MP Board Class 7th Solution For Sahayak Vachan Chapter 2 : स्वाध्याय

Class 7th सहायक वाचन Solution

खण्ड 1 : नैतिक शिक्षा

पाठ 2 : स्वाध्याय

रिक्त स्थानों की पूर्ति करो

1. हर्ष के काल में चीनी यात्री………………..भारत आया।

2. अब्राहम लिंकन को बचपन से ही………………….पढ़ने का शौक था।

3. गीता ……………..की वाणी है।

4. स्वाध्याय व्यक्ति को व्यर्थ विचलन और…………………से बचाता है।
उत्तर- 1. ह्वेनसांग, 2. पुस्तक, 3. भगवान, 4. भटकाव ।

लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1. स्वाध्याय से क्या आशय है ?
उत्तर- स्वाध्याय—”स्वाध्याय का आशय विस्तृत अर्थों में किसी भी विषय का अनुशीलन, अध्ययन, चिन्तन एवं मनन से है।
प्रश्न 2. प्राचीन काल में और आज स्वाध्याय के विषय में क्या धारणा है ?
उत्तर- प्राचीन काल में स्वाध्याय के विषय में अवधारणा मात्र वेदों का सतत् और गहन अध्ययन करना थी, जबकि आज स्वाध्याय के विषय में अवधारणा किसी भी विषय का अध्ययन, चिन्तन, मनन एवं अनुशीलन आदि से है।
प्रश्न 3. चीनी यात्री ह्वेनसांग अपने साथ भारत के अमूल्य ग्रन्थ क्यों ले जाना चाहता था ?
उत्तर–चीनी यात्री ह्वेनसांग अपने साथ भारत के ग्रन्थ इसलिए ले जाना चाहता था क्योंकि उन ग्रन्थों में भारत की अमूल्य संस्कृति, वैभव एवं पांडित्य भरा हुआ था जिसका वह स्वाध्याय करना चाहता था।
प्रश्न 4. अचानक तूफान आने पर भारतीय सैनिक अथाह जल में क्यों कूद पड़े ?
उत्तर—अचानक तूफान आने पर भारतीय सैनिक अथाह जल में इसलिए कूद पड़े जिससे नाव हल्की होकर डूबने से बच जाये और अमूल्य भारतीय ग्रन्थों की रक्षा हो सके।

प्रश्न 5. अब्राहम लिंकन की बचपन में क्या शौक था ?
उत्तर-अब्राहम लिंकन को बचपन से पुस्तक पढ़ने का शौक था।
प्रश्न 6. लिंकन खाना-पीना छोड़कर देर रात तक कौन-सी पुस्तक पढ़ते रहे ?
उत्तर-लिंकन खाना-पीना छोड़कर जार्ज वाशिंगटन की जीवनी वाली पुस्तक पढ़ते रहे।
प्रश्न 7. पुस्तक खराब होने पर लिंकन ने उसका मूख्य किस प्रकार चुकाया ?
उत्तर-पुस्तक खराब होने पर लिंकन ने तीन दिन तक गुरु के खेतों में घास काटकर उसका मूल्य चुकाया।
प्रश्न 8. लिंकन किन गुणों के सहारे अमेरिका के भाग्य विधाता बने ?
उत्तर-लिंकन ईमानदारी, परिश्रमशीलता, स्वाध्याय एवं सत्यवादिता आदि गुणों के सहारे अमेरिका के भाग्य विधाता बने।
प्रश्न 9. सुल्तान नही इन मंसूर को अपने रोग से किस प्रकार मुक्ति मिली ?
उत्तर-एक नौजवान हकीम ने जी-जान से सुल्तान नही इन मंसूर का इलाज किया। उस हकीम की लगन, सेवा एवं उपचार के कारण ही सुल्तान नूही इब्न मंसूर को कुछ ही दिनों में अपने रोग से मुक्ति मिल गयी।
प्रश्न 10. नौजवान हकीम ने सुल्तान से किस बात की अनुमति माँगी थी और क्यों ?
उत्तर-नौजवान हकीम ने सुल्तान से उनके पुस्तकालय की पुस्तकें पढ़ने की अनुमति माँगी, क्योंकि पुस्तकों का ज्ञान ही दुनिया की अमूल्य सम्पत्ति है।
प्रश्न 11. देवनाथ सिंह ने किस प्रकार गीता पढ़ना सीख लिया ?
उत्तर-देवनाथ सिंह नियमपूर्वक प्रतिदिन कई-कई बार गीता पाठ सुनते तथा गीता के मोटे अक्षरों पर उँगली फेरते और वहाँ लिखे श्लोकों का शुद्ध पाठ करते। इस लगन एवं स्वाध्याय से उन्होंने गीता पढ़ना सीख लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *