MP Board Class 6 Social Science Civics Solution Chapter 6 : गाँव का प्रशासन

म.प्र. बोर्ड कक्षा  संपूर्ण हल- नागरिकशास्त्र – सामाजिक एवं राजनैतिक जीवन 1 (Civics: Social & Political Life – I )

इकाई 3 : स्थानीय सरकार और प्रशासन

पाठ 6 : गाँव का प्रशासन

प्रश्न – अभ्यास (पाठ्यपुस्तक से)

महत्वपूर्ण बिन्दु

  • शासन के विभिन्न पहलुओं के विकास और उसके अमल को प्रशासन कहते हैं।
  • पटवारी को विभिन्न राज्यों में विभिन्न नामों से जाना जाता है; जैसे-तहसीलदार, कानूनगो और ग्रामीण अधिकारी।
  • हिन्दू अधिनियम धारा, 2005 के तहत् माता-पिता की सम्पत्ति में बेटों के साथ-साथ बेटियों का भी हिस्सा रहता है।
  • गरीब बच्चों की देखभाल के लिए आंगनबाड़ी केन्द्र बनाए जाते हैं।

(ख) महत्वपूर्ण शब्द

मेड़ – दो खेतों की बीच बनी सीमा पट्टी।

थानेदार – पुलिस थाना का प्रभारी।

जरीब – जमीन मापने के लिए प्रयुक्त होने वाली एक लम्बी लोहे की जंजीर।

तहसीलदार – जिला अधिकारी के अधीन काम करने वाला राजस्व अधिकारी।

पाठान्तर्गत प्रश्नोत्तर –

पृष्ठ संख्या # 58

प्रश्न 1. अगर आपके घर में चोरी हो जाती है तो आप किस थाने में जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवाएँगी?

उत्तर – अगर हमारे घर में चोरी हो जाती है, तो हम अपनी शिकायत अपने क्षेत्र के थाने में लिखवाएँगे।

प्रश्न 2. मोहन और रघु के बीच में किस बात को लेकर विवाद हुआ था ?

उत्तर – रघु ने मोहन की कुछ जमीन अपने खेत में मिला ली और अपने खेत का आकार बढ़ा लिया और यह बात रघु मानने को भी तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर मोहन और रघु के बीच विवाद हुआ।

प्रश्न 3. मोहन को रघु से झगड़ा करने में डर क्यों लग रहा था?

उत्तर – मोहन को रघु से झगड़ा करने में डर लग रहा था, क्योंकि रघु के ताऊ सरपंच थे तथा वह आर्थिक रूप से भी शक्तिशाली था। उसके प्रभाव को देखकर ही वह डर रहा था।

प्रश्न 4. कुछ लोगों ने कहा कि मोहन को पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाना चाहिए जबकि कुछ ने ऐसा करने से मना किया। लोगों ने अपनी राय के लिए क्या तर्क दिए ?

उत्तर – मोहन के एक दोस्त ने मोहन को स्थानीय पुलिस थाने में जाकर रपट लिखवाने की सलाह दी जबकि कुछ लोगों ने इसके खिलाफ कहा कि रपट लिखवाने का कोई फायदा नहीं है केवल पैसा बर्बाद करना है। कुछ लोगों ने नतीजा नहीं निकलने का तर्क दिया और कुछ लोगों ने कहा कि रघु के परिवार वाले तो पहले ही पुलिस थाने पहुंच चुके होंगे।

पृष्ठ संख्या # 59

प्रश्न 5. पुलिस थाने में जो भी हुआ उसे एक नाटक के रूप में दिखाइए। फिर यह बताइए कि मोहन, थानेदार या पड़ोसियों की भूमिका निभाते हुए आपको कैसा लगा ? क्या थानेदार इस स्थिति को किसी अन्य तरीके से संभाल सकता था ?

उत्तर– अपने दोस्तों के साथ पुलिस थाने में पहुँचकर मोहन ने थानेदार से लिखित शिकायत दर्ज करने को कहा। थानेदार ने बेरूखी से कहा-छोटी-छोटी शिकायतों की जाँच पड़ताल के लिए समय नहीं है। थानेदार शिकायत लिखने को राजी नहीं हुआ। मोहन विवाद के प्रत्यक्षदर्शियों को भी अपने साथ ले गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के बहुत समझाने पर ही थानेदार शिकायत लिखने को राजी हुआ। जी हाँ, थानेदार मोहन के कहने पर मोहन को देखकर उसकी शिकायत दर्ज कर सकता था। थानेदार आलस्य के कारण ऐसा नहीं करना चाहता था। थानेदार को खुद मोहन की बातों पर विश्वास करके तुरन्त कार्यवाही करने का आदेश देना चाहिए था।

प्रश्न 6. अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं, तो पता कीजिए आपके क्षेत्र का पटवारी कितने गाँवों के लिए जमीन के अभिलेख रखता है ? गाँव के लोग पटवारी से कैसे सम्पर्क करते हैं।

उत्तर– प्रत्येक पटवारी कुछ गाँवों के लिए जमीन के अभिलेख रखता है। गाँव के लोग पटवारी से सम्पर्क करने के लिए उसके कार्यालय में जाते हैं, वहीं पर उससे सम्पर्क होता है। –

पृष्ठ संख्या # 60

प्रश्न 7. पाठ्य-पुस्तक की पृष्ठ संख्या 60 पर प्रकाशित नक्शे के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए

(क) मोहन के खेत के दक्षिण में जो जमीन है वह किसकी है ?

(ख) रघु और मोहन की जमीन के बीच की सीमा पर निशान लगाइए।

(ग) खेत संख्या 3 को कौन इस्तेमाल कर सकता है ?

(घ) खेत संख्या 2 और 3 से सम्बन्धित क्या-क्या जानकारी हमें मिल सकती है ?

उत्तर

(क) मोहन के खेत के दक्षिण में रघु की जमीन है।

(ख)

(ग) खेत संख्या 3 – मध्यप्रदेश सरकार का घास का मैदान है, इसलिए इसका प्रयोग मध्यप्रदेश सरकार ही कर सकती है।

(घ) खेत संख्या 2 – इस खेत का क्षेत्रफल 3.00 हेक्टेयर है। रघुराम बल्द रतनलाल गाँव, अमरापुरा जमीन का मालिक है। यह खेत बटाई पर नहीं है। इस खेत पर रघुराम स्वयं खेती करता है। इस वर्ष गेहूँ की फसल 2.75 हेक्टेयर क्षेत्रफल में उगाई गई है। खेत में कुआँ भी है, जिसके पानी का प्रयोग सिंचाई के लिए किया जाता है। शेष 0-25 हेक्टेयर खेत परती जमीन है। .

खेत संख्या 3 – इस जमीन का क्षेत्रफल 6.00 हेक्टेयर है। मध्यप्रदेश सरकार इस जमीन की मालिक है। यह घास का मैदान है। यह जमीन बटाई पर नहीं दी गई है। इस जमीन पर कोई फसल नहीं बोई गई है। इस जमीन पर कुआँ भी है, जो चालू स्थिति में है।

पृष्ठ संख्या # 61

प्रश्न 8. (क) एक किसान दूसरे किसान से जमीन खरीदना चाहता है।

उत्तर – एक किसान दूसरे किसान से जमीन खरीदना चाहता है, तो उसे जमीन से सम्बन्धित पूरी जानकारी की आवश्यकता पड़ती है, जैसे जमीन का मालिक कौन है, जमीन का क्षेत्रफल कितना है इत्यादि। जमीन का रिकॉर्ड रखना अनिवार्य होता है।

प्रश्न 8. (ख) एक किसान अपनी फसल को बेचना चाहता है।

उत्तर– किसान को फसल बेचने के लिए रिकॉर्ड की आवश्यकता नहीं होती है।

प्रश्न 8. (ग) एक किसान को अपनी जमीन में कुआँ खोदने के लिए बैंक से कर्ज चाहिए।

उत्तर – एक किसान को अपनी जमीन में कुआँ खोदने के लिए बैंक से कर्ज चाहिए तो किसान को जमीन से सम्बन्धित जानकारियाँ बैंक को देनी होगी। रिकॉर्ड के आधार पर ही बैंक कर्ज मंजूर करेगा।

प्रश्न 8.(घ) एक किसान अपने खेतों के लिए खाद खरीदना चाहता है।

उत्तर – किसान को अपने खेतों के लिए खाद खरीदनी है तो उसके लिए उसे जमीन के रिकॉर्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी।

प्रश्न 8.(ङ) एक किसान अपनी जमीन अपने बेटे एवं बेटियों में बाँटना चाहता है।

उत्तर – जब किसान अपनी जमीन अपने बेटे एवं बेटियों में बाँटना चाहता है तो किसान को रिकॉर्ड की आवश्यकता होती है ताकि वह बच्चों को अपनी जमीन के क्षेत्रफल, दिशा आदि की जानकारी उपलब्ध करा सके।

पृष्ठ संख्या # 62

प्रश्न 9. अपने गाँव या क्षेत्र के लिए दी जा रही सार्वजनिक सेवाओं की एक सूची बनाइए – दुग्ध उत्पादक समिति, राशन की दुकान, बैंक, पुलिस थाना, बीज और खाद के लिए कृषक समिति, डाक बंगला, आंगनबाड़ी, सरकारी स्कूल, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, अस्पताल आदि।

तीन सार्वजनिक सेवाओं पर जानकारी इकट्ठी कीजिए और अपनी अध्यापिका के साथ चर्चा कीजिए कि इनकी कार्य प्रणाली में कैसे सुधार किया जा सकता है। आपके  लिए उदाहरण आगे दिया जा रहा है।

पाठान्त प्रश्नोत्तर

अभ्यास

प्रश्न 1. पुलिस का क्या काम होता है ?

उत्तर पुलिस का काम कानून और व्यवस्था बनाये रखना, अपराध का निवारण करना, अपराध की जाँच करना, संज्ञेय अपराध करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी करना, किसी व्यक्ति के जान-माल और आजादी की सुरक्षा करना इत्यादि है।

प्रश्न 2. पटवारी के कोई दो काम बताइए।

उत्तर-पटवारी के दो कार्य निम्न हैं

(1) पटवारी अपने क्षेत्र में भूमि सम्बन्धी विवाद का निपटारा करते हैं।

(2) भूमि का सीमांकन, हैसियत प्रमाण-पत्र, जाति, आय, निवास, आपदा आदि जैसे कार्य करते हैं।

प्रश्न 3. तहसीलदार का क्या काम होता है ?

उत्तर– तहसीलदार के निम्नलिखित काम हैं

(1) तहसीलदार पटवारी के काम का निरीक्षण करता है और यह सुनिश्चित करता है कि रिकॉर्ड सही ढंग से रखे जाएँ।

(2) तहसीलदार यह सुनिश्चित करता है कि किसान को अपने रिकॉर्ड की नकल आसानी से मिल जाए।

(3) तहसीलदार विद्यार्थियों को जाति प्रमाण-पत्र प्रदान करता है।

प्रश्न 4. ‘एक बिटिया की चाह’ कविता में किस मुद्दे को उठाने की कोशिश की गयी है ? क्या आपको यह मुद्दा महत्वपूर्ण लगता है, क्यों ?

उत्तर – ‘एक बिटिया की चाह’ कविता में विरासत में मिली सम्पत्ति पर लिंग-भेद की तरफदारी जैसे मुद्दे को उठाने की कोशिश की गई है। पुरानी परम्परा अनुसार विरासत में मिली सम्पत्ति को केवल पुरुषों के बीच बाँट दिया जाता था। वहीं दूसरी ओर महिलाओं को इससे वंचित रखा जाता था।

यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है, क्योंकि महिलाएँ भी खेतों में बराबरी का काम करती हैं, लेकिन जमीन में मालिकाना हिस्सा उन्हें शायद ही मिल पाता है।

प्रश्न 5. पिछले पाठ में आपने पंचायत के बारे में पढ़ा। पंचायत और पटवारी का काम एक-दूसरे से कैसे जुड़ा हुआ है ?

उत्तर -पंचायत गाँवों की स्थानीय जरूरतों का ध्यान रखता है जबकि पटवारी जमीन का लेखा-जोखा रखता है। जब सड़क बनाने, नाले बनवाने और कुआँ खुदवाने या चापाकल लगवाना होता है तो पंचायत को भी जमीन के दस्तावेज की जरूरत होती है। ज्यादातर जमीन के विवाद को पंचायत में ही सुलझा लिया जाता है। इसके लिए भी दस्तावेज की जरूरत होती है। इस तरह पंचायत और पटवारी का काम एक-दूसरे से जुड़ा हुआ मालूम पड़ता है।

प्रश्न 6. किसी पुलिस थाने जाइए और पता कीजिए कि यातायात नियन्त्रण, अपराध रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस क्या करती है, खासकर त्योहार या सार्वजनिक समारोहों के दौरान।

उत्तर– त्योहार या सार्वजनिक समारोहों के दौरान यातायात नियन्त्रण अपराध रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस भीड़ पर नियन्त्रण करती है। भीड़-भाड में बिछुड़े व्यक्ति को अपने रिश्तेदारों से मिलाने में सहायता करती है। जगह-जगह पर यातायात पुलिस वाहनों की गति की जाँच करती रहती है। वाहन चालकों को सड़क यातायात के नियमों की जानकारी देने के लिए सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाती है। पुलिस विशेष निगरानी भी करती है।

प्रश्न 7. एक जिले में सभी पुलिस थानों का मुखिया कौन होता है ? पता करें।

उत्तर – एक जिले में सभी पुलिस थानों का मुखिया पुलिस अधीक्षक होता है। एक पुलिस थाने में अपना एक स्टेशन हाउस ऑफीसर (SHO) होता है।

प्रश्न 8. चर्चा कीजिए कि नए कानून के तहत् महिलाओं को किस तरह फायदा होगा?

उत्तर – नए कानून के मुताबिक बेटों, बेटियों और उनकी माँ को जमीन में बराबर का हिस्सा मिलेगा। यह कानून सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में भी लागू होगा।

प्रश्न 9. आपके पड़ोस में क्या कोई ऐसी औरत है जिसके नाम जमीन-जायदाद हो ? यदि हाँ तो उसे यह संपत्ति कैसे प्राप्त हुई ?

उत्तर – हमारे पड़ोस में कई ऐसी औरतें हैं जिनके नाम सम्पत्ति है कुछ ने अपनी कमाई से सम्पत्ति खरीदी है और कुछ को विरासत में मिली है।

NCERT Books Class 6 Social Science Civics Solution Chapter 6 : गाँव का प्रशासन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *