पाठ 6 सल्तनत व मुगलकाल में मध्यप्रदेश

MP Board Class 8th Solution For Hindi Medium Sahayak Vachan म.प्र. बोर्ड कक्षा 8th का संपूर्ण हल सहायक वाचन

खण्ड 1 हमारा मध्यप्रदेश

पाठ 6 सल्तनत व मुगलकाल में मध्यप्रदेश

रिक्त स्थानों की पूर्ति

(1) नवाबों ने ———-को अपनी राजधानी बनाया।

(2) ————-को गौंड़ साम्राज्य का शिल्पी कहा जाता है।

उत्तर-(1) मांडू, (2) संग्राम शाह।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. मालवा खिलजी शासनकाल का अंग कब बना?

उत्तर-मालवा खिलजी के शासनकाल में सन् 1305 में खिलजी साम्राज्य का अंग बना।

प्रश्न 2. मांडू कब वैभवशाली नगर रहा?

उत्तर-मालवा के गौरी और खिलजी सुल्तानों के समय मांडू एक वैभवशाली नगर रहा।

प्रश्न 3. मुगल शासकों का विद्रोह मध्य प्रदेश में मुख्य रूप से किसके द्वारा व किन क्षेत्रों में किया गया?

उत्तर-मुगल शासकों का विद्रोह मध्य प्रदेश में मुगल बादशाह बाबर द्वारा मुख्य रूप से ग्वालियर, चंदेरी और रायसेन क्षेत्रों में किया गया।

प्रश्न 4. रानी दुर्गावती व महाराज छत्रसाल क्यों अविस्मरणीय हैं?

उत्तर-रानी दुर्गावती व महाराजा छत्रसाल अपनी संघर्षशीलता और जुझारू तेवरों के लिए अविस्मरणीय हैं।

प्रश्न 5. बुरहानपुर किस प्रकार मुगलकाल में एक महत्त्वपूर्ण नगर रहा है?

उत्तर-बुरहानपुर अग्रलिखित कारणों से मुगलकाल में एक महत्त्वपूर्ण नगर रहा है-

(i) बुरहानपुर दक्षिण प्रदेशों की राजधानी रहा।

(ii) अकबर, जहाँगीर, शाहजहाँ और औरंगजेब समय- समय पर बुरहानपुर आकर रहे।

(iii) मुमताज महल की मृत्यु बुरहानपुर में हुई।

(iv) शाहजहाँ दक्षिण के सूबेदार के रूप में यहाँ निवास करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *