पाठ 4 अफ्रीका में कुली बैरिस्टर गांधी

MP Board Class 8th Solution For Hindi Medium Sahayak Vachan म.प्र. बोर्ड कक्षा 8th का संपूर्ण हल सहायक वाचन

खण्ड 3 महात्मा गांधी 

पाठ 4 अफ्रीका में कुली बैरिस्टर गांधी

रिक्त स्थानों की पूर्ति

(1) गाँधीजी ने सन् ……………. में अफ्रीका से अन्तिम विदाई ली।

(2) दक्षिण अफ्रीका में भारतीय कुलियों को………………………… कहते थे।

उत्तर-(1) 1914, (2) काला कुली।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.यूरोपीय गोरे भारतीयों को काला कुली’ कहकर क्यों पुकारते थे?

उत्तर-यूरोपीय गोरे भारतीयों को घृणा की दृष्टि से देखते थे। अत: भारतीयों का अपमान करने के लिए उनको तिरस्कार सूचक शब्द ‘काला कुली’ नाम से पुकारते थे।

प्रश्न 2. गोरों ने भारत सरकार से अफ्रीका में मजदूर भेजने की प्रार्थना क्यों की थी?

उत्तर-अफ्रीका में खनिज पदार्थों को निकालने और कृषि कार्य के लिये मजदूरों की आवश्यकता पड़ी। वहाँ के रहने वाले अफ्रीकी स्वभाव से सुस्त थे और मजदूरी नहीं करना चाहते थे। गोरे अंग्रेजों का यह विश्वास था कि गरीब भारतीय मजदूर आसानी से राजी हो जायेंगे। अत: गोरों ने भारत सरकार से की प्रार्थना की।

प्रश्न 3. गोरे व्यापारियों को भारतीयों से ईर्ष्या क्यों होने लगी?

उत्तर- भारतीयों ने अपनी मेहनत से अफ्रीका में अनाज,फल एवं सब्जी की बहुत ही उन्नत किस्म की खेती की तथा पर्याप्त धन भी अर्जित किया। इसी वजह से गोरे व्यापारियों को भारतीयों से ईर्ष्या होने लगी।

प्रश्न 4. गाँधीजी को ‘कुली बैरिस्टर गाँधी’ क्यों कहा गया है?

उत्तर-सन् 1893 में गाँधीजी को ‘कुली बैरिस्टर गाँधी’ इसलिये कहा गया क्योंकि गाँधीजी काले कुली’ नाम से सम्बोधित होने वाले भारतवासियों की अंग्रेजों के खिलाफ वकालत करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *