MP Board Class 6th Solution Sahayak Vachan Chapter 5 : भाषा और बोली

Class 6th सहायक वाचन Solution

खण्ड 3 : हमारा मध्यप्रदेश

पाठ  5: भाषा और बोली

रिक्त स्थानों की पूर्ति

(1) मध्यप्रदेश में प्रमुख रूप से ………………… बोलियाँ बोली जाती हैं।

(2) संत सिंगाजी ने ……… में कई पद लिखे हैं ।

(3) इंदौर एवं उज्जैन के आसपास का क्षेत्र  ………………… कहलाता है।

उत्तर- (1) चार, (2) निमाड़ी, (3) मालवा।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. मध्यप्रदेश की मुख्य भाषा क्या है ?

उत्तर – मध्यप्रदेश की मुख्य भाषा हिन्दी है।

प्रश्न 2. मध्यप्रदेश में कौन-कौन सी बोलियाँ बोली जाती हैं ?

उत्तर – मध्यप्रदेश में हिन्दी, उर्दू, मराठी, गुजराती, सिन्धी, पंजाबी, तमिल, तेलगू, मलयालम, गोंडी, कोरकू, भीली, निमाड़ी, मालवी, बुन्देली तथा बघेली बोलियाँ बोली जाती हैं।

प्रश्न 3. मालवा अंचल में कौन-सी बोली बोली जाती है ?

उत्तर- मालवा अंचल में मालवा बोली बोली जाती है।

प्रश्न 4. बघेली बोली किन-किन जिलों में प्रमुख रूप से बोली जाती है ?

उत्तर– बघेली बोली रीवा, सतना, सीधी, शहडोल, उमरिया तथा पुष्पराजगढ़ इत्यादि में बोली जाती है।

प्रश्न 5. निमाड़ी बोली एवं साहित्य का वर्णन कीजिए

उत्तर – मध्यप्रदेश के पूर्वी एवं पश्चिमी निमाड़ तथा बड़वानी जिलों में निमाड़ी बोली बोली जाती है और इसका प्रसार झाबुआ, देवास, हरदा एवं होशंगाबाद तक है । निमाड़ी में लोकगीतों, लोक कथाओं, लोकगाथाओं, कहावतों तथा पहेलियों का विपुल भण्डार है। इस बोली में अनेक पद एवं कविताएँ भी लिखी गई हैं। निमाड़ी के प्रसार में पद्मश्री रामनारायण उपाध्याय के योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।

प्रश्न 6. बुन्देली मुख्यतया प्रदेश के किन क्षेत्रों में बोली जाती है ?

उत्तर – मध्यप्रदेश में बुन्देली दतिया, दमोह, सागर, छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़, विदिशा, रायसेन, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिवनी, छिन्दवाड़ा तथा बालाघाट इत्यादि क्षेत्रों में बोली जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *