MP Board Class 7 Sahayak Vachan Chapter 7 : खेलों में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दिए जाने वाले पुरस्कार

खण्ड 3 : हमारा मध्यप्रदेश

पाठ 7 : खेलों में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दिए जाने वाले पुरस्कार

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. खिलाड़ियों को पुरस्कार देने का मुख्य उद्देश्य क्या है ?

उत्तर – खिलाड़ियों को पुरस्कार देने का मुख्य उद्देश्य उन्हें प्रोत्साहित करने के साथ-साथ खेल के प्रति अन्य लोगों का आकर्षण बढ़ाना है।

प्रश्न 2. विक्रम पुरस्कार किस खिलाड़ी को दिया जाता है ?

उत्तर — विक्रम पुरस्कार मध्य प्रदेश के ऐसे मूल निवासी खिलाड़ी को दिया जाता है, जिसने पिछले पाँच वर्षों में कम से कम दो वर्षों तक वरिष्ठ वर्ग की राष्ट्रीय अथवा अन्तर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में राज्य का प्रतिनिधित्व किया हो।

प्रश्न 3. किस खिलाड़ी को एकलव्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है ?  

उत्तर — एकलव्य पुरस्कार मध्य प्रदेश के उस मूल निवासी खिलाड़ी को दिया जाता है, जिसने विगत पाँच वर्षों में कम से कम दो वर्षों तक राष्ट्रीय अथवा अन्तर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व किया हो।

प्रश्न 4. विश्वामित्र पुरस्कार किसे दिए जाने का प्रावधान है?

उत्तर — विश्वामित्र पुरस्कार मध्य प्रदेश राज्य के ऐसे खेल प्रशिक्षक को प्रदान किए जाने का प्रावधान है, जिसने पिछले पाँच वर्षों में कम से कम दो खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया हो तथा उन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय अथवा अन्तर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में 2 स्वर्ण पदक अथवा 4 रजत पदक अथवा 6 कांस्य पदक जीते हों।

प्रश्न 5. अन्तर्राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता को पुरस्कार स्वरूप क्या दिया जाता है ?

उत्तर — सीनियर वर्ग के स्वर्णपदक विजेता को दो लाख रुपए तथा जूनियर वर्ग के स्वर्ण पदक विजेता को एक लाख रुपए पुरस्कार स्वरूप दिए जाते हैं।

प्रश्न 6. ऐसा कौन सा पुरस्कार है जो खिलाड़ी को नहीं बल्कि खेल प्रशिक्षक को दिया जाता है ? .

उत्तर — विश्वामित्र पुरस्कार ऐसा है जो खिलाड़ी को नहीं बल्कि खेल प्रशिक्षक को दिया जाता है।

प्रश्न 7. मध्य प्रदेश की खेल पंचायत में लिए गए कुछ महत्त्वपूर्ण बिन्दु बताइए।

उत्तर – मध्य प्रदेश की खेल पंचायत में खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार, आजीवन सम्मान निधि, प्रशिक्षण केन्द्र, खेल, किट, दुर्घटना बीमा, आदि के सन्दर्भ में महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

प्रश्न 8. उप-प्रशिक्षण केन्द्र भोपाल में किन खेलों का प्रशिक्षण दिया जाता है ?

उत्तर – उप-प्रशिक्षण केन्द्र में बॉस्केटबॉल, टेबिल टेनिस, बेडमिण्टन, क्रिकेट, हॉकी, कुश्ती, भारोत्तोलन का प्रशिक्षण दिया जाता है।

प्रश्न 9. आवासीय खेल परिसर स्थापित करने का उद्देश्य बताइए।

उत्तर — आवासीय खेल परिसर की स्थापना का उद्देश्यआवासीय खेल परिसर की स्थापना का प्रमुख उद्देश्य 13 से 18 वर्ष तक के प्रतिभावान खिलाड़ियों को तकनीकी ढंग से नि:शुल्क प्रशिक्षण देकर उन्हें राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बनाना है।

प्रश्न 10. नई खेल नीति के कोई पाँच बिन्दु लिखिए।

उत्तर — नई खेल नीति के प्रमुख पाँच बिन्दु

(1) खेल एवं शारीरिक शिक्षा विषय को चरणबद्ध तरीके से स्कूलों में लागू किया जाना।

(2) ऐसे खिलाड़ी जो राष्ट्रीय स्तर एवं अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खेल के कारण वार्षिक परीक्षा में बैठने से चूक गए हैं, उनके लिए विशेष परीक्षा आयोजित करना।

(3) प्रत्येक जिला मुख्यालय में एक खेल स्टेडियम खोलना।

(4) खेलों के लिए सुविधाएँ, उपकरण एवं पुस्तकालय उपलब्ध कराना।

(5) खिलाड़ियों की पहचान एवं उन्हें प्रशिक्षण की सुविधा प्रदान करना।

MP Board Class 7 Sahayak Vachan Chapter 7 : खेलों में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दिए जाने वाले पुरस्कार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *