MP Board Class 6th Science Solution Chapter 1 : भोजन: यह कहाँ से आता है?

Chapter 1 :भोजन: यह कहाँ से आता है? 

पाठान्त अभ्यास के प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
क्या सभी जीवों को एक ही किस्म के भोजन की आवश्यकता होती है?
उत्तर:
नहीं, सभी जीवों को एक ही किस्म के भोजन की आवश्यकता नहीं होती है। उन्हें विभिन्न प्रकार के भोजन की आवश्यकता होती है।

प्रश्न 2.
पाँच पौधों के नाम लिखिए तथा बताइए इनके कौनकौन से भाग का उपयोग खाद्य पदार्थ के रूप में होता है?
उत्तर:

पौधों के नाम              खाद्य पदार्थ के रूप में खाये जाने वाले भाग

(1) मैंथी                  बीज, पत्तियाँ

(2) गाजर                 जड़

(3) पालक                पत्तियाँ

(4) मूली                 जड़, पत्तियाँ

(5) बन्द गोभी         पत्तियाँ

प्रश्न 3.
कॉलम 1 में दिए गए खाद्य पदार्थ का मिलान कॉलम 2 से कीजिए:

उत्तर:
(क) → (iv)
(ख) → (iii)
(ग) → (i)
(घ) → (ii)

प्रश्न 4.
दिए गए शब्दों से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए

शाकाहारी, पादप, दूध, गन्ना, माँसाहारी।

  1. बाघ एक ………. है, क्योंकि यह केवल माँस खाता है।
  2. हिरन केवल पादप उत्पाद खाता है और इसलिए इसे ……. कहते हैं।
  3. तोता केवल ………. उत्पाद खाता है।
  4. जो ……….. हम पीते हैं वह प्राय: गाय, भैंस या बकरी से प्राप्त होता है, इसलिए यह जन्तु उत्पाद है।
  5. हमें चीनी ……….. से मिलती है।

उत्तर:

  1. माँसाहारी।
  2. शाकाहारी।
  3. पादप।
  4. दूध।
  5. गन्ना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *