MP Board Class 6th Geography Solution Chapter 6 :  पृथ्वी के प्रमुख स्थल रूप 

म.प्र. बोर्ड कक्षा छठवीं संपूर्ण हल- भूगोल – पृथ्वी हमारा आवास (Geography The Earth Our Habitat Part I)

पाठ 6 :  पृथ्वी के प्रमुख स्थल रूप

प्रश्न – अभ्यास (पाठ्यपुस्तक से)

महत्वपूर्ण बिन्दु

  • पृथ्वी की सतह सभी जगह एक समान नहीं है।
  • पृथ्वी के अन्दर लगातार गति होती रहती है।
  • तिब्बत का पठार विश्व का सबसे ऊँचा पठार है।
  • प्रशांत महासागर में स्थित मॉनाकी पर्वत, (हवाई द्वीप) सागर की सतह के नीचे स्थित हैं।

महत्वपूर्ण शब्द

पर्वत – पर्वत पृथ्वी की सतह की प्राकृतिक ऊँचाई होती है।

पठार– ऊपर उठी हुई सपाट भूमि पठार कहलाती है।

मैदान – समतल भूमि वाले विस्तृत भूखंड मैदान कहलाते है।

पाठान्तर्गत प्रश्नोत्तर

पृष्ठ संख्या # 43

प्रश्न 1. एटलस में दिए गए विश्व मानचित्र से उनकी स्थिति को देखिए तथा इस प्रकार की भू-आकृतियों के कुछ और उदाहरणों का पता लगाइए।

उत्तर – उत्खड़, द्रोणिका भ्रंश, घाटी, पठार इत्यादि -आकृतियाँ हैं।

प्रश्न 2. क्या आप हिमालय में स्थित कुछ ऐसे स्थानों के नाम बता सकते हैं जहाँ ये खेले जाते हैं ? पैराग्लाइडिंग, हैंग लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग तथा स्कीइंग ।

उत्तर –

पैराग्लाइडिंग – हिमाचल प्रदेश तथा जम्मू-कश्मीर ।

हैंग ग्लाइडिंग – सिक्किम ।

रिवर राफ्टिंग– उत्तराखण्ड तथा हिमाचल प्रदेश ।

स्कीइंग – जम्मू-कश्मीर, मंसूरी, उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम ।

पृष्ठ संख्या # 46

प्रश्न 3.

(i) पाठ्य-पुस्तक में चित्र संख्या 1-10 को ध्यान से देखिए और प्रत्येक के लिए एक-एक वाक्य लिखिए ।

उत्तर – पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या 46-47 के चित्रों को देखने से निम्नलिखित दृश्यों की जानकारी होती है।

(1) चित्र संख्या 1 में मरुस्थल दिखाया गया है। जहाँ कुछ लोग ऊँट पर सवार होकर यात्रा कर रहे हैं।

(2) चित्र संख्या 2 में समुद्र तट का दृश्य है जहाँ एक व्यक्ति घूम रहा है।

(3) चित्र संख्या 3 में केरल के नौकायन का उत्सव दिखायी दे रहा है।

(4) चित्र संख्या 4 में समतल मैदान में वृक्ष लगे हुये हैं तथा थोड़ी-थोड़ी दूर पर विश्राम स्थल बने हुये हैं।

(5) चित्र संख्या 5 में एक पहाड़ी क्षेत्र की बस्ती है।

(6) चित्र संख्या 6 में औरतें चाय बागान में पत्तियाँ तोड़ रहीं हैं।

(7) चित्र संख्या 7 में चाय बागान में स्थित फैक्ट्री है।

(8) चित्र संख्या 8 में युवक राफ्टिंग का आंनद ले रहे हैं।

(9) चित्र संख्या 9 में पहाड़ी पर पशु चारण कर रहे हैं।

(10) चित्र संख्या 10 में बर्फ से ढकी सड़कें जहाँ पर्यटक घूम रहे हैं।

(ii) चित्र संख्या 1, 2 तथा 7 में दिखाए गए स्थल रूपों के नाम बताइए।

उत्तर- चित्र संख्या 1 में मरुस्थल, चित्र संख्या 2 में समुद्र तट तथा चित्र संख्या 7 में पहाड़ी क्षेत्र हैं ।

(iii) चित्र संख्या 9 में दिखाए गए स्थल का उपयोग किस कार्य के लिए हो रहा है ?

उत्तर – चित्र संख्या 9 में दिखाए गए स्थल का उपयोग पशुचारण के लिए किया जा रहा है।

(iv) चित्र संख्या 3, 6, 8 तथा 9 में आपको कौन-सी गतिविधियाँ दिखाई दे रही हैं ?

उत्तर – चित्र संख्या 3 में नौका दौड़, चित्र संख्या 6 में चाय बागान से पत्ती चुनना, चित्र संख्या 8 में राफ्टिंग तथा चित्र संख्या 9 में पशुचारण कराया जा रहा है।

(v) पाठ्य पुस्तक के चित्र संख्या 4 और 5 में किस प्रकार के घर दिखाई दे रहे हैं ?

उत्तर- चित्र संख्या 4 में घास-फूस के छतरीनुमा घर दिखाई दे रहे हैं। चित्र संख्या 5 में ईंट-पत्थरों से बने झोंपड़ीनुमा मकान दिखाए गये हैं।

(vi) पाठ्य-पुस्तक के चित्र संख्या 3 तथा 8 में दिखाई गई जल क्रीड़ाओं के बारे में बताइए ।

उत्तर– चित्र संख्या 3 में नौका दौड़ उत्सव तथा चित्र संख्या 8 में राफ्टिंग की जा रही है।

(vii) पाठ्य-पुस्तक के चित्र संख्या 1 तथा 10 में दिखाए गए परिवहन के साधनों के बारे में बताइए ?

उत्तर – चित्र संख्या 1 में ऊँट तथा चित्र संख्या 10 में कार परिवहन के साधन हैं।

‘अभ्यास

पाठान्त प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए-

(i) प्रमुख स्थलरूप कौन-कौन से हैं ?

उत्तर—प्रमुख स्थलरूप पर्वत, पठार तथा मैदान हैं।

(ii) पर्वत एवं पठार में क्या अन्तर हैं ?

उत्तर- पर्वत एवं पठार में अन्तर-

(iii) पर्वतों के विभिन्न प्रकार कौन-कौन से हैं ?

उत्तर- पर्वतों के प्रमुख प्रकार निम्नलिखित हैं – वलित पर्वत, भ्रंशोत्थ पर्वत, ज्वालामुखी पर्वत ।

(iv) मनुष्यों के लिए पर्वत किस प्रकार उपयोगी हैं ?

उत्तर- मनुष्यों के लिए पर्वत निम्न प्रकार से उपयोगी हैं –

(1) पर्वत जल के संग्रहागार होते हैं।

(2) पर्वतों से निकलने वाली बहुत-सी नदियों का जल जलाशयों से लोगों तक पहुँचाया जाता है।

(3) पर्वतों के जल का उपयोग सिंचाई तथा पन बिजली के उत्पादन में भी किया जाता है।

(4) नदी घाटियाँ तथा वेदिकाएँ कृषि के लिए उपयुक्त होती हैं।

(5) पर्वतों में अलग-अलग प्रकार की वनस्पतियाँ तथा जीव जन्तु पाए जाते हैं।

(6) पर्वतीय वनों से हमें ईंधन, चारा आश्रय तथा दूसरे उत्पाद; जैसे – गोंद, रेजिन इत्यादि मिलता है।

(7) पर्वतों पर विभिन्न प्रकार के खेल; जैसे पैराग्लाइडिंग, हैंग ग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग तथा स्कीइंग इत्यादि खेले जाते हैं।

(v) मैदान का निर्माण किस प्रकार होता है ?

उत्तर—मैदानों का निर्माण नदियों तथा उनकी सहायक नदियों के द्वारा होता है। नदियाँ पर्वतों के ढालों पर नीचे की ओर बहती हैं तथा उन्हें अपरदित कर देती हैं। वे अपरदित पदार्थों को अपने साथ आगे की ओर ले जाती हैं। अपने साथ ढोए जाने वाले पदार्थों; जैसे-पत्थर, बालू तथा सिल्ट को वे घाटियों में निक्षेपित कर देती हैं। इन्हीं निक्षेपों से मैदान का निर्माण होता है।

(vi) नदियों द्वारा निर्मित मैदान सघन जनसंख्या वाले होते हैं, क्यों ?

उत्तर—सामान्यतः मैदान बहुत अधिक उपजाऊं होते हैं; यहाँ परिवहन के साधनों का निर्माण करना आसान होता है। मैदान मनुष्यों के रहने के लिए सबसे उपयोगी क्षेत्र होते हैं, क्योंकि मकानों के बनाने तथा खेती के लिए यहाँ समतल भूमि की प्रचुरता होती है । उपजाऊ मिट्टी के कारण यह भाग खेती के लिए काफी उपयुक्त होता है। इसलिए ये मैदान विश्व के सबसे अधिक जनसंख्या वाले होते है। भारत में गंगा का मैदान देश में सबसे अधिक जनंसख्या वाला क्षेत्र है।

(vii) पर्वतों में जनसंख्या कम होती है, क्यों ?

उत्तर- पर्वतों का धरातल खड़ी ढाल वाला होता है कृषि योग्य भूमि की कमी होती है। कठोर जलवायु होने के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में बहुत कम लोग निवास करते हैं। इसलिए पर्वतों में जनसंख्या कम होती है।

प्रश्न 2. सही उत्तर चिह्नित  कीजिए।

(i) पर्वत पठारों से भिन्न होते हैं-

(क) ऊँचाई

(ख) ढाल

(ग) अभिमुखता।

(ii) हिमानी कहाँ पाई जाती है-

(क) पर्वतों में

(ख) मैदानों में

(ग) पठारों में।

(iii) दक्कन पठार कहाँ स्थित है ?

(क) केन्या

(ख) ऑस्ट्रेलिया

(ग) भारत ।

(iv) यांगत्से नदी कहाँ बहती है ?

(क) दक्षिण अमेरिका

(ग) चीन ।

(ख) ऑस्ट्रेलिया

(v) यूरोप की एक महत्त्वपूर्ण पर्वत श्रृंखला कौन-सी है ?

(क) एंडीज

(ख) आल्प्स

(ग) रॉकीज ।

उत्तर – (i) (क), (ii) (क), (iii) (ग), (iv) (ग), (v) (ख)।

प्रश्न 3. खाली स्थान भरें-

(i) समतल भूमि वाले विस्तृत क्षेत्र को …………… कहते हैं।

(ii) हिमालय एवं आल्प्स …………… पर्वतों के उदाहरण हैं।

(iii) …………… क्षेत्रों में खनिजों की प्रचुरता होती है।

(iv) …………… पर्वतों का एक क्रम है।

(v) ……………क्षेत्र कृषि के लिए सबसे अधिक उत्पादक क्षेत्र होते हैं ।

उत्तर- (i) मैदान, (ii) युवा वलित, (iii) पठार, (iv) श्रृंखला, (v) मैदानी ।

आओ कुछ करें-

प्रश्न 4. आपके राज्य में किस प्रकार के स्थलरूप पाए जाते हैं ? इस अध्याय के आधार पर बताएँ कि वे स्थलरूप लोगों के लिए किस प्रकार उपयोगी हैं ?

उत्तर- हमारे राज्य में मैदान स्थलरूप पाया जाता है। ये स्थलरूप लोगों के लिए निम्न प्रकार से उपयोगी हैं-

(1) मैदानों में फसलें उगाना, घर बनाना या सड़कें बनाना अधिक आसान होता है।

(2) यातायात के साधन आसानी से उपलब्ध होते हैं।

(3) रोजगार एवं उद्योग-धन्धों का विकास होता है।  

मानचित्र कार्य-

प्रश्न 5. विश्व के मानचित्र पर निम्नलिखित को चिह्नित कीजिए-

(अ) पर्वत श्रृंखलाएँ : हिमालय, रॉकीज तथा एंडीज ।

(ब) पठार : तिब्बत ।

उत्तर – विद्यार्थी एटलस में विश्व के मानचित्र की सहायता से करें ।

NCERT Class 6th SST Geography Solution Chapter 6 :  पृथ्वी के प्रमुख स्थल रूप 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *