MP Board Class 6th Geography Solution Chapter 4 : मानचित्र

म.प्र. बोर्ड कक्षा छठवीं संपूर्ण हल- भूगोल – पृथ्वी हमारा आवास (Geography The Earth Our Habitat Part I)

पाठ 4 : मानचित्र

प्रश्न – अभ्यास (पाठ्यपुस्तक से)

महत्वपूर्ण बिन्दु

  • मानचित्र पृथ्वी की सतह पर इसके एक भाग का पैमाने के माध्यम से चपटी सतह पर खींचा गया चित्र है।
  • मानव मानचित्र कई प्रकार के होते हैं; जैसे- भौतिक, राजनीतिक, थिमैटिक।
  • मानचित्र के तीन घटक हैं – दूरी, दिशा और प्रतीक।
  • मानचित्र एक आरेखण होता है जो पूरे विश्व या उसके एक भाग को छोटा कर कागज के एक पन्ने पर दर्शाता है।
  • चार प्रमुख दिशाएँ – चार प्रमुख दिशाएँ उत्तर, दक्षिण, पूर्व एवं पश्चिम होती हैं। मानचित्र में इन्हें प्रधान दिग्बिन्दु कहते हैं।
  • किसी भी मानचित्र पर वास्तविक आकार एवं प्रकार की विभिन्न आकृतियाँ; जैसे-भवनों, सड़कों, पुलों, वृक्षों, रेल की पटरियों इत्यादि को दिखाने के लिए प्रतीकों का प्रयोग किया जाता है।

महत्वपूर्ण शब्द

पैमाना – यह स्थल पर वास्तविक दूरी तथा मानचित्र पर दिखाई गयी दूरी के बीच का अनुपात है।

रेखाचित्र – रेखाचित्र एक आरेखण है जो पैमाने पर आधारित न होकर याद्दाश्त और स्थानीय प्रेक्षण पर आधारित होता है।

खाका – एक छोटे क्षेत्र का बड़े पैमाने पर खींचा गया रेखाचित्र खाका कहा गया है।

पाठान्तर्गत प्रश्नोत्तर

पृष्ठ संख्या # 28

प्रश्न 1. पाठ्य-पुस्तक के चित्र 4.4 को देखें एवं पता लगाएँ

(i) नदी किस दिशा में बह रही है ?

उत्तर – नदी दक्षिण-पूर्व दिशा में बह रही है।

(ii) डुमरी गाँव के पास से किस प्रकार की सड़क गुजरती है ?

उत्तर– डुमरी गाँव के पास पक्की सड़क गुजरती है।

(iii) किस प्रकार की रेलवे लाइन के पास सुन्दरपुर स्थित है ?

उत्तर– बड़ी रेलवे लाइन के पास सुन्दरपुर स्थित है।

(iv) रेलवे पुल के किस तरफ पुलिस स्टेशन स्थित है?

उत्तर – रेलवे पुल के दक्षिण (दाँयी तरफ) में पुलिस स्टेशन स्थित है।

(v) निम्नलिखित स्थान रेलवे लाइन के किस तरफ स्थित हैं

(क) छतरी, (ख) गिरिजाघर, (ग) तालाब, (घ) मस्जिद, (च) नदी, (छ) पोस्ट एवं टेलीग्राम ऑफिस, (ज) कब्रिस्तान।

उत्तर – (क) दाँयी तरफ, (ख) बायीं तरफ, (ग) बायीं तरफ, (घ) दाँयी तरफ, (च) दक्षिण-पूर्व, (छ) दाँयी तरफ, (ज) दाँयीं तरफ।

पाठान्त प्रश्नोत्तर

अभ्यास

प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए

(i) मानचित्र के तीन घटक कौन-कौन से हैं ?  

उत्तर– मानचित्र के तीन घटक निम्नलिखित हैं

(1) दूरी, (2) दिशा, (3) प्रतीक।

(ii) प्रधान दिग्बिन्दु कौन-कौन से हैं ?

उत्तर– चार मुख्य दिशाओं को उत्तर, दक्षिण, पूर्व एवं पश्चिम को प्रधान दिग्बिन्दु कहा जाता है।

(ii) मानचित्र के पैमाने से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर– स्थल पर वास्तविक दूरी तथा मानचित्र पर दिखाई गई दूरी के बीच का अनुपात पैमाना होता है।

(iv) ग्लोब की अपेक्षा मानचित्र अधिक सहायक होते हैं, क्यों?

उत्तर – ग्लोब की अपेक्षा मानचित्र अधिक सहायक होते हैं, क्योंकि

(1) मानचित्र द्वारा पूरी पृथ्वी को समतल सतह पर प्रदर्शित किया जा सकता है।

(2) मानचित्र पर विभिन्न सूचनाओं एवं आँकड़ों का प्रदर्शन किया जा सकता है।

(3) ग्लोब की तुलना में मानचित्र को कहीं भी लाना ले जाना आसान होता है।

(4) पृथ्वी के किसी भाग का अध्ययन, मानचित्र ग्लोब की अपेक्षा अधिक उपयोगी होते हैं।

(v) मानचित्र एवं खाका के बीच अन्तर बताएँ।

उत्तर– मानचित्र एवं खाका के बीच अन्तर

(vi) कौन-सा मानचित्र विस्तृत जानकारी प्रदान करता हैं

उत्तर – बड़े पैमाने वाला मानचित्र विस्तृत जानकारी प्रदान करता है।

(vii) प्रतीक किस प्रकार मानचित्रों के अध्ययन में सहायक होते हैं?

उत्तर– (1) किसी भी मानचित्र पर वास्तविक आकार एवं प्रकार में विभिन्न आकृतियों; जैसे – भवनों, सड़कों, पुलों, वृक्षों, रेल की पटरियों इत्यादि को दिखाना सम्भव नहीं होता है। इसलिए वे निश्चित अक्षरों, छायाओं, रंगों, चित्रों तथा रेखाओं का उपयोग करके दर्शाए जाते हैं।

(2) ये प्रतीक कम स्थान में अधिक जानकारी प्रदान करते

(3) इन प्रतीकों के इस्तेमाल के द्वारा मानचित्र को आसानी से खींचा जा सकता है तथा इनका अध्ययन करना आसान होता

प्रश्न 2. सही उत्तर चिह्नित  कीजिए।

(i) वृक्षों के वितरण को दिखाने वाले मानचित्र हैं

(क) भौतिक मानचित्र

(ख) थिमैटिक मानचित्र

(ग) राजनीतिक मानचित्र।

(ii) नीले रंग का इस्तेमाल किसे दिखाने में किया जाता है

(क) जलाशयों

(ख) पर्वतों

(ग) मैदानों।

(iii) दिकसूचक का उपयोग किया जाता है

(क) प्रतीकों को दिखाने के लिए

(ख) मुख्य दिशा का पता लगाने के लिए

(ग) दूरी मापने के लिए।

(iv) पैमाना आवश्यक है

(क) मानचित्र के लिए

(ख) रेखाचित्र के लिए

(ग) प्रतीकों के लिए।

उत्तर -(i) (ख), (ii) (क), (ii) (ख), (iv) (क)।

आओ कुछ करें

प्रश्न 3. अपनी कक्षा के कमरे का रेखाचित्र खीचें तथा उस कमरे में रखे सामान; जैसे शिक्षक की मेज, ब्लैक बोर्ड, डेस्क, दरवाजा तथा खिड़कियों को दिखाएँ।

उत्तर – छात्र स्वयं करें।

प्रश्न 4. अपने स्कूल पर एक रेखाचित्र खीचें एवं निम्नलिखित को दर्शाएँ

(अ) प्रधानाध्यापक का कमरा,

(ब) अपने वर्ग का कमरा,

(स) खेल का मैदान,

(द) पुस्तकालय,

(य) कुछ बड़े पेड़,

(र) पीने के पानी का स्थल।

उत्तर -विद्यार्थी अध्यापक की सहायता से रेखाचित्र बनाएँ।

NCERT Class 6 Social Science Geography Solution Chapter 4: मानचित्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *