MP Board Class 6 Maths Solutions Exercise 2.1

MP Board Class 6 Math Solutions Chapter 2 : पूर्ण संख्याएँ Ex. 2.1

प्रश्नावली 2.1

प्रश्न 1.
10999 के बाद अगली तीन प्राकृत संख्याएँ लिखिए।
उत्तर-
10999 के बाद अगली तीन प्राकृत संख्याएँ हैं 11000, 11001, और 11002

प्रश्न 2.
10001 के ठीक पहले आने वाली तीन पूर्ण संख्याएँ लिखिए।
उत्तर-
10001 के ठीक पहले आने वाली तीन पूर्ण संख्याएँ हैं-10000, 9999, और 9998

प्रश्न 3.
सबसे छोटी पूर्ण संख्या कौन-सी है ?
उत्तर-
सबसे छोटी पूर्ण संख्या 0 है।

प्रश्न 4.
32 और 53 के बीच में कितनी पूर्ण संख्याएँ हैं ?
हल :
32 और 53 के बीच में पूर्ण संख्याएँ :
33, 34, 35, 36, 37, 38, 39, 40, 41, 42, 43, 44, 45, 46, 47,48,49,50, 51, 52
अत: 32 और 53 के बीच में 20 पूर्ण संख्याएँ हैं।

प्रश्न 5.
निम्न के परवर्ती लिखिए :
(a) 2440701,
(b) 100199,
(c) 1099999,
(d) 2345670.

हल :
संख्याओं के परवर्ती :
(a) 2440701 + 1 = 2440702,
(b) 100199 + 1 = 100200
(c) 1099999 + 1 = 1100000
(d) 2345670 + 1 = 2345671.

प्रश्न 6.
निम्न के पूर्ववर्ती लिखिए :
(a) 94,
(b) 10000,
(c) 208090,
(d) 7654321.

हल :
संख्याओं के पूर्ववर्ती,
(a) 94 – 1 = 93
(b) 10000 – 1 = 9999
(c) 208090 – 1 = 208089
(d) 7654321 – 1 = 7654320.

प्रश्न 7.
संख्याओं के निम्नलिखित युग्मों में से प्रत्येक के लिए संख्या रेखा पर कौन-सी पूर्ण संख्या अन्य संख्याओं के बायीं ओर स्थित है। इनके बीच में उपयुक्त चिह (>, <) का प्रयोग करते हुए इन्हें लिखिए :
(a) 530, 503
(b) 370, 307
(c) 98765, 56789
(d) 9830415, 10023001

हल :
(a) 530,503
संख्या रेखा पर, पूर्ण संख्या 503 संख्या 530 के बायीं ओर स्थित है;
∴530 > 503

(b) 370, 307
संख्या रेखा पर, पूर्ण संख्या 307 संख्या 370 के बायीं ओर स्थित है
∴370 > 307

(c) 98765, 56789
संख्या रेखा पर, पूर्ण संख्या 56789 संख्या 98765 के बायीं ओर स्थित है;
∴98765 > 56789

(d) 9830415, 10023001
संख्या रेखा पर, पूर्ण संख्या 9830415 संख्या 10023001 के बायीं और स्थित है;
∴9830415 < 10023001

प्रश्न 8.
निम्नलिखित कथनों में से कौन-से कथन सत्य हैं और कौन-से कथन असत्य हैं :
(a) शून्य सबसे छोटी प्राकृत संख्या है।
(b) 400, संख्या 399 का पूर्ववर्ती है।
(c) शून्य सबसे छोटी पूर्ण संख्या है।
(d) 600, संख्या 599 का परवर्ती है।
(e) सभी प्राकृत संख्याएँ पूर्ण संख्याएँ हैं।
(f) सभी पूर्ण संख्याएँ प्राकृत संख्याएँ हैं।
(g) दो अंकों की पूर्ण संख्या का पूर्ववर्ती एक अंक की संख्या कभी नहीं हो सकती है।
(h) 1 सबसे छोटी पूर्ण संख्या है।
(i) प्राकृत संख्या 1 का कोई पूर्ववर्ती नहीं होता।
(j) पूर्ण संख्या 1 का कोई पूर्ववर्ती नहीं होता।
(k) पूर्ण संख्या 13, संख्याओं 11 और 12 के बीच में स्थित है।
(l) पूर्ण संख्या 0 का कोई पूर्ववर्ती नहीं होता।
(m) दो अंकों की संख्या का परवर्ती सदैव दो अंकों की एक संख्या होती है।
उत्तर-
(a) असत्य
(b) असत्य
(c) सत्य
(d) सत्य
(e) सत्य
(f) असत्य
(g) असत्य
(h) असत्य
(i) सत्य
(j) असत्य
(k) असत्य
(l) सत्य
(m) असत्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *