MP Board Class 7 Social Science Civics Chapter 3 : राज्य शासन कैसे काम करता है ?

म.प्र. बोर्ड कक्षा सातवीं संपूर्ण हल- नागरिकशास्त्र – सामाजिक एवं राजनैतिक जीवन 2 (Civics: Social & Political Life – II )

इकाई 2 : राज्य सरकार

पाठ 3 : राज्य शासन कैसे काम करता है ?

प्रश्न – अभ्यास (पाठ्यपुस्तक से)

महत्त्वपूर्ण बिन्दु

  • शासन तीन स्तरों पर काम करता है -स्थानीय, राज्य और केन्द्र।
  • भारत के हर राज्य में एक विधानसभा है।
  • प्रत्येक राज्य कई निर्वाचन क्षेत्रों में बँटा हुआ है।
  • विधानसभा ऐसा स्थान होता है, जहाँ सभी विधायक, चाहे वे सत्ताधारी दल के हों अथवा विरोधी दल के, विभिन्न विषयों पर चर्चा करने के लिए एकत्रित होते हैं।
  • ‘सरकार’ शब्द से तात्पर्य शासन के विभिन्न विभागों और मंत्रियों से होता है जो उनके प्रभारी हैं।
  • इन सबका सामूहिक प्रमुख मुख्यमन्त्री होता है। सरकार का कार्यकारी हिस्सा कार्यपालिका कहलाता है।

महत्त्वपूर्ण शब्दावली 

निर्वाचन क्षेत्र – वह निश्चित क्षेत्र जहाँ रहने वाले सभी मतदाता अपना प्रतिनिधि चुनते हैं। 

बहुमत – बहुमत शब्द का प्रयोग मतदान के सन्दर्भ में किया जाता है। सामान्यतः जो प्रत्याशी सर्वाधिक मत प्राप्त करता है,

उसे ‘बहुमत मिला है’ कहते हैं।

विरोधी पक्ष – विरोध में बैठने वाला पक्ष । 

प्रेसवार्ता – मीडिया से सम्बन्धित पत्रकारों का समूह जो किसी विषय पर अपना पक्ष बताने और उस पर प्रश्न पूछने के लिए आमन्त्रित किया गया हो।

पृष्ठ संख्या # 31

प्रश्न 1. पातालपुरम में क्या हो रहा है ?

उत्तर – पातालपुरम में पानी की सप्लाई में गड़बड़ी से वहाँ पेचिश फैल गया है और जिला चिकित्सालय में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।

प्रश्न 2. यह समस्या इतनी गम्भीर क्यों है ?

उत्तर – यह समस्या इतनी गम्भीर पानी की कमी के कारण है। लोगों को पानी की आपूर्ति ठीक ढंग से नहीं होने के कारण लोगों को गन्दा पानी पीना पड़ रहा है जिसे पीकर वह बीमार पड़ रहे हैं।

प्रश्न 3. आपके विचार से उपर्युक्त स्थिति में क्या कदम उठाए जा सकते हैं या क्या किया जा सकता है और आपके अनुसार किसे यह कार्य करना चाहिए ? आप इस बारे में क्या सोचते हैं ?

उत्तर-उपर्युक्त स्थिति में निम्न कदम उठाये जा सकते हैं

(1) पूरे जिले में लोगों को स्वच्छ जल की आपूर्ति प्रतिदिन की जानी चाहिए।

(2) जिले में साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की जानी चाहिए।

(3) अधिकारियों द्वारा तुरन्त स्वास्थ्य की स्थिति पर नियन्त्रण पाने हेतु कदम उठाये जायें।

(4) कुओं और तालाबों की सफाई करवाकर उन्हें संक्रमण मुक्त किया जाए।

(5) पानी की सप्लाई हेतु टैंकरों की व्यवस्था की जानी चाहिए।

(6) हैजे की स्थिति पर काबू पाने के लिए जगह-जगह ओ. आर. एस. के पैकेटों का वितरण किया जाना चाहिए।

पृष्ठ संख्या # 32

प्रश्न 1. अपने शिक्षक के साथ इन शब्दावलियों पर चर्चा कीजिए

आम सभा, भारत के राज्य, निर्वाचन क्षेत्र, बहुमत, सत्तारूढ़ दल और विरोधी दल।

उत्तर – शब्दावलियों पर चर्चा

(1) आम सभा – जिस सभा में आम आदमी किसी सार्वजनिक मुद्दे पर विचार-विमर्श करने के लिए एक जगह इकट्ठा होते हैं, उस सभा को आम सभा के नाम से सम्बोधित करते हैं। इस सभा में सामाजिक एवं राजनीतिक समस्याओं पर चर्चा की जाती है। उदाहरण के लिए, लोगों के किसी स्थानीय समूह द्वारा मिल-बैठकर यह तय करना कि बच्चों के लिए पार्क किस स्थान पर उचित होगा या फिर उस इलाके में साफ-सफाई के मुद्दे पर बहस या चर्चा करना।

(2) भारत के राज्य – भारत राज्यों का एक संघ है, इसमें 28 राज्य और 9 केन्द्र शासित प्रदेश हैं। ये राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश पुनः जिलों और अन्य क्षेत्रों में बाँटे गए हैं। प्रत्येक राज्य को संविधान में उल्लिखित कुछ कार्य सौंपे गए हैं। प्रत्येक राज्य का एक मुख्यमन्त्री तथा भारत के राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त एक राज्यपाल होता है। भारत में अधिकतर राज्यों में राजकीय भाषा के अलावा हिन्दी भी बोली जाती है।

(3) निर्वाचन क्षेत्र – चुनाव क्षेत्र या निर्वाचन क्षेत्र, किसी क्षेत्र की विधानपालिका चुनाव में एक सीट निर्वाचित करने वाली क्षेत्रीय इकाई होती है। जहाँ सभी पंजीकृत मतदाता एक विधायी निकाय में अपने प्रतिनिधि भेजने के लिए मतदान करते हैं। किसी भी निर्वाचन क्षेत्र का आकार निर्वाचन क्षेत्र के स्तर के अनुरूप बदलता रहता है। जैसे हिमाचल प्रदेश 68 निर्वाचन क्षेत्रों में बँटा है। इसी तरह पंचायत निर्वाचन क्षेत्र का आकार राज्य के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से छोटा होता है।

(4) बहुमत – बहुमत शब्द का प्रयोग मतदान के सन्दर्भ में किया जाता है। सामान्यतः जो प्रत्याशी सर्वाधिक मत प्राप्त करता है, उसे ‘बहुमत मिला है’ कहते हैं। किसी विधानसभा में सबसे अधिक सदस्यों वाले दल के द्वारा पूर्ण बहुमत से बनाई गई सरकार को बहुमत की सरकार कहते हैं।

बहुमत सामान्यतः चार प्रकार का होता है

(i) साधारण बहुमत,  

(ii) पूर्ण बहुमत,

(iii) प्रभाव बहुमत,  

(iv) विशेष बहुमत।

(5) सत्तारूढ़ दल – ‘सत्तारूढ़’ दो शब्दों से मिलकर बना है-सत्ता और आरूढ़। सत्ता का अर्थ शक्ति या शासन व्यवस्था

और आरूढ़ का अर्थ आसीन है अर्थात् जो वर्तमान में शासन व्यवस्था पर आसीन है, उसे सत्तारूढ़ कहते हैं। जो राजनीतिक दल शासन व्यवस्था संभाल रहा होता है, उसे सत्तारूढ़ दल कहा जाता है।

(6) विरोधी दल – राज्य विधायिका या संसद के वे सभी सदस्य जो गैर-सत्तारूढ़ दल के सदस्य होते हैं, विरोधी दल के सदस्य कहलाते हैं।

प्रश्न 2. क्या आप अपने राज्य के सन्दर्भ में इनके उदाहरण दे सकते हैं – बहुमत, सत्तारूढ़ दल और विरोधी दल।

उत्तर – मध्य प्रदेश राज्य के सन्दर्भ में

बहुमत – भारतीय जनता पार्टी

सत्तारूढ़ दल – विधानसभा की कुल 230 सीटों में से 126 सीटें भारतीय जनता पार्टी के पास हैं। मध्य प्रदेश में बी. जे. पी. की सरकार है।

विरोधी दल – राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी।

पृष्ठ संख्या # 33

प्रश्न 6. अपने प्रदेश के बारे में वैसे आँकड़े पता कीजिए, जैसे आपने हिमाचल प्रदेश की तालिका में देखे। उन्हें एक तालिका के रूप में दर्शाइए।

उत्तर – निर्देश-छात्रों की सुविधा के लिए उदाहरण के रूप में नीचे तालिका में आँकड़े दिये जा रहे हैं। छात्रों के स्वयं के राज्य तथा दूसरे राज्यों के इन आँकड़ों में अन्तर हो सकता है

तालिका

मध्य प्रदेश में 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम

प्रश्न 2. राज्य का प्रमुख राज्यपाल’ कहलाता है। उसकी नियुक्ति केन्द्र सरकार द्वारा यह सुनिश्चित करने के लिए की जाती है कि राज्य सरकार संविधान के नियमों-अधिनियमों के अनुसार अपना कामकाज चलाए। अपने राज्य के राज्यपाल का नाम पता कीजिए

उत्तर – अनुच्छेद 153 के तहत प्रत्येक राज्य के लिए एक राज्यपाल होना आवश्यक है। संविधान के अनुसार राज्यपाल राज्य स्तर पर संवैधानिक प्रमुख होता है। कार्यपालिका प्रमुख होने के नाते वह दोहरी भूमिका निभाता है

(1) राज्य के प्रमुख के रूप में, तथा

(2) केन्द्र सरकार के प्रतिनिधि के रूप में, जो केन्द्र एवं राज्य के बीच कड़ी के रूप में काम करता है। मध्य प्रदेश राज्य के राज्यपाल का नाम आनन्दीबेन पटेल है। यह उत्तर प्रदेश राज्य की राज्यपाल हैं तथा इनके पास मध्य प्रदेश राज्य के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार है।

प्रश्न 3. कई बार सत्ताधारी दल किसी एक पार्टी का न होकर कई पार्टियों से मिलकर बनता है। इसे गठबन्धन सरकार कहते हैं। अपने शिक्षक से इस विषय पर चर्चा कीजिए।

उत्तर – एक गठबन्धन सरकार संसदीय सरकार का एक कैबिनेट है जिसमें कई राजनीतिक पार्टियाँ सहयोग करती हैं, जोकि गठबन्धन के भीतर किसी एक पार्टी के प्रभुत्व को कम करती हैं।

जब किसी राज्य विधानसभा या देश की संसद में किसी एक राजनीतिक दल के पास कुल सीटों की आधी से अधिक सीटें नहीं होती हैं तो दो या दो से अधिक राजनीतिक दल सरकार बनाने के लिए आपस में मिलकर आवश्यक बहुमत जुटाते हैं, उसे गठबन्धन सरकार कहते हैं।

पृष्ठ संख्या # 35

प्रश्न – क्या दिए गए चित्र में आप सत्ता पक्ष और विरोधी पक्ष के विधायकों को पहचान सकते हैं ? सत्ता पक्ष के विधायकों को एक रंग और विरोधी पक्ष के विधायकों को दूसरे रंग से रंगिए।

उत्तर – विद्यार्थी चित्र में स्वयं रंग भरें।

पृष्ठ संख्या # 36

प्रश्न 1. जो विधायक सोचते थे कि सरकार स्थिति को गम्भीरता से नहीं ले रही है, वे मुख्य रूप से क्या-क्या तर्क दे रहे थे?

उत्तर – विभिन्न विधायकों द्वारा दिये जाने वाले मुख्य तर्क निम्नलिखित थे

(1) अखण्ड गाँव में पिछले तीन हफ्तों में हैजे के कारण 15 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। सरकार हैजे की रोकथाम में असफल रही है।

(2) सरकारी अस्पतालों की दशा बहुत खराब है। सरकारी जिला अस्पताल में डॉक्टरों व चिकित्सा कर्मचारियों की कमी है।

(3) तोलपट्टी में पानी की कमी की गम्भीर समस्या है। औरतों को पानी लाने के लिए 3-4 किलोमीटर तक चलना पड़ता है। सरकार जल आपूर्ति के लिए टैंकरों की व्यवस्था नहीं करवा पा रही है। साथ ही कुओं और तालाबों की साफ-सफाई तथा संक्रमण-मुक्ति के काम भी सरकार नहीं करवा पाई है।

(4) अस्पतालों की हालत बहुत खस्ता है। कई अस्पतालों में डॉक्टर नहीं हैं तथा कई अस्पतालों में डॉक्टर लम्बी छुट्टी पर चले गये हैं। ऐसी स्थिति में हालात बद-से-बदतर होते जा रहे हैं।

प्रश्न 2. यदि आप स्वास्थ्य मंत्री होते, तो उपर्युक्त चर्चा का उत्तर किस प्रकार देते ?

उत्तर – यदि मैं स्वास्थ्य मंत्री होता तो उपर्युक्त चर्चा का उत्तर निम्नलिखित प्रकार से देता

(1) मैं प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों, मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा जिला परिषदों के अध्यक्ष की मीटिंग बुलाता।  

(2) मैं सभी अधिकारियों से बैठक में समस्या से निपटारे के तरीके के बारे में चर्चा करता तथा साधनों की उपलब्धता पर विचार-विमर्श करता।

(3) सभी पदाधिकारियों को तुरन्त कार्यवाही करने एवं राहत सामग्री पीड़ितों तक पहुँचाने का निर्देश देता।

(4) आपातकालीन आर्थिक सहायता तथा अन्य आवश्यक वस्तुएँ उपलब्ध कराता

प्रश्न 3. आपके विचार से क्या उपर्युक्त बहस कुछ अर्थों में उपयोगी रही? कैसे? चर्चा कीजिए।

उत्तर– जी हाँ, उपर्युक्त बहस कई अर्थों में उपयोगी रही। बहस के कारण मुख्यमन्त्री ने स्वास्थ्य मंत्री एवं अन्य अधिकारियों के साथ पातालपुरम गाँव का दौरा किया। उन्होंने उन परिवारों से भेंट की, जिनके रिश्तेदारों की मृत्यु हो गई थी।

(1) वे अस्वस्थ लोगों को देखने अस्पताल भी गये। सरकार ने इन परिवारों के लिए मुआवजा राशि की भी घोषणा की।

(2) मुख्यमंत्री ने कहा कि सफाई की समस्या के साथ-साथ पीने के स्वच्छ पानी की कमी भी है। जिसके लिए उच्चस्तरीय जाँच समिति गठित की जायेगी।

प्रश्न 4. व्याख्या कीजिए कि सरकार की कार्यप्रणाली में एक सामान्य विधायक और उस विधायक में, जो मंत्री भी है, क्या अन्तर है?

उत्तर – विधायक जनता द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि होते हैं। विधायक किसी भी दल का हो सकता है। परन्तु विधायक मंत्री सिर्फ सत्तारूढ़ दल के ही हो सकते हैं तथा मंत्री विधायक को किसी एक विभाग का मन्त्रालय सौंपा जाता है। वह सम्बन्धित मन्त्रालय का कार्यभार सँभालता है। सभी महत्वपूर्ण निर्णय विधायक मंत्री के द्वारा ही लिये जाते है।

पृष्ठ संख्या # 37

प्रश्न 1. हैजे को नियन्त्रण में लाने के लिए सरकार द्वारा किए गए दो उपाय लिखिए

उत्तर – हैजे को नियन्त्रण में लाने के लिए सरकार द्वारा निम्न उपाय किये गये हैं

(1) सरकार ने सभी जिलाधीशों तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने हेतु निर्देश दिए हैं।

(2) एक जन अभियान चलाकर लोगों को यह जानकारी देने की भी कोशिश की है कि किन उपायों द्वारा हैजे से बचा जा सकता है। साथ ही लोक निर्माण मंत्री से, क्षेत्र में स्वच्छ जल की आपूर्ति करने को कहा है।

प्रश्न 2. प्रेसवार्ता का क्या उद्देश्य है ? प्रेसवार्ता आपको सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त करने में किस प्रकार सहायक होती है ?

उत्तर – प्रेसवार्ता का मुख्य उद्देश्य सरकार के किसी विभाग द्वारा जो भी नीतियाँ या निर्णय लागू किये जा रहे हैं। उन नीतियों और निर्णय के बारे में आम जनता को जानकारी देना होता है।

प्रेसवार्ता में सरकार अपनी कार्यनीति की जानकारियाँ अखबारों, टेलीविजन के माध्यम से जनता तक पहुँचाते हैं। प्रेसवार्ता में अखबारों के संवाददाता अनेक प्रश्न पूछते हैं। सरकार को उन प्रश्नों के उत्तर देने होते हैं और प्रश्न करने वाले को आश्वस्त करना होता है कि उचित कदम उठाए जा रहे हैं। अतः प्रेसवार्ता सरकार के कार्यों की जानकारी प्राप्त करने में सहायक होती है।

प्रश्न-अपने शिक्षक की सहायता से पता लगाइए कि उपरोक्त शासकीय विभाग क्या काम करते हैं और उन्हें तालिका में दिए गए रिक्त स्थानों में भरिए।

उत्तर

तालिका

पृष्ठ संख्या # 40

प्रश्न – अपने राज्य की सरकार के कार्य से जुड़े किसी अन्य मुद्दे पर ऐसा ही वॉलपेपर निकालने की एक परियोजना करो, जैसे ज्वर की महामारी, कोई शिक्षा कार्यक्रम, कानून और व्यवस्था का कोई विषय, मध्याह्न भोजन कार्यक्रम आदि।

उत्तर – विद्यार्थी विभिन्न अंग्रेजी तथा हिन्दी समाचार-पत्रों में से मध्याह्न भोजन से सम्बन्धित खबरों को एकत्रित करें। एक बड़े कागज के टुकड़े पर इन कतरनों को चिपकायें और अपना वॉलपेपर तैयार करें।

प्रश्न 1. निर्वाचन क्षेत्र व प्रतिनिधि शब्दों का प्रयोग करते हुए स्पष्ट कीजिए कि विधायक कौन होता है और उसका चुनाव किस प्रकार होता है ?

उत्तर – (1) भारत के हर राज्य में एक विधानसभा होती है। हर राज्य कई निर्वाचन क्षेत्रों में बँटा होता है।

(2) प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र से जनता एक प्रतिनिधि चुनती है जो विधानसभा का सदस्य यानी विधायक बन जाता है।

(3) विधायक विधानसभा से सम्बन्धित निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता है।

प्रश्न 2. कुछ विधायक मंत्री कैसे बनते हैं ? स्पष्ट कीजिए।

उत्तर – विधायक मंत्री बनने की प्रक्रिया निम्न प्रकार है

(1) बहुमत प्राप्त राजनीतिक दल के विधायकों द्वारा अपने नेता का चुनाव किया जाता है। राज्यपाल द्वारा उस नेता को सम्बन्धित राज्य का मुख्यमन्त्री नियुक्त किया जाता है।

(2) मुख्यमन्त्री द्वारा शासक दल से विभिन्न मन्त्रालयों के नेतृत्व के लिए कुछ विधायकों का चुनाव किया जाता है तथा वह सूची राज्यपाल को सौंपी जाती है।

(3) राज्यपाल उसी सूची में से विधायकों को विभिन्न विभागों तथा मन्त्रालयों का मन्त्री नियुक्त करता है। अतः इस प्रकार कुछ विधायक मन्त्री बनते हैं।

प्रश्न 3. मुख्यमंत्री तथा अन्य मन्त्रियों द्वारा लिए गए निर्णयों पर विधानसभा में बहस क्यों होनी चाहिए ?

उत्तर -लोकतन्त्र में सभी सरकारी फैसलों को जनता का समर्थन आवश्यक होता है किन्तु जनता यह कार्य प्रत्यक्ष रूप से नहीं कर सकती है, अतः विधानसभा बहस में भाग लेकर उनके प्रतिनिधि सरकार के मुख्यमन्त्री या अन्य मन्त्रियों द्वारा लिए गए फैसलों के प्रति अपना समर्थन या विरोध व्यक्त करते हैं।

प्रश्न 4. पातालपुरम में क्या समस्या थी ? निम्नलिखित के द्वारा इस विषय में क्या चर्चा या कार्य किए गए ? निम्न तालिका में भरिए

उत्तर – पातालपुरम में पानी की कमी के कारण लोगों को तीन दिन में एक बार पानी की सप्लाई दी जाती थी जिससे लोग मजबूरन गन्दा पानी पीने के लिए मजबूर थे। गन्दे पानी के कारण पूरे क्षेत्र में हैजे की बीमारी फैल गयी थी। हैजे की वजह से कई लोगों की मृत्यु तक हो चुकी थी और जिला चिकित्सालय मरीजों से भरा हुआ था।

इस विषय में निम्न द्वारा किये गये कार्य

तालिका

प्रश्न 5. विधानसभा सदस्य द्वारा विधायिका में किए गए कार्यों और शासकीय विभागों द्वारा किए गए कार्यों के बीच क्या अन्तर है?

उत्तर – विधानसभा सदस्य द्वारा विधायिका में किए गए कार्यों और शासकीय विभागों द्वारा किए गए कार्यों के बीच अन्तर

NCERT MP Board Class 7 Social Science Civics Chapter 3 : राज्य शासन कैसे काम करता है ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *