MP Board Class 7th Geography Solution Chapter 6 : प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीवन

म.प्र. बोर्ड कक्षा सातवीं संपूर्ण हल- भूगोल – हमारा पर्यावरण 2 (Geography: Our Environment – II )

पाठ 6प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीवन

प्रश्न-अभ्यास (पाठ्यपुस्तक से)

महत्त्वपूर्ण बिन्दु

  • प्राकृतिक वनस्पति की मुख्यत: तीन श्रेणियाँ होती हैं- (1) वन, (2) घास स्थल, तथा (3) काँटेदार झाड़ियाँ ।
  • वनस्पति की वृद्धि तापमान एवं नमी पर निर्भर करती है।
  • ब्राजील के उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन इतने विशाल हैं कि ये पृथ्वी के फेफड़े की तरह प्रतीत होते हैं।
  • ऐनाकोंडा विश्व का सबसे बड़ा साँप, उष्णकटिबन्धीय वर्षा वन में पाया जाता है। यह मगर जैसे बड़े जानवर को मार और खा सकता है।
  • भूमध्यसागरीय प्रदेश को फलों की कृषि के कारण ‘विश्व का फलोद्यान’ कहा जाता है।
  • दक्षिण अफ्रीका में शीतोष्ण कटिबन्धीय घासस्थल को वेल्ड कहा जाता है।

महत्त्वपूर्ण शब्दावली

टैगा – शुद्ध या अनछुआ । उत्तरी गोलार्द्ध के उच्च अक्षांशों में शंकुधारी वन टैगा कहलाते हैं।

वन – वृक्षों के समूह का विशाल मैदान ।

सवाना – पूर्वी अफ्रीका में उष्ण कटिबन्धीय घास स्थल।

पैंपास – अर्जेण्टीना में शीतोष्ण कटिबन्धीय घास स्थल ।

प्रेअरी-अमेरिका के उत्तरी भाग और कनाडा के दक्षिण भाग में शीतोष्ण कटिबन्धीय घास स्थल ।  

लानोस – वेनेजुएला में उष्णकटिबन्धीय घास स्थल ।

पाठान्तर्गत प्रश्नोत्तर

पृष्ठ संख्या # 39

आओ कुछ करके सीखें

प्रश्न 1. क्या अब आप बता सकते हैं कि चढ़ाई के साथ सलीमा ने प्राकृतिक वनस्पतियों में क्या परिवर्तन देखा ? हिमालय में गिरिपाद से लेकर ऊँचाई तक सलीमा ने किस प्रकार की वनस्पति देखी ?

उत्तर– चढ़ाई के समय सलीमा ने ऊँचाई तथा जलवायविक परिस्थितियों में परिवर्तन के कारण प्राकृतिक वनस्पतियों में बदलाव देखे। गिरिपाद में स्थित साल एवं सागवान के घने जंगल धीरे-धीरे अदृश्य हो गये। पर्वत की ढलानों पर पतली, नुकीली पत्तियाँ तथा शंक्वाकार वितान लम्बे वृक्ष देखें । अधिक ऊँचाई पर जाने पर उसने रोडोडेंड्रॉन के फूल देखे और ऊँचाई पर भूमि छोटी-मोटी घास से एवं बर्फ से ढकी देखी।

प्रश्न 2. सलीमा की तरह जब आप किसी नए स्थान पर जाते हैं, तो वहाँ पाई जाने वाली विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक वनस्पतियों पर ध्यान दें एवं उन कारकों पर विचार करें, जिसके कारण ये वनस्पतियाँ वहाँ पैदा हुई हैं।

उत्तर– विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न 3. वृक्षों की कटाई, चराई, नकदी फसलों की खेती, निर्माण कार्यों आदि के रूप में उस क्षेत्र में अगर कोई मानव हस्तक्षेप हुआ है तो उसे लिखें।

उत्तर– राजस्थान की महत्वाकांक्षी इन्दिरा गाँधी नहर परियोजना ने वृक्षों की कटाई, चराई, खेती, निर्माण कार्य आदि के रूप में मानव हस्तक्षेप ने मरुस्थलीय क्षेत्र में चमत्कारिक बदलाव किये हैं। इससे मरुभूमि में सिंचाई के साथ ही पेयजल और औद्योगिक कार्यों के लिए भी पानी मिलने लगा है।

पृष्ठ संख्या # 40

क्या आप जानते हैं ?

प्रश्न – ब्राजील के उष्णकटिबन्धीय सदाबहार वन इतने विशाल हैं कि ये पृथ्वी के फेफड़े की तरह प्रतीत होते हैं। आप बता सकते हैं क्यों ?

उत्तर– सदाबहार वन पृथ्वी के फेफड़े की तरह हैं, क्योंकि जिस प्रकार फेफड़े शरीर को ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, ठीक उसी प्रकार सदाबहार वन वायुमण्डल को भरपूर मात्रा में पूरे वर्ष ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और पृथ्वी का सन्तुलन बनाये रखते हैं।

पृष्ठ संख्या # 41

आओ कुछ करके सीखें

प्रश्न 1. भारत में शीतोष्ण सदाबहार एवं शीतोष्ण पर्णपाती वन कहाँ पाए जाते हैं ? उन राज्यों के नाम बताएँ ।

उत्तर- भारत में शीतोष्ण सदाबहार वन उत्तरी-पूर्वी भारत में हिमालय के उन पर्वतीय भागों में पाए जाते हैं, जो असम, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम राज्य में आते हैं। शीतोष्ण पर्णपाती वन उत्तराखण्ड और हिमाचल प्रदेश के शिवालिक क्षेत्रों में पाए जाते हैं।

प्रश्न 2. भारत में अधिकतर किस प्रकार के वन पाए जाते हैं ?

उत्तर- ‘ भारत में अधिकतर उष्णकटिबन्धीय पर्णपाती वन पाए जाते हैं।

पृष्ठ संख्या # 43

आओ कुछ करके सीखें

प्रश्न 1. अपने आस-पास नरम तथा दृढ़ काष्ठ से बनी वस्तुओं पर ध्यान दें।

उत्तरदृढ़ काष्ठ से बनी वस्तुएँ – मेज, सोफा, कुर्सी, अलमारी, दरवाजे, खिड़कियाँ इत्यादि ।

नरम काष्ठ से बनी वस्तुएँ – कॉपी, माचिस, आभूषण इत्यादि ।

प्रश्न 2. अपने बड़ों से अपने आस-पास के वृक्षों के नाम पता करें।

उत्तर– सामान्यतः आम, नीम, बबूल, जामुन, पीपल, बरगद, अशोक इत्यादि वृक्ष अपने आस-पास दिखाई देते हैं।

पृष्ठ संख्या # 44

प्रश्न 1. विश्व के मानचित्र पर रेगिस्तानी प्रदेश को चिह्नित करें। क्या आप भारत के बड़े रेगिस्तान का नाम बता सकते हैं ? रेगिस्तान के कुछ जानवरों के नाम बताएँ, जिन्हें आप पहले जान चुके हैं ?

उत्तर-

थार भारत का सबसे बड़ा रेगिस्तान है। जिसे ग्रेट इण्डियन डेजर्ट के रूप में भी जाना जाता है। रेगिस्तान में कंगारू, खरगोश, लोमड़ी, बेड़गर (रीछ के समान एक चौपाया) कोयोट (भेड़िया) तथा स्कंक (गिलहरी के आकार का माँसाहारी पशु), ऊँट इत्यादि जानवर पाये जाते हैं।

प्रश्न 2. क्या आप सलीमा से सहमत हैं ? अपने दोस्तों के साथ वनस्पति एवं प्राणी जगत की विविधता में हो रही कमी पर चर्चा करें। इसके संरक्षण के बारे में कुछ सुझाव दें।

उत्तर – जी हाँ, सलीमा से पूर्णतया सहमत हैं। वन्य जीवों का वन से अटूट रिश्ता होता है। वन में रहने वाले जीव-जन्तु और पक्षियों के लिए यही उनका घर है। वनस्पति एवं प्राणी जगत के बिना मनुष्य सूना और अपूर्ण है। लेकिन मानव वन्य जीवों का बड़ी निर्ममता से शिकार करता है। कुछ वन्य प्राणियों की प्रजाति लुप्त होती जा रही है। मानव को वनों और वन्य प्राणियों के महत्व को स्वीकार करना पड़ेगा, नहीं तो पृथ्वी का सन्तुलन बिगड़ जायेगा ।

संरक्षण के कुछ सुझाव – वन्य एवं प्राणी जगत के जीवों की रक्षा करने और पर्यावरण के सन्तुलन को बनाये रखने के लिए अब सारा विश्व चिन्तित है। सभी देश पर्यावरण कानून और नई-नई योजनाएँ बनाकर इनके संरक्षण के लिए प्रयासरत हैं। इनमें से कुछ सम्भव प्रयास निम्नलिखित हैं—

(1) अब तक देश में विलुप्त होने वाले जंगली जानवरों और पक्षियों की लुप्तप्राय प्रजातियों का संरक्षण किया जाए।

(2) ईंधन के लिए जंगल में पेड़ों से लकड़ियों का अनाधिकृत रूप से काटना तुरन्त बन्द होना चाहिए।

(3) यह हम सभी का कर्तव्य है कि हम अपने आस- पास पेड़ लगाएँ और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें ।

प्रश्न 1. निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

(क) वनस्पतियों का विकास किन दो कारकों पर अधिकतर निर्भर करता है ?

उत्तर – वनस्पतियों का विकास निम्न दो कारकों पर निर्भर करता है –

(1) तापमान एवं नमी, (2) मिट्टी की परत की मोटाई ।

(ख) प्राकृतिक वनस्पतियों की तीन मुख्य श्रेणियाँ कौन-सी हैं ?

उत्तर

प्राकृतिक वनस्पतियों को निम्न तीन मुख्य श्रेणियों में रखा गया है –

(1) वन, (2) घास स्थल तथा (3) काँटेदार झाड़ियाँ ।

(ग) उष्ण कटिबन्धीय सदाबहार वन के दो दृढ़ काष्ठ वाले पेड़ों के नाम बताएँ ।

उत्तर – उष्ण कटिबन्धीय सदाबहार वन के दो दृढ़ काष्ठ वाले पेड़ों के नाम – रोजवुड, आबनूस एवं महोगनी हैं।

(घ) विश्व के किस भाग में उष्ण कटिबन्धीय पर्णपाती वन पाए जाते हैं ?

उत्तर – उष्ण कटिबन्धीय पर्णपाती वन भारत, उत्तरी आस्ट्रेलिया एवं मध्य अमेरिका के बड़े हिस्सों में पाए जाते हैं।

(च) नींबू वंश (सिट्स) के फल किस जलवायु में उगाए जाते हैं ?

उत्तर – भूमध्य सागरीय जलवायु में नींबू वंश, जैसे सन्तरा, अंजीर, अंगूर इत्यादि फल उगाए जाते हैं।

(छ) शंकुधारी वन के कोई चार उपयोग बताएँ ।

उत्तर – शंकुधारी वन उत्तरी गोलार्द्ध के उच्च अक्षांशों में पाए जाते हैं। शंकुधारी वन के चार उपयोग निम्नलिखित हैं-

(1) इन वृक्षों के काष्ठ का उपयोग लुगदी बनाने के लिए किया जाता है जो सामान्य तथा अखबारी कागज बनाने के काम आती है।

(2) नरम काष्ठ का उपयोग माचिस एवं पैकिंग के लिए बक्से बनाने के लिए भी किया जाता है।

(3) इन वनों में रजत लोमड़ी, मिंक, ध्रुवीय भालू इत्यादि जानवर पाए जाते हैं ।

(4) इन वनों की लकड़ी ईंधन के साथ-साथ सजावट की वस्तुएँ बनाने के काम भी आती है।

(ज) विश्व के किन भागों में मौसमी घास स्थल पाए जाते हैं ?

उत्तर -शीतोष्ण कटिबन्धीय क्षेत्रों में मौसमी घास स्थल पाए जाते हैं।

प्रश्न 2. सही उत्तर चिन्हित ( ) कीजिए-

(क) काई एवं लाइकेन पाए जाते हैं-

(i) रेगिस्तानी वनस्पति में

(ii) उष्णकटिबन्धीय सदाबहार वन में

(iii) टुण्ड्रा वनस्पति में ।

(ख) काँटेदार झाड़ी मिलती हैं-

(i) गर्म एवं आर्द्र उष्णकटिबन्धीय जलवायु में

(ii) गर्म एवं शुष्क रेगिस्तान जलवायु में

(iii) ठण्डी ध्रुवीय जलवायु में।

(ग) उष्णकटिबन्धीय सदाबहार वन का एक सामान्य जानवर-

(i) बन्दर

(ii) जिराफ

(iii) ऊँट।

(घ) शंकुधारी वन की एक महत्वपूर्ण वृक्ष प्रजाति-

(i) रोजवुड

(ii) चीड़

(iii) सागवान ।

(च) स्टेपी घास स्थल पाए जाते हैं-

(i) दक्षिण अफ्रीका

(ii) आस्ट्रेलिया

(iii) मध्य एशिया ।

उत्तर- (क) (iii), (ख) (ii), (ग) (i), (घ) (ii), (च) (iii)।

प्रश्न 3. निम्नलिखित स्तम्भों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए –

     (अ)                 (ब)

(क) वालरस          (i)  नरम काष्ठ पेड़

(ख) देवदार का वृक्ष    (ii) उष्णकटिबन्धीय पर्णपाती वन का एक जानवर

(ग) जैतून           (iii) एक ध्रुवीय जानवर

(घ) हाथी            (iv) अंटार्कटिका का शीतोष्ण घासस्थल

(च) कम्पोस          (v) काँटेदार झाड़ियाँ

(छ) डाउन           (vi) एक नींबू-वंश (सिट्स) का फल

                   (vii) ब्राजील के उष्ण कटि-बन्धीय घासस्थल

उत्तर– (क) →(iii), (ख) → (i), (ग) → (vi), (घ) → (ii), (च) → (vii), (छ) → (iv)।

प्रश्न 4. कारण बताइए-

(क) ध्रुवीय प्रदेशों में रहने वाले जानवरों की फर एवं त्वचा मोटी होती है।

उत्तर – ध्रुवीय प्रदेश अत्यधिक ठण्डे प्रदेश होते हैं, वहाँ रहने वाले जानवरों की फर एवं त्वचा मोटी है जोकि उन्हें काफी  ठण्डी जलवायु में सुरक्षित रखती है।

(ख) उष्ण कटिबन्धीय पर्णपाती वन, शुष्क मौसम में अपनी पत्तियाँ गिरा देते हैं।

उत्तर – उष्ण कटिबन्धीय पर्णपाती वन मानसूनी वन होते हैं। जल संरक्षित रखने के लिए शुष्क मौसम में यहाँ के वृक्ष अपनी पत्तियाँ गिरा देते हैं ।

(ग) वनस्पति के प्रकार एवं सघनता एक स्थान से दूसरे स्थान पर बदलती रहती है।

उत्तर-वनस्पति के प्रकार एवं सघनता एक स्थान से दूसरे स्थान पर बदलती रहती है क्योंकि सभी स्थानों पर तापमान समान नहीं होता है। सभी स्थानों पर वर्षा की मात्रा भिन्न-भिन्न होती है तथा सभी स्थानों पर मृदा की परत की मोटाई में भी भिन्नता पाई जाती है।

प्रश्न 5. क्रियाकलाप-

(क) विश्व के विभिन्न भागों के वनों एवं घासस्थलों के चित्र एकत्र करें। प्रत्येक चित्र के नीचे इससे सम्बन्धित एक वाक्य लिखें।

(ख) वर्षावन, घासस्थल एवं शंकुधारी वन का एक कोलाज बनाएँ ।

उत्तर– विद्यार्थी अपने अध्यापक की सहायता से (क) और (ख) क्रियाकलापों को पूर्ण करने का प्रयास करें।

प्रश्न 6. आओ खेलें –

नीचे दी गई वर्ग पहेली में शब्द छिपे हैं। ये सब वनस्पतियों एवं वन्य जीवों से सम्बन्धित हैं। ये शब्द क्षैतिज एवं ऊर्ध्वाधर रूप में दिए गए हैं। इनमें दो शब्दों की पहचान आपके लिए की गई है। अपने दोस्त से मिलकर बाकी शब्दों की पहचान करें ।

नोट- पहेली के उत्तर अंग्रेजी के शब्दों में हैं।

NCERT Class 7th Geography Solution Chapter 6 : प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीवन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *