MP Board Class 6th Solution Sahayak Vachan Chapter 4 : आसन

Class 6th सहायक वाचन Solution

खण्ड 2 : योग-शिक्षा

पाठ 4 : आसन

सही विकल्प चुनिए

(1) आसन के नियमित अभ्यास से शरीर बनता है।

(अ) मोटा            (ब) पतला

(स) स्वस्थ व लचीला   (द) कड़ा।

(2) भोजन के बाद भी किया जा सकने वाला आसन है।

(अ) भुजंगासन        (ब) ताड़ासन

(स) वज्रासन          (द) विपरीत करणी ।

उत्तर-(1) (स) स्वस्थ व लचीला, (2) (स) वज्रासन।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. आसन किसे कहते हैं ?

उत्तर- शरीर को सुखदायी तथा स्थिर अवस्था को आसन कहते हैं।

प्रश्न 2. आसन के नियमित अभ्यास से शरीर कैसा बनता है ?

उत्तर – आसन के नियमित अभ्यास से शरीर स्वस्थ एवं सबल बनता है।

प्रश्न 3. ध्यान करने के लिए सबसे उपयुक्त आसन कौन-सा है ?

उत्तर – ध्यान करने के लिए सबसे उपयुक्त आसन पद्मासन है।

प्रश्न 4. पाचन शक्ति की वृद्धि के लिए किन्हीं दो आसनों के नाम बताओ।

उत्तर- पाचन शक्ति की वृद्धि के लिए वज्रासन तथा भुजंगासन श्रेष्ठ हैं।

प्रश्न 5. दमा रोग के निवारण में उपयोगी आसन का नाम बताओ।

उत्तर- दमा रोग के निवारण में भुजंगासन उपयोगी होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *