MP Board Class 6 Math Solutions Exercise 9.3

MP Board Class 6 Math Solutions Chapter 9 : आँकड़ों का प्रबंधन Ex. 9.3

प्रश्नावली 9.3

प्रश्न 1.
आगे दिया हुआ दण्ड आलेख वर्ष 1998-2002 में सरकार द्वारा खरीदे गए गेहूँ की मात्रा दर्शाता है :

इस दण्ड आलेख को पढ़िए और अपने प्रेक्षणों को लिखिए :
(a) किस वर्ष में गेहूँ का अधिकतम उत्पादन हुआ ?
(b) किस वर्ष में गेहूँ का न्यूनतम उत्पादन हुआ ?
उत्तर-
(a) वर्ष 2002 में गेहूँ का अधिकतम उत्पादन हुआ।
(b) वर्ष 1998 में गेहूँ का न्यूनतम उत्पादन हुआ।

प्रश्न 2.
इस दण्ड आलेख को देखिए जो एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान में सोमवार से शनिवार तक हुई कमीजों की बिक्री को दर्शाता है
:

अब निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
(a) उपर्युक्त दण्ड आलेख में क्या सूचना दर्शाई गई है ?
(b) कमीजों की संख्या को निरूपित करने के लिए क्षैतिज रेखा पर क्या पैमाना लिया गया है ?
(c) किस दिन अधिकतम कमीजें बेची गईं और कितनी संख्या में बेची गईं, लिखें?
(d) किस दिन न्यूनतम संख्या में कमीजें बेची गईं ?
(e) बृहस्पतिवार को कितनी कमीजें बेची गईं ?

उत्तर-
(a) यह दण्ड आलेख सोमवार से शनिवार तक बेची गई कमीजों की संख्या दर्शाता है।
(b) कमीजों की संख्या को निरूपित करने के लिए क्षैतिज रेखा पर पैमाना 1 सेमी = 5 कमीजें ली गई हैं।
(c) शनिवार को अधिकतम कमीजें बेची गईं। इस दिन 60 कमीजें बेची गईं।
(d) मंगलवार को न्यूनतम कमीजें बेची गईं।
(e) बृहस्पतिवार को 35 कमीजें बेची गईं।

प्रश्न 3.
इस दण्ड आलेख को देखिए जो अजीज द्वारा अर्धवार्षिक परीक्षा में विभिन्न विषयों में प्राप्त किए गए अंकों को प्रदर्शित करता है:

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
(a) यह दण्ड आलेख क्या सूचना प्रदर्शित करता है ?
(b) किस विषय में अजीज ने अधिकतम अंक प्राप्त किए ?
(c) किस विषय में उसने न्यूनतम अंक प्राप्त किए ?
(d) विषयों के नाम लिखिए और उनमें से प्रत्येक में प्राप्त किए गए अंक भी लिखिए।

उत्तर-
(a) यह दण्ड आलेख अजीज द्वारा विभिन्न विषयों में प्राप्त अंकों को प्रदर्शित करता है।
(b) अजीज ने हिन्दी में अधिकतम अंक प्राप्त किए।
(c) उसने सामाजिक विषय में न्यूनतम अंक प्राप्त किए।
(d) हिन्दी – 80, अंग्रेजी – 60, गणित – 70, विज्ञान – 50 और सामाजिक विषय – 40.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *