MP Board Class 6th History Solution Chapter 4 :  आरंभिक नगर

म.प्र. बोर्ड कक्षा छठवीं संपूर्ण हल- इतिहास– हमारे अतीत 1 (History: Our Pasts – I)

Chapter 4  आरंभिक नगर

प्रश्न – अभ्यास (पाठ्यपुस्तक से)

महत्वपूर्ण बिन्दु :

  • जिस भवन में अध्ययन हेतु पुस्तकों का संग्रह किया जाता है वह स्थान पुस्तकालय कहलाता है।
  • वेद विश्व के सबसे प्राचीन साहित्य हैं। ये संख्या में चार हैं। वेदों के नाम क्रमशः ऋग्वेद, सामवेद, यजुर्वेद तथा अथर्ववेद हैं। इसमें से सबसे पुराना वेद ऋग्वेद है।
  • आज से लगभग 2000 साल पहले चरक नाम के प्रसिद्ध वैद्य हुये थे उन्होंने चिकित्सा शास्त्र पर चरक संहिता नामक किताब लिखी।
  • संस्कृत भाषा भारोपीय (भारत-यूरोपीय) भाषा परिवार का हिस्सा है।

महत्वपूर्ण शब्द

महापाषाण – ऐसे बड़े पत्थर या शिला जिसका प्रयोग किसी स्तम्भ, स्मारक या अन्य निर्माण के लिए किया जाता है।

भाषा – अभिव्यक्ति एवं विचार विनिमय का सांकेतिक साधन।

रथ – एक तरह की प्राचीन गाड़ी।

यज्ञ – हवन पूजन युक्त एक वैदिक कृत्य।

राजा – नृप, भूपति।

कंकाल – शरीर की आन्तरिक संरचना होती है जो हड्डियों से बना होता है।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

वेदों की रचना का प्रारम्भ – लगभग 3500 साल पहले। महापाषाणों के निर्माण की शुरूआत – लगभग 3000 साल पहले।

इनामगाँव में कृषकों का निवास – 3600 से 2700 साल पहले। चरक (प्रसिद्ध वैद्य) – लगभग 2000 साल पहले।

पाठान्तर्गत प्रश्नोत्तर

पृष्ठ संख्या # 36

प्रश्न 1. उन भाषाओं की सूची बनाओ जिनके बारे में तुमने सुन रखा है। उनके भाषा-परिवारों की पहचानने की कोशिश करो। क्या तुम्हें इनमें कोई समानता नजर आती है ?

उत्तर – भाषाओं की सूची – असमियाँ, गुजराती, हिन्दी, अंग्रेजी, कश्मीरी, फारसी, फ्रांसीसी, जर्मन, स्पैनिश इत्यादि भाषाओं के बारे में सुन रखा है तथा इनमें से बहुत-सी भाषाएँ हमारे देश में बोली जाती हैं।  

भाषा-परिवार – भारत-भारोपीय भाषा-परिवार-संस्कृत भाषा भारोपीय (भारत-योरोपीय) परिवार का हिस्सा है जिसमें भारत की कई भाषाएँ, जैसे असमिया, गुजराती, हिन्दी, सिंधी । और एशियाई भाषाएँ, जैसे फारसी तथा यूरोप की बहुत-सी भाषाएँ, जैसे अंग्रेजी, फ्रांसीसी, जर्मन, यूनानी, इटैलियन, स्पैनिश आदि इसी परिवार से जुड़ी हुई हैं। उन्हें एक भाषा-परिवार इसलिए कहा जाता है, क्योंकि आरंभ में इनमें कई शब्द एक जैसे थे। उदाहरण के लिए, ‘मातृ’ (संस्कृत), ‘माँ’ (हिन्दी) और ‘मदर’ (अंग्रेजी) शब्द है।  

पृष्ठ संख्या # 37-38

प्रश्न 2. क्या तुम्हें लगता है कि रथ भी महत्त्वपूर्ण थे। अपने जबाव के लिए कारण बताओ। प्रार्थना की पक्तियों को दुबारा पढ़कर यह बताओ कि उनमें परिवहन के लिए किन- किन साधनों का उल्लेख है ।

उत्तर – हाँ, रथ भी महत्त्वपूर्ण थे, क्योंकि-

(1) रथों ने यात्राओं को आसान बनाया।

(2) रथों ने श्रम और शिकार को आसान बनाया।

(3) युद्ध में भी रथों का उपयोग किया जाता था।

प्रार्थना की पक्तियों में परिवहन के लिए घोड़ों, रथों, गाड़ियों का उल्लेख किया गया है।

प्रश्न 3. मानचित्र 1 देखो और ऐसी पाँच नदियों की सूची बनाओ जिनके नाम ऋग्वेद में नहीं हैं।

उत्तर – पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ क्रमांक 2 पर मानचित्र 1 को देखने से पता चलता है कि महानदी, नर्मदा, ताप्ती, पेरियार और कृष्णा का उल्लेख ऋग्वेद में नहीं है।

प्रश्न 4. पिछले अनुभाग को एक बार फिर पढ़ो और यह पता लगाने की कोशिश करो कि राजा क्या करते थे ?

उत्तर – ऋग्वेद काल में राजा न तो बड़ी राजधानियों और महलों में रहते थे, न इनके पास सेना थी, न ही ये कर वसूलते थे। प्रायः राजा की मृत्यु के बाद उसका बेटा अपने आप ही शासक बन जाता था।

प्रश्न 5. तुम्हें इनमें से कोई नाम जाना-पहचाना लगता

उत्तर – जी हाँ, हमें ‘जन’ और ‘वैश्व’ नाम परिचय के लगते हैं।

पृष्ठ संख्या # 40

प्रश्न 6. महापाषाणों के निर्माण के लिए लोगों को कई तरह के कार्य करने पड़ते थे। हमने जो कार्यों की सूची बनाई है उन्हें क्रमबद्ध करो। गड्ढे खोदना, शिलाखंड़ों को ढोकर लाना, बड़े पत्थरों को तराशना और मरे हुए को दफनाना।

उत्तर – महापाषाणों के निर्माण के लिए बनाई गई कार्यों की सूची का क्रम निम्नलिखित है

(1) गड्ढे खोदना।

(2) मरे हुए को दफनाना।

(3) शिलाखण्डों को ढोकर लाना।

(4) बड़े पत्थरों को तराशना।

प्रश्न 7. क्या हड़प्पा के शहरों में लौह का प्रयोग होता था?

उत्तर – माना जाता है कि यहाँ ताँबे और कांस्य का उपयोग होता था परन्तु लोहे का प्रयोग नहीं किया गया था।

पृष्ठ संख्या # 42

प्रश्न 8. क्या तुम्हें लगता है कि यह किसी सरदार का शव था ? अपने जबाव का कारण बताओ।

उत्तर – जी हाँ, यह शव किसी सरदार का ही होगा, क्योंकि यह घर अन्य घरों की तुलना में बड़ा था तथा बस्ती के बीचों-बीच में बसा था। शव को दफनाने के लिए चार पैर वाले बड़े संदूक का प्रयोग किया गया था।

प्रश्न 9. तुम्हारे अनुसार शरीर के बारे में उन्होंने इतनी विस्तृत जानकारी कैसे इकट्ठा की होगी ?

उत्तर –आज से लगभग 2000 साल पहले वैद्य चरक ने किसी मृत व्यक्ति के मृत शरीर की चीर-फाड़ करके यह जानकारी एकत्रित की होगी।

पृष्ठ संख्या # 43

प्रश्न 10. इस प्रमाण के आधार पर इनामगाँव में लोगों के काम-धन्धों की एक सूची बनाओ।

उत्तर – इनामगाँव के लोगों के काम धन्धों की सूची

(1) किसान, (2) पशुपालक, (3) व्यापारी, (4) कसाई, (5) लिपिकार, (6) भविष्यवक्ता इत्यादि।

प्रश्न 11. ऋग्वेद के राजा और इन राजाओं के बीच कोई एक फर्क बताइए।

उत्तर – ऋग्वेद के राजा बड़ी राजधानियों और महलों में नहीं रहते थे जबकि चीन के राजा शहरों में महल बनाकर रहते थे।  कल्पना करो

प्रश्न 12. तुम 3000 वर्ष पहले के इनामगाँव में रहती हो। पिछली रात सरदार की मृत्यु हो गई। आज, तुम्हारे माता-पिता दफ़न की तैयारी कर रहे हैं। यह बताते हुए सारे दृश्य का वर्णन करो कि अन्तिम संस्कार के लिए कैसे भोजन तैयार किया जा रहा है। तुम्हें क्या लगता है खाने में क्या दिया जाएगा?

उत्तर – मेरे माता-पिता सरदार को उसके घर के आँगन में दफनाने के लिए गड्ढा खोद रहे हैं। सरदार का घर बस्ती के बीच में हैं। सरदार के शव को चार पैरों वाले मिट्टी के एक बड़े सन्दूक में बन्द करके दफनाया जाएगा। सरदार का मनपंसद खाना तैयार किया जा रहा है। इस खाने को सरदार के शव के साथ दफनाया जाएगा। इसके अलावा सरदार की अन्य मनपसंद चीजें, कीमती वस्तुएँ और उनके द्वारा प्रयोग की जाने वाली अन्य वस्तुएँ भी शव के साथ दफनायी जाएंगी।

पाठान्त प्रश्नोत्तर

आओ याद करें

प्रश्न 1. निम्नलिखित को सुमेल करो

उत्तर

1.→ (c),

2. → (d),

3. → (b),

4. → (e),

5.→ (a)

प्रश्न 2. वाक्यों को पूरा करो

(क) …………. के लिए दासों का इस्तेमाल किया जाता था।

(ख) …………. में महापाषाण पाए जाते हैं।

(ग) ज़मीन पर गोले में लगाए गए पत्थर या चट्टान …………. का काम करते थे।

(घ) पोर्ट-होल का इस्तेमाल ………… के लिए होता था।

(ङ) इनामगाँव के लोग ……………… खाते थे।

उत्तर –

(क) मालिक की सेवा करने,

(ख) दक्कन, दक्षिणी भारत, उत्तर पूर्वी भारत और कश्मीर,

(ग) चिन्हों,

(घ) पत्थरों से बने हुए कमरे में जाने,

(ङ) अनाज, फल और माँस।

आओ चर्चा करें

प्रश्न 3. आज हम जो किताबें पढ़ते हैं वे ऋग्वेद से कैसे भिन्न हैं?

उत्तर – आज हम जो किताबे पढ़ते हैं वे ऋग्वेद से निम्न प्रकार से भिन्न हैं

(1) आज हम जो किताबे पढ़ते हैं वे छापी एवं लिखी हुयी हैं जबकि ऋग्वेद का उच्चारण और श्रवण किया जाता था।

(2) हमारी पुस्तकें आधुनिक हैं जबकि ऋग्वेद 3500 वर्ष पुरानी रचना है।

(3) हमारी पुस्तकों की भाषा वर्तमान में बोली जाने वाली भाषाएँ हैं जबकि ऋग्वेद की भाषा प्राक् संस्कृत है।

प्रश्न 4.

पुरातत्वविद् कब्रों में दफनाए गए लोगों के बीच सामाजिक अन्तर का पता कैसे लगाते हैं ?

उत्तर –

पुरातत्वविद् दफनाए गए लोगों की कब्रों से प्राप्त वस्तुओं के आधार पर सामाजिक अन्तर का पता लगाते थे। जैसे ब्रह्मगिरि में एक व्यक्ति की कब्र से 33 सोने के मनके और शंख पाए गए जबकि दूसरी कब्रों से केवल मिट्टी के बर्तन ही मिले यह अन्तर दफनाए लोगों की सामाजिक स्थिति में भिन्नता को दर्शाता है।

प्रश्न 5.

एक राजा का जीवन दास या दासी के जीवन से कैसे भिन्न होता था ?

उत्तर – एक दास या दासी का कष्टपूर्ण जीवन राजा के ऐश्वर्य पूर्ण जीवन से पूर्णतः भिन्न था। दास व दासी वे पुरुष और स्त्री थे जिन्हें राजा द्वारा युद्ध में बन्दी बनाया जाता था। उन्हें राजा की जायदाद माना जाता था और उन्हें राजा की सभी आज्ञाओं का पालन करना पड़ता था। 

आओ करके देखें

प्रश्न 6. पता करो कि तुम्हारे विद्यालय के पुस्तकालय में धर्म के विषय पर किताबें हैं या नहीं। उस संग्रह से किन्हीं पाँच पुस्तकों के नाम बताओ।

उत्तर – हमारे विद्यालय के पुस्तकालय में धर्म के विषय पर किताबें हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं

(1) श्रीमद्भगवतगीता, (2) रामचरितमानस, (3) पंचतन्त्र, (4) अभिज्ञानशाकुन्तलम्, (5) संस्कृत सुभाषित।

प्रश्न 7. एक याद की हुई कविता या गीत लिखो। तुमने उस कविता या गीत को सुनकर याद किया था या पढ़कर ?

उत्तर – छात्र अपनी उत्तर पुस्तिका पर राष्ट्रगान अथवा राष्ट्रगीत या अन्य कोई भी गीत याद कर लिख सकते हैं तथा स्वयं पता लगाएँ कि वह कविता या गीत सुनकर याद किया या पढ़कर।  

प्रश्न 8. ऋग्वेद में लोगों का वर्गीकरण उनके कार्य या उनकी भाषा के आधार पर किया जाता है। नीचे की तालिका में तुम छः परिचित लोगों के नाम भरो। इनमें तीन पुरूष और तीन महिला होने चाहिए। प्रत्येक का पेशा और भाषा लिखो। क्या तुम उस विवरण में कुछ और जोड़ना चाहोगी?

उत्तर

NCERT Class 6th History Solution Chapter 4 :  आरंभिक नगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *