MP Board Class 8th Geography Solution Chapter 4 : कृषि

म.प्र. बोर्ड कक्षा आठवीं संपूर्ण हल- भूगोल – हमारा पर्यावरण 3 (Geography: Our Environment – III )

पाठ 4 : कृषि

प्रश्न – अभ्यास (पाठ्यपुस्तक से)

महत्वपूर्ण बिन्दु →

  • एग्रीकल्चर शब्द की उत्पत्ति, लैटिन शब्द एगर या एग्री जिसका अर्थ मृदा और कल्चर जिसका अर्थ कृषि करने से हुई
  • पौधे से परिष्कृत उत्पाद तक के रूपान्तरण में तीन प्रकार की आर्थिक क्रियाएँ सम्मिलित हैं-(1) प्राथमिक, (2) द्वितीयक, (3) तृतीयक।
  • कृषि एक प्राथमिक क्रिया है। फसलों, फलों, सब्जियों, फूलों को उगाना और पशुपालन इसमें शामिल हैं।  
  • विश्व में पचास प्रतिशत लोग कृषि पर निर्भर हैं। भारत की दो-तिहाई जनसंख्या अब तक कृषि पर निर्भर है।  
  • भौगोलिक दशाओं, उत्पाद की माँग श्रम और प्रौद्योगिकी के स्तर के आधार पर कृषि मुख्यत: दो प्रकार में वर्गीकृत की जाती है – (1) निर्वाह कृषि, (2) वाणिज्यिक कृषि।  
  • गेहूँ, चावल, मक्का और बाजरा मुख्य खाद्य फसलें हैं।
  • जूट और कपास रेशेदार तथा चाय और कहवा मुख्य पेय फसलें हैं।

महत्वपूर्ण शब्दावली

प्राथमिक क्रियाएँ – प्राकृतिक संसाधनों के उत्पादन और निष्कर्षण से सम्बन्धित क्रियाएँ प्राथमिक क्रियाएँ कहलाती हैं; जैसे-कृषि, मत्स्यन, संग्रहण। .

द्वितीयक क्रियाएँ – संसाधनों के प्रसंस्करण से सम्बन्धित क्रियाएँ द्वितीयक क्रियाएँ कहलाती हैं; जैसे-इस्पात विनिर्माण डबल रोटी पकाना, कपड़ा बुनना इत्यादि। 

तृतीयक क्रियाएँ – प्राथमिक और द्वितीयक क्षेत्र को सेवा कार्यों द्वारा सहयोग प्रदान करती हैं; जैसे-व्यापार, बैकिंग, बीमा और विज्ञापन इत्यादि।

मिलेट – ज्वार, बाजरा और रागी को संयुक्त रूप से मिलेट (मोटा अनाज) कहा जाता है।

पाठान्त प्रश्नोत्तर

अभ्यास

प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए

(i) कृषि क्या है ?

उत्तर – कृषि एक प्राथमिक क्रिया है। फसलों, फलों, सब्जियाँ, फूलों और पशुधन पालन इत्यादि इसमें शामिल क्रियाएँ

(ii) उन कारकों का नाम बताइए जो कृषि को प्रभावित कर रहे हैं।

उत्तर – कृषि को प्रभावित करने वाले मुख्य कारक, अनुकूल स्थलाकृति, मृदा, जलवायु और प्रौद्योगिकी इत्यादि हैं।

(iii) स्थानान्तरी कृषि क्या है ? इस कृषि की क्या हानियाँ हैं ?

उत्तर – स्थान बदलकर (एक निश्चित अवधि के बाद) की जाने वाली कृषि स्थानान्तरी कृषि कहलाती है। इस कृषि में वृक्षों को काटकर और जलाकर भूखण्ड साफ किया जाता है तब राख को मृदा में मिलाया जाता है और फसलों को उगाया जाता है। इसमें मक्का, रतालू, आलू और कसावा जैसी फसलों को उगाया जाता है। भूमि की उर्वरता की समाप्ति के बाद यह भूमि छोड़ दी जाती है और कृषक नए भूखण्ड पर चला जाता है।

स्थानान्तरी कृषि से होने वाली हानियाँ

(1) मृदा अपरदन होता है।

(2) वनों का ह्रास होता है।

(3) पर्यावरण प्रभावित होता है।

(4) उत्पादन कम होता है।

(iv) रोपण कृषि क्या है ?

उत्तर – विस्तृत फार्मों पर व्यापार के लिए उगायी जाने वाली कृषि रोपण कृषि कहलाती है। इसमें मुख्यतः चाय, कहवा, काजू, रबड़, केला इत्यादि फसल उगाई जाती हैं।

(v) सरकार किसानों को कृषि के विकास में किस प्रकार मदद करती है ?

उत्तर – सरकार किसानों को उर्वरकों, कृषि उपकरणों तथा कीटनाशकों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है। किसानों को उच्च उपज देने वाले बीज तथा उर्वरक उपलब्ध कराकर उत्पादन बढ़ाने में सहायता करती है। सरकार कृषि उत्पादों के भण्डारण तथा वितरण की सुविधा भी प्रदान करती है।

प्रश्न 2. सही उत्तर को चिह्नित कीजिए—

(i) उद्यान कृषि का अर्थ है

(क) गेहूँ उगाना

(ख) आदिम कृषि

(ग) फलों व सब्जियों को उगाना।

(ii) ‘सुनहरा रेशा’ से अभिप्राय है

(क) चाय

(ख) कपास

(ग) पटसन।

(ii) कॉफी का प्रमुख उत्पादक है

(क) ब्राजील

(ख) भारत

(ग) रूस।

उत्तर

(i) (ग) फलों व सब्जियों को उगाना,

(ii) (ग) पटसन,

(iii) (क) ब्राजील।

प्रश्न 3. कारण बताइए

(i) भारत में कृषि एक प्राथमिक क्रिया है।

उत्तर – भारत की दो-तिहाई जनसंख्या कृषि पर निर्भर है। प्राथमिक क्रियाओं के अन्तर्गत उन सभी क्रियाओं को शामिल किया जाता है। जिनका सम्बन्ध प्राकृतिक संसाधनों के उत्पादन और निष्कर्षण से होता है। भारत की कृषि में फलों, फसलों, सब्जियों, फूलों, पशुधन पालन इत्यादि का उत्पादन प्राथमिक क्रियाओं के अन्तर्गत आता है इसलिए कृषि एक प्राथमिक क्रिया है।

(ii) विभिन्न फसलें विभिन्न प्रदेशों में उगाई जाती हैं।

उत्तर – प्रत्येक फसल के लिए विशेष प्रकार की मृदा, जलवायु तथा स्थलाकृति की आवश्यकता होती है और भिन्न-भिन्न प्रदेशों में इन कारकों में भिन्नता पाई जाती है। इसलिए विभिन्न फसलें विभिन्न प्रदेशों में उगाई जाती हैं। जैसे

चावल – उष्ण कटिबन्धीय और उपोष्ण कटिबन्धीय प्रदेश में उगाये जाते हैं।

गेहूँ – शीत ऋतु में उगाया जाता है।

प्रश्न 4. अन्तर स्पष्ट कीजिए

(i) प्राथमिक क्रियाएँ और तृतीयक क्रियाएँ,

(ii) निर्वाह कृषि और गहन कृषि।

उत्तर – प्राथमिक क्रियाएँ और तृतीयक क्रियाओं में अन्तर

(ii) निर्वाह कृषि और गहन कृषि में अन्तर

प्रश्न 5. क्रियाकलाप

(i) बाजार में उपलब्ध गेहूँ, चावल, ज्वार, बाजरा, रागी, मक्का, तिलहन और दलहन के बीजों को एकत्र कीजिए। उन्हें कक्षा में लाइए और पता लगाइए कि वे किस प्रकार की मृदा में उगते हैं ?

उत्तर– बाजार में उपलब्ध गेहूँ, चावल, ज्वार, बाजरा, रागी, मक्का, तिलहन के बीजों को विद्यार्थी स्वयं एकत्रित करने का प्रयास करें।

विभिन्न फसलों के बीज अग्रलिखित मृदा में उगाये जाते हैं

(ii) पत्रिकाओं, पुस्तकों, समाचार-पत्रों और इंटरनेट से संगृहीत चित्रों के आधार पर संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के किसानों की जीवन शैली के मध्य अन्तर पता कीजिए।

उत्तर – संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के किसानों की जीवन शैली के मध्य अन्तर निम्नलिखित सूची के माध्यम से देख सकते हैं

प्रश्न 6. आओ खेलें शब्द पहेली को दिए संकेतों की मदद से हल कीजिए।

नोट-वर्ग पहेली के उत्तर अंग्रेजी के शब्दों में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *