MP Board Class 6th Geography Solution Chapter 7 : हमारा देश: भारत

म.प्र. बोर्ड कक्षा छठवीं संपूर्ण हल- भूगोल – पृथ्वी हमारा आवास (Geography The Earth Our Habitat Part I)

पाठ 7 : हमारा देश: भारत

प्रश्न – अभ्यास (पाठ्यपुस्तक से)

महत्वपूर्ण बिन्दु

  • भारत चीन के बाद विश्व का दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है।
  • भारत देश में 28 राज्य एवं 9 केन्द्रशासित प्रदेश हैं।
  • गंगा एवं ब्रह्मपुत्र नदियाँ विश्व के सबसे बड़े डेल्टा का निर्माण करती हैं।
  • नर्मदा तथा तापी नदी पश्चिम की तरफ बहने वाली नदियाँ हैं ।
  • महानदी, गोदावरी, कृष्णा तथा कावेरी पूर्व की ओर बहने वाली नदियाँ हैं ।

महत्वपूर्ण शब्द

प्रायद्वीप – स्थल वह भाग है जो तीन तरफ से जल से घिरा रहता है।

मरुस्थल – यह शुष्क, गर्म तथा रेतीला स्थल है।

डेल्टा– -स्थल का वह भाग है जो नदी के मुहाने पर बनता है।

पाठान्तर्गत प्रश्नोत्तर

पृष्ठ संख्या # 49

प्रश्न 1. अगर हम विश्व को पूर्वी एवं पश्चिमी गोलार्ध में बाँटते हैं तो भारत की स्थिति किस गोलार्ध में होगी ?

उत्तर- अंगर हम विश्व को पूर्वी एवं पश्चिमी गोलार्ध में बाँटते हैं, तो भारत की स्थिति पूर्वी गोलार्ध में होगी । 

क्या आप जानते हैं ?

प्रश्न 2. क्या आपको पता है कि रूस में कितने मानक समय हैं ?

उत्तर– रूस में 11 मानक समय हैं।

पृष्ठ संख्या # 50

प्रश्न 3. सात देशों की स्थलीय सीमाएँ इसकी सीमाओं से जुड़ी हैं । पाठ्य-पुस्तक के चित्र 7.1 से इन देशों के नाम का पता लगाइए।

उत्तर– सात देशों की स्थलीय सीमाएँ भारत देश से जुड़ी हैं। इन देशों के नाम इस प्रकार हैं-

(1) पाकिस्तान, (2) अफगानिस्तान, (3) नेपाल, (4) भूटान, (5) चीन, (6) बांग्लादेश तथा (7) म्यांमार ।

पृष्ठ संख्या # 52

प्रश्न 4. इनमें से कौन-कौन से देश हैं जिनकी सीमाएँ समुद्र से नहीं जुड़ी हैं ?

उत्तर– अफगानिस्तान, नेपाल, भूटान तथा चीन देश की सीमाएँ समुद्र से नहीं जुड़ी हैं।

पृष्ठ संख्या # 53

आओ कुछ करके सीखें-

प्रश्न 5. क्या आप अपने आस-पास की लड़की को जानते हैं जिसका नाम किसी नदी के नाम पर है ?

उत्तर – हमारे घर के आस-पास ऐसी कई लड़कियाँ हैं जिनका नाम नदी के नाम पर है; जैसे- महादेवी, गंगा, अमरावती, इत्यादि ।

प्रश्न 6. अपने माता-पिता तथा दूसरों की सहायता से इस प्रकार के नामों की एक सूची तैयार करें। क्या आप जल से सम्बन्धित दूसरे नाम ढूँढ सकते हैं; जैसे शबनम ।

उत्तर – जल से सम्बन्धित नामों की सूची-

(1) सरिता, (2) बरखा, (3) नीरू, (4) नीरा, (5) पानीनी ।

पृष्ठ संख्या # 56

प्रश्न 7. क्या आप जानते हैं कि कौन-सा द्वीप समूह वर्ष 2004 में सुनामी से प्रभावित हुआ था ? समाचार-पत्रों तथा लोगों से बातचीत के जरिए जानकारी प्राप्त कीजिए कि जब सुनामी भारतीय तट से टकराई थी तो किस प्रकार लोगों ने अलग-अलग तरीके से इस चुनौती का समाना किया था ।

उत्तर– इन्डोनेशिया का सुमात्रा द्वीप वर्ष 2004 में सुनामी से प्रभावित हुआ था। चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल था तूफान में पूरे के पूरे घर, पेड़ इस तरह से उखड़-उखड़ कर बह रहे थे जैसे कि ताश के पत्ते हवा में उड़ जाते हैं। हर तरफ चीख-पुकार की आवाज सुनायी दे रही थी । सुनामी ने सब कुछ तबाह कर दिया था। कई स्वयं सेवी संस्थाएँ सहायता के लिए पहुँच रही थीं प्रशासन की तरफ से लोगों को बचाने का कार्य निरन्तर चल रहा था। लोगों के होसलों ने जीवन की आशा को बरकरार रखा और नई आशा के साथ फिर से उठने का प्रयास किया।

पाठान्त प्रश्नोत्तर

अभ्यास

प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए-

(i) भारत को कितने भौतिक भागों में विभाजित किया जा सकता है ? उनके नाम लिखिए।

उत्तर– भारत को 6 भौतिक भागों में विभाजित किया जा सकता है; जैसे- उत्तर के विशाल मैदान, उत्तर के विशाल पठार, प्रायद्वीपीय पठार, तटीय मैदान, द्वीप समूह, भारतीय मरुस्थल ।

(ii) भारत की स्थलीय सीमा सात देशों से जुड़ी है। उनके नाम लिखिए।

उत्तर– भारत की स्थलीय सीमा सात देशों से जुड़ी है, उनके नाम इस प्रकार हैं-

(1) नेपाल, (2) भूटान, (3) बांग्लादेश, (4) म्यांमार (बर्मा), (5) चीन, (6) अफगानिस्तान, (7) पाकिस्तान ।

(iii) कौन-सी दो प्रमुख नदियाँ अरब सागर में गिरती हैं ?

उत्तर —अरब सागर में गिरने वाली दो प्रमुख नदियाँ निम्नलिखित हैं-

(1) नर्मदा नदी, (2) तापी नदी ।

(iv) गंगा एवं ब्रह्मपुत्र के द्वारा बनाए गए डेल्टा का नाम लिखिए ।

उत्तर-गंगा एवं ब्रह्मपुत्र के द्वारा बनाए गए डेल्टा का नाम सुन्दरवन डेल्टा है।

(v) भारत में कितने राज्य तथा कितने केन्द्रशासित प्रदेश हैं ? किन दो राज्यों की राजधानी एक ही है ?

उत्तर – भारत में 28 राज्य तथा 9 केन्द्रशासित प्रदेश हैं। पंजाब तथा हरियाणा राज्य की राजधानी चंडीगढ़ है ।

(vi) उत्तरी मैदानों में अधिक जनसंख्या निवास करती हैं, क्यों ?

उत्तर भारत का उत्तरी मैदान समतल तथा सपाट है। ये मैदान सिंधु, गंगा, ब्रह्मपुत्र तथा इनकी सहायक नदियाँ के द्वारा लाए गए जलोढ़ निक्षेपों से बने हैं। नदियों के ये मैदान कृषि के लिए उपजाऊ भूमि प्रदान करते हैं। यही कारण है कि उत्तरी मैदानों में अधिक जनसंख्या निवास करती है।

(vii) लक्षद्वीप को प्रवाल द्वीप कहा जाता है, क्यों ?

उत्तर – लक्षद्वीप को प्रवाल द्वीप कहा जाता है, क्योंकि इसका निर्माण प्रवाल (छोटे समुद्री जीवों के कंकाल ) से हुया है। यह जीव अपने मरने वाले साथियों के कंकालों के ऊपर अपनी वृद्धि करते हैं। धीरे-धीरे ऊपर की ओर बढ़ते हैं और द्वीपों का रूप ले लेते हैं। इसलिए लक्षद्वीप को प्रवाल द्वीप कहा जाता है।

प्रश्न 2. सही उत्तर चिह्नित (V) कीजिए ।

(i) हिमालय के सबसे दक्षिणी भाग को क्या कहा जाता है ?

(क) शिवालिक

(ख) हिमाद्रि

(ग) हिमाचल ।

(ii) सह्याद्रि को अन्य किस नाम से जाना जाता है ?

(क) अरावली

(ख) पश्चिमी घाट

(ग) हिमाद्रि ।

(iii) पाक जलसंधि किन देशों के बीच स्थित है ?

(क) श्रीलंका तथा मालदीव

(ख) भारत और श्रीलंका

(ग) भारत तथा मालदीव ।

(iv) अरब सागर में स्थित भारतीय द्वीपसमूह कौन-से हैं ?

(क) अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह

(ख) लक्षद्वीप द्वीपसमूह

(ग) मालदीव |

(v) भारत की सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखला कौन-सी है ?

(क) अरावली

(ख) पश्चिमी घाट

(ग) हिमालय ।

उत्तर(i) (क), (ii) (ख), (iii) (ख), (iv) (ख),(v) (क) ।

प्रश्न 3. खाली स्थान भरें-

(i) भारत का क्षेत्रफल लगभग …………………… है।

(ii) महान हिमालय को …………………… के नाम से भी जाना जाता है।

(iii) क्षेत्रफल की दृष्टि से …………………… भारत का सबसे बड़ा राज्य है।

(iv) नर्मदा नदी …………………… सागर में गिरती है।

(v) …………………… भारत के लगभग मध्य भाग से होकर गुजरने वाली अक्षांश रेखा है।

उत्तर(i) 32.8 लाख वर्ग किमी, (ii) हिमाद्रि, (iii) राजस्थान, (iv) अरब, (v) कर्क रेखा ।

मानचित्र कार्य-

प्रश्न 4. भारत के रेखा मानचित्र पर निम्नलिखित को चिह्नित कीजिए ।

(i) कर्क रेखा, (ii) भारत का मानक याम्योतर, (iii) जिस राज्य में आप निवास करते हैं, (iv) अंडमान द्वीपसमूह तथा लक्षद्वीप द्वीपसमूह, (v) पूर्वी घाट एवं पश्चिमी घाट ।

उत्तर – विद्यार्थी स्वयं करें।

NCERT Class 6th Geography Solution Chapter 7 : हमारा देश: भारत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *