पाठ 8 बुंदेला विद्रोह से लेकर देश की स्वतंत्रता तक

MP Board Class 8th Solution For Hindi Medium Sahayak Vachan म.प्र. बोर्ड कक्षा 8th का संपूर्ण हल सहायक वाचन

खण्ड 1 हमारा मध्यप्रदेश

पाठ 8 बुंदेला विद्रोह से लेकर देश की स्वतंत्रता तक

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. मध्य प्रदेश में बुन्देला विद्रोह कहाँ शुरू हुआ व उसका क्या प्रभाव रहा?

उत्तर-सन् 1942 में मध्य प्रदेश के सागर में बुन्देला विद्रोह शुरू हुआ। किसानों और जनता ने विदेशियों की लूट खसोट के खिलाफ हथियार उठा लिए। शीघ्र ही विद्रोह नर्मदा घाटी में फैल गया। सागर, दमोह, जबलपुर, मण्डला, होशंगाबाद तथा चन्देरी में संघर्ष हुआ। सागर में विद्रोह नेता मधुकरशाह व जवाहरसिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। अंग्रेजों ने मधुकरशाह को फाँसी दे दी।

प्रश्न 2. 1857 के प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम में मध्य प्रदेश के प्रमुख क्रान्तिवीर व सेनानायकों का उल्लेख कीजिए।

उत्तर-1857 के प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम में प्रमुख क्रान्तिवीर मण्डला, डिण्डोरी में रामगढ़ की रानी अवंतिबाई, विजय राघवगढ़ के ठाकुर सरजू प्रसाद, जबलपुर में रानी दुर्गावती के वंशज शंकर शाह व रघुनाथ शाह, हिण्डोरिया-दमोह के ठाकुर किशोर सिंह, चन्देरी, बानपुर के राजा मर्दन सिंह, नरसिंहपुर के ढेलन शाह और मेहरबान सिंह, सागर के सूबेदार शेख रमजान, विंध्य क्षेत्र में ठाकुर रणमत सिंह, छतरपुर के हिन्दुपत, अजयगढ़ के फरजंद अली, मध्य भारत क्षेत्र में इन्दौर में सादत खान और बंस गोपाल, मन्दसौर के शहजादा फीरोजशाह, अमझेरा के राजा बख्तावर सिंह आदि थे। क्रान्तिवीरों के महान् सेनानायक तात्या टोपे तथा रानी लक्ष्मीबाई थीं। रानी लक्ष्मीबाई अंग्रेजों से संघर्ष करते हुए ग्वालियर में शहीद हो गईं तथा तात्या टोपे को अंग्रेजों ने शिवपुरी में फाँसी दे दी।

प्रश्न 3. जंगल सत्याग्रह किस क्षेत्र में सक्रिय था?

उत्तर-जंगल सत्याग्रह बैतूल क्षेत्र में सक्रिय था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *