MP Board Class 6 Social Science Civics Solution Chapter 5 : पंचायती राज  

म.प्र. बोर्ड कक्षा  संपूर्ण हल- नागरिकशास्त्र – सामाजिक एवं राजनैतिक जीवन 1 (Civics: Social & Political Life – I )

इकाई 3 : स्थानीय सरकार और प्रशासन

पाठ 5 : पंचायती राज

प्रश्न – अभ्यास (पाठ्यपुस्तक से)

महत्वपूर्ण बिन्दु

  • लोकतान्त्रिक सरकार का सबसे निचला स्तर पंचायत होता है।
  • पंचायत शब्द का अर्थ है, लोगों की सभा।
  • एक ग्राम पंचायत कई वार्डों में बँटी हुई होती है।
  • पंचायत का गठन 5 वर्ष के लिए होता है।
  • ग्राम सभा की बैठक में ग्राम पंचायत अपनी योजनाएँ लोगों के सामने रखती है।
  • पंचायती राज व्यवस्था के तीन स्तर होते हैं – (1) ग्राम पंचायत, (2) विकास खण्ड या जनपद पंचायत, (3) जिला पंचायत।

महत्वपूर्ण शब्द

सरपंच – ग्राम पंचायत या मुखिया या सभापति।

चैक डेम – नालों के पानी को रोकने के लिए बनाए गए छोटे-छोटे बाँधों को चैक डेम कहते हैं।

सचिव – सरकार द्वारा नियुक्त कर्मचारी जो ग्राम पंचायत/ग्राम सभा की बैठक बुलाता है।

पाठान्तर्गत प्रश्नोत्तर

पृष्ठ संख्या # 50

प्रश्न 1. ग्राम सभा क्या होती है ?

उत्तर – ग्राम सभा एक पंचायत के क्षेत्र में रहने वाले सभी वयस्कों की एक सभा होती है। कोई भी व्यक्ति जो 18 वर्ष की आयु या उससे ज्यादा हो, जिसे वोट देने का अधिकार प्राप्त हो और जिसका नाम गाँव की मतदाता सूची में हो, वह ग्राम सभा का सदस्य हो सकता है।

प्रश्न 2. ग्राम सभा की बैठक में अब तक कौन-सी समस्याओं पर चर्चा हो चुकी थी? उनके किस तरह हल सुझाए गये?

उत्तर -ग्राम सभा की बैठक में निम्नलिखित समस्याओं पर चर्चा हो चुकी थी

(1) पानी की कमी पर चर्चा हुई।

(2) हैंडपम्पों का पानी जमीन में बहुत नीचे चला गया था।

(3) कुओं की सफाई पर चर्चा हुई।

(4) औरतों को पानी के लिए तीन किलोमीटर दूर सुरू नदी पर जाना इत्यादि विषयों पर चर्चा हुई।

साथ ही ग्राम सभा में उनके हल पर ध्यान दिया गया जिसमें निम्नलिखित उपाय सुझाए गए

(1) पाइप द्वारा सुरू नदी का पानी लाकर टंकी भरना।

(2) हैडपम्पों को गहरा करना एवं कुँओं की सफाई करना।

(3) पानी का स्तर ऊपर उठाने के लिए वाटर-शेड का विकास करना।

(4) वर्षा का जल संरक्षण करना।

(5) नालों पर चैक डेम बनाना। –

पृष्ठ संख्या # 52

प्रश्न 3. ग्राम सभा में गरीबी रेखा के नीचे आने वाले परिवारों की जो सूची निर्धारित हो रही थी, क्या उसमें कोई गड़बड़ी थी? यदि हाँ, तो वह गड़बड़ी क्या थी?

उत्तर – ग्राम सभा में गरीबी रेखा के नीचे आने वाले परिवारों की सूची में गड़बड़ी थी। गरीबी रेखा की सूची में नटवर और बिरजू का नाम शामिल था जबकि इन दोनों की आर्थिक स्थिति अच्छी थी। सूची में ओमप्रकाश का नाम शामिल नहीं था जबकि वह एक गरीब मजदूर था।

प्रश्न 4. सरोज ने सूरजमल से बोलने के लिए कहा, फिर भी वह चुप क्यों रहा ?

उत्तर – सरोज ने सूरजमल से बोलने के लिए कहा फिर भी वह चुप इसलिए रहा, क्योंकि उस सभा में अमीरचन्द भी बैठा था वह सब पर निगाह रखे हुये था। सूरजमल उसी के डर से चुप रहा।

प्रश्न 5. क्या आपने ऐसी अन्य घटनाएँ देखी हैं, जहाँ लोग अपने लिए ही बोल नहीं पाते? आपके अनुसार ऐसा क्यों होता है ? इंसान को बोलने से कौन-सी चीज रोकती

उत्तर – हमारे आस-पास अनेक ऐसी घटनाएँ होती हैं, जहाँ लोग अपने लिए बोल नहीं पाते। ऐसा शायद इसलिए होता है, क्योंकि लोग समाज के शक्तिशाली लोगों से डर जाते हैं। उनकी आर्थिक कमजोरी, भविष्य में किसी झगड़े की आशंका उन्हें  बोलने से रोकती है।

पृष्ठ संख्या # 53

प्रश्न 6. हरदास ग्राम पंचायत में क्या-क्या निर्णय लिए गए?

उत्तर – हरदास ग्राम पंचायत में निम्नलिखित निर्णय लिए गए

(1) ओमप्रकाश की पारिवारिक आय का ब्योरा करके उसका नाम गरीबी रेखा की सूची में शामिल किया जाये।

(2) पानी की समस्या सुलझाने के लिए हैंडपम्पों को गहरा और कुँओं को साफ किया जाये।

(3) जल संरक्षण हेतु ग्राम पंचायत खण्ड विकास अधिकारी से जानकारी एकत्रित की जाये।

प्रश्न 7. क्या आपको लगता है कि निर्णय लेने जरूरी थे? क्यों?

उत्तर – हरदास ग्राम पंचायत में निर्णय लेना जरूरी था, क्योंकि ग्राम पंचायतों का मुख्य काम उसके क्षेत्र में आने वाले गाँवों में विकास कार्यक्रम लागू करवाना तथा वहाँ की जनता की समस्याओं का निपटारा करना होता है।

प्रश्न 8. ऊपर दिए गए विवरण (पाठ्य-पुस्तक में) में से एक प्रश्न बनाइए जो अगली ग्राम सभा की बैठक में लोग पंचायत से पूछ सकते हैं।

उत्तर – ग्राम सभा की अगली बैठक में लोग जल-संवर्धन कार्यक्रम से सम्बन्धित योजना के विषय में प्रश्न पूछ सकते हैं।

पृष्ठ संख्या # 54

प्रश्न 9. अपनी अध्यापिका से निवेदन करें कि किसी चुने हुए प्रतिनिधि जैसे पंच, सरपंच, जनपद या जिला परिषद् के सदस्य को कक्षा में आमन्त्रित करके उनके काम और जिम्मेदारियों पर बातचीत करें।

उत्तर – विद्यार्थी अपनी अध्यापिका से इस तरह का निवेदन करें।

पाठान्त प्रश्नोत्तर

अभ्यास

प्रश्न 1. हरदास गाँव के लोग किन समस्याओं का सामना कर रहे थे ? उन्होंने अपनी समस्याएँ सुलझाने के लिए क्या किया?

उत्तर – हरदास गाँव के लोग पानी की कमी की समस्या से जूझ रहे थे। साथ ही गाँव की गरीबी रेखा के नीचे आने वाले परिवारों की सूची में भी गड़बड़ी थी। उन्होंने अपनी समस्याओं को सुलझाने के लिए सर्वप्रथम ग्राम सभा में पंचायतों के साथ विचार-विमर्श किया। लम्बे विचार-विमर्श के बाद लोगों ने सस्ता और स्थाई समाधान निकाला। तत्काल के लिए गाँव में लगे हैण्डपम्प को गहरा करने और कुँओं की सफाई करने के लिए सभी ने सहमति जताई। पक्की व्यवस्था के लिए पानी को संरक्षित करने और पानी के ढाँचे को रिचार्ज करने पर जोर दिया। साथ ही गरीबी रेखा के नीचे आने वाले परिवारों की सूची में की गई गड़बड़ी को दूर करने का निर्णय लिया गया।

प्रश्न 2. आपके विचार में ग्राम सभा का क्या महत्व है ? क्या आपको लगता है कि सभी लोगों को ग्राम सभा की बैठक में भाग लेना चाहिए ? क्यों?

उत्तर – ग्राम सभा एक ऐसा मंच है, जहाँ गाँव के सभी वर्गों के लोग एक साथ अपनी भागीदारी दे सकते हैं। एक साथ मिल बैठकर अपने मुद्दों और समस्याओं का निपटारा कर सकते हैं। ग्राम सभा लोगों को अपने अधिकारों को पाने का पूरा मौका देती है। ग्राम सभा की बैठक में ग्राम पंचायत सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास की सभी योजनाओं की जानकारी लोगों को देती है जिससे जरूरतमन्द व्यक्तियों को इसकी इन योजनाओं से जुड़कर फायदा मिल सके। इसलिए सभी लोगों को ग्राम सभा की बैठक में भाग लेना चाहिए।

प्रश्न 3. अपने क्षेत्र या अपने पास के ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत द्वारा किए गए किसी एक काम का उदाहरण लीजिए और उसके बारे में निम्नलिखित बातें पता कीजिए

(क) यह काम क्यों किया गया ?

(ख) पैसा कहाँ से आया?

(ग) काम पूरा हुआ या नहीं?

उत्तर-

(क) सड़क की मरम्मत कर गाँव को मुख्य सड़क से जोड़ने का काम किया गया, क्योंकि इससे आवागमन में असुविधा होती थी। सड़क की मरम्मत होने से यातायात सुगम हो गया।

(ख) घरों एवं बाजारों पर लगाए जाने वाले कर से मिलने वाली राशि से पैसा आया। विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा चलायी गयी योजनाओं की राशि जो जनपद एवं जिला पंचायत द्वारा आती है।  समुदाय के काम के लिए मिलने वाले दान इत्यादि से धनराशि आयी। इस कार्य के लिए धन की आपूर्ति ग्राम पंचायत के फंड से की गयी।

(ग) कार्य को समय पर पूरा किया गया।

प्रश्न 4. ग्राम सभा और ग्राम पंचायत के बीच में क्या फर्क है?

उत्तर – ग्राम सभा में एक गाँव (या गाँवों के समूह) के सभी वयस्क (18 से ऊपर) सदस्य होते हैं जबकि ग्राम पंचायत एक छोटा-सा निकाय है जिसके सदस्य चुने जाते हैं। ग्राम सभा एक स्थायी निकाय है और विघटन की अवधि नहीं है जबकि ग्राम पंचायत की अवधि 5 वर्ष होती है।

ग्राम सभा, ग्राम पंचायत के कार्य पर नजर रखता है जबकि ग्राम पंचायत ग्राम सभा का एक कार्यकारी अंग है।

प्रश्न 5. नीचे दी गई खबर को पढ़िए और फिर दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए

चौफुला – शिरूर सड़क पर एक गाँव है निमोन। दूसरे गाँवों की तरह पिछले कई महीनों से इस गाँव में भी पानी की बहुत कमी चल रही है। गाँव वाले अपनी जरूरतों के लिए टैंकर पर निर्भर हैं। इस गाँव के भगवान महादेव लाड (35 वर्ष) को सात लोगों ने मिलकर डण्डे, लोहे की छड़ से बहुत पीटा। इस घटना का पता तब चला जब कुछ लोग बुरी तरह से घायल लाड को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए। पुलिस की रपट में लाड ने लिखवाया कि उस पर हमला तब हुआ जब उसने टैंकर का पानी टंकी में भरने पर जोर दिया था। टंकी, निमोन ग्राम पंचायत की जल आपूर्ति योजना के तहत् बनाई गयी थी ताकि पानी का समान रूप से वितरण हो। परन्तु लाड का आरोप था कि ऊँची जाति के लोग इस बात के लिए खिलाफ थे। वे टैंकर के पानी पर दलित जातियों का अधिकार नहीं मानते थे।

इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर, 1 मई,2004. (क) भगवान लाड को पीटा क्यों गया था ?

(ख) क्या आपको लगता है कि यह एक भेदभाव का मामला है ? क्यों ?

उत्तर – (क) जब भगवान लाड ने टैंकर का पानी टंकी में भरने पर जोर दिया तब लोगों ने उसे पीटा, क्योंकि उस गाँव के ऊँची जाति के लोग इसके खिलाफ थे। वे टैंकर के पानी पर दलित जाति का अधिकार नहीं मानते थे।

(ख) बेशक यह भेदभाव का मामला है। इस मामले में ऊँची जाति के लोग सारी सुविधा का फायदा उठाना चाहते थे।

वही दूसरी तरफ  लोग दलित जाति को किसी भी सुविधा, यहाँ तक कि पा… जैसी मूलभूत सुविधा से भी वंचित रखना चाहते थे।

प्रश्न 6. जल संरक्षण और उसके फायदे के विषय में और जानकारी इकट्ठी कीजिए।

उत्तर – जल संरक्षण का अर्थ है। जल के प्रयोग को घटाना एवं सफाई निर्माण एवं कृषि आदि के लिए अवशिष्ट मल का पुनः चक्रण (रिसाइक्लिंग) करना। अर्थात् जल संरक्षण एक व्यापक शब्द है जो एक साथ जल के समस्त स्रोतों को प्रदूषण से बचाने और उसके समुचित उपयोग पर बल देता है।

जल संरक्षण के फायदे

(1) भूमिगत जल स्तर में वृद्धि।

(2) वनस्पति की वृद्धि में सहायक।

(3) पर्यावरण सन्तुलन में सहायक।

(4) जल की बढ़ती माँग की पूर्ति सम्भव।

NCERT Class 6 Social Science Civics Solution Chapter 5 : पंचायती राज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *