MP Board Class 10 Hindi Objective Question

म. प्र. बोर्ड कक्षा दसवीं हिंदी वस्तुनिष्ठ प्रश्न

हिंदी : कक्षा 10

वस्तनिष्ठ प्रश्न : सेट – I

प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए

(i) उद्धव ने गोपियों को किसका संदेश दिया ?

(क) योग का,

(ख) प्रेम का,

(ग) भक्ति का,

(घ) कर्म का।

(ii) सीता के विवाह की स्वयंवर में शर्त रखी गई थी

(क) रूपवान वर की,

(ख) मल्लयुद्ध जीतने की,

(ग) शास्त्रार्थ में जीतने की,

(घ) शिव धनुष तोड़ने की।

(iii) जीवन का समग्र चित्रण किसमें होता है ?

(क) मुक्तक काव्य में,

(ख) गेय मुक्तक में,

(ग) खण्ड काव्य में,

(घ) महाकाव्य में।

(iv) एकांकी में कितने अंक होते हैं ?

(क) चार,

(ख) तीन,

(ग) दो,

(घ) एक।

(v) वाच्य कितने प्रकार के होते हैं ?

(क) तीन,

(ख) चार,

(ग) पाँच,

(घ) छः।

(vi) साँप के डर से घबराये भोलानाथ कहाँ जाकर छिपे ?

(क) पिता की गोदी में,

(ख) घर के कोने में,

(ग) माँ के आँचल में,

(घ) बाबा की रजाई में।

उत्तर  – (i) (क), (ii) (घ), (ii) (घ), (iv) (घ), (v) (क), (vi) (ग)।

प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

(i) प्रयोगवाद के जनक ………….. माने जाते हैं।

(ii) शृंगार रस का स्थायी भाव ………….. है।

(iii) काव्य की शोभा बढ़ाने वाले धर्म ………….. कहलाते हैं।

(iv) बालगोबिन भगत …………. के पद गाया करते थे।

(v) जगदीश का संधि विच्छेद …………..होगा।

(vi) भोलानाथ का असली नाम ………….. था।

उत्तर – (i) जयशंकर प्रसाद, (ii) रति, (ii) अलंकार, (iv) कबीर, (v) जगत् + ईश, (vi) तारकेश्वर नाथ।

प्रश्न 3. सही जोड़ी मिलाकर लिखिए

उत्तर- (i)→ (ख), (ii)→ (क), (iii) → (घ), (iv) → (ग), (v) → (च), (vi)→ (ङ)।

प्रश्न 4. एक शब्द/वाक्य में उत्तर लिखिए

(i) रीतिकालीन काव्य का मुख्य विषय कौन-सा है ?

(ii) संचारी भावों की संख्या कितनी मानी गई है ?

(iii) नेताजी की मूर्ति पर सरकंडे का चश्मा किसने लगाया होगा ?

(iv) हाथ मलना का क्या अर्थ है ?

(v) शब्द शक्ति के कितने प्रकार होते हैं ?

(vi) भोलानाथ सिसकना क्यों भूल गए ?

उत्तर-(i) श्रृंगार वर्णन, (ii) तैंतीस, (i) किसी बच्चे ने लगाया होगा, (iv) पछताना, (v) तीन, (vi) साथी बच्चों को खेलता देखकर।

प्रश्न 5. सत्य/असत्य लिखिए

(i) प्रगतिवादी काव्य का मुख्य विषय शोषण के प्रति विद्रोह है।

(ii) वीर रस का स्थायी भाव क्रोध है।

(ii) बिस्मिल्ला खाँ हिन्दू-मुस्लिम एकता के समर्थक थे।

(iv) स्थानवाचक क्रिया-विशेषण से क्रिया के काल का बोध होता है।

(v) मईया ने हल्दी पीसकर भोलानाथ के घावों पर थोपी।

(vi) लेखक की प्रत्येक रचना श्रेष्ठ होती है।

उत्तर-(i) सत्य, (ii) असत्य, (ii) सत्य, (iv) असत्य, (v) सत्य, (vi) असत्य।

हिंदी : कक्षा 10

वस्तनिष्ठ प्रश्न : सेट – II

प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए

(i) रीतिकालीन काव्य की प्रमुख विशेषता है

(क) श्रृंगार वर्णन,

(ख) युद्धों का वर्णन,

(ग) भक्ति भावना,

(घ) शोषण का विरोध।

(ii) ‘आत्मकथ्य’ के कवि हैं

(क) सुमित्रानन्दन पंत,

(ख) जयशंकर प्रसाद,

(ग) सूर्यकांत त्रिपाठी निराला,

(घ) गिरिजा कुमार माथुर।

(iii) हिंदी का सर्वाधिक लोकप्रिय महाकाव्य कौन-सा है ?

(क) रामचरितमानस,

(ख) रामचंद्रिका,

(ग) कामायनी,

(घ) साकेत।

(iv) नेताजी की मूर्ति पर चश्मा कौन लगाता था ?

(क) कैप्टन चश्मे वाला,

(ख) पान वाला,

(ग) हालदार साहब,

(घ) चौराहे का व्यापारी।

(v) ‘दूध का दूध पानी का पानी’ का क्या अर्थ है ?

(क) स्वस्थ होना,

(ख) भला करना,

(ग) सही न्याय,

(घ) बँटवारा करना।

(vi) ‘साना साना हाथ जोड़ि’ रचना किसकी है ?

(क) मन्नू भंडारी की,

(ख) कमलेश्वर की,

(ग) मधु कांकरिया की,

(घ) शिव प्रसाद मिश्र की।

उत्तर-(i) (क), (ii) (ख), (iii) (क), (iv) (क), (v) (ग), (vi) (ग)।

प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

(i) बिहारी ………….. के प्रमुख कवियों में से एक हैं।

(i) कामायनी एक …………. है।

(iii) जिसके कारण स्थायी भाव जाग्रत होता है वह …………… कहलाता है।

(iv) बिस्मिल्ला खाँ …………… मंदिर में रोजाना शहनाई बजाते थे।

(v) अर्थ के आधार पर वाक्य ………….. प्रकार के होते हैं।

(vi) ड्राइवर कम गाइड का नाम …………..था।

उत्तर-(i) रीतिकाल, (ii) महाकाव्य, (iii) आलम्बन, (iv) बाला जी, (v) आठ, (vi) जितेन नार्गे।

प्रश्न 3. सही जोड़ी मिलाकर लिखिए

उत्तर– (i)→ (ख), (ii)→ (क), (iii)→ (घ), (iv)→ (ग), (v) → (च), (vi) → (ङ)।

प्रश्न 4. एक वाक्य/शब्द में उत्तर लिखिए

(i) सीता स्वयंवर में राम-लक्ष्मण किसके साथ आए थे?

(ii) स्थायी भाव को जगाने वाले तथा उद्दीप्त करने वाले कारण क्या कहलाते हैं ?

(iii) ‘एक कहानी यह भी’ का रचनाकार कौन है ?

(iv) “मेरे द्वारा पुस्तक पढ़ी जा रही है” में कौन-सा वाच्य है ?

(v) ‘यथाशक्ति’ में कौन-सा समास है ?

(vi) अज्ञेय ने जापान में हुए बम विस्फोट पर कौन-सी कविता लिखी ?

उत्तर-(i) विश्वामित्र के साथ, (ii) विभाव, (iii) मन्नू भंडारी, (iv) कर्मवाच्य, (v) अव्ययीभाव, (vi) हिरोशिमा।

प्रश्न 5. सत्य/असत्य लिखिए-.

(i) श्रीकृष्ण ने गोपियों को समझाने उद्धव को भेजा था।

(ii) दोहा वर्णिक छंद है।

(iii) बहस करना लेखिका मन्नू भंडारी के पिताजी का शगल था।

(iv) ‘सप्तदीप’ में कर्मधारय समास है।

(v) हिरोशिमा कविता पर हिरोशिमा में हुए विस्फोट का प्रभाव है।

(vi) मूसन तिवारी को भोलानाथ ने चिढ़ाना शुरू किया था।

उत्तर-(i) सत्य, (ii) असत्य, (iii) सत्य, (iv) असत्य, (v) सत्य, (vi) असत्य।

हिंदी : कक्षा 10

वस्तनिष्ठ प्रश्न : सेट – III

प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए

(i) परशुराम ने किसकी भुजाएँ काटी थीं ?

(क) सहस्रबाहु की,

(ख) रावण की,

(ग) मेघनाद की,

(घ) खर दूषण की।

(ii) फाल्गुन माह में कौन-सी ऋतु आती है ?

(क) वर्षा,

(ख) वसंत,

(ग) शरद,

(घ) सर्दी।

(iii) चौपाई में कितनी मात्राएँ होती हैं ?

(क) 14,

(ख) 24,

(ग) 20,

(घ) 16.

(iv) बालगोबिन भगत गाते समय क्या बजाते थे?

(क) ढपली,

(ख) ढोलक,

(ग) सारंगी,

(घ) खंजड़ी।

(v) दशानन में कौन-सा समास है ?

(क) द्वन्द्व समास,

(ख) बहुब्रीहि समास,

(ग) तत्पुरुष समास,

(घ) कर्मधारय।

(vi) भारत का स्विट्जरलैण्ड किसे कहा जाता है ?

(क) कटाओ को,

(ख) खेटुम को,

(ग) यूमथांग को,

(घ) लायुंग को।

उत्तर-(i) (क), (ii) (ख), (iii) (घ), (iv) (घ), (v) (ख), (vi) (क)।

प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

(i) प्रयोगवादी कविता के प्रवर्तक …………. हैं।

(ii) छंद …………. प्रकार के होते हैं।

(iii) वीर रस का स्थायी भाव …………. है।

(iv) सभ्यता ……….. का परिणाम है।

(v) ………….. क्रिया का सीधा सम्बन्ध कर्ता से होता है।

(vi) अज्ञेय ने हिरोशिमा कविता ………… में बैठे-बैठे लिखी।

उत्तर(i) अज्ञेय, (ii) दो, (iii) उत्साह, (iv) संस्कृति, (v) अकर्मक, (vi) रेलगाड़ी।

प्रश्न 3. सही जोड़ी मिलाकर लिखिए

उत्तर-(i)→ (ख), (ii) → (क), (iii) → (घ), (iv)→ (ग), (v) → (च), (vi) → (ङ)।

प्रश्न 4. एक शब्द/वाक्य में उत्तर लिखिए

(i) शिव का धनुष किसने तोड़ा था ?

(ii) किस छंद में 24 मात्राएँ होती हैं ?

(iii) बालगोबिन भगत क्या काम करते थे ?

(iv) जिन शब्दों से करने या होने का बोध होता है, वे शब्द क्या कहलाते हैं ?

(v) ‘राम क्या कर रहा है ?’ किस प्रकार का वाक्य है ?

(vi) गंतोक का अर्थ क्या है ?

उत्तर – (i) राम ने, (ii) दोहा में, (iii) खेतीबारी, (iv) क्रिया, (v) प्रश्नवाचक, (vi) पहाड़।

प्रश्न 5. सत्य/असत्य लिखिए

(i) जयशंकर प्रसाद ने जो मधुर स्वप्न देखे वे पूरे हो गए थे।

(ii) चौपाई छंद में 24 मात्राएँ होती हैं ?

(iii) बालगोबिन भगत अपनी खेती की पैदावार पहले कबीर मठ लेकर जाते थे।

(iv) जिस क्रिया का प्रभाव कर्म पर पड़ता है वह सकर्मक क्रिया होती है।

(v) सारे देश में आस्थाएँ, अंधविश्वास एक से नहीं हैं।

(vi) ‘मैं क्यों लिखता हूँ’ अज्ञेय की रचना है।

उत्तर – (i) असत्य, (ii) असत्य, (ii) सत्य, (iv) सत्य, (v) असत्य, (vi) सत्य।

हिंदी : कक्षा 10

वस्तनिष्ठ प्रश्न : सेट – IV

प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए

(i) तुलसीदास की रचना है

(क) रामचंद्रिका,

(ख) प्रेम पच्चीसी,

(ग) रामचरितमानस,

(घ) रस विलास।

(ii) ‘दंतुरित मुस्कान’ किस कवि की रचना है ?

(क) जयशंकर प्रसाद की, .

(ख) नागार्जुन की,

(ग) मंगलेश डबराल की,

(घ) सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ की।

(iii) एक ही शब्द की एक से अधिक बार आवृत्ति हो वहाँ कौन-सा अलंकार होता है ?

(क) अतिशयोक्ति अलंकार,

(ख) रूपक अलंकार,

(ग) पुनरुक्तिप्रकाश अलंकार,

(घ) मानवीकरण अलंकार।

(iv) काशी किसकी पाठशाला है ?

(क) विधि शिक्षा की,

(ख) संस्कृति की,

(ग) व्यवसाय की,

(घ) राजनीति की।

(v) एक से अधिक अर्थ देने वाले शब्द कहलाते हैं

(क) विपरीतार्थक शब्द,

(ख) एकार्थी शब्द,

(ग) विलोम शब्द,

(घ) अनेकार्थी शब्द।

(vi) ‘मैं क्यों लिखता हूँ’ के लेखक का क्या नाम है?

(क) शिवपूजन सहाय,

(ख) कमलेश्वर,

(ग) शिवप्रसाद मिश्र,

(घ) अज्ञेय।

उत्तर—(i) (ग), (ii) (ख), (iii) (ग), (iv) (ख), (v) (घ), (vi) (घ)।

प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

(i) आधुनिक काल का प्रारम्भ सन् ……… से माना जाता है।

(ii) करुण रस का स्थायी भाव ……… होता है।

(iii) ………. अलंकार में अप्रस्तुत कथन के द्वारा प्रस्तुत का बोध कराया जाता है।

(iv) तेरी गठरी में लागा ………. मुसाफिर जाग जरा।

(v) ‘पंचवटी’ ……… समास का उदाहरण है।

(vi) एक कुटिया में ……… घूमता दिखाई दिया।

उत्तर—(i) 1843 ई., (ii) शोक, (ii) अन्योक्ति, (iv) चोर, (v) द्विगु, (vi) धर्मचक्र।

प्रश्न 3. सही जोड़ी मिलाकर लिखिए

उत्तर – (i)→ (ख), (ii)→ (क), (iii) → (घ), (iv)→ (ग), (v)→ (च), (vi) (ङ)।

प्रश्न 4. एक शब्द/वाक्य में उत्तर लिखिए

(i) ‘उत्साह’ कविता के कवि का क्या नाम है ?

(ii) काव्य की शोभा बढ़ाने वाले तत्व क्या कहलाते हैं ?

(iii) मानव संस्कृति किस प्रकार की है ?

(iv) क्रिया की विशेषता का बोध कराने वाले शब्द क्या कहलाते हैं ?

(v) एक से अधिक अर्थ रखने वाले शब्दों को क्या कहते हैं ?

(vi) मधु कांकरिया की कौन-सी रचना आपके पाठ्यक्रम में है ?

उत्तर-(i) सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’, (ii) अलंकार, (iii) अविभाज्य, (iv) क्रिया-विशेषण, (v) अनेकार्थी, (vi) साना-साना हाथ जोड़ि।

प्रश्न 5. सत्य/असत्य लिखिए

(i) फसल हजारों खेतों की मिट्टी का गुणधर्म है।

(ii) मुक्तक काव्य पूर्वापर सम्बन्ध से रहित एवं स्वयं में पूर्ण रचना होती है।

(iii) नेताजी की मूर्ति कस्बे के चौराहे पर लगी थी।

(iv) भाववाच्य में क्रिया कर्म के अनुसार होती है।

(v) किसी बुद्धिष्ट के मरने पर रंगीन पताकाएँ फहराई जाती हैं।

(vi) पर्वतीय सुन्दरता मन को नहीं भाती है।

उत्तर – (i) सत्य, (ii) सत्य, (iii) सत्य, (iv) असत्य, (v) असत्य, (vi) असत्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *