MP Board Class 6 Social Science Civics Solution Chapter 7 : नगर प्रशासन

म.प्र. बोर्ड कक्षा  संपूर्ण हल- नागरिकशास्त्र – सामाजिक एवं राजनैतिक जीवन 1 (Civics: Social & Political Life – I )

इकाई 3 : स्थानीय सरकार और प्रशासन

पाठ 7 : नगर प्रशासन

महत्वपूर्ण बिन्दु

  • नगरों के प्रशासन चलाने वाले संस्थान को नगर निगम कहते हैं। .
  • शहर को अलग-अलग वार्डों में बाँटा जाता है।
  • आयुक्त और प्रशासनिक कर्मचारियों की नियुक्ति सरकार द्वारा की जाती है।

महत्वपूर्ण शब्द

नगर निगम – नगर का प्रशासन चलाने वाला संस्थान।

कमिश्नर – वह अधिकारी जिसको किसी कार्य को करने का अधिकार-पत्र मिला हो।

पाठान्तर्गत प्रश्नोत्तर

पृष्ठ संख्या # 66

प्रश्न 1. क्या आप नगर पालिका के कार्यों की सूची बनाने में शंकर की मदद कर सकती हैं ?

उत्तर – नगरपालिका के कार्यों की सूची निम्नलिखित – प्रकार से है

(1) यह सड़कों पर रोशनी की व्यवस्था करती है।

(2) गली मोहल्लों से कूड़ा-करकट इकट्ठा करती है।

(3) स्कूल स्थापित करती है।

(4) सड़कों व बाजारों की सफाई का काम करना।

पृष्ठ संख्या # 67

प्रश्न 2. निम्नलिखित वाक्यों के खाली स्थान भरिए

(1) पंचायत के चुने हुए सदस्यों को …………. कहते हैं।

(2) शहर विभिन्न में …………. बँटा हुआ होता है।

(3) नगर निगम के चुने हुए सदस्यों …………. को कहते हैं।

(4) पार्षदों के समूह उन मुद्दों पर काम करते हैं, जो ………….. को प्रभावित करते हैं।

(5) पंचायत और नगरपालिका के चुनाव प्रत्येक …………. वर्ष में होते हैं।

(6) पार्षद अगर निर्णय लेते हैं तो आयुक्त के नेतृत्व में दफ्तर के प्रशासनिक कर्मचारी उन निर्णयों ………….

उत्तर – (1) पंच, (2) वार्डो, (3) पार्षद, (4) सारे शहर, (5) पाँच, (6) को लागू करते हैं।  

पृष्ठ संख्या # 70

प्रश्न 3. गंगाबाई किस बात का विरोध कर रही थी ?

उत्तर – गंगाबाई उसके क्षेत्र में फैली गन्दगी का विरोध कर रही थी, क्योंकि हर गली में कूड़ा-कचरा फैला हुआ था। कूड़े को उठाने की कोई व्यवस्था नहीं थी। फैले कूड़े से बदबू आती थी। मक्खियाँ-मच्छर आदि फैलने का भय लगा रहता था इसलिए अपने गली-मोहल्ले वालों की स्वास्थ्य चिन्ता को लेकर वह गन्दगी का विरोध कर रही थी।

प्रश्न 4. आपके हिसाब से गंगाबाई ने पार्षद के पास जाने की बात क्यों सोची?

उत्तर – गंगाबाई ने पार्षद के पास जाने की बात इसलिए सोची, क्योंकि उन्होंने पार्षद को वोट देकर अपना प्रतिनिधि चुना था, इसलिए पार्षद का फर्ज बनता था कि वह मोहल्ले वालों की समस्याओं का समाधान करें।

प्रश्न 5. जब आयुक्त ने यह कहा कि शहर में ट्रकों की संख्या पर्याप्त नहीं है, तो गंगाबाई ने क्या कहा?

उत्तर – जब आयुक्त ने यह कहा कि शहर में ट्रकों की संख्या पर्याप्त नहीं है तो गंगाबाई ने कहा कि “लगता है आपके पास अमीर इलाकों में कचरा उठाने के लिए पूरे ट्रक हैं।”

पृष्ठ संख्या # 71

प्रश्न 6. क्या आप जानते हैं कि आपके मोहल्ले में कब और कितनी बार कूड़ा उठाया जाता है ? क्या आपको लगता है कि सभी मोहल्लों में उतनी ही बार कूड़ा उठाया जाता है ? यदि नहीं, तो क्यों ? चर्चा करें।

उत्तर – हमारे मोहल्ले में सुबह एक बार कूड़ा गाड़ी कूड़ा उठाकर ले जाती है। मुझे लगता है कि सभी मोहल्लों में यह व्यवस्था नहीं हैं, क्योंकि कुछ मोहल्लों में कूड़ा इधर-उधर फैला रहता है जिससे लगता है कि वहाँ कूड़ा प्रतिदिन नहीं उठाया जाता है। कूड़ा प्रतिदिन न उठाने के दो कारण हो सकते हैं

(1) सफाई कर्मचारियों की लापरवाही।

(2) सफाई कर्मचारियों के पास पर्याप्त कूड़ा गाड़ी का न होना।

प्रश्न 7. क्या आप जानते हैं कि सरकार आपके करों से ही सड़कें, पुल, पार्क एवं गलियों में बिजली इत्यादि की व्यवस्था करती है ? अपने परिवार में इस बारे में बातचीत कीजिए और करों से मिलने वाले तीन अन्य लाभों की सूची बनाइए।

उत्तर – किसी राज्य द्वारा व्यक्तियों या विविध संस्थाओं से जो अधिकार या धन लिया जाता है, उसे कर कहते हैं। जब सरकार कराधान द्वारा एकत्रित धन खर्च करती है, तो उससे देश के नागरिकों को सुविधाएँ एवं सुगमताएँ प्राप्त होती हैं।

कर से मुख्यतः निम्न लाभं होते हैं

(1) आय की असमानता को कम किया जाता है।

(2) सरकार शिक्षा की व्यवस्था करती है।

(3) कृषि में फसल बीमा आदि में कर का प्रयोग किया जाता है।

(4) अस्पतालों की व्यवस्था की जाती है।

पाठान्त प्रश्नोत्तर

अभ्यास

प्रश्न 1. बच्चे यास्मीन खाला के घर पर क्यों गए?

उत्तर – बच्चों से खेलते समय ट्यूबलाइट टूट गयी, वे जानना चाहते थे कि गली की ट्यूबलाइट कौन बदलता है। चूंकि एक बच्चे की माँ ने सबको बताया कि ये काम नगर-निगम करती है। पहले यास्मीन खाला नगरपालिका में काम करती थी, इसलिए नगर निगम की जानकारी लेने के लिए सभी बच्चे यास्मीन खाला के घर गए।

प्रश्न 2. नगर निगम के कार्य शहर के निवासियों के जीवन को किस तरह प्रभावित करते हैं ? ऐसे चार तरीकों के बारे में लिखिए।

उत्तर – नगर निगम के कार्य निम्नलिखित हैं

(1) घरों और बाजार से कचरा जमा करना और उसका निबटारा करना, इससे सड़कें और गली साफ-सुथरी रहती हैं।

(2) नगर निगम शहर के दवाखाने तथा अस्पताल चलाने का कार्य करता है जिससे सबको स्वास्थ्य सेवाएँ प्राप्त होती हैं।

(3) पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध कराता है जिससे शहर के लोगों की पानी की आवश्यकताएँ पूरी होती हैं।

(4) नगर निगम लोगों को बीमारियों से बचाने के लिए कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव कराती है। नगर निगम के उपरोक्त कार्य से शहर के निवासियों का जीवन आसान हो जाता है।

प्रश्न 3. नगर निगम पार्षद कौन होता है ?

उत्तर – हर वार्ड के लोग एक पार्षद चुनते हैं, जिसे नगर निगम पार्षद कहते हैं।

प्रश्न 4. गंगाबाई ने क्या किया और क्यों ?

उत्तर – गंगाबाई के मोहल्ले में नियमित रूप से कचरे उठाने की व्यवस्था नहीं थी जिससे पूरा मोहल्ला गन्दगी से परेशान था इसलिये गंगाबाई ने मोहल्ले की सभी औरतों के साथ मिलकर पहले पार्षद के सामने फिर आयुक्त के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

प्रश्न 5. नगर निगम अपने काम के लिए धन कहाँ से प्राप्त करता है ?

उत्तर – नगर निगम अपने काम के लिए विभिन्न तरह के कर; जैसे-सम्पत्ति कर, मनोरंजन कर, दुकान और होटल पर ‘कर, पानी पर कर, इत्यादि से धन इकट्ठा करता है।

प्रश्न 6.चर्चा कीजिए

नीचे दिए गए चित्रों में कूड़ा इकट्ठा करने एवं उसको ठिकाने लगाने की विभिन्न विधियों को देखें।

चित्र 1,

(क) आपके विचार से कौन-सी विधि कूड़े का निपटारण करने वाले व्यक्ति के लिए सुरक्षित है?

(ख) पहले चित्र में कूड़ा इकट्ठा करने का जो तरीका दिखाया गया है। उसमें क्या-क्या जोखिम हैं, ?

(ग) आप क्या सोचती हैं कि जो लोग नगर निगमों में काम करते हैं उनके पास अपने कूड़े के निपटारण की व्यवस्थित सुविधाएँ क्यों नहीं हैं ?

उत्तर – (क) चित्र 2 में दिखाई गए विधि से कूड़े का निपटारण करने वाले व्यक्ति सुरक्षित हैं।

(ख) चित्र 1 में जो जोखिम दिखाया गया है उसमें निम्नलिखित प्रकार से बहुत जोखिम हैं

(i) कूड़ा उठाने वाला व्यक्ति कूड़े में पड़े काँच, लोहे इत्यादि से चोटिल हो सकता है।

(ii) कूड़े से निकलने वाली दुर्गन्ध से वह व्यक्ति बीमार पड़ सकता है, उसे इन्फेक्शन हो सकता है।

(iii) खुले में कूड़ा पड़े रहने से गाय, कुत्ता इत्यादि जानवर उस कूड़े को खाकर बीमार पड़ सकते हैं।

(ग) नगर निगम में काम करने वालों के पास अपने कूड़े के निपटारण के लिए कोई सुविधाएँ नहीं है, क्योंकि नगर निगम के बड़े अधिकारी अपने कर्तव्य पालन में आलस्य करते है, भ्रष्टाचार करते हैं, जिस कारण उन्हें कूड़े निपटारण के लिए कोई सुविधा नहीं मिल पाती है।

प्रश्न 7. शहर में बहुत सारे लोग घरेलू नौकरों की तरह काम करते हैं और दूसरे के घरों को साफ रखते हैं। उसी तरह बहुत से लोग नगर निगम के लिए काम करते हैं और शहर को साफ-सुथरा रखते हैं। इसके बावजूद जिन बस्तियों में वे रहते हैं, वहाँ काफी गन्दगी होती है। इसका कारण यह है कि इन बस्तियों में पानी एवं सफाई की सुविधा विरले ही होती है। नगर निगम इसके लिए अक्सर बस्तीवासियों को ही दोषी ठहराती है कि जिस जमीन पर वे गरीब लोग अपना मकान बनाते हैं वह उनकी नहीं होती और न ही वे सरकार को कोई कर देते हैं। जबकि मध्यम वर्ग के रिहायशी इलाकों में पार्क बनाने, गलियों में रोशनी की व्यवस्था करने और नियमित कूड़ा जमा करने आदि के काम पर जितना नगर निगम खर्च करता है, उसकी तुलना में वहाँ रहने वाले लोग बहुत कम कर देते हैं। पाठ में भी आपने पढ़ा है कि नगर निगम को सम्पत्ति कर से कुल 25-30 प्रतिशत ही आय होती है।

क्या आपको लगता है कि निगम को बस्तियों की सफाई पर ज्यादा खर्च करना चाहिए? यह क्यों महत्त्वपूर्ण है ? और यह क्यों जरूरी है कि शहर में नगर निगम जो सुविधाएँ धनी व्यक्तियों को मुहैया कराता है वही गरीबों को भी मिलें?

उत्तर – बस्ती भी शहर का हिस्सा होता है। बस्ती के निवासी भी शहर के हर काम में अपनी महत्वपूर्ण हिस्सेदारी निभाते हैं। वे मध्यम वर्ग को बहुत सारी सेवाएँ देते हैं। इसके बावजूद अगर बस्ती में किसी तरह की महामारी फैलती है तो इससे न सिर्फ बस्ती बल्कि मध्यम वर्ग का रिहायशी इलाका भी इसके चपेट में आ सकता है। इसलिए शहर में नगर निगम जो सुविधाएँ धनी लोगों को मुहैया कराता है वही गरीबों को भी देने की कोशिश करनी चाहिए।

प्रश्न 8. भारत सरकार ने देशभर के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सफाई को बढ़ावा देने के लिए 2 अक्टूबर, 2014 को स्वच्छ भारत मिशन का शुभारम्भ किया। “स्वच्छ भारत, स्वच्छ विद्यालय” अभियान के तहत्, विद्यार्थियों के बीच स्वच्छता और साफ-सफाई के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए स्कूलों में कई गतिविधियाँ भी चलाई जा रही हैं। आपके इलाके में नगरपालिका/पंचायत द्वारा चलाए

जा रहे “स्वच्छ भारत अभियान” के तरीकों को देखें। एक पोस्टर तैयार करें और इसे अपने स्कूल में प्रदर्शित करें।

उत्तर – विद्यार्थी स्वयं करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *