MP Board Class 6th Solution Sahayak Vachan Chapter 1 : शिष्टाचार

Class 7th सहायक वाचन Solution

खण्ड 1 : नैतिक शिक्षा

पाठ 1 : शिष्टाचार

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये

(1) घर आए …………………… का प्रसन्न मन से स्वागत करना चाहिए।

(2) पड़ोसी के दुःख-सुख में…………………… बने।

(3) कक्षा में सहपाठियों से ………………… रहें।

(4) बिना वैध कागजों के वाहन ………………… चलाएँ।

(5) निर्धारित गति से अधिक तेज गति से………………. न चलाएँ।

उत्तर – (1) अतिथि, (2) सहयोगी, (3) मिल-जुलकर, (4) न, (5) वाहन।

• लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. शिष्टाचार से क्या आशय है ?

उत्तर-‘शिष्टाचार’ दो शब्दों-‘शिष्ट’ तथा ‘आचार’ से मिलकर बना है। ‘शिष्ट’ का आशय ‘श्रेष्ठ’ तथा ‘आचार’ का आशय ‘आचरण’ से होता है। इस प्रकार शिष्टाचार का आशय श्रेष्ठ आचरण करना है।

प्रश्न 2. हमें बड़ों के साथ किस प्रकार का व्यवहार करना चाहिए?

उत्तर – हमें बड़ों से बात करते समय आप, श्रीमान, महोदय आदि यथायोग्य सम्बोधनों से सम्बोधित करना चाहिए।

प्रश्न 3. श्रेष्ठ आचरण वाला व्यक्ति कभी किसी को कष्ट क्यों नहीं देता, समझाइए।

उत्तर- चूँकि श्रेष्ठ आचरण वाला व्यक्ति दूसरों को सुख-सुविधाएँ देने के लिए सदैव तत्पर रहता है, अत: उसके व्यवहार से कभी किसी को कष्ट नहीं होता है।

प्रश्न 4. घर आए अतिथियों का किस प्रकार स्वागत करना चाहिए?

उत्तर-घर आए अतिथियों का स्वागत प्रसन्न मन से करना चाहिए।

प्रश्न 5. घर में रेडियो, दूरदर्शन, टेप-रिकार्डर आदि ऊँची आवाज में क्यों नहीं बजाना चाहिए ?

उत्तर – इसलिए नहीं बजाना चाहिए क्योंकि तेज आवाज से मोहल्ले अथवा आस-पास के दूसरे लोगों को कष्ट पहुँचता है।

प्रश्न 6, पड़ोसियों के प्रति हमारा व्यवहार कैसा होना चाहिए ? समझाइए।

उत्तर – पड़ोसियों के प्रति हमारा व्यवहार सहयोगात्मक होना चाहिए। हमें अनावश्यक रूप से उनके यहाँ बार-बार नहीं जाना चाहिए तथा बिना पूछे उनकी किसी वस्तु को हाथ नहीं लगाना चाहिए। इसी प्रकार पड़ोसी के बगीचे में खेलते समय फूल-पौधों को किसी प्रकार का नुकसान भी नहीं पहुँचाना चाहिए।

प्रश्न 7. कक्षा में शिक्षक के आते व जाते समय उनका अभिवादन कैसे करना चाहिए ?

उत्तर-कक्षा में शिक्षक के आते व जाते समय सभी बच्चों को अपने अपने स्थान पर खड़े होकर उनके प्रति सम्मान प्रकट करना चाहिए।

प्रश्न 8. सड़क के फुटपाथ पर चलते समय कौन-कौन सी बातों का ध्यान रखना चाहिए ?

उत्तर – सड़क के फुटपाथ पर अपने बाएँ चलें। जहाँ फुटपाथ न हो, वहाँ दाहिने चलें तथा साथ चलने वाले बच्चों की उँगली

पकड़कर चलाएँ। सड़क को पार करते समय जेबरा क्रॉसिंग का ही प्रयोग करें तथा दौड़कर कभी भी सड़क पार न करें।

प्रश्न 9. वाहन चलाते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

उत्तर – वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें तथा दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया वाहन

चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करें। वाहन चालक को निर्धारित गति से अधिक तेज गति से वाहन नहीं चलाना चाहिए

और आगे चलने वाले वाहन से पर्याप्त एवं सुरक्षित दूरी बनाकर चलना चाहिए।

प्रश्न 10. जीवन में शिष्टाचार का क्या महत्व है ?

उत्तर – शिष्टाचार व्यक्ति, समाज तथा राष्ट्र के लिए भलाई एवं यश प्राप्त करने का सरल रास्ता है। यह धार्मिक, सांस्कृतिक तथा भौतिक उपलब्धियों के ताले को खोलने वाली चाबी है। जीवन में अच्छे, सरल एवं शिष्ट व्यवहार से सभी को प्रसन्न किया जा सकता है। शिष्टाचार से पूर्ण बच्चों एवं व्यक्तियों से समाज एवं देश के सम्मान में बढ़ोत्तरी होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *