुरुपयोग रोकने के लिए जनप्रतिनिधियों को केवल कुछ सालों के लिए ही चुना जाता है, आजीवन के लिए नहीं।

प्रश्न 9.आप यह पढ़ चुके हैं कि सरकार की कार्यवाइयों पर अपनी सहमति या असहमति व्यक्त करने के लिए लोग केवल चुनावों का ही इस्तेमाल नहीं करते, बल्कि वे दूसरे रास्ते भी अख्तियार करते हैं। क्या आप छोटे से नाटक के जरिए इस तरह के तीन तरीके बता सकते हैं ?

उत्तर – विद्यार्थी, नाटक स्वयं आयोजित करने का प्रयास करें।

सरकार की कार्यवाइयों पर सहमति/असहमति व्यक्त करने के तरीके -(1) सरकार की सही नीतियों की सराहना या गलत नीतियों के विरोध के लिए जुलूस, रैलियाँ, नुक्कड़ नाटक, समाचार-पत्रों में लेख, धरना प्रदर्शन इत्यादि तरीके प्रयोग किये जा सकते हैं।

पृष्ठ संख्या # 35

बगल में (पाठ्य-पुस्तक के पृष्ठ संख्या 35 पर) दी गई तालिका के आधार पर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें

प्रश्न 10. कौन सरकार बनाए ? क्यों ?

उत्तर– भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार बनाएगी क्योंकि इस पार्टी के पास सर्वाधिक 303 निर्वाचित प्रतिनिधि हैं जो कुल निर्वाचित प्रतिनिधियों की संख्या के 50% प्रतिशत से अधिक हैं।

प्रश्न 11. विपक्ष किसको कहा जाएगा? उसकी क्या भूमिका है?

उत्तर – वे सभी राजनैतिक दल जो सरकार में शामिल नहीं हैं, विपक्ष कहलाते हैं। जैसे इण्डियन नेशनल कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल है। विपक्ष का कार्य सरकार की कमियों को जनता के सामने लाना होता है।

प्रश्न 12. लोक सभा में चर्चा के लिए कौन उपस्थित होंगे?

उत्तर – राष्ट्रीय व क्षेत्रीय दलों के वे सभी सदस्य जो किसी भी निर्वाचन क्षेत्र से सांसद के रूप में निर्वाचित हुए हैं।

प्रश्न 13. क्या यह प्रक्रिया कक्षा 7 में पढ़ाई गई प्रक्रिया जैसी ही है ?

उत्तर – जी हाँ, यह प्रक्रिया कक्षा 7 में पढ़ाई गई प्रक्रिया जैसी ही है।

प्रश्न 14. पाठ्य-पुस्तक के पृष्ठ 28 पर दिए गए चित्र में 1962 में तीसरे लोक सभा चुनावों के परिणाम दिखाए गए हैं। इस चित्र के आधार पर निम्नलिखित सवालों के जवाब दें।

(क) लोक सभा में किस राज्य के सांसद सबसे अधिक हैं, आपके विचार में ऐसा क्यों है ?

उत्तर – लोक सभा में उत्तर प्रदेश के सांसद सबसे अधिक हैं, क्योंकि यहाँ की जनसंख्या अन्य राज्यों की तुलना में अधिक है

(ख) लोक सभा में किस राज्य के सांसदों की संख्या सबसे कम है?

उत्तर – मणिपुर और त्रिपुरा राज्यों के सांसदों की संख्या सबसे कम है।

(ग) किस राजनीतिक दल ने सभी राज्यों में सबसे ज्यादा सीटें जीती हैं ?

उत्तर – कांग्रेस ने सभी राज्यों में सबसे अधिक सीटें जीती हैं।

(घ) आपके राज्य में कौन-सा दल सरकार बनाएगा? कारण बताएँ।

उत्तर – जो दल चुनाव में आधी से ज्यादा सीटें जीतेगा, वही दल राज्य में सरकार बनाएगा।

पृष्ठ संख्या # 38

प्रश्न 15. उपरोक्त प्रश्न के माध्यम से महिला और बाल विकास मंत्री से क्या जानकारी मांगी जा रही है ?

उत्तर – पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या 38 पर (संसद में पूछे गए एक प्रश्न का उदाहरण) में प्रश्न के माध्यम से महिला और बाल विकास मन्त्री से देश के बच्चों के विकास से सम्बन्धित योजनाओं और नीतियों से सम्बन्धित जानकारी मांगी जा रही है।

प्रश्न 16. अगर आप सांसद होते तो कौन-से दो सवाल पूछते?

उत्तर – सांसद होने पर निम्नलिखित दो प्रश्न पूछते

(1) भारत के बच्चों के लिए चलायी गयी योजनाओं व नीतियों की जानकारी किस तरह से जनता तक पहुँचायी जायेगी।

(2) योजनाओं और नीतियों के लाभार्थी को योजना का लाभ न मिलने पर सम्बन्धित कर्मचारी के लिए दण्ड का क्या प्रावधान किया गया है।

पृष्ठ संख्या # 39

प्रश्न 17. इस तालिका को देखने के बाद क्या आप यह कह सकते हैं कि पिछले 65 सालों में चुनावों में जनता की सहभागिता कम हुई है या बढ़ी है या शुरुआती वृद्धि के बाद प्रायः स्थिर रही है ?

उत्तर – पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या 39 पर दी गई तालिका को देखने पर स्पष्ट हुआ कि जनता की सहभागिता में उतार-चढ़ाव आए हैं।

पृष्ठ संख्या # 40

प्रश्न 18. आपको संसद में महिलाओं की कम संख्या का क्या कारण समझ में आता है, चर्चा करें।

उत्तर – संसद में महिलाओं को कम संख्या का कारण राजनीतिक दलों की अवसरवादिता और अति पुरुषवादी विमर्श हावी है। इसलिए महिलाओं का राजनीति में आना बहुत मुश्किल होता है।

पाठान्त प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. राष्ट्रवादी आन्दोलन ने इस विचार का समर्थन किया कि सभी वयस्कों को मत देने का अधिकार होना चाहिए?

उत्तर – औपनिवेशिक शासन के अनुभव और स्वतन्त्रता संघर्ष में तरह-तरह के लोगों की हिस्सेदारी के आधार पर राष्ट्रवादियों को विश्वास हो गया था कि स्वतन्त्र भारत में सभी लोग अपने जीवन को प्रभावित करने वाले फैसलों में हिस्सा लेने की क्षमता रखते हैं। साथ ही जनता समानता, स्वतन्त्रता, निर्णय की क्षमता एवं अन्य सार्वजनिक संस्थानों में आस्था रखती है। इसलिए राष्ट्रवादियों ने सभी वयस्कों को मत देने के अधिकार का समर्थन किया।

प्रश्न 2. (पाठ्य-पुस्तक के पृष्ठ 41 पर) 2004 के संसदीय चुनाव क्षेत्रों का नक्शा दिया गया है। इस नक्शे में अपने राज्य के चुनाव क्षेत्रों को पहचानने का प्रयास करें। आपके चुनाव क्षेत्र के सांसद का क्या नाम है ? आपके राज्य से संसद में कितने सांसद जाते हैं ? कुछ निर्वाचन क्षेत्रों को हरे और कुछ को नीले रंग में क्यों दिखाया गया है ?

उत्तर – मध्य प्रदेश राज्य के चुनाव क्षेत्र में जबलपुर क्षेत्र से हमारे सांसद का नाम श्री राकेश सिंह हैं।

मध्य प्रदेश राज्य से 29 सांसद संसद में जाते हैं।

हरे रंग के निर्वाचन क्षेत्र को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया है।

नीले रंग के निर्वाचन क्षेत्र को अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया है।

नोट-विद्यार्थी जिस राज्य, जिस चुनाव क्षेत्र में आते हैं उसके अनुसार स्वयं भरने का प्रयास करें।

प्रश्न 3. अध्याय 1 में आपने पढ़ा था कि भारत में प्रचलित ‘संसदीय शासन व्यवस्था में तीन स्तर होते हैं। इनमें से एक स्तर संसद (केन्द्र सरकार) तथा दूसरा स्तर विभिन्न | राज्य विधायिकाओं (राज्य सरकारों) का होता है। अपने क्षेत्र के विभिन्न प्रतिनिधियों से सम्बन्धित सूचनाओं के आधार पर निम्नलिखित तालिका को भरें

उत्तर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *