पाठ 5 मध्यप्रदेश के प्रमुख राजवंश

MP Board Class 8th Solution For Hindi Medium Sahayak Vachan म.प्र. बोर्ड कक्षा 8th का संपूर्ण हल सहायक वाचन

खण्ड 1 हमारा मध्यप्रदेश

पाठ 5 मध्यप्रदेश के प्रमुख राजवंश

रिक्त स्थानों की पूर्ति

(1) राजस्थान के गुर्जर, प्रतिहार की शाखा का प्रथम

शासक ————था।

(2) —————-के शासन में मूर्तिकला उन्नत थी।

(3) परमार राजवंश की स्थापना ——————ने की थी।

उत्तर-(1) नागभट्ट, (2) कलचुरियों, (3) हर्ष सिंह परमार।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. राजा भोज किस वंश के शासक थे व उन्होंने मध्य प्रदेश में क्या-क्या कार्य किये?

उत्तर- राजा भोज परमार राजवंश के शासक थे। राजा भोज ने मध्य प्रदेश में कई ग्रन्थों की रचना की तथा महत्वपूर्ण स्थलों का निर्माण कराया। उसने भोपाल के निकट भोज सागर (वर्तमान में भोपाल झील) व भोजनगर की स्थापना कर शिव मन्दिर बनवाया।

प्रश्न 2. राष्ट्रकूट वंश के अधिकार में प्रदेश का कौन-सा भाग था?

उत्तर-राष्ट्रकूट वंश के अधिकार में मालवा, मध्य प्रदेश के दक्षिणी भाग तथा बुन्देलखण्ड के कुछ क्षेत्र थे।

प्रश्न 3. धार को मालवा की राजधानी किसके समय बनाया गया?

उत्तर-मालवा की राजधानी धार राजा भोज के समय बनी।

प्रश्न 4. खजुराहो के मन्दिर किसके शासन काल में बने थे?

उत्तर-खजुराहो के मन्दिर चन्देल वंश के राजा त्रैलोक्य वर्मन के शासन काल में बने थे।

प्रश्न 5. चौंसठ योगिनी के मन्दिर किस वंश के द्वारा बनाए गये

उत्तर- भेड़ाघाट (जबलपुर) में चौंसठ योगिनी के मन्दिर कलचुरी वंश के द्वारा बनाए गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *