पाठ 2 वैदिक काल में मध्यप्रदेश

MP Board Class 8th Solution For Hindi Medium Sahayak Vachan म.प्र. बोर्ड कक्षा 8th का संपूर्ण हल सहायक वाचन

खण्ड 1 हमारा मध्यप्रदेश

पाठ 2 वैदिक काल में मध्यप्रदेश

रिक्त स्थानों की पूर्ति

(1) आर्यो के प्राचीनतम ग्रंथ ……….. हैं।

(2) वेदों की रचना लगभग 3000 पूर्व से लेकर ………..ई. पूर्व तक मानी जाती है।

(3) बुरहानपुर जिले में असीरगढ़ में एक ……….. मंदिर है।

(4) पचमड़ी में ………..  गुफाएँ हैं।

उत्तर – (1) वेद, (2) 1500, (3) शिव, (4) पाण्डव।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. वेद कितने प्रकार के हैं?

उतर वेद चार प्रकार के है –

1. ऋग्वेद, 2. सामवेद, 3. यजुर्वेद  4. अथर्ववेद।

प्रश्न 2. उत्तरापथ तथा दक्षिणापथ किस पर्वत श्रेणी द्वारा विभाजित किये गये हैं?

उत्तर – उत्तरापथ तथा दक्षिणापथ को विन्ध्य पर्वत श्रेणी द्वारा विभाजित किया गया है।

प्रश्न 3. श्रीराम ने अपने वनवास का समय मध्य प्रदेश में कहाँ बिताया था?

उत्तर श्रीराम ने अपने वनवास का समय मध्य प्रदेश में चित्रकूट तथा दण्डकारण्य क्षेत्र में बिताया था। दण्डकारण्य क्षेत्र चित्रकूट (सतना के निकट मध्य प्रदेश) से बस्तर (वर्तमान छत्तीसगढ़) तक विस्तृत था।

प्रश्न 4. श्रीकृष्ण व सुदामा ने कहाँ शिक्षा प्राप्त की थी?

उत्तर – श्रीकृष्ण व सुदामा ने संदीपन ऋषि के आश्रम में शिक्षा पाई थी।

प्रश्न 5. पुराणों में किस नगर का उल्लेख मिलता है?

उत्तर पुराणों में चन्देरी का उल्लेख किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *