MP Board Class 10 Social Science Objective Question

म. प्र. बोर्ड कक्षा दसवीं सामाजिक विज्ञान वस्तुनिष्ठ प्रश्न

सामाजिक विज्ञान : कक्षा 10

वस्तुनिष्ठ प्रश्न-पत्र : सेट – I

 प्रश्न 1. सही विकल्प चुनिए-

(i) भारत में कितने प्रतिशत स्तनधारियों के लुप्त होने का खतरा है ?

(अ) 20 प्रतिशत

(ब) 15 प्रतिशत

(स) 10 प्रतिशत

(द) 5 प्रतिशत।

(ii) इनमें से कौन-सी रबी की फसल है ?

(अ) चावल

(ब) मोटे अनाज

(स) चना

(द) कपास।

(iii) स्वर्णिम चतुर्भुज महा राजमार्ग के अन्तर्गत कितने लेन वाली सड़क परियोजना प्रारम्भ की है?

(अ) 6 लेन वाली

(ब) 5 लेन वाली

(स) 4 लेन वाली

(द) 3 लेन वाली।

(iv) 1890 के दशक में रिंडरपेस्ट नामक बीमारी किस देश में फैली?

(अ) न्यूजीलैण्ड

(ब) अफ्रीका

(स) इंग्लैण्ड

(द) जर्मनी।

(v) भारत ने कब लोकतंत्र की राह पर अपनी जीवन-यात्रा शुरू की?

(अ) 1950

(ब) 1947

(स) 1952

(द) 1955

(vi) संयुक्त राष्ट्र द्वारा मानव विकास सूचकांक किस वर्ष में प्रकाशित किया गया ?

(अ) 1985

(ब) 1990

(स) 1995

(द) 1999.

उत्तर – (i) (अ), (ii) (स), (iii) (अ), (iv) (ब), (v) (ब), (vi) (स)।

प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

(i) तीन-चौथाई धरातल ……… से ढका हुआ है।

(ii) मनुष्य का वस्तु निर्माण करने का कार्य ………. कहलाता है।

(iii) राज्यों की राजधानियों को जिला मुख्यालयों से जोड़ने वाली सड़कें ……… कहलाती हैं।

(iv) 1834 में प्रशा की पहल पर एक ………. जॉलवेराइन स्थापित किया गया।

(v) असहयोग-खिलाफत आन्दोलन ……….में शुरू हुआ।

(vi) अलोकतान्त्रिक सरकारों में ………. नहीं होती है।

उत्तर – (i) जल, (ii) उद्योग, (iii) राज्य राजमार्ग, (iv) शुल्क संघ, (v) जनवरी, 1921, (vi) पारदर्शिता।

प्रश्न 3. जोड़ी मिलाइए

उत्तर  – (i)→(ङ), (ii) → (च), (iii) → (क), (iv) → (ख), (v) → (ग), (vi)→(घ)।

प्रश्न 4. एक शब्द या वाक्य में उत्तर दीजिए

(i) साइमन कमीशन भारत कब पहुँचा ?

(ii) जे. एन. टाटा ने भारत का लौह-इस्पात कारखाना कहाँ स्थापित किया ?

(iii) श्रीलंका किस वर्ष में स्वतन्त्र राष्ट्र बना ?

(iv) लैंगिक विभाजन किस पर आधारित है ?

(v) लोकतन्त्र शासन की अन्य व्यवस्थाओं से बेहतर है। (कोई एक बिन्दु)

(vi) सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी को संक्षेप में क्या कहा जाता है ?

उत्तर (i) 1928, (ii) जमशेदपुर, (iii) 1948, (iv) सामाजिक अपेक्षाओं, (v) नागरिकों में समानताओं को बढ़ावा देता है, (vi) आई. टी.।

प्रश्न 5. सत्य/असत्य बताइए

(i) लोकतन्त्र में गलतियों को सुधारने की गुंजाइश नहीं होती है।

(ii) प्रान्तीय या क्षेत्रीय स्तर की सरकारों को राज्य सरकार कहते हैं।

(iii) 2011 की जनगणना के अनुसार पुरुषों की साक्षरता 76 फीसदी है।

(iv) औसत आय को राष्ट्रीय आय भी कहा जाता है।

(v) किसी भी अर्थव्यवस्था को चार क्षेत्रों में बाँटा जाता है।

(vi) बैंक जमा पर जो ब्याज देते हैं उससे ज्यादा ब्याज ऋण पर लेते हैं।

उत्तर — (1) असत्य, (ii) सत्य, (iii) सत्य, (iv) असत्य, (v) असत्य, (vi) सत्य।

सामाजिक विज्ञान : कक्षा 10

वस्तुनिष्ठ प्रश्न : सेट-II

प्रश्न 1. सही विकल्प चुनिए

(i) पृथ्वी का कितना भाग जल से घिरा है ?

(अ) एक-चौथाई

(ब) दो-चौथाई

(स) तीन-चौथाई

(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं।

(ii) भारत में वन्य जीव सुरक्षा अधिनियम कब पारित हुआ?

(अ) 1972

(ब) 1971

(स) 1970

(द) 1968.

(iii) देश का सबसे पुराना कृत्रिम पत्तन कौन-सा है ?

(अ) चेन्नई

(ब) तूतीकोरिन

(स) मुम्बई

(द) विशाखापट्टनम।

(iv) राष्ट्रवाद को चित्रों के माध्यम से दर्शाने वाला निम्नलिखित में से कौन है ?

(अ) मेत्सिनी

(ब) फ्रेड्रिक सॉरयू

(स) इमेनुएल-II

(द) हेब्सबर्ग।

(v) गाँधीजी ने साबरमती आश्रम की स्थापना कब की?

(अ) 1915

(ब) 1916

(स) 1917

(द) 1920.

(vi) संसार में किस प्रकार की सरकार विद्यमान है ?

(अ) लोकतन्त्र

(ब) तानाशाही

(स) राजतन्त्र

(द) उपर्युक्त सभी।

उत्तर – (i) (स), (ii) (अ), (iii) (अ), (iv) (ब), (v) (ब), (vi) (द)।

2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

(i) कपास (कॉटन) ……… का पहला प्रतीक थी।

(ii) बेल्जियम में सामुदायिक सरकार का चुनाव ……..के आधार पर किया जाता है।

(iii) भारत में ………. सरकार ज्यादा शक्तिशाली है।

(iv) ……..पर आधारित सामाजिक विभाजन सिर्फ भारत में ही है।

(v) औसत आय को ………. भी कहा जाता है।

(vi) ………. क्षेत्रक के श्रमिक वस्तुओं का उत्पादन नहीं करते हैं।

उत्तर – (i) नये युग, (ii) भाषा, (iii) केन्द्रीय, (iv) जातिवाद, (v) प्रति व्यक्ति आय, (vi) तृतीयक।

प्रश्न 3. जोड़ी मिलाइए

उत्तर-(i)→ (ङ), (ii) → (क), (iii) → (च), (iv)→ (ख), (v) — (ग), (vi) → (घ)।

 प्रश्न 4. एक शब्द या वाक्य में उत्तर दीजिए

(i) हवाई जहाज, बर्तन व तार बनाने में किस धातु का प्रयोग किया जाता है ?

(ii) सीमान्त सड़क संगठन कब बनाया गया था ?

(iii) लॉर्ड बायरन कौन था ?

(iv) अनुबंधित श्रमिक व्यवस्था को कब समाप्त कर दिया गया ?

(v) पार्टियाँ सत्ता के लिए आपस में क्या करती हैं ?  

(vi) आर्थिक संवृद्धि के मायने में किस शासन व्यवस्था का रिकॉर्ड अच्छा है ?

उत्तर – (i) एल्युमिनियम, (ii) 1960 में, (iii) अंग्रेज कवि, (iv) 1923, (v) प्रतिस्पर्धा, (vi) तानाशाही।

प्रश्न 5. सत्य/असत्य बताइए

(i) कृषि तथा उद्योग एक-दूसरे के पूरक हैं।

(ii) भारतीय रेल नेटवर्क को 14 जोन्स (क्षेत्रों) में बाँटा गया है।

(iii) उन्नीसवीं सदी की शुरुआत तक पूरे इंग्लैण्ड में भाप के सिर्फ 120 इंजन थे।

(iv) जनगणना में प्रत्येक 10 वर्ष बाद सभी नागरिकों के धर्म को भी दर्ज किया जाता है।

(v) यह निष्कर्ष निकालना सही होगा कि जिसे मापा नहीं जा सकता, वह महत्व नहीं रखता।

(vi) 1913 से 1918 के बीच कीमतें आधी रह गई थीं।

उत्तर-(i) सत्य, (ii) असत्य, (iii) असत्य, (iv) सत्य, (v) सत्य, (vi) असत्य।

सामाजिक विज्ञान : कक्षा 10

वस्तुनिष्ठ प्रश्न : सेट-III

प्रश्न 1. सही विकल्प चुनिए

(i) जैव विविधता के संदर्भ में भारत में विश्व की कितने प्रतिशत जैव उपजातियाँ पाई जाती

(अ) 4 प्रतिशत

(ब) 6 प्रतिशत

(स) 8 प्रतिशत

(द) 10 प्रतिशत।

(ii) निम्न में से कौन-सा उद्योग दूरभाष, कम्प्यूटर आदि संयंत्र निर्मित करते हैं ?

(अ) स्टील

(ब) एल्युमिनियम प्रगलन

(स) इलेक्ट्रॉनिक

(द) सूचना प्रौद्योगिकी

(iii) सीमान्त सड़क संगठन कब स्थापित किया गया ?

(अ) 1952

(ब) 1958

(स) 1960

(द) 1965.

(iv) किस स्थान पर महात्मा गाँधी द्वारा आयोजित ‘नमक-मार्च’ समाप्त हुआ?

(अ) सूरत

(ब) साबरमती

(स) बम्बई

(द) दांडी।

(v) सरकार का कौन-सा रूप बेहतर है ?

(अ) साम्यवादी

(ब) राजतन्त्रवासी

(स) लोकतन्त्र

(द) अराजकता।

(vi) प्राथमिक क्षेत्र की गतिविधि है

(अ) गन्ने से शक्कर बनाना,

(ब) मकान निर्माण

(स) बैंकिंग,

(द) मछली पकड़ना।

उत्तर-(i) (स), (ii) (स), (iii) (स), (iv) (द), (v) (स), (vi) (द)।

प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

(i) बेल्जियम ……… का एक छोटा-सा देश है।

(ii) भारतीय संविधान ने भारत को राज्यों का ………. घोषित किया।

(iii) भारत में औसतन एक स्त्री एक पुरुष की तुलना में रोजाना ………. ज्यादा काम करती है।

(iv) एक प्रजातान्त्रिक सरकार ………. के प्रति उत्तरदायी है।

(v) भूमिगत जल ………. साधन का उदाहरण है।

(vi) विभिन्न देशों के बाजारों को आपस में जोड़ना ही ………कहलाता है।

उत्तर-(i) यूरोप, (ii) संघ, (iii) 1 घण्टा, (iv) जनता, (v) नवीकरणीय, (vi) अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार।

प्रश्न 3. जोड़ी मिलाइए

उत्तर – (i), (घ), (ii) → (क), (iii) → (च), (iv)→ (ख), (v) → (ग), (vi) → (ङ)।

प्रश्न 4. एक शब्द या वाक्य में उत्तर दीजिए

(i) 1860 के दशक में कानपुर में कौन-सी मिल खोली गई थी ?

(ii) बेल्जियम की राजधानी बताइए।

(iii) 2011 की जनगणना के अनुसार भारत साक्षरता दर क्या थी ?

(iv) मानव विकास सूचकांक (2020) में भारत कौन-से स्थान पर था ?

(v) जी. डी. पी. में सबसे अधिक योगदान किस क्षेत्रक का है ?

(vi) भारत में सहकारी बैंकों की रचना किस प्रकार की है ?

उत्तर- (i) एल्गिन मिल, (ii) ब्रूसेल्स, (ii) 73 प्रतिशत, (iv) 131वाँ स्थान, (v) तृतीयक क्षेत्रक, (vi) त्रिस्तरीय।

प्रश्न 5. सत्य/असत्य बताइए

(i) सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योग, जैसे—रिलायन्स, टिस्को हैं।

(ii) भारतीय रेलमार्गों की लम्बाई एशिया में सबसे अधिक है।

(iii) 5 मार्च 1931 को गाँधीजी ने इरविन के साथ एक समझौते पर दस्तखत कर दिए।

(iv) सिविल नाफरमानी आन्दोलन में छात्रों ने बड़े पैमाने पर हिस्सा लिया।

(v) 1840 के दशक से इंग्लैण्ड में और 1860 के दशक से उसके उपनिवेशों में रेलवे का विस्तार होने लगा था।

(vi) गरिमा और आजादी की चाह ही लोकतन्त्र का आधार है।

उत्तर-(i) असत्य, (ii) सत्य, (iii) सत्य, (iv) असत्य, (v) सत्य, (vi) सत्य।

    सामाजिक विज्ञान : कक्षा 10

वस्तुनिष्ठ प्रश्न : सेट-IV

प्रश्न 1. सही विकल्प चुनिए

(i) भविष्यवाणी के अनुसार 2025 में कितने लोग जल की नितान्त कमी झेलेंगे ?

(अ) 5 करोड़

(ब) 8 करोड़

(स) 15 करोड़

(द) 20 करोड़।

(ii) भूदान आन्दोलन को किसने चलाया ?

(अ) विनोबा भावे

(ब) खान अब्दुल गफ्फार खान

(स) बाबा आम्टे

(द) आचार्य नरेन्द्र देव।

(iii) भारत की प्रमुखतम आयात वस्तु है

(अ) खनिज तेल

(ब) मशीनरी

(स) कम्प्यू टर

(द) रसायन।

(iv) सिंहली को श्रीलंका में कब राजभाषा घोषित किया गया ?

(अ) 1980 में

(ब) 1975 में

(स) 1965 में

(द) 1956 में।

(v) 2019 में महिला सांसदों की संख्या कितनी फीसदी थी ?

(अ) 18.9 फीसदी

(ब) 22.5 फीसदी

(स) 14.36 फीसदी

(द) 8.6 फीसदी।

(vi) भारत में सर्वाधिक साक्षरता वाला राज्य है

(अ) पंजाब

(ब) हरियाणा

(स) केरल

(द) कर्नाटक।

उत्तर – (i) (द), (ii) (अ), (iii) (अ), (iv) (द), (v) (स), (vi) (स)।

प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

(i) विनिर्माण उद्योग सामान्यतः ……… की रीढ़ समझे जाते हैं।

(ii) भारत में सड़क जाल लगभग ………. किमी है।

(iii) राष्ट्रवाद की पहली स्पष्ट अभिव्यक्ति सन् ……… में फ्रांसीसी क्रान्ति के साथ हुई।

(iv) मार्च 1919 में बम्बई में एक …….. का गठन किया गया था।

(v) श्रीलंका में गृहयुद्ध की समाप्ति वर्ष …….. में हुई।

(vi) अधिकांश लोग अन्य किसी भी …….. की तुलना में लोकतन्त्र को पसन्द करते हैं।

उत्तर – (i) आर्थिक विकास, (ii) 56 लाख, (ii) 1789, (iv) खिलाफत समिति, (v) 2009, (vi) वैकल्पिक शासन व्यवस्था।

प्रश्न 3. जोड़ी मिलाइए

उत्तर – (i)→ (ग), (ii) → (च), (iii)→ (घ), (iv) → (क), (v)→ (ख), (vi) → (ङ)।

प्रश्न 4. एक शब्द या वाक्य में उत्तर दीजिए

(i) मानस बाघ रिजर्व कहाँ स्थित है ?

(ii) उद्योग स्थापना विस्तार व निवेश की उदार नीति को क्या कहते हैं ?

(iii) वायु परिवहन का राष्ट्रीयकरण किस वर्ष में किया गया ?

(iv) आनन्दमठ उपन्यास किसने लिखा था ?

(v) धर्म के आधार पर भेदभाव न करने वाले व्यक्ति को क्या कहते हैं ?

(vi) 2011 की जनगणना के अनुसार पुरुष व महिला अनुपात क्या था ?

उत्तर – (i) असम, (ii) उदारीकरण, (iii) 1953, (iv) बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय, (v) धर्मनिरपेक्ष, (vi) 1000 : 940.

प्रश्न 5. सत्य/असत्य बताइए

(i) बेरोजगारी की आशंका के कारण मजदूर नयी प्रौद्योगिकी को पसंद करते थे।

(ii) सेवा क्षेत्र अर्थव्यवस्था का तृतीयक क्षेत्र होता है।

(iii) कृषि प्राथमिक क्षेत्र के अन्तर्गत आती है।

(iv) भारतीय संघ की कई इकाइयों को बहुत ही कम अधिकार हैं।

(v) बैंक केवल लाभ कमाने वाले व्यापारियों को ऋण उपलब्ध कराती है।

(vi) वैश्वीकरण से क्षेत्रीय विषमताएँ कम हुई हैं।

उत्तर-(i) असत्य, (ii) सत्य, (iii) सत्य, (iv) सत्य, (v) असत्य, (vi) असत्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *