MP Board Class 6th Geography Solution Chapter 5 : पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल 

म.प्र. बोर्ड कक्षा छठवीं संपूर्ण हल- भूगोल – पृथ्वी हमारा आवास (Geography The Earth Our Habitat Part I)

पाठ 5 : पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल

प्रश्न – अभ्यास (पाठ्यपुस्तक से)

महत्वपूर्ण बिन्दु

  • पृथ्वी का ठोस भाग जिस पर हम रहते हैं उसे भूमण्डल कहा जाता है।
  • गैस की परतें, जो पृथ्वी को चारों ओर से घेरती है, उसे वायुमण्डल कहा जाता है।
  • पृथ्वी के बहुत बड़े भाग पर जल पाया जाता है जिसे जलमण्डल कहा जाता है।
  • जीवमण्डल एक सीमित क्षेत्र है, जहाँ स्थल, जल एवं हवा एक साथ मिलते हैं। जहाँ सभी प्रकार के जीवन पाए जाते हैं।
  • विश्व का सबसे ऊँचा शिखर माउण्ट एवरेस्ट समुद्र तल से 8,848 मीटर ऊँचा है।
  • विश्व का सबसे गहरा भाग प्रशान्त महासागर का मेरियाना गर्त है जिसकी गहराई 11,022 मीटर है।
  • बछेन्द्री पाल भारत की पहली महिला हैं जिसने 23 मई, 1984 को एवरेस्ट पर अपना कदम रखा।
  • पृथ्वी पर सात महाद्वीप हैं, एशिया, यूरोप, अफ्रीका, उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया तथा अंटार्कटिका।

महत्वपूर्ण शब्द

महाद्वीप – पृथ्वी के बड़े स्थलीय भूखण्ड को महाद्वीप कहते हैं।

महासागर – पृथ्वी पर पाई जाने वाली विशाल जलराशि को महासागर कहते हैं।

जल-सन्धि – यह पानी का सँकरा भाग होता है। यह दो बड़ी जलराशि जैसे समुद्र तथा महासागरों को एक-दूसरे से जोड़ता है

स्थल-सन्धि – यह स्थल का एक सँकरा भाग होता है, जो दो बड़े स्थलीय भाग को एक-दूसरे से जोड़ता है।

पाठान्तर्गत प्रश्नोत्तर

पृष्ठ संख्या # 31

शब्दों की उत्पत्ति

प्रश्न 1. क्या आप इनसे और अधिक शब्द बना सकते हैं

उत्तर – जी हाँ, ग्रीक भाषा में हम और अधिक शब्द बना सकते हैं जो निम्नलिखित हैं

(1) प्लेनिटेरियों का अर्थ है -भूमण्डल।

(2) एटमोसफेरा का अर्थ है – वायुमण्डल।

(3) येदरोसफेरिया का अर्थ है – जलमण्डल।

पृष्ठ संख्या # 35

प्रश्न 2. पाठ्य-पुस्तक के चित्र 5.3 में दिये गए वर्गों को गिनिए एवं निम्नलिखित के उत्तर दीजिए

(क) सबसे बड़े महाद्वीप का नाम लिखिए,

(ख) कौन बड़ा है – यूरोप या ऑस्ट्रेलिया।

उत्तर – उक्त चित्र में 7 वर्ग दिये गये हैं।

(क) सबसे बड़े महाद्वीप का नाम एशिया है।

(ख) यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में से यूरोप बड़ा है।

पाठान्त प्रश्नोत्तर

अभ्यास प्रश्न

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए

(i) पृथ्वी के चार प्रमुख परिमण्डल कौन-कौन से हैं ?

उत्तर – पृथ्वी के चार प्रमुख परिमण्डल हैं

(1) भूमण्डल, (2) जलमण्डल, (3) वायुमण्डल, (4) जीवमण्डल।

(ii) पृथ्वी के प्रमुख महाद्वीपों के नाम लिखिए।

उत्तर – पृथ्वी के प्रमुख महाद्वीपों के नाम निम्नलिखित हैं

(i) एशिया, (ii) यूरोप, (iii) अफ्रीका, (iv) उत्तर अमेरिका, (v) दक्षिण अमेरिका, (vi) ऑस्ट्रेलिया तथा (vii) अंटार्कटिका।

(iii) दो महाद्वीपों के नाम लिखिए जो पूरी तरह से  दक्षिणी गोलार्ध में स्थित हों।

उत्तर – दक्षिणी गोलार्ध में स्थित दो महाद्वीपों के नाम निम्नलिखित हैं

(i) ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप, (ii) अंटार्कटिका महाद्वीप। (iv) वायुमण्डल की विभिन्न परतों के नाम लिखिए।

उत्तर – वायुमण्डल की विभिन्न परतों के नाम निम्नलिखित हैं

(i) क्षोभमण्डल, (ii) समतापमण्डल, (iii) मध्यमण्डल, (iv) आयनमण्डल, (v) बर्हिमण्डल।

(v) पृथ्वी को नीला ग्रह क्यों कहा जाता है?

उत्तर – पृथ्वी का 71 प्रतिशत भाग जल तथा 29 प्रतिशत भाग स्थल है। इसलिए पृथ्वी को नीला ग्रह कहा जाता है।

(vi) उत्तरी गोलार्ध को स्थलीय गोलार्ध क्यों कहा जाता है

उत्तर – स्थल का बहुत बड़ा भाग उत्तरी गोलार्ध में पाया जाता है, इसलिए उत्तरी गोलार्ध को स्थलीय गोलार्ध कहा जाता है।

(vii) जीवित प्राणियों के लिए जीवमण्डल क्यों महत्वपूर्ण है ?

उत्तर – जीवमण्डल स्थल, जल तथा हवा के बीच का एक सीमित भाग है। यह वह भाग है जहाँ जीवन मौजूद है। यहाँ जीवों की बहुत सी प्रजातियाँ हैं, जो कि सूक्ष्मजीवों से लेकर बड़े स्तनधारियों के आकार में पाई जाती हैं। मनुष्य सहित सभी प्राणी, जीवित रहने के लिए एक-दूसरे से तथा जीवमण्डल से जुड़े हुए हैं। इसलिए जीवित प्राणियों के लिए जीवमण्डल अत्यन्त महत्वपूर्ण है।

प्रश्न 2. सही उत्तर चिह्नित कीजिए।

(i) कौन सी पर्वत श्रृंखला एशिया एवं यूरोप को अलग करती हैं ?

(क) एण्डीज

(ख) हिमालय

(ग) यूराल।

(ii) उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका से कैसे जुड़ा है ?

(क) स्थल-सन्धि

(ख) जलसन्धि

(ग) नहर।

(iii) वायुमण्डल में किस गैस का प्रतिशत सर्वाधिक है ?

(क) नाइट्रोजन

(ख) ऑक्सीजन

(ग) कार्बन डाइआक्साइड।

(iv) पृथ्वी का कौन-सा भाग ठोस चट्टानों का बना हैं ?

(क) वायुमण्डल

(ख) जलमण्डल

(ग) थलमण्डल।

(v) सबसे बड़ा महाद्वीप कौन-सा है ?

(क) अफ्रीका

(ख) एशिया

(ग) ऑस्ट्रेलिया।

उत्तर-(i) (ग), (ii) (क), (iii) (क), (iv) (ग), (v) (ख)।

प्रश्न 3. खाली स्थान भरो

(i) पृथ्वी का सबसे गहरा भाग …………….. प्रशान्त महासागर में स्थित है।

(ii) …………… महासागर का नाम एक देश के नाम  पर रखा गया है।

(iii) …………….. स्थल, जल एवं हवा का एक सीमित भाग है, जो जीवन के लिए सहायक है।

(iv) यूरोप एवं एशिया महाद्वीप को एक साथ ……………..कहा जाता है।

(v) पृथ्वी पर सबसे ऊँचा पर्वत शिखर ………… है।

उत्तर – (i) मेरियाना गर्त, (ii) हिन्द, (iii) जीवमण्डल, (iv) यूरेशिया, (v) माउण्ट एवरेस्ट।

आओ कुछ करें

प्रश्न 4. विश्व के मानचित्र से महाद्वीपों को अलग-अलग काटें तथा उन्हें बड़े से छोटे आकार के क्रम में सजाएँ।

उत्तर – विद्यार्थी विश्व के मानचित्र से महाद्वीपों को कैंची की सहायता से सतर्कतापूर्वक काटकर उन्हें बड़े से छोटे आकार में इस क्रम में सजाएँ

(i) एशिया, (ii) अफ्रीका, (ii) उत्तर अमेरिका, (iv) दक्षिण अमेरिका, (v) अंटार्कटिका, (vi) यूरोप, (vii) ऑस्ट्रेलिया।

प्रश्न 5. विश्व के रेखाचित्रों से महाद्वीपों को अलगअलग काटें तथा उन्हें एक-दूसरे के साथ चित्रखण्ड (जिग-सों) पहेलियों की भाँति जोड़ने का प्रयास करें।

उत्तर – विद्यार्थी पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या 35 पर चित्र 5.3 को देखकर स्वयं करने का प्रयास करें।

प्रश्न 6. हिमालय के अभियानों के चित्रों को इकट्ठा करें। सूर्य की किरणें, तापमान तथा हवा की कमी से बचाव के लिए पर्वतारोही किन उपकरणों को ले जाते हैं ? उनके नाम लिखें।

उत्तर – विद्यार्थी हिमालय के विभिन्न अभियानों के चित्रों को समाचार-पत्र, पुरानी मैगजीन की सहायता से एकत्रित करें।

(1) सूर्य की किरणों से बचाव के लिए पर्वतारोही चश्मा ले जाते हैं।

(2) कम तापमान में बचाव के लिए जैकेट लेकर जाते हैं।

(3) हवा की कमी से साँस लेने में कठिनाई होती है, इसके लिए ऑक्सीजन सिलेण्डर लेकर जाते है। .

मानचित्र कार्य

प्रश्न 7. विश्व मानचित्र के रेखाचित्र पर निम्नलिखित को दर्शाइए

यूरोप, एशिया, अंटार्कटिका, दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, हिन्द महासागर, प्रशान्त महासागर, अटलांटिक महासागर, यूराल पूर्वत तथा पनामा स्थलसन्धि।

उत्तर – विद्यार्थी पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या 32 पर दिये गये चित्र 5.1 (विश्व महाद्वीप एवं महासागर) की सहायता से मानचित्र पर दर्शाइए।

NCERT Social Science Geography Book Class 6 Solution Chapter 5 : पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *