MP Board Class 10th Science Solution Chapter 1- रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण

Chapter 1- रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण

MP Board Class 10th Science Chapter 1 पाठ के अन्तर्गत के प्रश्नोत्तर

पृष्ठ संख्या 6

प्रश्न 1.
वायु में जलाने से पूर्व मैग्नीशियम रिबन को साफ क्यों किया जाता है?
उत्तर:
मैग्नीशियम रिबन के ऊपर एक धुंधली मैग्नीशियम ऑक्साइड, आरक्षक परत जम जाती है उसे हटाने के लिए वायु में जलाने से पूर्व मैग्नेशियम रिबन को साफ किया जाता है क्योंकि यह आरक्षी परत मैग्नीशियम को ऑक्सीजन से क्रिया करने से रोकती है।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित रासायनिक अभिक्रियाओं के लिए संतुलित समीकरण लिखिए –

  1. हाइड्रोजन + क्लोरीन → हाइड्रोजन क्लोराइड।
  2. बेरियम क्लोराइड + ऐलुमिनियम सल्फेट → बेरियम सल्फेट + ऐलुमिनियम क्लोराइड।
  3. सोडियम + जल → सोडियम हाइड्रॉक्साइड + हाइड्रोजन।

उत्तर:

  1. H2 + Cl2 → 2HCl
  2. 3BaCl + Al2(SO4)3 → 3BaSO4 + 2AlCl3
  3. 2Na + 2H2O → 2NaOH + H2

प्रश्न 3.
निम्नलिखित अभिक्रियाओं के लिए उनकी अवस्था के संकेतों के साथ संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए –

  1. जल में बेरियम क्लोराइड तथा सोडियम सल्फेट के विलयन अभिक्रिया करके सोडियम क्लोराइड का विलयन तथा अघुलनशील बेरियम सल्फेट का अवक्षेप बनाता है।
  2. सोडियम हाइड्रॉक्साइड का विलयन (जल में) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के विलयन (जल में) से अभिक्रिया करके सोडियम क्लोराइड का विलयन तथा जल बनाते हैं।

उत्तर:

  1. BaCl2(aq) + Na2(SO4)(aq) → 2NaCl(aq) + BaSO4(s)
  2. NaOH(aq) + HCl(aq) → NaCl(aq) + H2O(l)

पृष्ठ संख्या 11

प्रश्न 1.
किसी पदार्थ ‘X’ के विलयन का उपयोग सफेदी करने के लिए होता है।

  1. पदार्थ ‘X’ का नाम तथा इसका सूत्र लिखिए।
  2. 1 में लिखे पदार्थ ‘X’ की जल के साथ अभिक्रिया लिखिए।

उत्तर:

  1. पदार्थ ‘X’ का नाम: कैल्सियम ऑक्साइड एवं पदार्थ ‘X’ का सूत्र: CaO
  2. CaO + H2O → Ca(OH)2 + ऊष्मा।

प्रश्न 2.
क्रियाकलाप 1.7 में एक परखनली में एकत्रित गैस की मात्रा दूसरी में दोगुनी क्यों है? उस गैस का नाम बताइए।
उत्तर:
क्रियाकलाप 1.7 में जल का विद्युत् अपघटन होकर हाइड्रोजन एवं ऑक्सीजन गैसें बनती हैं और दो अणु जल से 2 अणु हाइड्रोजन तथा 1 अणु ऑक्सीजन बनते हैं। इसलिए एक गैस (हाइड्रोजन) दूसरी गैस (ऑक्सीजन) से दोगुनी है। उस गैस का नाम हाइड्रोजन है।

पृष्ठ संख्या 15

प्रश्न 1.
जब लोहे की कील को कॉपर सल्फेट के विलयन में डुबोया जाता है तो विलयन का रंग क्यों बदल जाता है?
उत्तर:
जब लोहे की कील को कॉपर सल्फेट के नीले घोल में डुबोया जाता है तो लोहा कॉपर सल्फेट के घोल से कॉपर को विस्थापित करके फेरस सल्फेट का हरा विलयन बनाता है। इस कारण विलयन का रंग बदल जाता है।

प्रश्न 2.
क्रियाकलाप 1.10 से भिन्न द्वि – विस्थापन अभिक्रिया का एक उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
जब सिल्वर नाइट्रेट के विलयन में सोडियम क्लोराइड का विलयन मिलाते हैं तो द्वि – विस्थापन अभिक्रिया द्वारा सिल्वर क्लोराइड का सफेद अवक्षेप तथा सोडियम नाइट्रेट का विलयन बनता है।
AgNO3(aq) + NaCl(aq) → AgCl(s) + NaNO3(aq)

प्रश्न 3.
निम्नलिखित अभिक्रियाओं में उपचयित एवं अपचयित पदार्थों की पहचान कीजिए –

  1. 4Na(s) + O2(g) → 2Na2O(s)
  2. CuO(s) + H2(g) → Cu(s) + H2O(l)

उत्तर:

  1. Na = उपचयित एवं O2 = अपचयित
  2. CuO = अपचयित एवं H2 = उपचयित

पाठान्त प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
नीचे दी गई अभिक्रिया के सम्बन्ध में कौन – सा कथन असत्य है
2PbO(s) + C(s) → 2Pb(s) + CO2(g)
(a) सीसा अपचयित हो रहा है।
(b) कार्बन डाइऑक्साइड उपचयित हो रही है।
(c) कार्बन उपचयित हो रहा है।
(d) लेड ऑक्साइड अपचयित हो रहा है।

  1. (a) एवं (b)
  2. (a) एवं (c)
  3. (a), (b) एवं (c)
  4. सभी

उत्तर:
1. (a) एवं (b)

प्रश्न 2.
Fe2O3 + 2Al → Al2O3 +2Fe
ऊपर दी गयी अभिक्रिया किस प्रकार की है?
(a) संयोजन अभिक्रिया।
(b) द्वि – विस्थापन अभिक्रिया।
(c) वियोजन अभिक्रिया।
(d) विस्थापन अभिक्रिया।
उत्तर:
(d) विस्थापन अभिक्रिया।

प्रश्न 3.
लोह चूर्ण पर तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल डालने से क्या होता है? सही उत्तर पर निशान लगाइए।
(a) हाइड्रोजन गैस एवं आयरन क्लोराइड बनता है।
(b) क्लोरीन गैस एवं आयरन हाइड्रॉक्साइड बनता है।
(c) कोई अभिक्रिया नहीं होती।
(d) आयरन लवण एवं जल बनता है।
उत्तर:
(a) हाइड्रोजन गैस एवं आयरन क्लोराइड बनता है।

NCERT Science Book Solution For Class 10 Hindi Medium

प्रश्न 4.
संतुलित रासायनिक समीकरण क्या है? रासायनिक समीकरण को संतुलित करना क्यों आवश्यक है?
उत्तर:
संतुलित रासायनिक समीकरण:
“जिस रासायनिक समीकरण में अभिकारकों एवं उत्पादों के कुल द्रव्यमान समान हों अर्थात् अभिक्रिया के पहले एवं उसके पश्चात् प्रत्येक तत्व के परमाणुओं की संख्या समान हो तो वह समीकरण संतुलित रासायनिक समीकरण कहलाता है।”
द्रव्यमान संरक्षण के नियम के परिपालन के लिए रासायनिक समीकरण को संतुलित करना आवश्यक है।

प्रश्न 5.
निम्नलिखित कथनों को रासायनिक समीकरण के रूप में परिवर्तित कर उन्हें सन्तुलित कीजिए –

  1. नाइट्रोजन, हाइड्रोजन गैस से संयोग करके अमोनिया बनाता है।
  2. हाइड्रोजन सल्फाइड गैस का वायु में दहन होने पर जल एवं सल्फर डाइऑक्साइड बनता है।
  3. ऐलुमिनियम सल्फेट के साथ अभिक्रिया करके बेरियम क्लोराइड, ऐलुमिनियम क्लोराइड एवं बेरियम सल्फेट का अवक्षेप देता है।
  4. पोटैशियम धातु जल के साथ अभिक्रिया करके पोटैशियम हाइड्रॉक्साइड एवं हाइड्रोजन गैस देती है।

उत्तर:

  1. N2 + 3H2 → 2NH3
  2. 2H2S + 3O2 → 2H2O + 2SO2
  3. Al2 (SO4)3 + 3BaCl2 → 2AlCl3 + 3BaSO4
  4. 2K + 2H2O → 2KOH + H2

प्रश्न 6.
निम्नलिखित समीकरणों को सन्तुलित कीजिए –

  1. HNO3 + Ca(OH)2 → Ca(NO3)2 + H2O
  2. NaOH + H2SO4 → Na2SO4 + H2O
  3. NaCl + AgNO3 →    AgCl+ NaNO3
  4. BaCl2 + H2SO4 → BaSO4 + HCl

उत्तर:

  1. 2HNO3(aq) + Ca(OH)2(aq) → Ca(NO3)2(aq) + 2H2O(l)
  2. 2NaOH(aq) + H2SO4(aq) → Na2SO4(aq) + 2H2O(l)
  3. NaCl(aq) + AgNO3(aq) AgCl(s) + NaNO3(aq)
  4. BaCl2(aq) + H2SO4(aq) → BaSO4(s) + 2HCl(aq)

प्रश्न 7.
निम्नलिखित अभिक्रियाओं के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए –

  1. कैल्सियम हाइड्रॉक्साइड + कार्बन डाइऑक्साइड → कैल्सियम कार्बोनेट + जल
  2. जिंक + सिल्वर नाइट्रेट → जिंक नाइट्रेट + सिल्वर
  3. ऐलुमिनियम + कॉपर क्लोराइड → ऐलुमिनियम क्लोराइड + कॉपर
  4. बेरियम क्लोराइड + पोटैशियम सल्फेट → बेरियम सल्फेट + पोटैशियम क्लोराइड।

उत्तर:

  1. Ca(OH)2(aq) + CO2(g) → CaCO3(s) + H2O(l)
  2. Zn(s) + 2Ag (NO3)(aq) → Zn(NO3)2(aq) + 2Ag(s)
  3. 2Al(s) + 3CuCl2(aq) → 2AlCl3(aq) + 3Cu(s)
  4. BaCl2(aq) + K2SO4(aq) → BaSO4(s) + 2KCl(aq)

प्रश्न 8.
निम्नलिखित अभिक्रियाओं के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए एवं प्रत्येक अभिक्रिया का प्रकार बताइए –

  1. पोटैशियम ब्रोमाइड(aq) + बेरियम आयोडाइड(aq) पोटैशियम आयोडाइड(aq) + बेरियम ब्रोमाइड(s)
  2. जिंक कार्बोनेट(s) → जिंक ऑक्साइड(s) + कार्बन डाइऑक्साइड(g)
  3. हाइड्रोजन(g) + क्लोरीन(g) → हाइड्रोजन क्लोराइड(g)
  4. मैग्नीशियम(s) + हाइड्रोक्लोरिक अम्ल(aq) मैग्नीशियम क्लोराइड(aq) + हाइड्रोजन(g)

उत्तर:

  1. 2KBr(aq) + BaI2(aq) → 2KI(aq) + BaBr2(s)
    अभिक्रिया का प्रकार – द्वि – विस्थापन अभिक्रिया।
  2. ZnCO3(s) → ZnO(s) + CO2(g)
    अभिक्रिया का प्रकार – वियोजन (अपघटन) अभिक्रिया।
  3. H2(g) + Cl2(g) → 2HCl(g)
    अभिक्रिया का प्रकार – संयोजन अभिक्रिया।
  4. Mg(s) + 2HCl(aq) → MgCl2(aq) + H2(g)
    अभिक्रिया का प्रकार – विस्थापन अभिक्रिया।

प्रश्न 9.
ऊष्माक्षेपी एवं ऊष्माशोषी अभिक्रिया का क्या अर्थ है? उदाहरण दीजिए।
उत्तर:

  1. ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया – “जिस रासायनिक अभिक्रिया में उत्पादों के साथ ऊष्मा भी निकलती है, वह ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया कहलाती है।”
    उदाहरण:
    CH4(g) + 2O2(g) → CO2(g) + 2H2O(g) + ऊर्जा (ऊष्मा)
  2. ऊष्माशोषी अभिक्रिया – “जिस रासायनिक अभिक्रिया में ऊष्मा (ऊर्जा) का अवशोषण होता है वह ऊष्माशोषी अभिक्रिया कहलाती है।”
    उदाहरण:
    2Pb(NO3)2(s) → 2Pb(O)(s) + 4NO2(g) + O2(g)

प्रश्न 10.
श्वसन को ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया क्यों कहते हैं? वर्णन कीजिए।
उत्तर:
श्वसन एक मंद दहन ऑक्सीकरण की अभिक्रिया है जिसमें कार्बन डाइऑक्साइड, जलवाष्प एवं ATP के रूप में ऊष्मा (ऊर्जा) निकलती है। इसलिए इसे ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया कहते हैं।

प्रश्न 11.
वियोजन अभिक्रिया को संयोजन अभिक्रिया के विपरीत क्यों कहा जाता है? इन अभिक्रियाओं के लिए समीकरण लिखिए।
उत्तर:
वियोजन अभिक्रिया में एकल अभिकर्मक टूट कर दो या दो से अधिक उत्पाद बनते हैं, जबकि संयोजन में दो या दो से अधिक अभिकर्मक संयुक्त होकर एकल उत्पाद बनाते हैं।

संयोजन: 2Mg(s) + O2(g) → 2MgO(s)

प्रश्न 12.
उन वियोजन अभिक्रियाओं के एक – एक समीकरण दीजिए जिनमें ऊष्मा, प्रकाश एवं विद्युत् के रूप में ऊर्जा प्रदान की जाती है।
उत्तर:

प्रश्न 13.
विस्थापन एवं द्वि – विस्थापन अभिक्रियाओं में क्या अन्तर है? इन अभिक्रियाओं के समीकरण लिखिए।
उत्तर:
विस्थापन अभिक्रिया में एक तत्व दूसरे तत्व को उसके लवण से पृथक् करके उसका स्थान स्वयं ग्रहण कर लेता है, जबकि द्वि– विस्थापन में अभिकारकों के बीच आयनों का आदान – प्रदान होता है।
समीकरण –

विस्थापन: Fe(s) + CuSO4(aq) → FeSO4(aq) + Cu(s)
द्वि – विस्थापन: Na2SO4(aq) + BaCl2(aq) → 2NaCl(aq) + BaSO4(s)

प्रश्न 14.
सिल्वर के शोधन में सिल्वर नाइट्रेट के विलयन से सिल्वर प्राप्त करने के लिए कॉपर धातु द्वारा विस्थापन किया जाता है। इस प्रक्रिया के लिए अभिक्रिया लिखिए।
उत्तर:
2AgNO3(aq) + Cu(s) → Cu(NO3)2 (aq) + 2Ag(s)

प्रश्न 15.
अवक्षेपण अभिक्रिया से आप क्या समझते हैं? उदाहरण देकर समझाइए।
उत्तर:
अवक्षेपण:
“जब दो अभिकारक (क्रियाकारक) विलयन आपस में अभिक्रिया करके अविलेय ठोस उत्पाद बनाते हैं तो उस विलयन में उस ठोस के कण अवक्षेपित हो जाते हैं इस क्रिया को अवक्षेपण कहते हैं।”
उदाहरण:

प्रश्न 16.
ऑक्सीजन के योग या ह्रास के आधार पर निम्नलिखित पदों की व्याख्या कीजिए। प्रत्येक के लिए दो उदाहरण दीजिए –

  1. उपचयन।
  2. अपचयन।

उत्तर:
1. उपचयन:
जब किसी पदार्थ से ऑक्सीजन का संयोग होता है तो उस पदार्थ का उपचयन होता है। अर्थात् किसी पदार्थ (तत्व या यौगिक) एवं ऑक्सीजन के योग की अभिक्रिया उपचयन कहलाती है।

उदाहरण:
(i) 

(ii) C + O2 → CO2

उपर्युक्त उदाहरणों में Cu एवं C का उपचयन हो रहा है।

2. अपचयन:
“जब किसी पदार्थ (ऑक्साइड) से ऑक्सीजन का ह्रास होता है तब उस पदार्थ का अपचयन होता है और यह O2 ह्रास की अभिक्रिया अपचयन कहलाती है।

उदाहरण:
(i) 

(Ii) ZnO + C → Zn + CO

उपर्युक्त उदाहरणों में CuO एवं ZnO का अपचयन हो रहा है।

प्रश्न 17.
एक भूरे रंग का चमकदार तत्व ‘X’ को वायु की उपस्थिति में गर्म करने पर वह काले रंग का हो जाता है। इस तत्व ‘X’ एवं उस काले रंग के यौगिक का नाम बताइए।
उत्तर:
तत्व ‘X’ का नाम: कॉपर (Cu) काले रंग के यौगिक का नाम: कॉपर ऑक्साइड (CuO).

प्रश्न 18.
लोहे की वस्तुओं को हम पेंट क्यों करते हैं?
उत्तर:
लोहे की वस्तुओं को संक्षारण से बचाने के लिए हम उनको पेंट करते हैं जिससे वे नमी के सम्पर्क में न आएँ।

प्रश्न 19.
तेल एवं वसा युक्त पदार्थों को नाइट्रोजन से प्रभावित क्यों किया जाता है?
उत्तर:
तेल एवं वसा युक्त खाद्य सामग्री वायु या ऑक्सीजन के सम्पर्क में अधिक समय तक रहने पर उपचयित होकर अपना स्वाद एवं गंध बदल कर विकृतगंधी हो जाते हैं इसलिए इन्हें नाइट्रोजन जैसे कम सक्रिय गैसों से प्रभावित किया जाता है।

प्रश्न 20.
निम्नलिखित पदों का वर्णन कीजिए तथा प्रत्येक का एक – एक उदाहरण दीजिए।

  1. संक्षारण।
  2. विकृतगंधिता।

उत्तर:

  1. संक्षारण – जब लोहे या लोहे जैसे पदार्थों से बनी वस्तुएँ अपने आस – पास अम्ल, आर्द्रता (नमी) आदि के सम्पर्क में आती हैं तब ये संक्षारित होती हैं। इस प्रक्रिया को संक्षारण कहते हैं।
    उदाहरण: लोहे पर जंग लगना अर्थात् उस पर लाल – भूरी परत जमना।
  2. विकृतगंधिता – तेल या वसा युक्त खाद्य पदार्थ उपचयित होकर अपना स्वाद एवं गंध को बदल देते हैं, यह घटना विकृतगंधिता कहलाती है।”
    उदाहरण:
    तेल या वसा में तले हुए खाद्य पदार्थ; जैसे – नमकीन, चिप्स आदि लम्बे समय तक रखने पर उनका स्वाद एवं गंध अप्रिय हो जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *